वामपंथी पोर्टल द वायर पर दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर एक खबर प्रकाशित हुई 2 जून 2022 (गुरुवार) को। इस खबर में स्थानीय लोगों के हवाले से बताने का दावा किया गया कि जहाँगीरपुरी से मुस्लिम समुदाय के लोगों का पलायन हो रहा है।
द वायर की रिपोर्ट में पलायन का आधार पुलिस की एकतरफा कार्रवाई को बताने की कोशिश की गई। सारांश में यह समझाने की कोशिश हुई कि पुलिस की वजह से जहाँगीरपुरी में डर का माहौल बना है और पुलिस बेगुनाह मुस्लिमों को पैसे वसूलने के कारण परेशान कर रही है।
ऑपइंडिया ने इन दावों की जमीनी पड़ताल की। द वायर की रिपोर्ट प्रकाशित होने के ठीक अगले दिन 3 जून 2022 (शुक्रवार) को ऑपइंडिया की टीम जहाँगीरपुरी पहुँची। वहाँ स्थानीय लोगों से रिपोर्ट में प्रकाशित दावों की जानकारी ली गई। स्थानीय लोगों से हुई बातचीत के बाद अधिकतर लोगों ने रिपोर्ट में किए गए दावों को सिरे से ख़ारिज किया। इसी के साथ मौके पर जमीनी हालात भी द वायर में कही गई बातों से मेल खाते नहीं दिख रहे थे।
ऑपइंडिया की टीम जहाँगीरपुरी के उस हिस्से में पहुँची, जहाँ से हिंसा शुरू हुई और जिस तरफ हिंसक भीड़ ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचाया। समय करीब शाम से 4 बज रहे होंगे। बाजार में चहल पहल थी। दुकानें सामान्य रूप से खुल गईं थीं। पुलिस बल की तैनाती न के बराबर थी। रास्तों से बैरिकेड हटा लिए गए थे। घटना में चर्चा में रही मस्जिद के सामने वाली सड़क पर केवल पुलिस के बैरिकेड मंदिर से जूस की दुकान तक लगे थे। इसके अलावे लोग रोजमर्रा के कामों में व्यस्त दिखे।
जहाँ चला था बुलडोजर, वहाँ फिर से सड़कों पर कब्ज़ा
द वायर की रिपोर्ट में बुलडोजर द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद के माहौल का जिक्र किया गया है। उसमें बताया गया है कि तब से स्थानीय लोग विशेषकर मुस्लिम समुदाय के लोग डरे हुए हैं। लेकिन मौके पर हालात एकदम अलग दिखे। सड़कों पर फिर से अतिक्रमण कर लिया गया है। C ब्लॉक की सड़कों के किनारे पहले की तरह कबाड़ जमा दिखा।
सड़कों पर फिर से जमा हुआ कबाड़
शोहराब की दुकान सड़क पर
सड़क पर कबाड़ के अलावा बिना टैक्स या GST वाली तमाम इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम और कपड़े आदि बेचती दुकानें दिखीं। ये वही सड़क है, जहाँ हनुमान यात्रा पर पथराव की शुरुआत हुई थी। स्थानीय लोगों ने उन सभी को मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दुकानदार बताया। हालात ये थे कि उस राह से कोई चार पहिया वाहन आराम से नहीं निकल सकता था। यदि बात कथित ‘डर’ की हो तो सड़कों पर लोगों में वो कहीं नहीं दिखी।
सड़क पर लगी दुकानें
मस्जिद के आगे सामान्य चहल-पहल
हिन्दू संगठनों ने जिस मस्जिद से पहला पत्थर फेंके जाने की शुरुआत होना बताया था, उस मस्जिद के आस-पास चहल-पहल थी। एक लाइन से आस-पास की तमाम दुकानें खुली थीं। मौके पर बाइकें और कुछ इलेक्ट्रॉनिक रिक्शे भी खड़े थे, जो लोगों को ला और ले जा रहे थे।
मस्जिद के सामने सामान्य चहल-पहल
कबाड़ की चल रही लोडिंग-अनलोडिंग
द वायर की रिपोर्ट में जिस जगह बुलडोजर चलने के बाद लोगों के भविष्य को लेकर भय बताया गया है, वहाँ पर बिना किसी अधिकारी या प्रशासन के डर के कबाड़ की लोडिंग-अनलोडिंग चल रही थी। अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान जो सारा कबाड़ G ब्लॉक धोबीघाट में शिफ्ट किया गया था, उसे फिर वापस ले आया गया है।
मौके पर कबाड़ से लदे ट्रक खड़े दिखाई दिए। इसके अलावा बहुत कम उम्र के लड़कों को कबाड़ की दुकान पर बिना किसी रोक-टोक के काम करते देखा गया। ट्रक से उतरे सामान को आस-पास पहुँचाने व अन्य कामों को करने के लिए सड़कों पर ही कई ठेले की पार्किंग बना दी गई थी।
कबाड़ से लोड ट्रक, काम करते बच्चे और सड़क पर खड़े ठेले
फ़िलहाल अतिक्रमण मामले में सुनवाई अभी अदालत में लंबित है।
राजस्थान में उदयपुर (Udaypur, Rajasthan) के पास स्थित नागदा (Nagda) में एक बेहद प्राचीन मंदिर है, जिसे सास-बहू का मंदिर कहा जाता है। यह मंदिर वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। कहा जाता है कि इस्लामिक आक्रांता शम्सुद्दीन इल्तुत्मिश (Shamsuddin Iltutmish) ने नागदा शहर को बर्बाद कर इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। इस मंदिर को उसने चूना और बालू भरवा कर एक टीले में तब्दील करवा दिया था। उसने मंदिर और उसके आसपास के इलाकों में पूजा-पाठ पर पूरी तरह रोक भी लगा दी थी।
सास-बहू मंदिर का असली नाम सहस्रबाहु मंदिर है, जो भगवान विष्णु के 24 अवतारों में से एक राजा कार्तवीर्य अर्जुन उर्फ सहस्त्रबाहु को समर्पित है। यह मंदिर 1100 साल से अधिक पुराना है, जो कालांतर में अपभ्रंश होकर सहस्त्रबाहु की जगह सास-बहू का मंदिर कहलाने लगा। इस मंदिर में भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश की छवियाँ हैं। वहीं दूसरी तरफ भगवान राम, लक्ष्मण और परशुराम की कलाकृतियाँ हैं। इसकी दीवारों पर रामायण का सचित्र वर्णन किया गया है।
सास-बहू मंदिर का इतिहास
इतिहासकारों के अनुसार, गहलोत या गुहिलोत वंश से संबंधित मेवाड़ राजघराने की राजमाता ने मंदिर भगवान विष्णु के अवतार सहस्त्रबाहु को और बहू ने शिव को समर्पित किया था। राजमाता भगवान सहस्त्रबाहु की अनन्य भक्त थीं। जब उनकी बहू आईं तो शिव की परम भक्त थीं। इसलिए इसी परिसर में मुख्य मंदिर के बगल में एक शिव मंदिर बनवा दिया। इस तरह यह मंदिर सहस्त्रबाहु से कालांतर में अपभ्रंश होकर सास-बहू का मंदिर बन गया।
कुछ इतिहाकारों का कहना है कि इस मंदिर का निर्माण कच्छावा राजवंश के राजा महिपाल और राजा रत्नपाल ने करवाया था। इसको लेकर विद्वानों का कहना है कि राजा महिपाल ने ग्वालियर में सहस्त्रबाहु मंदिर बनवाया है। बता दें कि नागदा के अलावा, ग्वालियर में भगवान विष्णु के अवतार सहस्त्रबाहु को समर्पित एक प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिर है।
नागदा स्थित मंदिर में भगवान सहस्त्रबाहु की 32 मीटर ऊँची और 22 मीटर चौड़ी प्रतिमा थी। आज यह मंदिर खंडहर बन चुका है। हालाँकि, मंदिर की दीवारें और इन पर बनीं कलाकृतियाँ इसकी भव्यता को आज भी प्रदर्शित करती हैं। मंदिर ऊँचे जगत पर बना हुआ है, जिसमें प्रवेश के लिए पूर्व में मकरतोरण द्वार है। मंदिर आकर्षक पंचायतन वास्तु शैली में बनाया गया है।
सहस्त्रबाहु मंदिर (फोटो साभार: सोशल मीडिया)
यह मंदिर मेवाड़ राजवंश के कुलदेवता एकलिंगजी (भगवान शिव) मंदिर के रास्ते में स्थित है। सास-बहू मंदिर पाँच छोटे-छोटे मंदिरों से घिरा हुआ है। इसके तीन दरवाजे तीन दिशाओं में हैं, जबकि चौथा दरवाजा एक ऐसे कमरे में स्थित है, जहाँ लोग नहीं जा सकते। मंदिर के प्रवेश द्वार पर देवी सरस्वती, भगवान ब्रह्मा और भगवान विष्णु की मूर्तियाँ स्थित हैं।
मुख्य मंदिर के चारों तरफ देवताओं के कुल (परिवार) को बेहद उत्कृष्ट ढंग से उत्कीर्ण किया गया है। हर मंदिर में पंचरथ गर्भगृह और खूबसूरत रंगमंडप बने हैं। मंदिर के प्रमुख देवता हजार हाथों वाले सहस्रबाहु हैं। वहीं, मंदिर परिसर में दूसरा प्रमुख मंदिर भगवान शिव का है। मंदिर की दीवारों पर खजुराहो की तर्ज पर असंख्य मूर्तियाँ बनी हैं। यह राजस्थान के अत्यंत प्राचीन मंदिरों में से एक है।
ओमेंद्र रत्नू द्वारा लिखित ‘महाराणा: सहस्त्र वर्षों के इतिहास’ के अनुसार, नागदा और उसके आसपास के इलाकों में 999 शैव, वैष्णव और जैन मंदिर थे। इन मंदिरों को क्रूर इस्लामी आक्रांता इल्तुत्मिश ने नष्ट कर, इनकी मूर्तियों को खंडित करने के बाद पूरे शहर को जला दिया था।
इस्लामी आक्रांता इल्तुत्मिश ने मंदिर में भरवा दिया रेत
साल 1226 में मेवाड़ पर आक्रमण के दौरान इल्तुत्मिश ने न सिर्फ इन मंदिरों और उनमें स्थापित मूर्तियों को तोड़ा, बल्कि उसने सहस्त्रबाहु मंदिर को बालू और चूना से भरवा दिया। इसके बाद यह टीला का रूप ले लिया।
जब अंग्रेजों ने इलाके पर कब्जा किया और नागदा में बिखरी कलाकृतियों को देखा तो उसने इस टीले की खुदाई करवाई। इस खुदाई में हिंदुओं का 1000 साल पुराना इतिहास निकलकर सामने आया। इसके बाद हिंदुओं ने सैकड़ों वर्षों बाद इस मंदिर में पूजा शुरू की।
सहस्त्रबाहु मंदिर (फोटो साभार: सोशल मीडिया)
इस तरह प्राचीन नागदा शहर बप्पा रावल के काल में एक भव्य शहर हुआ करता था। इतिहासकार डॉ. राजशेखर व्यास के अनुसार, इस कस्बे में सहस्रबाहु मंदिर, महाराणा खुमाण रावल देवल तथा परकोटे के अवशेष मेवाड़ के तेरह सौ साल के गौरवमयी इतिहास के गवाह हैं।
यहाँ सहस्त्रबाहु मंदिर के अलावा, शिव मंदिर, आदिबुद्ध मंदिर जिसे अद्भुतजी कहते हैं, स्थित है। इसके परिसर में कई मूल्यवान मूर्तियाँ आज भी बेतरतीब ढंग से बिखरी पड़ी हुई हैं। यह क्षेत्र बौद्ध, जैन और सनातन संस्कृतियों को लेकर विश्वविख्यात रहा है।
नागदा और मेवाड़ वंश का इतिहास
जिस नागदा में यह सहस्त्रबाहु मंदिर स्थित है, वहीं 8वीं शताब्दी में गहलोत वंश के संस्थापक बप्पा रावल (Bappa Rawal) ने मेवाड़ वंश की स्थापना की थी, जिसमें आगे चलकर महाराणा खुमाण, महाराणा हम्मीर, महाराणा सांगा, महाराणा लाखा, महाराणा प्रताप सिंह आदि जैसे शूरवीर पैदा हुए। उदयपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर नागदा मेवाड़ राजवंश की पहली राजधानी थी। बाद में यह वैकल्पिक राजधानी बनी और चितौड़गढ़ के अलावा यहाँ से भी शासन का काम देखा जाता था।
मेवाड़ के संस्थापक बप्पा रावल (फोटो साभार: राजपूत विकी)
बप्पा रावल का बचपन का नाम कालभोज (Kaalbhoj) था। इन्होंने सिंध के ब्राह्मण राजा दाहिर सेन की मुहम्मद बिन कासिम से हार का बदला अरब के खलीफा से लिया था। दाहिर सेन के पुत्र को शरण देते हुए बप्पा रावल ने मंडोवर के युद्ध में अरब सैनिकों को हराते हुए जुन्नैद का वध कर दिया था। यही नहीं, अफगानिस्तान के गजनी में मोहम्मद बिन कासिम द्वारा तैनात जागीरदार को हराकर गजनी को मुक्त कराया। गजनी और कोह-ए-दामाँ में अपना दुर्ग स्थापित किया और ईरान तक पहुँचकर अरब आक्रांताओं को खदेड़ा।
कौन हैं सहस्त्रबाहु
शास्त्रों के अनुसार, सहस्त्रबाहु भगवान विष्णु के चौबीस अवतारों में से एक हैं। इन्हीं सहस्त्रबाहु के वध का जिक्र परशुराम द्वारा करने वर्णन शास्त्रों में मिलता है। हालाँकि, भगवान के एक अवतार द्वारा अपने दी दूसरे अवतार का वध करना कुछ विद्वानों द्वारा स्वीकृति योग्य नहीं लगता है। शास्त्रों के अनुसार, सहस्त्रबाहु भगवान परशुराम के मौसा थे। परशुराम की माँ और सहस्त्रबाहु की पत्नी सगी बहनें थीं।
कहा जाता है कि जब दमदग्नि ऋषि ने अपनी पत्नी रेणुका का सिर काटने के लिए अपने पुत्रों को कहा तो पुत्रों ने मना कर दिया। उस समय तक परशुराम वहाँ नहीं थे। यह बात जब रेणुका की बहन यानी सहस्त्रबाहु की पत्नी तो पता लगी तो वह विचलित हो गईं। उन्होंने सहस्त्रबाहु से कहा कि राजा होने के कारण ऐसा अन्याय नहीं होने देना चाहिए। इस पर सहस्त्रबाहु ने जमदग्नि को ऋषि बातकर उन्हें दंड नहीं देने की बात कही। लेकिन पत्नी की जिद पर वह ऋषि के आश्रम को उजाड़कर दंड दिया। यही से शत्रुता बढ़ी, जो सर्वविदित है।
भगवान विष्णु के 24 अवतारों में से एक भगवान सहस्त्रबाहु प्राचीन महिष्मती नगर, जिसे आज महेश्वर कहते हैं, के राजा थे और हैहय कुल के क्षत्रिय शासक थे। उनके पिता का नाम राजा कार्तवीर्य और माता का नाम रानी कौशिक था। उनका का वास्तविक नाम अर्जुन था। भगवान दत्तात्रेय और फिर शिव के नीलंकठ रूप को प्रसन्न करके उन्होंने एक हजार हाथ होने का वर माँगा था। इसके बाद से उनका नाम अर्जुन से सहस्त्रार्जुन पड़ गया।
शास्त्रों के अनुसार, एक बार रावण ने सहस्त्रबाहु को युद्ध के लिए ललकारा, जिसमें उन्होंने रावण को बंदी बना लिया। बाद में रावण के दादा पुलस्त्य मुनि के आग्रह पर उन्होंने रावण को मुक्त दिया और दोनों मित्र बन बन गए। तीनों लोकों और सप्त द्वीपों को जीतने के कारण सहस्त्रबाहु को ‘राजराजेश्वर’ भी कहा जाता है।
भगवान सहस्त्रबाहु (फोटो साभार: दैनिक भास्कर)
हरिवंश पुराण के अध्याय 33 में वैशम्पायन जी द्वारा महाराज जन्मेजय को बताया गया कि कार्तवीर्य के समान कोई बलशाली नहीं हुआ। वैशम्पायन कहते हैं, “सहस्त्रबाहु को दत्तात्रेय ने वरदान दिए, जिसमें पहला हजार भुजा, दूसरा सज्जनों को अधर्म से निवारण करना, तीसरा पृथ्वी जीतकर राजधर्म से प्रजा को प्रसन्न रखना था।”
सहस्त्रबाहु को लेकर नारद जी कहते हैं, “जो यज्ञ, दान, तप, पराक्रम तथा ज्ञान कार्तवीर्य अर्जुन ने किया, वैसा कोई दूसरा राजा नहीं कर सकता। धर्म से प्रजा की रक्षा करने वाले इस राजा के धर्म के प्रभाव से कभी द्रव्य (संपत्ति) नष्ट नहीं होता था। वह पचासी हजार वर्ष तक सब रत्नों से युक्त होकर चक्रवर्ती सम्राट थे। योग के बल से वह स्वयं यज्ञपाल एवं क्षेत्रपाल थे। वह स्वयं मेघ बनकर प्रजा की रक्षा करते थे।”
भागवत पुराण में भगवान विष्णु व लक्ष्मी द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु की उत्पत्ति की कथा वर्णन किया गया है। सहस्त्रबाहु ने विष्णु भगवान की 10 हजार वर्ष तक कठोर तपस्या करके 10 वरदान प्राप्त किए और चक्रवर्ती सम्राट की उपाधि धारण की।
भगवान सहस्त्रबाहु के विषय में शास्त्रों और पुराणों में अनेकानेक कथाएँ हैं। राजा सहस्त्रबाहु ने एक बार संकल्प लेकर शिव तपस्या प्रारंभ की एवं इस घोर तप के समय वे प्रति दिन अपनी एक भुजा काटकर भगवान शिव को अर्पित करते थे। इस तपस्या से खुश होकर भगवान नीलकंठ रूप में प्रकट होकर सहस्त्रबाहु को अनेकों दिव्य, चमत्कारिक और शक्तिशाली वरदान दिए।
पौराणिक ग्रंथों एवं पुराणों के अनुसार, कार्तवीर्य अर्जुन के व्याधिपति, सहस्रार्जुन, दषग्रीविजयी, सुदर्शन, चक्रावतार, सप्तद्रवीपाधि, कृतवीर्यनंदन, राजराजेश्वर आदि कई नाम हैं। पुराणों के अनुसार, प्रतिवर्ष सहस्त्रबाहु जयंती कार्तिक शुक्ल सप्तमी को दीपावली के ठीक बाद मनाई जाती है। देश भर में इनके कई मंदिर हैं और उन्हें बड़ी श्रद्धा के साथ पूजा जाता है।
कौन था इस्लामिक आक्रांता इल्तुत्मिश
लगातार हार का मुँह देखने के बाद सन 1192 में तराईन की द्वितीय युद्ध में मुस्लिम आक्रांता मुहम्मद घोरी (Muhammad Ghouri) क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान को हराने में सफल रहा। इसके बाद उसने अपने गुलाम कुतुबद्दीन ऐबक को भारत का जागीरदार नियुक्त कर वापस लौट गया। इसकी वजह ये थी कि मुहम्मद घोरी का कोई पुत्र नहीं था। उसकी एकमात्र संतान लड़की थी। इसलिए उसने अपने सबसे विश्वसनीय व्यक्ति और दास को जागीरदार बनाया।
घोड़े से गिरकर साल 1210 में ऐबक की मौत होने के बाद शम्सुद्दीन इल्तुत्मिश को उसके राज्य का भार मिला। इल्तुत्मिश बेहद कट्टर और धर्मांध प्रवृति का था। उसने सुल्तान बनते ही सबसे पहले सेना तैयार की और राजस्थान के रणथंभौर और मंडोर के शासकों पर आक्रमण शुरू कर दिया। इस दौरान हारने वाले राजा की वह हत्या कर देता था और नगरों को लूटकर जला देता था।
इसके साथ ही वह उन नगरों में स्थित मंदिरों को ध्वस्त करना नहीं भूलता था। वह मंदिरों को तोड़ने के साथ-साथ मूर्तियों को पूरी तरह खंडित कर देता था, ताकि हिंदू उनकी दोबारा पूजा ना कर सकें। इसके साथ वह प्राचीन शिलालेखों को भी नष्ट कर देता था, ताकि हिंदू अपने इतिहास को कभी जान न पाएँ। अति सुंदर और प्राचीन नगर नागदा को भी उसने इसी तरह बर्बाद किया था।
मेवाड़ के महाराणा जैत्र सिंह के नेतृत्व में हिंदू राजाओं ने एकजुट होकर इल्तुत्मिश 1234 ईस्वी में ललकारा तुमुल के युद्ध में इल्तुत्मिश को बुरी तरह परास्त किया। आठ महीने तक चले इस युद्ध में पराजय से इल्तुत्मिश इतना सदमा लगा कि 1236 ईस्वी में उसकी मौत हो गई। ओमेंद्र रत्नू की किताब के अनुसार, इस युद्ध को लेकर ‘चीड़वा के आलेख’ में लिखा है, “राजा जैत्र सिंह ने पृथ्वी को बचा लिया और ऋषि अगस्त्य (जिन्होंने समुद्र पी लिया था) की भाँति तुर्कों के प्राण पी लिए।”
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का जनजातीय समाज के प्रति घटिया सोच सामने आई है। दरअसल राघव चड्ढा का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह आदिवासी जनजाति के लिए अपमान भरे लहजे का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें वह कह रहे हैं कि घटिया अफसरों को आदिवासी मंत्रालय भेजा जाए।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “यह देखिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की जनजातीय समाज के खिलाफ ओछी मानसिकता।”
— BJP Scheduled Tribe Morcha (@BJPSTMORCHA) June 4, 2022
इस वीडियो में राघव चड्ढा कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “आप किसी बाबू (अधिकारी) को नौकरी से तो निकाल नहीं सकते। ट्रांसफर-पोस्टिंग ही कर सकते हो। अगर कोई बहुत अच्छा काम कर रहा है तो उसे अच्छा विभाग दो… जैसे कि उसे स्वास्थ्य सचिव बनाओ, गृह सचिव बनाओ और जो खराब काम कर रहा है उसे भेजो जनजातीय विभाग में। ये पनिशमेंट पोस्टिंग है उसका। उसे या तो बागवानी या फिर पशुपालन विभाग में भेजो।”
why do you think tribals are inferior @ArvindKejriwal ji..!! ??? why do you hate them..?? kya bigada hai innocent tribals ne aapka..?? ?
इस पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दी हैं। राघव चड्ढा के इस बयान पर लोग आपत्ति जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आप आदिवासी को हीन भावना से क्यों देखते हो अरविंद केजरीवाल जी..!! आप उनसे नफरत क्यों करते हो..?? क्या बिगाड़ा है इन निर्दोष जनजातियों ने आपका।”
His statement is insult to Tribal department,which is very important department.He should apologise for his casual remark.
— Manish Kumar, A proud HindU (@Manish59328934) June 4, 2022
एक यूजर ने इस पर हैरानी जताई कि आखिर राघव चड्ढा इस तरह से कैसे बोल सकते हैं।
AAP की प्रेस कॉन्फ्रेंस और ‘राघव चड्ढा चोर है’
गौरतलब है कि पिछले दिनों पंजाब चुनाव से पहले AAP नेता टिकट बँटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान खूब लात-घूँसे चले थे। आम आदमी पार्टी में इस अंदरूनी बवाल से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए गए थे। वायरल हो रहे वीडियो में पार्टी के नेताओं को जालंधर प्रेस क्लब में एक-दूसरे को धक्का देते और मारपीट करते देखा गया था।
दरअसल प्रेस क्लब में राघव चड्ढा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कॉन्ग्रेस के पूर्व पार्षद दिनेश ढल को पार्टी में शामिल करवाया जाना था, लेकिन टिकट बँटवारे को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पंजाब के सह-प्रभारी के खिलाफ ‘राघव चड्ढा चोर है’ के नारे लगाए गए। बात यहीं तक रहती तो गनीमत होती, लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि लोगों के बीच जमकर मारपीट भी हो गई। टिकट बँटवारे को लेकर करीब 45-50 मिनट हुए बवाल के बाद राघव चड्ढा को पिछले दरवाजे से बाहर भागना पड़ा था।
किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) एक बार फिर से संगठन को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि फ्री बिजली देने का वादा करके अब नलकूपों पर मीटर लगाकर किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। 10 साल से अधिक के हो चुके ट्रैक्टरों को रोका जा रहा है और अब ये ट्रैक्टर इस बार दिल्ली के बजाय लखनऊ की तरफ मुड़ सकते हैं। टिकैत ने एक बार फिर से किसानों से संगठन को आगे बढ़ाने की अपील की है।
टिकैत शुक्रवार (3 मई 2022) को मेरठ के जंगेठी गाँव में स्थित धर्मेश्वरी फॉर्म हाउस पर भारतीय किसान यूनियन की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उसी दौरान उन्होंने ये बयान दिया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर उनकी हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। इसके साथ ही टिकैत ने भाकियू के पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए इसका विस्तार करने को कहा। उन्होंने सरकार पर भाकियू को कमजोर करने का आरोप लगाया और दावा किया, “अगर आपस में उलझ गए तो सरकार हमें मरवा देगी।”
किसान नेता का मानना है कि एकजुट रहेंगे तो ही ताकतवर रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक में उन पर हुए हमले को साजिश करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें कुछ होता है तो संगठन के लाखों टिकैत इंकलाबी झंडे उठाएँगे।
गौरतलब है कि पिछले महीने 15 मई 2022 को भारतीय किसान यूनियन से राकेश टिकैत को बाहर निकाल दिया गया था। इसके साथ ही उनके भाई नरेश टिकैत को भी भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर राजेश सिंह चौहान को नया अध्यक्ष बनाया गया था।
क्या हुआ था राकेश टिकैत के साथ
भारतीय किसान यूनियन से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद राकेश टिकैत ने 30 मई 2022 को कर्नाटक के बेंगलुरू में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान एक शख्स ने माइक से राकेश टिकैत को पीट दिया। इसके साथ ही उनके चेहरे पर काली स्याही भी फेंकी गई।
कर्नाटक के मांड्या जिले के हिंदू कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया है कि वो श्रीरंगपटना शहर स्थित जामा मस्जिद में घुसकर पूजा करेंगे। हिंदू संगठन के ऐलान के साथ ही राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि वे विवादित मस्जिद के एक किलोमीटर के दायरे में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया विहिप और बजरंग दल के ऐलान को देखते हुए शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। बता दें कि धारा 144 किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा को प्रतिबंधित करता है। यह 3 जून को दोपहर 3 बजे से 5 जून को दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेंगे।
Karnataka | Members of Hindu organisatios gather at Kirangur junction in Srirangapatna town, Mandya district. They had called for a march to Jamia Masjid here today, saying that they will enter the mosque and perform puja there.
दरअसल, ज्ञानवापी विवादित ढाँचे की आग दूसरे राज्यों तक पहुँच गई है। कर्नाटक के श्रीरंगपटना में स्थित जामा मस्जिद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद का दावा है कि यहाँ पहले मंदिर था, जिसे टीपू सुल्तान ने गिराकर मस्जिद बनाई थी। हिंदू संगठनों ने भी ज्ञानवापी की तर्ज पर जामा मस्जिद के सर्वेक्षण की माँग को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। विहिप और बजरंग दल ने 20 मई को मांड्या जिला कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपकर माँग की कि जामा मस्जिद में ज्ञानवापी की तर्ज पर सच्चाई का पता लगाने के लिए एक सर्वेक्षण किया जाए। अब विहिप ने जामा मस्जिद में घुसकर पूजा करने का ऐलान कर दिया है।
साप्ताहिक बाजार की स्थापना आज स्थगित की गई, श्रीरंगपटना की 5 किलोमीटर की सीमा में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगा है। मस्जिद रोड बंद है, आज मस्जिद में लोगों को जाने की इजाजत नहीं है, CCTV कैमरे लगाए गए हैं, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम गठित है: उपायुक्त अश्वथी एस
इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जामिया मस्जिद और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और चार चेक पोस्ट लगाए गए हैं। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस ने रूट मार्च भी निकाला है। वहीं दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के नेता ‘श्रीरंगपटना चलो’ आंदोलन को तेज कर रहे हैं। उनके मुताबिक राज्य सरकार ने उनकी चिट्ठी का कोई जवाब नहीं दिया है लिहाजा वो अपनी योजना के मुताबिक आगे बढ़ रहे हैं। इधर जामिया मस्जिद के अधिकारियों ने राज्य सरकार से मस्जिद की रक्षा करने का अनुरोध किया है।
साप्ताहिक बाजार की स्थापना आज स्थगित की गई, श्रीरंगपटना की 5 किलोमीटर की सीमा में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगा है। मस्जिद रोड बंद है, आज मस्जिद में लोगों को जाने की इजाजत नहीं है, CCTV कैमरे लगाए गए हैं, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम गठित है: उपायुक्त अश्वथी एस
विहिप की ओर से ऐलान के बाद मस्जिद रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर अश्वथी एस ने बताया कि आज मस्जिद में लोगों को जाने की इजाजत नहीं है। साप्ताहिक बाजार को भी बंद कर दिया गया है। वहीं 5 किलोमीटर तक इलाके में शराब बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nusrat Bharucha) और अनुद ढाका (Anud Dhaka) की आगामी फिल्म ‘जनहित में जारी’ (Janhit Main Jari) में भारत में कंडोम के इस्तेमाल को लेकर हिचक पर आधारित है। इसमें कंडोम में बेचने वाली सेल्स गर्ल का किरदार नुसरत भरूचा निभा रही हैं। नुसरत का कहना है कि अगर कोई पुरुष सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल नहीं करता है तो उसे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन, अगर लड़की गर्भवती हो जाती तो उसके शरीर में कई तरह से हार्मोनल बदलाव होते हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, अगर लड़का कंडोम नहीं खरीदता तो लड़कियों को सैनिटरी पैड्स की तरह इसे भी अपने साथ रखना चाहिए।
समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में नुसरत ने कहा, “ये बहुत ही इंटरेस्टिंग होता है जब हम एक कंडोम का प्रचार देखते हैं तो उसमें ये दिखाया जाता है कि कंडोम का इस्तेमाल कितना सुखद हो सकता है। इसीलिए हम पुरुषों के नजरिए को सामने रखते हैं। हमारी फिल्म उस सोच को बदल रही है। क्योंकि सेक्स दौरान कंडोम का इस्तेमाल करना एक पुरुष से कहीं अधिक महिला के लिए ज्यादा जरूरी होता है।”
फिल्म में नुसरत (नीति) के प्रेमी का किरदार निभा रहे अनुद का कहते हैं कि ये फिल्म आदमी की मर्दाना छवि को फिर से परिभाषित करेगी। एक्टर ने कहा, “हमारे समाज के साथ सबसे बड़ी समस्या पाखंड की है और इसमें ये जहरीली मर्दानगी बड़ी भूमिका निभा रही है। हमारी आबादी इस बात का सबूत है कि हम असुरक्षित यौन संबंध बना रहे हैं। चूँकि, छोटे शहर में कंडोम खरीदना अभी भी दैनिक जीवन में असहज मामला है और इसके कारण अनियोजित प्रेगनेंसी होती है। पुरुष अहंकार भी बीच में आ जाता है…इन सब के कारण सबसे अधिक समस्या महिलाओं को होती है।”
रिपोर्ट के मुताबिक, नुसरत का कहना है, “अब वो वक्त आ गया है कि जब हम इस मुद्दे पर खुलकर बात करें। दूसरों को दोष देने की बजाय खुद से इसके बारे में सोचें। इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए दुकानों में जाकर कंडोम खरीदिए और उसे इस्तेमाल करिए। ये आपका अधिकार है।”
गौरतलब है कि फिल्म में नुसरत भरूचा एक सेल्स गर्ल हैं, जो कि कंडोम बनाने वाली एक कंपनी में काम करती हैं। फिल्म में बताया गया है कि कंडोम में बेचने के कारण उन्हें किस तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ‘जनहित में जारी’ फिल्म 10 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, राज शांडिल्य, विशाल गुरनानी, विमल लाहोटी और श्रद्धा चंदावरकर हैं।
दुनियाभर में लोग फ्रीलांसिंग करके जीवनयापन कर रहे हैं। लेकिन फ्रीलांसरों ने इस क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया। इन्हीं में से एक हैं कर्टनी एलन (Courtney Allen) । वो एक फ्रीलांस ग्राफिक डिजाइनर और पावरपॉइंट बनाने का काम करती हैं। उन्होंने फ्रीलांसरों के लिए मार्केट प्लेस अपवर्क (Upwork) के लिए काम करके अब तक कुल 1.3 मिलियन डॉलर (10,08,98,850 भारतीय रुपए) की कमाई की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कर्टनी एलन ने 2016 में एक बिजनेस शुरू किया, लेकिन वो उसमें असफल रहीं। हालाँकि, इस कोशिश में उनके क्रेडिट कार्ड पर $25,000 (19,42,360 भारतीय रुपए) का कर्ज जरूर बढ़ गया। इसके बाद साल 2017 में 32 वर्षीय एलन ने अपनी खुद की एजेंसी 16×9 शुरू की। ये कंपनी Upwork के जरिए कंपनियों से अनुबंध कर उनके लिए ग्राफिक डिजाइनिंग और पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन बनाना शुरू किया। चूँकि इससे पहले वो सिस्को सिस्टम्स में सीनियर ऑफिशियल्स के लिए प्रेजेंटेशन डिजायनर के तौर पर काम किया था। इसलिए उसने अपनी इसी स्किल का इस्तेमाल अपने लिए किया।
How a 32-year-old freelancer earned $1.3 million on Upwork designing presentations for Fortune 500 companies like Microsoft and Coca-Cola https://t.co/SH7YXLh12y
— Business Insider (@BusinessInsider) May 31, 2022
एलन ने कोका-कोला, सिस्को, माइक्रोसॉफ्ट और फॉर्च्यून जैसी 500 कंपनियों के साथ काम किया है। वो कहती हैं कि दुनियाभर में हजारों फ्रीलांसर हैं, लेकिन प्रेजेंटेशन डिजाइनिंग बहुत ही छोटा सबसेट है। पिछले साल 2021 में उनकी डिजाइन फर्म ने 350 से अधिक क्लाइंट्स के साथ काम किया था। एलन के मुताबिक, Upwork के साथ काम करके उन्होंने अपने बिजनेस को रफ्तार दी है।
हाई रेट से बढ़ता है आत्मविश्वास
कर्टनी एलन के मुताबिक, उन्होंने Upwork पर जब फ्रीलांसिंग शुरू की थी तो वो $27 (2,097 भारतीय रुपए) प्रति घंटे के हिसाब से चार्ज किया था। हालाँकि, 5 महीने तक इसी रेट में काम करने के बाद उन्होंने अपने रेट को बढ़ाकर $150 (11,654 भारतीय रुपए) कर दिया। एलन का कहना है कि उनके क्लाइंट्स ने उसे बताया कि उसके नए रेट ने उनकी विशेषज्ञता को नया विश्वास दिया है।
खुद को एक आकस्मिक उद्यमी कहने वाली एलन का कहना है कि वो अपना खुद का बिजनेस शुरू नहीं करने वाली थीं। हालाँकि, Upwork पर एक साल के बाद उन्हें इतना काम मिल रहा था कि उसे कई फ्रीलांसरों को काम पर रखना पड़ा। आज उनकी 10 लोगों की टीम में तीन परमानेंट एम्प्लाई के साथ ही कई फ्रीलांसर हैं।
क्या है Upwork
Upwork इंक ऑनलाइन मार्केटप्लेस संचालित करने वाली अमेरिकी कंपनी है। ये कंपनी व्यवसायों को अधिक कुशल फ्रीलांस प्रोफेशन्स ढूँढने और उनके साथ काम करने का प्लेटफॉर्म देती है। इस कंपनी का व्यापार अमेरिका, भारत, फिलीपींस और बाकी दुनिया भर में फैला है।
“आपने हमारा पूरा गाँव देखा कि नहीं? स्वर्ग से कम नहीं है हमारा गाँव।” बड़ी सहजता से सरला देवी ने कहा था। हम हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत सांगला घाटी में थे। अप्रतिम सुंदरता का धनी सरला देवी का गाँव रक्षम बास्पा नदी के दोनों ओर बसा हुआ है।
समुद्र तल से कोई साढ़े दस हजार फ़ीट की ऊँचाई पर हिमालय की गोदी में बसा ये गाँव किन्नौर और लाहौल स्पीति की हमारी यात्रा का दूसरा पड़ाव था। इसकी ऊँचाई का अंदाज़ा लगाने के लिए आपको बता दें कि शिमला कोई साढ़े सात हज़ार, नैनीताल कोई छह हजार आठ सौ फ़ीट और मनाली कोई छह हजार सात सौ फ़ीट की ऊँचाई पर है।
हम चंडीगढ़ से शिमला होते हुए पहली रात रामपुर बुशहर में रुके थे। सतलुज नदी पर बसा ये शहर भी कोई कम सुन्दर नहीं। उसके बाद दुनिया के सबसे कठिन रास्तों में से एक कहलाने वाले करचम-सांगला रास्ते पर गाड़ी चलाते हुए शाम को हम रक्षम पहुँचे थे।
हुआ यों कि पिछली गर्मियों में हमने एकसाथ यात्रा करने का फैसला किया था। हम यानी मैं और सीमा तथा कॉलेज के दोस्त कर्नल बलदेव सिंह सैनी और पम्मी भाभी ने। पहाड़ों पर सुबह जल्दी ही हो जाती है, सो मैं और मिंटी बिना चाय पिए होटल के पीछे बह रही बास्पा नदी के किनारे टहल रहे थे कि दूसरी ओर से हाथ में जानवरों के लिए चारा ले जाते हुए किन्नौरी टोपी पहने हुए एक महिला आती दिखाई दी।
हरे लाल रंग की किन्नौरी टोपी, एक हाथ में वहीं से इकट्ठा किया गया पशुओं का चारा और दूसरे हाथ में एक लकड़ी। एक तरफ बहती बास्पा नदी, दूसरी तरफ हरी भरी चोटियाँ और उनके शिखरों पर बर्फ के बीच सरला देवी बिल्कुल उस दृश्य का जीवंत हिस्सा लग रहीं थीं। बड़ी सहजता से उन्होंने हमारा अभिवादन स्वीकार किया और फिर यों ही बातचीत शुरू हो गई।
मालूम हुआ कि वे गाँव में आशा वर्कर के तौर पर भी काम करतीं हैं। जब कोरोना का माहौल है तो बात उसी पर होनी थी। सबसे पहले तो बड़ी मासूमियत से उन्होंने हमसे ही पूछ लिया, “आप दिल्ली शहर से आए हो, कहीं कोरोना लेकर तो नहीं आए?”
हमने उन्हें आश्वस्त कराया कि हम पूरे इंजेक्शन लगवा चुके हैं और नेगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट भी हमारे पास है, तो उन्हें तसल्ली हुई। कहने लगीं कि ये तो बड़े लोगों और शहरों की बीमारी है। वे ही यहाँ आकर इसे दे जाते हैं। सरला देवी ने हमें बताया कि उनके गाँव में भी वे टीके लगवा रहीं हैं। इतनी ऊँचाई पर बसे गाँव में कोरोना के प्रति इतनी जागरूकता होगी, हमने सोचा न था।
स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार ने अपने काम मुस्तैदी से ही किया होगा तभी तो खाली रक्षम में ही नहीं बल्कि सांगला घाटी के अन्य गाँवों जैसे सांगला, चितकुल तथा अन्य स्थानों पर भी जहाँ भी हमने आम लोगों से बातचीत की, वे लोग कोरोना को लेकर खूब जागरूक थे। सांगला के बस अड्डे पर रिकांगपिओ से आई धरम दासी नामकी महिला ने भी वहाँ हो रहे टीकाकरण की तस्दीक की।
सिर्फ किन्नौर ही नहीं बल्कि उससे आगे लाहौल जिले के भी जिन गाँवों में हम गए, हमने ऐसा ही पाया। फिर वह स्पीति घाटी का 15500 फ़ीट पर बसा कोमिक गाँव हो, 14000 फ़ीट की ऊँचाई पर बसा किब्बर हो, 14735 फ़ीट पर हिक्किम, 12460 फ़ीट पर काजा, 10000 फ़ीट पर बसा ताबो गाँव हो या 7400 फ़ीट पर बसा पू गाँव हो।
लोगों को जोड़ती पोस्ट ऑफिस
सबसे ऊँचाई पर बसा गाँव, जहाँ जा सकती हैं गाड़ियाँ
ये सभी जगहें अपनी अपनी विशिष्टताओं के लिए जानी जातीं हैं। हिक्किम में दुनिया का सबसे ऊँची जगह पर चल रहा पोस्ट ऑफिस है; कोमिक दुनिया का सबसे ऊँचाई पर बसा गाँव है, जहाँ मोटर वाहन जा सकते हैं; ताबो अपने प्राचीन बौद्ध मठों के लिए विख्यात है; काजा में दुनिया का सबसे ऊँचाई पर चल रहा पेट्रोल पम्प है; पू गाँव अपनी खुमानियों और सेब के लिए मशहूर है।
हिमाचल के प्राचीन बौद्ध मठ
हिमाचल के प्राचीन बौद्ध मठ
हिमाचल में ही है सबसे ऊँचाई पर चल रहा पेट्रोल पम्प
सांगला घाटी को छोड़ दिया जाए तो बाकी ये सब स्थान ठंडे रेगिस्तानी इलाके हैं, जहाँ पहुँचना और 2-4 दिन रहना हमारे जैसे सैलानियों के लिए तो रोमांचकारी और आल्हादित करने वाला हो सकता है; पर वहाँ बसना और रोज़ रहना कोई आसान बात नहीं। इतनी दुर्गम जगहों पर बसे इन सभी गावों में कोरोना के टीके लगाना कोई मामूली बात नहीं हैं। टीके पहुँचाना, लोगों को जानकारी देना और लोगों को इकट्ठा करके फिर उन्हें टीके लगाना। इन स्थानों के लिए बड़ी बात है। लेकिन लगभग इन सभी स्थानों पर सरकार ने सभी वांछित वयस्क नागरिकों को समय से कोरोना के टीके लगाकर सराहनीय कार्य किया है।
पूर्ण टीकाकरण करना, सबको राशन मुहैया कराना और आपदा के समय लोगों को मदद पहुँचाना… ये सारे काम सरकार ने अच्छी तरह किया है। इसकी बानगी हमें हर जगह मिली। गए साल इन इलाकों में पहाड़ गिरने, भू स्खलन से सड़कें टूटने और जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के समाचार भी मिले थे। रक्षम और बटसेरी के पास पहाड़ ढहने से चितकूल तक का रास्ता बाधित हो गया था। इस दौरान भी स्थानीय प्रशासन और लोगों ने अपने मेहमानों का खूब ख्याल रखा था।
सरला देवी जैसी आशा वर्कर और उनकी तरह के अन्य स्थानीय कर्मियों की भूमिका सिर्फ सराहनीय नहीं बल्कि स्तुति के योग्य है। जब हम दुनिया के अन्य अत्यंत विकसित देशों में कोरोना के टीकों को लेकर संकोच यानी वैक्सीन हेसिटेंसी देखते हैं तो ये बात बिलकुल स्पष्ट होती है कि हमारा ग्रामीण समाज इन देशों के कथित प्रगतिशील और आधुनिक लोगों से कितना आगे है। अमेरिका की बाइबल बेल्ट के राज्यों से लेकर रूस के बड़े इलाके में और यूरोप के कई देशों में टीकाकरण का गंभीर विरोध चल रहा है। इसका परिणाम वहां कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या में दिखाई भी दे रहा है।
आपको बता दें कि सरला देवी और उन जैसे आशा वर्करों को इस सारे काम के लिए जो मेहनताना मिलता है, वह 2500 से 3000 रुपए महीने ही बैठता है। वे सिर्फ टीके ही नहीं लगवातीं बल्कि प्रशासन के प्रेरित अन्य कामों को भी करतीं हैं।
रक्षम गाँव देश सबसे साफ़ गावों में से एक है। इसके लिए इस गाँव को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। वैसे महीने के इतने कम पैसे में जनजागरण और स्वास्थ्य का इतना बड़ा काम करना हैरान कर देता है। लेकिन उनके स्वाभिमान और आत्मविश्वास ने हमें हैरान सा कर दिया।
सरला देवी से बातों ही बातों में हमने फ्री राशन की भी चर्चा की। हमने पूछा कि आपको फ्री राशन मिलता है क्या? बड़े गौरव के साथ उन्होंने हमसे कहा, “साहब पहाड़ों में हमारे घरों में कम से कम दो साल का राशन तो हम लोग इकट्ठा करके रखते ही हैं। फ्री राशन आता तो है, पर ज़्यादातर लोग लेते नहीं। किसी-किसी को ही ज़रूरत पड़ती है।” जिस देश में लोग फ्री का कुछ भी लेने को टूट पड़ते है, वहाँ दुर्गम हिमाचल में एक सामान्य ग्रामीण महिला का ये स्वाभिमान से भरा उत्तर हमें आकंठ हर्षित कर गया।
जहाँ ऐसा स्वाभिमानी और स्वाबलंबी समाज हो, वहाँ प्रसन्नता तो रहती ही है। ये आनन्द हमें अपनी यात्रा के दोनों हफ़्तों में खूब देखने को मिला। सरलता, सहजता और ईमानदारी हिमाचल के लोगों की खासियत है। इसके कई उदाहरण हमें मिले। एक का ज़िक्र करना काफी होगा। काज़ा के रास्ते ताबो में हमारी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। देखा तो स्टेपनी से भी हवा निकल चुकी थी। किसी तरह पंक्चर ठीक करवाया और दोनों पहियों में हवा भरवाई। सोचा कि स्टेपनी में नया ट्यूब डलबा लिया जाए। वह काजा में ही हो सकता था। उसकी भी बस एक ही दुकान थी। हमने सीधे उससे ट्यूब बदलने या नया टायर लगाने को कहा। हमें डर था कि चंद्रताल आते-जाते कुंजुम दर्रे जैसी दुर्गम जगहों को पार करते हुए अटक गए तो क्या होगा।
वर्कशॉप में जब पहुँचे तो स्टेपनी निकाल कर उसने जाँच की और कहा कि रेगिस्तानी इलाके में ट्यूबलेस टायर में कभी रिम के किनारों से रेत घुस जाती है। उसने उसे ठीक किया और कहा कि काम हो गया। हमने फिर भी आग्रह किया कि हम जोखिम नहीं लेना चाहते इसलिए वह कम से कम नया ट्यूब तो डाल ही दे। पर दुकानदार ने कहा कि इसकी ज़रूरत नहीं है। सारे काम के बमुश्किल 50 रुपए उसने हमसे लिए। सोचिए, नया टायर देने या ट्यूब डालने में उसे फायदा ही होता और हम तो आग्रह कर ही रहे थे। देश के किसी और हिस्से का दुकानदार होता तो वह अपना फायदा सोचता। एक छोटे से वर्कशॉप पर ये ईमानदारी हमें अंदर तक छू गई।
सरल, सहज, कर्मठ और स्वाभिमानी हिमाचली सरला देवी
खैर लौटते हैं, रक्षम गाँव की सरला देवी पर। उनसे बात खत्म हुई तो जाते-जाते उन्होंने हमसे कहा, “साहब इस पुल से ही लौट मत जाइएगा, पार करके पीछे की तरफ कोई आधा किलोमीटर दूर चलने पर आपको कई जलधाराएँ मिलेंगी। उनको ज़रूर देखिएगा। आपको मालूम पड़ जाएगा कि ‘हमारा रक्षम स्वर्ग जैसा’ क्यों दिखता है।”
हम वहाँ गए तो वाकई दृश्य मनोहारी ही था। कल-कल छल-छल बहती नदी, उसमें मिलती जलधाराओं के बीच छोटे-छोटे घास के मैदानों में खिलते फूल, चारों तरफ घने वृक्षों के पहाड़ और तनिक सर ऊँचा उठाकर देखो तो मानों हरी साड़ी के पल्लुओं पर सफ़ेद बर्फ की चित्रकारी। जितना खूबसूरत है हिमाचल उससे भी कहीं अधिक स्वाभिमानी और सहज मिले वहाँ के लोग।
मौका लगे तो एक बार किन्नौर की सांगला घाटी और लाहौल के उन स्थानों पर ज़रूर जाइएगा जिनकी चर्चा हमने ऊपर की है। यकीन मानिए आप को अपनी कल्पना से भी कहीं अधिक सुन्दर नज़ारे मिलेंगे।
कानपुर हिंसा (Kanpur Voilence) मामले की साजिश रचने वाला जफर हयात हाशमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। हयात जफर हाशमी पर हिंसा फैलाने और लोगों को भड़काने का आरोप है। जफर हयात हाशमी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों को कानपुर में बाजार बंद करने और जेल भरो आंदोलन की अपील की थी।
जफर हयात हशामी मौलाना मुहम्मद जौहर अली फैन्स एसोसिएशन का संचालक है। इसके पहले उसका नाम CAA-NRC के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन में भी सामने आया था। इस मामले में कानपुर के कर्नलगंज थाने में जफर हयात हाशमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।
#Breaking : Mastermind of the Kanpur vi0lence & st0ne peIting incident Zafar Hayat Hashmi has been arrested. Interrogation ongoing.
कानपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के के बाद हिंसा भड़की। एक न्यूज डिबेट में बीजेपी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने कथित रुप से पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसको लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग नाराज थे। इसके विरोध में मुस्लिम पक्ष ने जुलूस निकाला था। इस दौरान हिंसा भड़क गई। पुलिस ने हिंसा में शामिल 36 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। हिंसा की शुरुआत यतीमखाना इलाके की मुख्य सड़क और बाजार से हुई। मजहब के नाम पर सामने आए दो गुटों के बीच पहले बहस हुई। इसके बाद टकराव हुआ और फिर पथराव हुए।
बता दें कि अवैध रूप से बने धार्मिक ढाँचे भी विवाद के महत्वपूर्ण कारण हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश में समय-समय पर शिकायतें की जाती रही हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इसके जरिए जमीन कब्जा करने की कोशिश की जाती हैं और कई मामलों इन ढाँचों के कारण सड़कों पर दुर्घटनाएँ होती रहती हैं।
कानपुर मामले में PFI की भूमिका और उसका इतिहास
वहीं कानपुर पुलिस कमिश्नर विजय मीणा का कहना है कि प्रशासन से बातचीत के लिए बंद के ऐलान को वापस ले लिया गया था, लेकिन शुक्रवार को नमाज के बाद अचानक हिंसा फैल गई। एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी सहित कुछ स्थानीय नेताओं ने बंद का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल किसी भी साजिशकर्ता या संगठन को बख्शा नहीं जाएगा।
माना जा रहा है कि इस हिंसा में PFI की भी भूमिका हो सकती है, क्योंकि ऐसे मामलों को सांप्रदायिक रंग देने का उसका इतिहास रहा है। पुलिस कानपुर मामले में इस ऐंगल से भी जाँच कर रही है। पुलिस जाँच कर रही है कि बंद बुलाने वाले संगठनों का PFI या किसी अन्य कट्टरपंथी संगठनों से संपर्क तो नहीं है।
आए दिन लगभग हर रोज सोशल मीडिया, टीवी और विभिन्न मंच पर हिंदू धर्म के देवी-देवताओं का मजाक उड़ाया जाता है। ऐसा ही एक मामला फिर देखने को मिला है। जहाँ तमिलनाडु के विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) पार्टी के प्रवक्ता विक्रमन ने भगवान कृष्ण को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने बीते दिनों उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मदुरई में की गई रैली में हिंदू विरोधी नारों का बचाव करते हुए अपनी टिप्पणी की। इस रैली में पूछा गया था कि आखिर कृष्णा और अय्प्पा भगवान कैसे हो सकते हैं।
टाइम्स नॉउ पर डिबेट के दौरान उन्होंने भगवान कृष्ण पर गोपियों ने अनैतिक संबंध रखने का आरोप लगाया। विक्रमन ने कहा, “कृष्णा का युवा करियर वृंदावन की महिलाओं के साथ अवैध (अनैतिक) प्रेमसंबंधों से भरा हुआ था। इसे रासलीला कहा गया।” इस दौरान उन्होंने ‘पुराण’ का हवाला दिया।
हिंदू कार्यकर्ता राहुल ईश्वर ने इस पर दुख और आपत्ति जताते हुए कहा कि वो इस तरह से किसी के भगवान का अपमान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि पुराण एक प्रतीकात्मक वर्णन है। उसे वैसे ही नहीं लिया जा सकता, जैसे कि इसमें कहा गया कि रावण के दस सिर थे। इसका मतलब यह नहीं हुआ कि उसके वाकई में दस सिर थे। इसका अर्थ यह होता है कि उसके पास दस सिर के बरारबर बुद्धिमत्ता थी। इससे यह दिखाने का प्रयास किया गया था कि वह काफी विद्वान था।
इसी तरह जब कोई कहता है कि अयप्पा, शिव और विष्णु के पुत्र हैं तो इसका अर्थ यह नहीं होता कि शिव ने विष्णु से शादी की थी। यह उन दोनों की चमत्कारिक आध्यात्मिक शक्ति से उत्पन्न हुए थे। इसी तरह कृष्ण का गोपियों के साथ आध्यात्मिक संबंध था न कि अनैतिक। हिंदू देवी-देवताओं के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना हिंदूफोबिया के अलावा और कुछ भी नहीं है। इस तरह के लोग हिंदू सभ्यता और मान्यता को नीचा दिखाना चाहते हैं। इसलिए इस तरह की अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं।
गौरतलब है कि पिछले दिनों गुजरात के वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी में फाइन आर्ट फैकेल्टी एक प्रदर्शनी में कुछ छात्रों द्वारा लगाई गई हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें आपत्तिजनक थीं। प्रदर्शनी में हिंदू देवी-देवताओं और भारत के कुछ राष्ट्रीय चिन्हों के चित्रों को रेप केसों से जोड़ा गया था। इतना ही नहीं, हिंदू देवी और देवताओं के चित्र बनाने के लिए उन अखबारों का प्रयोग किया गया था, जिन पर रेप की खबरें छपी हुई थी।