Home Blog Page 1919

‘तुम्हारी भी बहन-बेटियाँ होंगी लव-जिहाद का शिकार’ : हैदराबाद में रामनवमी के बाद MLA टी राजा सिंह पर FIR, बोले- हिंदुत्व के लिए मौत भी आई तो कुबूल

भाजपा से निलंबित चल रहे हैदराबाद के गोशामहल विधायक टी राजा सिंह पर पुलिस ने नई FIR दर्ज की है। उन पर रामनवमी की शोभा यात्रा के जुलूस में आपत्तिजनक बयानबाजी का आरोप लगाया गया है। पुलिस द्वारा दर्ज इस FIR में राजा सिंह पर 2 समुदायों के बीच नफरत फैलाने और सद्भाव बिगाड़ने की बात कही गई है। वहीं राजा सिंह ने तेलंगाना के वर्तमान मुख्यमंत्री KCR को 8 वाँ निज़ाम और हैदराबाद पुलिस को रजाकारों की फ़ौज करार दिया है।

यह केस हैदराबाद के अफजलगंज थाने में दर्ज हुआ है। FIR में शिकायत पुलिस की तरफ से दी गई है। शिकायत में बताया गया है कि 30 मार्च 2023 को विधायरक राजा सिंह ने आपत्तिजनक बयानबाजी की है। इस बयान में राजा सिंह द्वारा किसी के बाप से भी न डरने की बात कहते हुए भगवान राम को गाली देने वालों का मुँह बंद कराने की बात कही। राजा सिंह ने तेलंगाना सरकार को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर वो जिन्दा रहेंगे तो उस सरकार के लिए सिरदर्द बनेंगे और मौत भी आई तो इसे हिंदुत्व के लिए ख़ुशी-ख़ुशी कबूल करेंगे। राजा सिंह का पूरा बयान सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध है।

FIR में इस बात का भी जिक्र है कि राजा सिंह ने पुलिस वालों को भी कहा कि जब वो रिटायर हो जाएँगे तो उनकी बहन-बेटियाँ भी लव जिहाद और अपहरण की शिकार होंगी। राजा सिंह ने खुद और अपने परिवार को धमकी मिलने का जिक्र किया। हालाँकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी हत्या हो जाएगी बेटा हिन्दू धर्म का काम करेगा। साथ ही उन्होंने अपने परिवार की तरफ नजर उठाने का नामोनिशान खत्म करने की भी बात कही। पुलिस ने इस बयान को शाँति और सद्भाव बिगाड़ने वाला बता IPC की धारा 153-A और 506 के तहत FIR दर्ज की है।

‘मुझे धमकी मिले तो ख़ामोशी, मैं बोलूँ तो फ़ौरन FIR’

अपने ऊपर दर्ज FIR पर राजा सिंह ने ऑपइंडिया से बात की। उन्होंने कहा कि हर दिन उन्हें मौत की धमकियाँ देश और विदेश से आ रहीं हैं लेकिन उसकी FIR हैदराबाद पुलिस दर्ज नहीं करती। तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR को 8वाँ निज़ाम और हैदराबाद पुलिस को रज़ाकारों की फ़ौज बताते हुए राजा सिंह ने कहा, “पुलिस को सिर्फ मेरे बयानों में आपत्तिजनक दिखाई देता है।” राजा सिंह का दावा है कि उनके पास खुद को मिल रही धमकियों के तमाम सबूत मौजूद हैं जिसे उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने से ले कर DGP और कमिश्नर तक को भेजा है लेकिन उन्होंने केस दर्ज नहीं किया।

राजा सिंह का यह भी दावा है कि रामनवमी के जुलूस से लौट रहे उनके समर्थकों में ओवैसी के प्रभुत्त्व वाले चारमीनार इलाके में हमला हुआ था जिस पर पुलिस ने सिर्फ नाम के लिए केस बुक किया है। अपने आरोपों के समर्थन में राजा सिंह ने हमें एक वीडियो भी भेजा है जिसमें भगवा पहने कुछ युवाओं को एक भीड़ पीटती दिखाई दे रही है।

‘रोजा रखना मूर्खता’: पॉप सिंगर जस्टिन बीबर और हैली बीबर की बात सुन भड़कीं गौहर खान, बोलीं- दोनों बेवकूफ… जाकर तालीम लो

पॉप सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) और उनकी पत्नी हैली बीबर ने हाल ही में रमजान में रोजा रखने को गैर-जरूरी बताया था। इस पर मॉडल और बिग बॉस (Big Boss) की कंटेस्टेंट रहीं गौहर खान भड़क गई हैं। गौहर ने जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर को बेवकूफ कहा है।

दरअसल, जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली ने रमजान के महीने में रोजा रखने की मान्यता का हँसते हुए मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था कि रोजा रखने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाता है।

गौहर खान ने जस्टिन बीबर और हैली का यह बयान अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “ये साबित करता है कि ये कितने मूर्ख हैं। काश कि उन्हें पता होता कि इसके पीछे का साइंस क्या है और इससे कितने फायदे होते हैं!”

‘बिग बॉस 7’ की विनर गौहर खान ने आगे कहा, “जस्टिन बीबर और हैली बीबर इसके बारे में जाकर जानो! हालाँकि, किसी की अपनी राय राय देना ठीक है, लेकिन इतने समझदार बनो कि किसी चीज को सही ढंग से सामने रख सको।”

दरअसल, हिजाब मॉडर्न नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से जस्टिन बीबर और हैली बीबर का एक इंटरव्यू शेयर किया गया था। इसमें दोनों से रमजान में रोजा रखने पर चर्चा की गई थी। जब बीबर और उनकी पत्नी से पूछा गया कि रोजा उनके लिए किस तरह से मायने रखता है।

इसके जवाब में जस्टिन बीबीर ने कहा, ”मुझे सच में इसके बारे में सोचना होगा। मैंने आज तक उपवास नहीं रखा है… मुझे लगता है कि ठीक से सोचने के लिए हमारे शरीर को पोषण की आवश्यकता होती है।” इस दौरान वे हँसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान हैली बीबर ने कहा, “रोजा रखने के लिए खाना छोड़ना मेरे लिए कभी मायने नहीं रखता। अगर आपको रोजा रखना है तो आप टीवी बंद दें, अपना मोबाइल बंद कर दें। मुझे लगता है कि मैं इस पर ज्यादा विश्वास करती हूँ। खाना के बजाय आप मिठाई या चीनी नहीं खाने का रोजा रखो। इसलिए आप मूर्ख हैं!”

बता दें कि गौहर खान मुस्लिम समाज से हैं और रमजान में वह रोजा रखी हुई हैं। जल्दी ही वह एक बच्चे को भी जन्म देने वाली हैं।

बिहार पुलिस ने सासाराम से आई पलायन की तस्वीरों को नकारा: मीडिया बता रहा पीड़ितों के आरोप, वीडियो में रोते-बिलखते दिखे लोग

बिहार के सासाराम में जिस तरह रामनवमी के दिन और उसके बाद पत्थरबाजी-हिंसा-आगजनी की खबरें आईं, उसके बाद वहाँ अब हिन्दुओं में दहशत का माहौल है। एक तरफ बिहार पुलिस कह रही कि स्थिति नियंत्रण में है, पूर्णत: सामान्य है। वहीं दूसरी तरफ हिन्दुओं के पलायन की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैंं। जिनका दावा है कि दंगों से प्रभावित लोग अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए घर छोड़ने को मजबूर हैं। कई घरों पर ताले लटके हुए हैं।

कई ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें घरों पर ताले लटके हुए दिख रहे हैं। ऐसे में पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि स्थिति कैसे नियंत्रण में है। कई पीड़ित तो कैमरे के सामने बोलने के लिए भी तैयार नहीं हैं। ‘आज तक’ की खबर के अनुसार, पुलिस की तैनाती के बाद भी हिंसा-आगजनी हुई। कई पुलिसकर्मी घायल हुए। लोग अपने घरों से सामान बाँध कर अपने परिजनों के साथ निकल रहे हैं। उन्हें शासन-प्रशासन पर कोई भरोसा नहीं है।

जबकि,वहाँ तैनात दंडाधिकारी ऐसी किन्हीं घटनाओं से इनकार कर रहे हैं। इंटरनेट अभी भी रुका हुआ है। इस बीच रोहतास के पुलिस अधीक्षक ने वीडियो जारी करते हुए जिलावासियों से अपील की कि वो किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। स्थिति पूर्णत: सामान्य है। वीडियो में उन्होंने कहा, “आज अधिकारी रोहतास और पुलिस अधीक्षक रोहतास ने सिटी में शांति समिति की बैठक की। बैठक के बाद समाज के सभी वर्गों और समुदायों की मौजूदगी में सद्भावना मार्च भी निकाला गया। इस संबंध में अफवाह फैलाई जा रही है कि कुछ क्षेत्रों से लोग पलायन कर रहे हैं, वो पूर्णत: निराधार और भ्रामक है। ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।”

वहीं ‘NBT’ के अनुसार, एक पीड़ित परिवार ने कहा कि घर में 5 लड़कियाँ हैं, ऐसे में वो लोग यहाँ रह कर सुरक्षित कैसे रहेंगी? एक महिला ने तो यहाँ तक दावा किया कि पुलिस ने ही घर में आग लगवा दी। बम मारा गया और फिर पेट्रोल छींट कर आग लगा दी गई। घर में दो लड़कियों के दहेज़ के पैसे और जेवर भी थे।

एक महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनसे कहा कि तुमलोगों ने खुद अपने घर में आग लगाई है, पुलिस ने कहा कि तुमलोग बदमाशी कर रहे हो, बहाना बना रहे हो। हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने घरों से सामान निकल कर फेंक भी दिया। एक घर का वॉशिंग मशीन बाहर टूटी-फूटी अवस्था में मिला। बिहार पुलिस ने गिरफ्तारियों की जानकारी देते हुए नालंदा और सासाराम, दोनों जगह शांति की बात कही है। सहजालाल पीर, कदीरगंज और लखनु सरा के घरों में लूटपाइ हुई।

यहाँ पलायन की खबरें हैं। एक महिला ने बताया कि न सिर्फ उसके घर को आग के हवाले कर दिया गया, बल्कि घर के बाहर बची बकरियाँ और गाय-भैंस भी खोल गए। लोग ठेले और साइकिल पर जितने सामान हो सके लेकर भाग रहे हैं। कई घरों से आग की लपटें बाहर निकली हुई दिखाई दी। एक व्यक्ति कैमरे के सामने रोता हुआ दिखाई दिया, उसके घर का सारा सामान जला दिया गया था। महिलाएँ भी बिलखती हुई दिखाई दी।

टॉयलेट में किया 4 साल की बच्ची का रेप… PT टीचर मोफिजुद्दीन समेत 2 को उम्रकैद: कोलकाता स्कूल गैंगरेप केस में 5 साल बाद फैसला, केस लड़ने में पिता की नौकरी भी गई

कोलकाता के अलीपुर में एक नामी स्कूल के दो पीटी टीचरों को एक नर्सरी क्लास की 4 साल की बच्ची का रेप करने के आरोप में दोषी करार दिया गया। घटना 2017 की है। मोहम्मद मोफिजुल और उसके असिस्टेंट बताए जाने वाले अभिषेक रॉय पर आरोप था कि उन्होंने स्कूल के टॉयलेट में बच्ची का रेप किया था। 29 मार्च 2023 को आईपीसी की धारा 376 डी और पॉक्सो की धारा 6 के तहत दोनों को कोर्ट ने दोषी करार दिया। इसके बाद शुक्रवार (31 मार्च 2023) को इन्हें आजीवन कारवास की सुनाई गई। साथ में 50 हजार का जुर्माना देने को कहा गया।

अलीपुर कोर्ट ने सजा सुनाते हुए कहा, “आजीवन कारावास के अलावा कोर्ट ₹50 हजार का फाइन लगाती है और एक बार जैसे ही ये पैसे जमा कराए जाएँगे, इन्हें फौरन पीड़िता को दिया जाएगा।” कोर्ट ने मुआवजे के तौर पर पीड़िता को 5 लाख रुपए दिलवाए हैं। लड़की के पिता का इस घटना पर कहना है कि उन्हें राहत और संतुष्टि है। ऐसे अपराधी किसी बच्चे को हाथ लगाने से पहले सोचेंगे। उन्होंने कहा, “ये फैसला मेरा, मेरी पत्नी और बेटी की जीत है। मैं बहुत समय बाद संतुष्टि से सो पाऊँगा।”

पिता ने बताया कि उन्होंने इस लड़ाई में अपनी नौकरी खो दी जिसके बाद वह कारोबार करने लगे। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हर सुनवाई में शामिल हुए। पॉक्सो मामलों की विशेष लोक अभियोजक माधवी घोष ने कहा कि, ‘उन्होंने अभियोजन पक्ष के 21 गवाह पेश किए। जिसमें बच्ची की बंद कमरे में गवाही प्राथमिक साक्ष्य है।’

उल्लेखनीय है कि यह पूरा मामला 30 नवंबर 2017 का है। आरोपितों को घटना उजागर होने के बाद ही स्कूल से निकाल दिया गया था। इसके बाद इनपर मुकदमा चला और इनकी सजा 31 मार्च 2017 को मुकर्रर हुई। बताया जा रहा है कि इस 5 साल पुराने मामले में फैसला आने के बाद दोनों दोषियों को अपने वकील से बात करते देखा गया था। अनुमान है कि वह ये पूछ रहे थे कि किस तरह वो आगे कोलकाता हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं।

कॉन्ग्रेस की मशाल रैली में 8 झुलसे, BJP बोली – स्वार्थ सिद्धि के लिए किया जा रहा बच्चों का इस्तेमाल: छत्तीसगढ़ की घटना

छत्तसीगढ़ के जगदलपुर में कॉन्ग्रेस की मशाल रैली में 8 शामिल 8 लोगों के झुलसने की खबर है। घायलों में 2 लोग अधिक प्रभावित बताए जा रहे है जिन्हे रायपुर भेजने की तैयारी है। हादसे से पहले रैली में आगे-आगे 2 युवक मशाल ले कर चले रहे थे। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि गंभीर रूप से झुलसे कॉन्ग्रेसियों को रायपुर रेफर करने की तैयारी है। यह मशाल जुलूस राहुल गाँधी की सदस्य्ता खत्म होने के विरोध में निकाला गया था। घटना शुक्रवार (31 मार्च, 2023) की है।

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता केदार कश्यप ने हादसे में घायल हुए लोगों की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने घायल लोगों को जवाहरलाल नेहरू हॉस्टल के छात्र बताया है। इसी के साथ उन्होंने कॉन्ग्रेस पार्टी पर अपनी राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि के बच्चों के प्रयोग का आरोप लगाया है। इस दौरान एक घायल छात्र इलाज के दौरान दबी आवाज में कुछ कह भी रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घायलों का इलाज कर रहे जगदलपुर के महारानी अस्पताल के डाक्टर के मुताबिक, 4 लोग 10 से 15 प्रतिशत के बीच जले हैं। इनके अलावा एक युवक 30% से अधिक झुलस गया है। बताया जा रहा है कि इस रैली में लोकतंत्र बचाओ के नारे लग रहे थे। इस मशाल में भरे गए ज्वलनशील पदार्थ की मात्रा जरूरत से अधिक थी। ये पाँचों युवक जलाए जा रही मशाल के पास ही खड़े थे। अचानक उठी आग से ये सभी उसकी चपेट में आ गए। फिलहाल सभी पीड़ित खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि अदालत द्वारा 2 साल की सजा पाने के बाद खत्म हुई राहुल गाँधी की लोकसभा सदस्यता के बाद पूरे देश में कॉन्ग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है। कहीं इसे सत्याग्रह का नाम दिया गया है तो कही मशाल जुलूस निकाले जा रहे हैं।

कलियुग की माता शबरी… फूल नहीं मिले तो सब्जी बेचने वाली बुजुर्ग महिला ने भगवान राम के स्वागत में बरसाई धनिया पत्ती

मध्य प्रदेश में भगवान श्रीराम के प्रेम की एक अद्भुत कहानी सामने आई है। रामनवमी को भगवान राम की शोभायात्रा आता देखकर एक बुजुर्ग महिला भाव-विभोर हो गई। जब भगवान का स्वागत करने के लिए उसके पास कुछ नहीं दिखा तो वह अपनी सब्जी की दुकान से धनिया की पत्तियाँ फेंक कर उनका अभिषेक करने लगी।

बुजुर्ग सब्जी विक्रेता महिला का वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग उस महिला की तुलना सतयुग के माता शबरी से भी कर रहे हैं।

गुरुवार (30 मार्च 2023) को प्रदेश के सिरोंज शहर में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जब मुख्य बाजार से होकर सड़क के किनारे सब्जी की छोटी दुकान लगाने वाली बुजुर्ग महिला रामकली के सामने से गुजरने लगी तो वह भी भगवान का स्वागत करने के लालायित हो गईं।

वीडियो में दिख रहा है कि वह फूल ना होने और कुछ समझ में ना आने पर रामकली ने अपनी दुकान में रखा हरा धनिया पत्ता भगवान पर बरसाना शुरू कर दिया। महिला की भक्ति को देखकर यात्रा में शामिल विक्की रघुवंशी ने रामकली की तुलना माता शबरी से की। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

रामकली कुशवाहा लगभग 30 साल से यहाँ सब्जी की दुकान लगा रही हैं। उनके परिवार के दूसरे सदस्य भी सब्जी की दुकान लगाते हैं। रामकली का परिवार अपने खेतों में सब्जी उगाता है और उसे बाजार में लाकर बेचता है। इसी पुश्तैनी धंदे से उनके परिवार का गुजारा चलता है।

रामकली ने बताया कि वह अपनी दुकान पर थीं तभी भगवान राम की शोभायात्रा उनके सामने आ गई। शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए फूल नहीं थे, लेकिन दुकान पर रखी हरी धनिया का वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। रामकली की भावना को देखकर हर कोई गदगद है।

‘अमित शाह का कार्यक्रम टालने के लिए बिहार सरकार की साजिश’: हिंसा के बाद रद्द हुई अमित शाह की सासाराम रैली, घरों-दुकानों में आगजनी और लूटपाट

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में रामनवमी की शोभायात्रा पर हमले के बाद बिगड़े हालात को काबू करने की कोशिश जारी है। इसी सिलसिले में पूरे रोहतास जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है। सासाराम में अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएँ बंद कर दी गई हैं। हालात के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह का दौरा भी रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी।

सम्राट चौधरी ने पत्रकारों को जानकारी दी कि जिले में बिगड़े हालात के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएँ बंद हैं और धारा 144 लागू है। ऐसे में एक साथ 4 या उससे अधिक लोग एक स्थान पर जमा नहीं हो सकते। इसलिए केंद्रीय गृहमंत्री का सासाराम दौरा स्थगित कर दिया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि अमित शाह का बिहार दौरा रद्द नहीं हो रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार (1 अप्रैल 2023) की शाम वे पटना पहुँचने वाले हैं। रविवार (2 अप्रैल) को नवादा में एक रैली को संबोधित करेंगे।

रविवार को ही गृहमंत्री अमित शाह सासाराम भी जाने वाले थे। सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर उन्हें एक विशाल जनसभा को संबोधित करना था। बिगड़े हालात की वजह से यह कार्यक्रम अब स्थगित कर दिया गया है।

सासाराम में क्या हुआ?

रामनवमी के अवसर (30 मार्च, 2023) पर सासाराम में शोभा यात्रा निकाली गई थी। जुलूस पर हमले के बाद 2 पक्षों में तनाव हो गया। देखते-देखते शहर के सहजलाल, बस्ती मोर, चौखंडी, आदमखानी और सोनापट्टी जैसे इलाकों में साम्प्रदायिक हिंसा भड़क उठी। 31 मार्च की रात भी कुछ इलाकों में बवाल जारी रहा। कई दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। आभूषण के दुकानों के शटर तोड़ लूट मार की कोशिश हुई। इस हिंसा में आम लोगों समेत पुलिसकर्मियों के भी जख्मी होने की खबर है।

नालंदा में भी हिंसा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में रामनवमी के बाद भी हिंसा का दौर रुक नहीं रहा है। बिहारशरीफ में ना सिर्फ पथराव किया गया, बल्कि जमकर फायरिंग भी की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इस क्षेत्र में भी धारा 144 लगानी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार बिहारशरीफ में लहेरी थाना क्षेत्र के दीवानगंज इलाके में शोभायात्रा के दौरान जमकर पथराव किया गया।

दंगाइयों ने ना सिर्फ पथराव किया, बल्कि आसपास के घरों और दुकानों में आगजनी की और जमकर फायरिंग भी की। फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी है। हमले के कारण शोभायात्रा शामिल छह युवक घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है।

गया में उपद्रवियों का पुलिस पर हमला

सासाराम और नालंदा के साथ-साथ गया में भी उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। यहाँ रामनवमी की शोभायात्रा के साथ-साथ पुलिस बलों को भी निशाना बनाया गया। भीड़ ने जम कर पत्थरबाजी की। ये घटना चाकंद थाना क्षेत्र के डब्बू गाँव की है। इलाके के ढकायीन गाँव से रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली गई थी। डब्बू गाँव में यात्रा के पहुँचते ही वहाँ मुस्लिम भीड़ ने डीजे और जयघोष को बंद करने का दबाव बनाया। इस बात को लेकर कहासुनी हुई।

झड़प की खबर के बाद मौके पर पहुँची पुलिस को भी निशाना बनाया गया। इस घटना में 2 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

भाजपा ने सरकार पर लगाए आरोप

सासाराम और नालंदा में भड़की हिंसा को लेकर बीजेपी महागठबंधन सरकार पर हमलावर है। भाजपा नेता विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बीजेपी विधायक पवन जयसवाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम रद्द कराने के लिए हालात खराब करने की साजिश की।

गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा, “बिहार सरकार ने जानबूझकर रामनवमी पर पथराव करवाया और फिर 144 लगवा दी, ताकि अमित शाह का कार्यक्रम रद्द किया जा सके।”

दूसरी तरफ बिहार पुलिस ने दावा किया है कि सभी जगहों पर अब हालात काबू में हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। हालाँकि, तनाव की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में पुलिस मार्च कर रही है।

‘दिल्ली में मिला तो AK-47 से उड़ा दूँगा’ : संजय राउत को बिश्नोई गैंग ने मैसेज में भेजी ‘सिद्धू मूसावाला टाइप’ धमकी, लिखा- ‘सलमान और तू फिक्स हैं’

उद्धव गुट वाली शिवसेना के नेता संजय राउत को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने धमकी दी है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार संजय राउत को वॉट्सएप के जरिए धमकी आई है। मैसेज में कहा गया कि शिवसेना नेता को एके-47 से दिल्ली में गोली मारी जाएगी। मुंबई पुलिस कमीश्नर को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस के नाम से भेजी गई धमकी में संजय राउत से कहा गया, ” हिंदू विरधी। मार दूँगा तुझे तू दिल्ली में मिला तो तुझे एके 47 से उड़ा दूँगा, मूसेवाला टाइप…लॉरेंस की तरफ से मैसेज है…सलमान और तू फिक्स…तैयारी करके रखना…”

धमकी मिलने के बाद संजय राउत ने कहा, “यह मेरे साथ पहली बार नहीं हुआ है। शिंदे सरकार के आने के बाद हमारी सुरक्षा घटाई गई, लेकिन हमने इसके बारे में ज़्यादा नहीं बोला है। मुख्यमंत्री का बेटा एक गुंडे के साथ मुझ पर हमला करने की साजिश करता है। इसको लेकर मैं पत्र लिखता हूँ तो कहा जाता है कि यह एक स्टंट है। अगर हम सच बोलने पर आ गए, तो भूकंप आ जाएगा।”

गौरतलब है कि संजय राउत को जान से मारने की धमकी देने का मामला पिछले साल भी आया था। तब उन्होंने कहा था कि उनको यह धमकी कन्नड़ रक्षण वेदिका नाम के संगठन की तरफ से आई है। वहीं अब उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है। इस संबंध में राहुल तेलकर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

सलमान खान को धमकी

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी दी थी। यह धमकी एक TV चैनल से प्रसारित हुए इंटरव्यू के दौरान दी गई थी। धमकी में लॉरेंस ने सलमान खान को मारना अपने जीवन का लक्ष्य बताया था। इसी के साथ बिश्नोई ने अपराध की दुनिया छोड़ने के बाद गोसेवा करने की इच्छा जताई थी।

ABP न्यूज़ को दिए गए इंटरव्यू में लॉरेंस ने कहा कि उसे उम्मीद थी कि सलमान अपनी गलती की माफ़ी माँगेगा पर ऐसा नहीं हुआ। लॉरेंस के मुताबिक सलमान खान में ठीक वैसे ही अहंकार है जैसे सिद्धू मूसेवाला में था। सलमान के अहंकार की तुलना बिश्नोई ने रावण के घमंड से भी की। गैंगस्टर ने कहा कि समय आने पर वह सलमान के इस अहंकार को खत्म कर देगा। लॉरेंस ने विकल्प देते हुए आगे कहा कि बेहतर होगा सलमान खान पूरे बिश्नोई समाज से सार्वजानिक तौर पर माफ़ी माँग लें।

रामनवमी पर मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे हिंदुओं पर पत्थरबाजी: सासाराम-नालंदा के बाद बिहार के भागलपुर में भी हिंसा

रामनवमी के शोभायात्रा को लेकर बिहार के नालंदा और सासाराम के अलावा भागलपुर से भी हिंसा की खबर है। भागलपुर के नवगछिया में शुक्रवार (31 मार्च 2023) को भगवान राम की मूर्ति विसर्जित करके लौट रहे लोगों पर हमला किया गया है।

नवगछिया के खारिक में नवरात्रि की समाप्ति के बाद कुछ लोग मूर्ति विसर्जन करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ कट्टरपंथी मुस्लिमों ने हमला कर दिया। इस पत्थरबाजी में एक महिला को चोट लगने की बात कही जा रही है।

नवगछिया के एसडीपीओ का कहना है कि यह एक छोटी झड़प है। हालात अब सामान्य है। उन्होंने कहा कि इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। मुस्लिमों का रमजान का महीना भी चल रहा है। इस दौरान हिंसक अतीत को देखते हुए पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

बता दें कि बिहारशरीफ में लहेरी थाना क्षेत्र के दीवानगंज इलाके में शोभायात्रा के दौरान जमकर पथराव किया गया। दंगाइयों ने ना सिर्फ पथराव किया, बल्कि आसपास के घरों और दुकानों में आगजनी की और जमकर फायरिंग भी की। फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी है। हमले के कारण शोभायात्रा शामिल छह युवक घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है।

इससे पहले किए गए पथराव में 9 लोग घायल हो गए थे। इनमें दो युवतियाँ भी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है। पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है। हालाँकि, इलाके में तनाव को अभी भी महसूस किया जा सकता है।

वहीं, सासाराम में रामनवमी के जुलूस के बाद दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव करने की भी सूचना है। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। सासाराम शहर में धारा 144 कर दिया गया है।

ADM चंद्रशेखर के अनुसार, “दो गुटों के बीच तनाव है। पथराव भी हुआ है। कुछ घरों में आग भी लगा दी गई। आग बुझाई जा रही है। प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर उन्हें शांत कराया गया।” उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। स्थिति को नियंत्रित करने में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

सासामराम में रविवार (2 अप्रैल 2023) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आने वाले थे। हालाँकि, हिंसा की खबरों के बीच अमित शाह का सासाराम दौरा कर दिया गया है। बता दें कि नालंदा और सासाराम हिंसा में 45 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

‘कैदियों ने मिल कर आफ़ताब को पीटा’: कोर्ट ने जेल प्रशासन को दिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश, श्रद्धा हत्याकांड में चल रही है सुनवाई

दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा वालकर मर्डर केस के आरोपित आफताब पूनावाला की कैदियों ने पिटाई कर दी। यह दावा आफताब के वकील का है। आरोप है कि शुक्रवार (31 मार्च 2023) को अदालत में पेशी के लिए ले जाए जाने के दौरान अन्य कैदियों ने आफताब के साथ मारपीट की। कोर्ट ने जेल अथॉरिटी को आफताब की सुरक्षा सुनिश्चित करने की हिदायत दी है।

शुक्रवार को श्रद्धा मर्डर मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट में सुनवाई हुई। इसे लेकर हत्या आरोपित आफताब को कोर्ट के सामने पेश किया गया। दिल्ली पुलिस की ओर से पब्लिक प्रोसिक्यूटर अमित प्रसाद और मधुकर पाण्डे कोर्ट में पेश हुए। जबकि आफताब की तरफ से अक्षय भंडारी दलील दे रहे थे। आफताब पूनावाला पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के साथ साथ धारा 201 भी लगाई गई है। भंडारी आफताब पर लगाए गए आईपीसी की धारा 201 का विरोध कर रहे थे। धारा 201 सबूत मिटाने और अपराधी द्वारा झूठी जानकारी दिए जाने से जुड़ी है।

सुनवाई के दौरान आफताब के वकील ने अदालत को जानकारी दी कि पेशी के दौरान आफताब के साथ जेल में दूसरे कैदियों ने मारपीट की है। साकेत कोर्ट में सत्र न्यायाधीश मनीष खुराना कक्कड़ केस की सुनवाई कर रहे थे। आफताब के वकील की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने जेल प्रशासन को आफताब की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अगली सुनवाई 3 अप्रैल 2023 को दोपहर 2 बजे होगी।

इसके पहले श्रद्धा की हत्या कर शव के 35 टुकड़े करने वाले आफताब के खिलाफ 6,629 पन्नों का चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चार्जशीट के अनुसार श्रद्धा ने 18 मई 2022 को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े कर कई दिनों तक महरौली व आस-पास के इलाकों में ठिकाना लगाता रहा। शव के टुकड़े छिपाने के लिए उसने बड़ा सा फ्रिज खरीदा था।