Home Blog Page 2081

दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत माँग कर भारतीय सेना पर उठाए सवाल: जयराम रमेश ने और बोलने से रोका, पत्रकार को धक्का मार कर हटाया

कॉन्ग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत माँगकर सेना के पराक्रम पर सवाल उठाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि सरकार सर्जिकल स्ट्राइक की बात करती है लेकिन अब तक सबूत पेश नहीं किए। वहीं, दिग्विजय के इस बयान के बाद, भाजपा ने कॉन्ग्रेस ने को ‘पाकिस्तान परस्त पार्टी’ करार दिया।

दरअसल, राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जम्मू-कश्मीर में है। वहीं जम्मू में दिग्विजय सिंह ने जम्मू में आयोजित एक जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि सरकार सर्जिकल स्ट्राइक की बात करती है। वे दावा करते हैं कि हमने इतने लोग मार गिराए लेकिन सबूत नहीं दिए। केवल झूठ के पुलिंदा से ये राज कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा है, “हुकूमत यहाँ (जम्मू कश्मीर) का फैसला नहीं कराना चाहती। यहाँ की समस्या का निदान नहीं करना चाहती। यह समस्या कायम रखना चाहती है, ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बनती रहें और लोगों में हिंदू-मुसलमान में नफरत फैलाते रहें।”

वहीं, दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद जब मीडिया द्वारा उनसे सवाल किया गया तो कॉन्ग्रेस नेता जयराम रमेश रिपोर्टर के बीच में आ गए। यही नहीं, उन्होंने रिपोर्टर से दिग्विजय सिंह को डायवर्ट न करने की बात कह दी। इसके बाद, जब रिपोर्टर ने उनसे दोबारा बात करने की कोशिश की तो जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह को रिपोर्टर से दूर ले जाते दिखे।

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद भाजपा कॉन्ग्रेस पर हमलावर है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा है, “सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर कॉन्ग्रेस ने एक बार फिर पुलवामा को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोली है। दिग्विजय सिंह ने 26/11 के लिए भारत को भी जिम्मेदार ठहराया था। राहुल गाँधी ने कहा था सेना की पिटाई हो गई।यह INC (भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस) नहीं बल्कि PPP – पाक परास्त पार्टी है जो हमारी सेना के मनोबल पर हमला करना पसंद करती है। यह शर्मनाक है।”

उन्होंने अगले ट्वीट में कहा है, “जिस दिन हम पराक्रम दिवस मनाते हैं। नेताजी की विरासत को सलाम करते हैं और हमारे बहादुरों का सम्मान करते हैं। उसी दिन कॉन्ग्रेस हमारी सेना के मनोबल पर हमला करती है। पिटाई हो गई से लेकर खून की दलाली तक, सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट पर शक करना और आतंक को क्लीन चिट देने के उद्देश्य से कॉन्ग्रेस पुलवामा के लिए भारत को दोष दे रही है। यह शर्मनाक है।”

वहीं, भाजपा नेता प्रीति गाँधी ने कहा है, “कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, जिन्होंने 26/11 को हिंदू आतंकवाद के रूप में गढ़ दिया था। वह, अब सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत माँग रहे हैं। ये अपना मुँह सिर्फ पाकिस्तान के लिए ही खोलते हैं।”

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अम्मी ने बहू पर कराई FIR, मुंबई पुलिस ने बुलाया: एक्टर के परिवार पर मारपीट, छेड़छाड़ और गंदे क्लिप दिखाने का आरोप लगा चुकी है आलिया

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी आलिया उर्फ जैनब को मुंबई पुलिस ने तलब किया है। नवाजुद्दीन की अम्मी मेहरूनिशा ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। आलिया पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सोमवार (23 जनवरी 2023) को आलिया को पूछताछ के लिए सम्मन भेजा। आलिया ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मुंबई पुलिस के सम्मन की कॉपी डाली है। यह सम्मन वर्सोवा थाने से आया है। सम्मन में बताया गया है कि आलिया पर IPC की धारा 452, 323, 504 और 506 के तहत FIR दर्ज हुई है। जाँच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर जाधव ने पुलिस स्टेशन आकर आलिया से अपना पक्ष रखने को कहा है। यह भी कहा है कि अगर वह हाजिर नहीं होती हैं तो पुलिस यह मानकर कार्रवाई करेगी कि उन्हें इस केस में कोई सफाई पेश नहीं करनी है।

आलिया ने यह सम्मन शेयर करते हुए पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि उनके द्वारा अपने शौहर नवाजुद्दीन के खिलाफ दी गई तमाम शिकायतों को पुलिस ने अनसुना कर दिया, लेकिन उनके खिलाफ तुरंत केस दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि आलिया नवाजुद्दीन की दूसरी बीवी हैं। दोनों का निकाह साल 2010 में हुआ था। आलिया और नवाजुद्दीन की माँ के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी आलिया और नवाजुद्दीन के बीच अनबन की खबरें आईं थीं। तब आलिया ने नवाजुद्दीन पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। आलिया ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अपने शौहर नवाजुद्दीन, उनके भाई मिनाजुद्दीन, फैजुद्दीन, अयाजुद्दीन और अम्मी मेहरूनिशा आदि के खिलाफ FIR दर्ज करवाया था। बाद में घटनास्थल उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर होने की वजह से यह केस बुढ़ाना थाने में ट्रांसफर हो गया था। इस शिकायत में आलिया ने नवाजुद्दीन के भाई मिनहाजुद्दीन पर छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया था।

ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते पाकिस्तानी लड़की से UP के मुलायम सिंह यादव को हुआ प्यार, नेपाल के रास्ते भारत ले आया: अब हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान की लड़की को अवैध तरीके से भारत लाने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी हुई है। सोमवार (23 जनवरी 2023) को मुलायम सिंह यादव को गिरफ्तार कर पुलिस ने पाकिस्तानी लड़की को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि ऑनलाइन लूडो (Online Ludo) खेलने के दौरान मुलायम और पाकिस्तानी लड़की संपर्क में आए। प्यार होने पर मुलायम नेपाल के रास्ते लड़की को भारत ले आया। लड़की ने जब पाकिस्तान में अपने परिजनों से संपर्क किया तो वह एजेंसियों की नजर में आ गई।

पुलिस उपायुक्त एस गिरीश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, “मुलायम सिंह यादव एक ऑनलाइन गेम के जरिए पाकिस्तान के हैदराबाद की एक लड़की के संपर्क में आया था। वह एक निजी फर्म में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है और ऑनलाइन लूडो खेलने का शौकीन था। पिछले साल वह लड़की के संपर्क में आया था। सितंबर 2022 में नेपाल के रास्ते उसे भारत लाने की योजना बनाई थी।”

डीसीपी ने बताया, “दोनों बेलंदूर थाना क्षेत्र में किराए के घर में रह रहे थे। पाकिस्तानी लड़की को FRRO को सौंप दिया गया है। मुलायम सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार मुलायम ने लड़की को नेपाल बुलाकर वहीं शादी कर ली थी। फिर नेपाल से बिहार में घुसा। उसके बाद पटना होते हुए बेंगलुरु आ गया।”

इससे पहले एक पाकिस्तानी महिला के उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान बन जाने का मामला सामने आया था। पाकिस्तानी महिला बानो बेग़म एक शादी में शामिल होने के लिए भारत आई थी। यहाँ आकर उसने अख्तर अली से निकाह कर लिया और वापस नहीं लौटी। बाद वह एटा के एक गाँव की ग्राम प्रधान भी बन गई।

कंगाल हो रहे पाकिस्तान के कई इलाकों में अंधेरा: राजधानी समेत लाहौर-कराची में भी बत्ती गुल, 22 करोड़ लोग घंटों से इंतजार में

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की मुसीबतों में इजाफा जारी है। सोमवार (23 जनवरी, 2023) को पाकिस्तान के इस्लामाबाद से लेकर लाहौर तक लगभग सभी बड़े शहरों में बिजली गुल हो गई। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान के नेशनल ग्रीड में आई खराबी के कारण देश के बड़े हिस्से में बिजली की सप्लाई बंद हो गई।

पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी गई। मंत्रालय की तरफ से लिखा गया, “प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, आज सुबह 7:34 बजे नेशनल ग्रिड की सिस्टम फ्रीक्वेंसी कम हो गई, जिसके परिणामस्वरूप बिजली व्यवस्था खराब हो गई है। इसे ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार क्वेटा, लाहौर, कराची, पेशावर समेत देश के कई शहरों में बिजली की सप्लाई नहीं हो रही है। इन शहरों में बिजली बहाल करने में कई घंटो का समय लग सकता है। क्वेटा इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी (क्यूईएससीओ) ने जारी बयान में कहा कि गुड्डू से क्वेटा तक दो ट्रांसमिशन लाइनें टूट गईं, जिससे बलूचिस्तान के 22 जिले अंधेरे में हैं। इस्लामाबाद के 117 ग्रिड स्टेशन भी बिना बिजली के हैं।

‘जियो न्यूज’ से बात करते हुए पाकिस्तानी के ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने कहा कि ईंधन बचाने के लिए हम रात में बिजली उत्पादन इकाइयों को बंद कर देते हैं। उन्होंने कहा, “जब आज सुबह साढ़े सात बजे एक-एक कर सिस्टम चालू किए गए तो देश के दक्षिणी हिस्से में जमशोरो और दादू के बीच लाइन में खराबी आ गई और सिस्टम एक-एक करके बंद होने लगे।

मंत्रालय की तरफ से दावा किया जा रहा है कि वारसाक और तरबेला समेत कुछ ग्रिड स्टेशनों से बिजली सप्लाई बहाल हुई है। मंत्री ने कहा कि पेशावर और इस्लामाबाद के कुछ ग्रिड स्टेशनों से भी सप्लाई शुरू हुई है। उन्होंने दावा किया कि 12 घंटो में हालात सामान्य हो जाएँगे। CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में राष्ट्रव्यापी बिजली संकट के कारण सोमवार को लगभग 22 करोड़ लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर रहे।

कंगाल होते पाकिस्तान में बिजली की कमी का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सभी संघीय विभागों को बिजली की खपत कम करने का आदेश दिया था। बिजली बचाने के लिए देश के रेस्टोरेंट्स को रात 10:30 बजे तक बंद करने का आदेश दिया गया था। शॉपिंग सेंटर्स और मॉल को भी रात 8:30 बजे तक बंद करने के आदेश दिए गए थे। सरकार के इन फैसलों की वजह से आर्थिक मंदी का सामना कर रहे कारोबारियों को और नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब पाकिस्तान में इतने बड़े स्तर पर बिजली संकट गहराया हुआ है। इसके पहले अक्टूबर 2022 में, हैदराबाद, सुक्कुर, कराची, मुल्तान, क्वेटा, और फैसलाबाद में आठ हजार मेगावाट की लाइन में खराबी के कारण बिजली सप्लाई ठप पड़ गई थी। पिछली बार लाइन में खराबी की वजह से सप्लाई प्रभावित हुई थी, जबकि इस बार ईंधन लागत (Fuel costs) बचाने की कोशिश में बिजली संकट पैदा किया गया है।

…तो मनोरंजन कैसे होगा: अब बॉयकॉट बॉलीवुड पर ‘एंटरटेनमेंट’ की दुहाई दे रही करीना कपूर खान, कभी कहा था- मत देखो हमारी फिल्म, जबरदस्ती थोड़े है

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कोलकाता के इवेंट में ‘बॉयकॉट बॉलीवुड’ ट्रेंड को लेकर अपनी बात रखी है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म की एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट के बढ़ते ट्रेंड पर रिएक्ट करते हुए कहा, “मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूँ। अगर ऐसे होगा तो हम आपको एंटरटेन कैसे करेंगे। आपकी जिंदगी में खुशी और मजा कैसे आएगा। साथ ही अगर फिल्में नहीं होंगी तो एंटरटेनमेंट कैसे होगा।” सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो र​विवार (22 जनवरी, 2023) का है।

हालाँकि, इससे पहले करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने दर्शकों को दोयम दर्जे का समझते हुए कहा था कि जिसे फिल्में नहीं देखना है मत देखो, कोई जबरदस्ती है क्या। इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) के सवाल पर उन्होंने कहा था, “ऑडियंस ने ही नेपोटिज्म से जुड़े एक्टर्स को स्टार्स बनाया है। आप नहीं जा रहे हो फिल्में देखने तो मत जाओ। किसी ने आपके साथ जोर-जबरदस्ती नहीं की है।”

‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान सैफ अली खान की बेगम ने यह भी कहा था कि अगर फिल्म अच्छी होगी तो इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी और ये सभी उम्मीदों के पार चली जाएगी। उन्होंने कहा था कि बॉयकॉट जैसी चीजों का अच्छी फिल्म पर असर नहीं पड़ता और वह इसे गंभीरता से भी नहीं लेती हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री की यह बात अभी तक नहीं भूलें। इसलिए उन्होंने उनके दोनों बयानों का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “‘तो मत देखो ना’ से ‘हम आपका मनोरंजन कैसे करेंगे’ तक करीना कपूर का सफर। बॉलीवुड लोगों का मनोरंजन नहीं कर रहा है, बल्कि यह भाई-भतीजावाद, हिंदू धर्म को बदनाम करना, लैंगिक असमानता, ड्रग्स, अहंकार से ज्यादा अब कुछ नहीं है।”

एक यूजर ने सवाल किया, “दर्शकों के बिना काम के बारे में क्या? दर्शकों के बिना स्टार के स्टेटस के बारे में क्या? दर्शकों के बिना आप जिस भव्य जीवन शैली का आनंद लेते हैं, उसके बारे में क्या? दर्शक आपके बिना जीवित रह सकते हैं, लेकिन आप दर्शकों के बिना जीवित नहीं रह सकते।”

एक अन्य यूजर लिखता है कि सुर बदल गए आँटी के.. पर मकसद नहीं भूलना है दोस्तों। #BoycottBollywoodForever जब तक SSR को न्याय नहीं मिल जाता।

ट्विटर पर @delhichatter नाम के यूजर ने लिखा कि हर साल बच्चे पैदा करके बस सैफ का एंटरनमेंट हो रहा हमारा नहीं।

अविनाश पाटिल लिखते हैं कि एंटरटेनमेंट के लिए बॉलीवुड ही क्यों चाहिए, हम मराठी फिल्में, टॉलीवुड फिल्में, हॉलीवुड फिल्में भी देख सकते हैं।

एक अन्य ने लिखा कि अगर फालतू फिल्में नहीं होतीं तो हमारे पास नाटक, राम कथा, भजन, भरतनाट्यम या शास्त्रीय नृत्य के कार्यक्रम अधिक होते थे।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से ही लगातार बॉलीवुड फिल्मों पर प्रतिबंध और उनके बायकॉट करने की माँग चल रही है। लोगों में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स को लेकर काफी गुस्सा देखा गया। यही कारण है कि सलमान खान, अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान समेत कई बड़े स्टार्स की फिल्में बॉयकॉट ट्रेड की बलि चढ़ चुकी हैं। इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को भी बॉयकॉट करने की माँग की जा रही है।

फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ के रिलीज होने के बाद से ही फिल्म विवादों में है। इसमें दीपिका पादुकोण के भगवा बिकिनी पहनने पर इसका विरोध किया गया। हिंदू संगठनों ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने बॉलीवुड पर फिल्मों के जरिए सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया था।

‘भारत को अस्थिर करने के हो रहे प्रयास, फिर भी महाशक्ति बनने से नहीं रोक सकता कोई’: BBC को शेखर कपूर और कबीर बेदी ने लताड़ा, बताया ‘गटर पत्रकारिता’

गुजरात दंगों पर आधारित बीबीसी की प्रोपेगंडा डॉक्यूमेंट्री पर विवाद जारी है। मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर और बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी ने इस विवादित डॉक्यूमेंट्री पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कई ट्वीट किए हैं। कबीर के ट्वीट पर सहमति जताते हुए सोमवार (23 जनवरी, 2023) को डायरेक्टर शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कबीर बेदी (Kabir Bedi) को टैग करते हुए लिखा, “आप ठीक कह रहे हैं कबीर। मैं भारत को अस्थिर करने के प्रयासों को लगातार देख रहा हूँ… ऐसा लगता है जैसे अब कोई भारत को महाशक्ति बनने से नहीं रोक सकता।”

इससे पहले रविवार (22 जनवरी 2023) को भी शेखर कपूर ने ट्वीट करके बीबीसी पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था, “मुझे आश्चर्य है कि क्या बीबीसी के पास कभी ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्ति विंस्टन चर्चिल के बारे में सच्चाई बताने का साहस था, जो बंगाल के अकाल के लिए काफी हद तक जिम्मेदार था। जिसके कारण भुखमरी से लाखों लोगों की मौत हो गई थी। वह उन जनजातीय समाज के लोगों, कुर्दों पर रासायनिक बम गिराने वाला पहला व्यक्ति है।”

इतना ही नहीं, दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी ने बीबीसी की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया। कबीर ने बीबीसी की ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ शीर्षक से दो पार्ट में बनाई गई डॉक्यूमेंट्री सीरीज को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “बीबीसी डॉक्यूमेंट्री एक मौलिक तथ्य पर प्रकाश डालती है: कॉन्ग्रेस शासन के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एक विशेष जाँच दल ने पीएम मोदी को इस मामले में बरी कर दिया था। 2002 की ब्रिटिश जाँच की उतनी ही विश्वसनीयता है, जितनी कि इराक में जनसंहार के हथियारों की रिपोर्ट की।”

इससे पहले अभिनेता ने 20 जनवरी, 2023 को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बीबीसी को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने बीबीसी की प्रोपेगंडा डॉक्यूमेंट्री ‘द मोदी क्वेश्चन’ को पक्षपाती डॉक्यूमेंट्री बताते हुए दावा किया था कि मोदी के भारत में ‘धार्मिक अशांति है’, यह दशकों पुराने आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों को अदालतों ने काफी समय पहले ही सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा था कि यह गटर पत्रकारिता है। सनसनीखेज खबर चलाने के नाम पर सभी अंधे हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि सरकार के आदेश के बाद ट्विटर और यूट्यूब से डॉक्यूमेंट्री से संबंधित लिंक हटाए जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब वीडियो के लिंक वाले 50 से ज्यादा ट्वीट्स को ब्लॉक किया गया है। आईटी नियम, 2021 के तहत इमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सरकार ने यह कार्रवाई की है। बीबीसी की ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ शीर्षक से दो पार्ट में बनाई गई डॉक्यूमेंट्री सीरीज में गुजरात दंगों को लेकर पीएम मोदी के कार्यकाल पर हमला किया गया है।

दंगों के दौरान मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जारी इस विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री की निंदा की थी। विदेश मंत्रालय ने इसे भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने की कोशिश करार दिया था। इस डॉक्यूमेंट्री में गोधरा कांड में इस्लामवादियों की भूमिका पर पर्दा डालने की कोशिश की गई है। गोधरा कांड में 59 हिंदू मारे गए थे।

हिंदू लड़की के पीछे पड़ा था कादिर अंसारी, तय हुई शादी तो बेहोश कर माँग में डाला सिन्दूर: निकाह का डाल रहा था दबाव

उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक हिंदू लड़की को धमकाने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपित की पहचान कादिर अंसारी के तौर पर हुई है। उस पर हिंदू लड़की को लम्बे समय से परेशान करने और निकाह के लिए दबाव डालने का आरोप है। कहा जा रहा है निकाह से इनकार करने पर उसने लड़की का अपहरण कर बेहोशी की हालत में उसकी माँग में सिन्दूर डाल दिया। पुलिस ने शनिवार (21 जनवरी 2023) को FIR दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के गाँव रानीघाट की है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि कादिर उसका पड़ोसी है। करीब छह महीने से उसके पीछे पड़ा है। निकाह का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर कादिर उसे बदनाम करने की धमकी के साथ ब्लैकमेल करने लगा।

शिकायत में आगे बताया गया है कि पीड़िता लोकलाज और बदनामी के डर से सब कुछ चुपचाप सहती रही। इससे कादिर का मन बढ़ गया। इस बीच लड़की के घर वालों ने उसकी शादी तय कर दी। 27 जनवरी को तिलक और 1 फरवरी को विवाह की तारीख तय की गई। इसकी जानकारी जब कादिर को हुई तो वो आगबबूला हो गया और शादी तुड़वाने की कोशिश करने लगा। लड़की का कहना है कि एक दिन जब वो कहीं जा रही थी तब कादिर ने रास्ते में उसे नशीला पदार्थ सुँघा कर बेहोश कर दिया और सुनसान जगह ले गया।

पीड़िता के अनुसार सुनसान जगह पर कादिर ने उसकी माँग सिन्दूर डाल कर भर दी। इसका वीडियो बना लिया। लड़की के अनुसार उस समय वह बेहोशी की हालत में थी। बाद में कादिर लड़की का सिन्दूर डालते वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। वह पीड़िता पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहा था। जब लड़की ने उसकी बात नहीं मानी तो कादिर ने सिन्दूर वाला वीडियो वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि कादिर पीड़िता को खुद से निकाह न करने पर जान से मार डालने की धमकी भी दे रहा है।

ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है। शिकायत में पीड़िता ने कादिर को आपराधिक सोच वाला भी बताया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने कादिर अंसारी के खिलाफ IPC की धारा 328, 354, 506 और 509 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपित कादिर की तलाश की जा रही है।

दुनिया के सबसे तेज धावक के बैंक खाते से उड़ा लिए ₹98 करोड़, अब बचे बस $12 हजार: उसैन बोल्ट हुए फ्रॉड के शिकार, उड़ गई जीवन भर की कमाई

दुनिया के सबसे तेज धावक और जमैका के लिए ओलंपिक में 8 बार के गोल्ड मेडल विजेता उसैन बोल्ट ठगी का शिकार हो गए। दरअसल, उसैन बोल्ट का अकाउंट वहाँ की इन्वेस्टमेंट कंपनी स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड पर था। इस खाते से 12 मिलियन डॉलर (97.71 करोड़ रुपए) गायब हुए हैं। इस ठगी के बाद, बोल्ट के खाते में महज 12 हजार डॉलर ही बचे हैं।

इस ठगी का खुलासा स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड के एक पत्र से हुआ। 10 जनवरी को जारी इस पत्र में कंपनी ने कहा था कि कुछ खातों में वित्तीय गड़बड़ी हुई है। साथ ही, यह भी कहा गया था कि यह गड़बड़ी कंपनी के ही किसी व्यक्ति ने की है। इस पत्र के कुछ दिनों बाद ही यह खुलासा हुआ कि उसैन बोल्ट 12 मिलियन डॉलर की ठगी का शिकार हुए।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘स्टॉक्स एंड सेक्योरिटी लिमिटेड’ के एक पूर्व कर्मचारी ने इस ठगी को अंजाम दिया है। इस मामले में, कंपनी ने जाँच एजेंसियों को जानकारी दी। जानकारी सामने आने के बाद जमैका के वित्तीय विभाग ने जाँच शुरू की। इसके लिए एक स्पेशल ऑडिटर भी नियुक्त किया गया।

यह ऑडिटर इस ठगी के मामले की जाँच के साथ ही स्टॉक्स एंड सेक्योरिटी लिमिटेड के प्रत्येक ट्रांजिक्शन की जाँच करेगा। कहा जा रहा है कि इसमें इसमें केवल उसैन बोल्ट ही नहीं बल्कि 30 से अधिक निवेशक भी इस ठगी का शिकार हुए हैं।

ठगी के इस मामले में उसैन बोल्ट के वकील लिंटन पी. गॉर्डन ने कहा है कि बोल्ट के खाते में पहले 12.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 98 करोड़ रुपए थे। लेकिन, अब केवल 12000 डॉलर यानी करीब 97 लाख रुपए ही बचे हैं। बोल्ट ने इस खाते में रिटायरमेंट और जीवन भर की कमाई रखी थी। इस खबर से कोई भी परेशान हो सकता है। बोल्ट के केस में यह एक बड़ी समस्या है। क्योंकि, वह इस अकाउंट में अपनी प्राइवेट पेंशन को रखते थे।

गॉर्डन ने यह भी कहा है कि अगर स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड कंपनी उसैन बोल्ट का पैसा वापस नहीं करती है तो उन्हें कानूनी कार्यवाही करनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि यह एक गंभीर मामला है। इसलिए, वह उम्मीद करते हैं कि इसे जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि कंपनी ने उनसे या उसैन बोल्ट से किसी तरह बातचीत नहीं की है। इसलिए, यदि कंपनी ने 8 दिन के अंदर पैसे वापस नहीं किए तो वह इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएँगे।

वहीं, इस मामले में जमैका के वित्तीय सेवा आयोग ने गत सप्ताह कहा था कि उसैन बोल्ट के साथ हुई ठगी के आरोपों के बाद विभाग के डायरेक्टर एवर्टन मैकफर्लेन को पद से हटाया जाएगा। वह फिलहाल छुट्टी पर भेजे गए हैं। साथ ही, इस महीने के अंत में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

पराक्रम दिवस पर परमवीरों के नाम अंडमान-निकोबार के 21 द्वीप, कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पहाड़ी समर्पित: बोले PM मोदी- आजाद भारत की पहली सरकार यहीं बनी थी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (23 जनवरी) पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया है। साथ ही उन्होंने नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण किया। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है, “अंडमान ऐसी भूमि है जिसके आसमान पर पहली बार तिरंगा लहराया था। इस धरती पर पहली आजाद भारतीय सरकार का गठन हुआ था। अंडमान की धरती पर वीर सावरकर और उनके जैसे कितने ही वीरों ने देश के लिए तप तितीक्षा और बलिदान की पराकाष्ठा को छुआ था।”

पीएम ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 126वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा, “आज 21वीं सदी का ये समय देख रहा है कि कैसे जिन नेताजी सुभाष को आजादी के बाद भुला देने का प्रयास हुआ, आज देश उन्हीं नेताजी को प्रतिपल याद कर रहा है। बीते 8-9 वर्षों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े ऐसे कितने ही काम देश में हुए हैं, जिन्हें आज़ादी के तुरंत बाद से होना चाहिए था।”

उन्होंने यह भी कहा है कि देश के एक हिस्से पर आजाद भारत की पहली सरकार 1943 में भी बनी थी। इस समय को अब देश ज्यादा गौरव के साथ स्वीकार कर रहा है। दशकों से नेताजी के जीवन से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने की माँग हो रही थी। ये काम भी देश ने पूरी श्रद्धा के साथ किया।

पीएम मोदी ने अंडमान-निकोबार के द्वीपों का नाम परमवीर चक्र प्राप्त सपूतों के नाम करते हुए कहा है, “जिन 21 द्वीपों को आज नया नाम मिला है, उनके इस नामकरण में भी गंभीर संदेश छिपे हैं। ये संदेश है, एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश। ये संदेश है, देश के लिए दिए गए बलिदान की अमरता का संदेश। ये संदेश है, भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का संदेश।”

प्रधानमंत्री ने कहा है कि मेजर सोमनाथ शर्मा, पीरू सिंह, मेजर शैतान सिंह से लेकर कैप्टन मनोज पांडे, सूबेदार जोगिंदर सिंह और लांस नायक अल्बर्ट एक्का तक, वीर अब्दुल हमीद और मेजर रामास्वामी परमेश्वरन से लेकर सभी 21 परमवीर, सबका एक ही संकल्प था- राष्ट्र सर्वप्रथम। उन्होंने कारगिल युद्ध के हीरो रहे कैप्टन विक्रम बत्रा को याद करते हुए कहा है, “करगिल युद्ध में ये दिल माँगे मोर का विजयघोष करने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा के नाम पर अंडमान में एक पहाड़ी भी समर्पित की जा रही है।”

वहीं, इस कार्यक्रम में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है, “यह दुर्भाग्य रहा कि सुभाष बाबू को भुलाने का बहुत प्रयास किया गया मगर कहते हैं कि जो जो वीर होते हैं वो अपनी स्मृति के लिए किसी के मोहताज नहीं होते हैं। वो स्मृति उनकी वीरता के साथ ही होती है।”

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से नेताजी सुभाष चंद्र बोस का खास नाता रहा है। इसलिए उनकी स्मृति और देश के लिए उनके कार्यों का सम्मान करते हुए साल 2018 में पीएम मोदी ने रॉस द्वीप समूह का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप कर दिया था। इसके बाद अब इस द्वीप पर नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक बनना है। इसका मॉडल तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मॉडल का भी अनावरण किया।

इस कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी। इस विज्ञप्ति में कहा गया था, “सबसे बड़े अनाम द्वीप का नाम पहले परमवीर चक्र विजेता के नाम पर रखा जाएगा, दूसरे सबसे बड़े अज्ञात द्वीप का नाम दूसरे परमवीर चक्र विजेता के नाम पर रखा जाएगा, और इसी तरह आगे बढ़ते हुए सभी का नामकरण होगा। यह कदम हमारे नायकों के प्रति एक स्थायी श्रद्धांजलि होगी। इनमें से कई ने राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था।”

जिन परमवीरों के नाम पर द्वीप

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों के नाम मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और मानद कप्तान (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह, कैप्टन जीएस सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह, सीक्यूएमएच अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग अधिकारी निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कप्तान विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, सूबेदार मेजर (तत्कालीन राइफलमैन) संजय कुमार और सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त (माननीय कप्तान) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव के नाम पर रखे गए हैं।

चाऊमीन लेने निकला था 18 साल का हर्ष, 100 बार चाकुओं से गोदा, गला रेता-चेहरे पर एसिड डाला: दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिग को पकड़ा

दिल्ली के मैदानगढ़ी में हर्ष नाम के 18 वर्षीय युवक की निर्ममता से हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हर्ष को 100 से अधिक बार चाकू मारे गए। गला रेतने और चेहरे को एसिड से जलाने का प्रयास हुआ। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार (21 जनवरी 2023) की है। बताया जा रहा है कि मोबाइल छीनने के लिए इस हत्या को अंजाम दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्ष अपने परिवार के साथ दक्षिणी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके के भाटी माइंस की संजय कॉलोनी में रहता था। वह 12वीं का छात्र था। शनिवार के दिन उसके स्कूल की छुट्टी थी। वह घर से चाऊमीन ​लेने निकला था। पुलिस को दोपहर के समय टेलीफोन मोहल्ले के राधाकृष्ण मंदिर के पास एक लाश पड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुँची तो मृतक की पहचान हर्ष के तौर पर हुई। शव पर चाकू के कई वार मिली। मैदानगढ़ी पुलिस ने IPC की धारा 302 के तहत FIR दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की।

पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खँगाले तो घटनास्थल के आसपास 2 नाबालिग दिखाई दिए। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने हर्ष की हत्या करना कबूल कर लिया। नाबालिगों ने बताया कि उन्होंने हर्ष का मोबाइल छीनने का प्रयास किया था। विरोध करने पर चाकुओं से वार किया और गला रेत दिया। लाश की पहचान न हो पाए इसके लिए उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया। गिरफ्तार नाबालिगों की उम्र लगभग 15 साल बताई जा रही है।

हर्ष के परिजनों के मुताबिक वह घर से चाऊमीन लेने निकला था। बताया जा रहा है कि हर्ष पर हुए हमले के दौरान आसपास कुछ लोग भी खड़े थे, लेकिन उन्होंने हमलावरों को रोकने की कोई कोशिश नहीं की। पकड़े गए नाबालिगों के पास से पुलिस ने हर्ष का मोबाइल फोन और सिम बरामद कर लिया है। खून से सने कपड़े और जूते भी खोज लिए हैं। हर्ष का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके घर वालों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।