Home Blog Page 5552

NETFLIX दुनिया भर में हिन्दुओं को बदनाम कर रहा है, शिवसेना ने दर्ज कराई शिकायत

शिवसेना नेता ने नेटफ्लिक्स के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का कहना है कि नेटफ्लिक्स कई शो के माध्यम से लगातार हिन्दू भावनाओं को आहत करने का काम कर रहा है। शिवसेना नेता ने अमेरिकी कम्पनी पर आरोप लगाया कि नेटफ्लिक्स के माध्यम से दुनियाभर में भारत की नकारात्मक छवि बनाई जा रही है। शिवसेना नेता रमेश सोलंकी ने अपनी शिकायत में ये बातें कही।

अपनी शिकायत में सोलंकी ने जिन शोज के नाम गिनाए हैं, वे हैं- सैफ अली ख़ान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत ‘सेक्रेड गेम्स’, हुमा कुरैशी की ‘लैला’, राधिका आप्टे की ‘Ghoul’ और स्टैंड-अप कॉमेडियन हसन मिन्हाज की ‘पेट्रियट एक्ट’। सोलंकी ने कहा कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले लगभग सभी सीरीज में भारत को बदनाम करने की कोशिश की जाती है।

सोलंकी ने कहा कि प्लेटफॉर्म हिन्दूफोबिया से पीड़ित है। उन्होंने अधिकारियों से माँग की कि नेटफ्लिक्स के प्रतिनिधियों को बुला कर उनसे स्पष्टीकरण माँगा जाए और हिन्दुओं की भावनाएँ आहत करने वाले सारे कंटेंट्स को प्लेटफॉर्म से हटाए जाएँ। साथ ही उन्होंने नेटफ्लिक्स का लाइसेंस कैंसल करने की भी माँग की। उन्होंने कहा कि भारत के अलावा अधिकतर देशों में हिन्दू अल्पसंख्यक हैं और उन्हें बदनाम करने की इजाजत नेटफ्लिक्स को नहीं दी जा सकती।

शिकायत की एक कॉपी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई के पुलिस कमिश्नर के पास भी भेजी गई है। लैला के लेखक पैट्रिक ग्राहम ने शिवसेना के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि शो में दिखाई जाने वाली सभी चीजें पूरी तरह काल्पनिक हैं और किसी की भी भावनाएँ आहत नहीं की गई हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कंटेंट्स को बैन नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी को शो अच्छा नहीं लगा तो वह कुछ लिख कर आलोचना कर सकता है।

UAPA: मसूद अज़हर, हाफ़िज़ सईद, दाऊद इब्राहिम और लखवी आतंकवादी घोषित

आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मसूद अज़हर, लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफ़िज़ सईद और ज़की-उर-रहमान लखवी को सरकार ने आतंकवादी घोषित किया है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी इस लिस्ट में शामिल है। मोदी सरकार के नए UAPA के तहत ये कार्रवाई की गई है।

आतंकवाद पर लगाम कसने के लिए बनाए गए इस कानून के तहत व्यक्ति को भी आतंकी घोषित किया जा सकता है। सरकार ने संसद में दावा किया था कि यह कानून सुरक्षा एजेंसियों को आतंकवादियों से चार कदम आगे रखेगा।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक लिस्ट में पहले नंबर पर पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मसूद अजहर है। मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद को नंबर दो पर रखा गया है। तीसरे नंबर पर दाऊद इब्राहिम है। 

Image

अमित शाह के देश के गृह मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, आतंकवाद विरोधी UAPA संशोधन विधेयक 2019 को हाल ही में भारतीय संसद द्वारा पारित किया गया था। विपक्षी दलों द्वारा काफ़ी प्रतिरोध के बीच, आतंकवाद का मुक़ाबला करने के लिए भारत सरकार को अधिक शक्ति देने के लिए इस विधेयक पारित किया गया था। अज़हर और हाफ़िज़ सईद दोनों ही संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित वैश्विक आतंकवादी हैं।

कॉन्ग्रेस राज में प्रेम की सजा: आदिवासी युवती को अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटा

मध्य प्रदेश में जब से कमलनाथ के नेतृत्व में कॉन्ग्रेस की सरकार बनी है कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती ही जा रही है। ताजा मामला राज्य के अलीराजपुर जिले का है। दूसरी जाति के लड़के से प्रेम करने की वजह से एक 19 वर्षीय आदिवासी युवती को अर्धनग्न करके बेरहमी से पीटा गया।

घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें युवती को छड़ी से पीटते हुए पुरुषों की भीड़ पीछा करते दिखाई पड़ती है। एक आदमी उसे छड़ी से पीट रहा है। पीड़िता उससे गुहार लगा रही है, मगर न तो उन्हें दया आ रही है और न ही कानून का कोई भय दिख रहा है। वो खुलेआम महिला की पिटाई कर रहे हैं।

पीड़िता की पहचान गुप्त रखने और सुप्रीम कोर्ट के गाइलाइन को ध्यान में रखते हुए हम इस वीडियो को पोस्ट नहीं कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार (अगस्त 31, 2019) की है। जोबट पुलिस के उप प्रभागीय अधिकारी आरसी भाकर का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जाँच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता और उसके पिता गाँव में नहीं थे और इसलिए उनके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती भिलाला समुदाय से है और भेल समुदाय के एक लड़के से प्यार करती थी। समुदाय के सदस्यों को ये अंतर-जातीय प्रेम संबंध नागवार गुजरा और उन्होंने इसकी सजा देने के लिए उसकी पिटाई कर दी।

गौरतलब है कि, पिछले दिनों राज्य में कॉन्ग्रेसी नेताओं की गुंडागर्दी देखने को मिली थी। दो कॉन्ग्रेसी नेता पिस्टल के साथ आधी रात में जबरन एक 22 वर्षीय युवती के घर में घुस गए और उसके पिता तथा भाई को धमकी दी। साथ ही युवती के साथ अश्लील हरकत भी की थी।

₹15000 की स्कूटी का ₹23000 चालान लेकिन आप बाइक छोड़कर भाग नहीं सकते, भरना ही पड़ेगा

नया मोटर वाहन संशोधन विधेयक-2019 के 1 सितंबर से लागू होन के साथ ही दिल्ली से सटे हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। बता दें कि लागू होने के तीन दिन के भीतर गुरुग्राम पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन में चार बड़े चालान काटे हैं। इनमें पहला चालान 23000 रुपए, दूसरा चालान 24000, तीसरा चालान 35500 रुपए तो अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चौथे चालान का भी पता चला है, जिसमें टैक्टर चालक का 59,000 रुपए का चालान काटा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार (सितम्बर 3, 2019) देर रात ट्रैफिक पुलिस ने न्यू कॉलोनी मोड़ के पास ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्राली के चालक को 59 हजार का चालान थमा दिया।

बता दें कि पहला भारी भरकम चालान जो मीडिया की सुर्खी बना उसमें गुरुग्राम कोर्ट के एक कर्मचारी पर 23 हजार का जुर्माना था। जबकि उसकी स्‍कूटी की मौजूदा समय में मार्केट वैल्यू ही 15 हजार रुपए ही है। इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे हजारों मीम्‍स बन गए जिसमें कहा जा रहा है कि अगर 10000 की बाइक का चालान 15000 कटे तो उसे दरोगा जी को सप्रेम भेंट कर दें या जब्‍त हो जाए तो इसे छुड़वाएँ ही नहीं। बात काम की लग सकती है अगर आप भी ऐसा ही सोच रहें हैं तो आप गलत हैं। ऐसा करके आप और बुरी तरह कानून के चंगुल में फँस जाएँगे। आपकी गाड़ी तो आपकी नीलाम होगी ही, आप को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों ने इस तरह के एक से बढ़कर एक तर्क तब देने शुरू किए जब सोमवार को स्कूटी सवार का 23 हजार और एक ऑटो चालक का 32 हजार 500 रुपए तक के चालान काटे गए। यह चालान गुरुग्राम के ब्रिस्टल चौक पर काटा गया। चालक के पास आरसी, डीएल, पॉल्युशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस और नंबर प्लेट न होने का दोषी पाया। इससे पहले 23000 के चालान का सामना कर रहे, स्कूटी सवार का कहना है कि उसकी स्कूटी की कीमत की महज 15 हजार रुपए है ऐसे में वह चालान की राशि जमा नहीं करेगा।

चलिए जान लेते हैं कि कैसे स्कूटी का इतना भारी चालान काटा जा रहा है। दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने यह चालान मोटर व्हीकल एक्ट 1988 सेक्शन 213 (5)(e) की कई धाराओं के मुताबिक काटा था। यह चालान कुछ इस प्रकार से था बिना हेलमेट 1000 रुपए, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 5000 रुपए, बिना इंश्योरेंस के 2000 रुपए, बिना रजिस्ट्रेशन 5000 हजार रुपए, इसके अलावा एयर पॉल्यूशन और एनओसी न होने के चलते 10000 रुपए का और चालान काटा गया कुल मिलाकर चालान की रकम 23000 रुपए तक पहुँच गई।

जुर्माने की नई लिस्ट को आप नीचे देख सकते हैं-

साभार -oneindia

अब एक और चालान को देखते हैं कि कैसे ट्रैक्टर चालक का चालान 59000 तक पहुँच गया। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, मामला यूँ है कि, ट्रैक्टर चालक ने रेड लाइट जंप करने के चक्कर में एक मोटसाइकिल को टक्कर मार दी थी। पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर रोककर चालक से कागजात माँगे तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद नए ट्रैफिक एक्ट के तहत ट्रैफिक पुलिस ने चालक लाइसेंस, आरसी, फिटनेस प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस, खतरनाक सामान रखने तथा खतरनाक ड्राईविंग, ट्रैफिक नियम की अनुपालन नहीं करने, तथा रेड लाइट जंप करने, वाहन को हाईबीम में चलाने के आरोप में ट्रैक्टर चालक रामगोपाल को 59 हजार रुपए का चालान थमा दिया था। हालाँकि, बुधवार दोपहर को चालक ने कई दस्तावेज दिखा दिए तो अब उसे 13 हजार का ही भुगतान करना पड़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 23000 के चालान के मामले में अधिवक्ता दुर्गेश पांडेय ने बताया कि अगर स्‍कूटी चालक ऐसा करता है तो इस स्थिति में कोर्ट तय समय सीमा पर वाहन चालक को नोटिस जारी करेगा, जिसमें उसका पेश होना अनिवार्य होगा। अगर वाहन चालक पेश नहीं होता तो कोर्ट की ओर से नियमों के उल्लंघन को देखते हुए वाहन की नीलामी के अलावा सजा देने का भी प्रावधान है।

लव जेहाद: हिंदू लड़की को गर्भवती किया, कहा- शादी करने के लिए इस्लाम अपनाओ, ISIS जाकर काम करो

केरल की 26 साल की हिंदू युवती को एक मुस्लिम युवक ने पहले प्रेम में फॉंसा। फिर दोनों साथ रहने लगे। जब युवती गर्भवती हो गई और शादी के लिए कहने लगी तो युवक ने उसके सामने इस्लाम कबूल करने की शर्त रखी। इतना ही नहीं आतंकी संगठन आईएसआईएस के शिविरों में जाकर काम कर पैसे कमाने को कहा। इनकार करने पर वह उसने उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया।

मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने शनिवार (31 अगस्त) को अपनी व्यथा केरल पुलिस के मुखिया लोकनाथ बेहरा को सुनाई। युवती की शिकायत के बाद पुलिस को आशंका है कि उसका प्रेमी लव जिहाद में शामिल हो सकता। पठानमथिट्टा ज़िले की पीड़िता के अनुसार उसने स्थानीय पुलिस से भी मामले की शिकायत की थी। लेकिन, कार्रवाई नहीं की गई।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार घटना तीन साल पहले की है। तब पीड़िता हैदराबाद के एक अस्पताल में काम कर रही थी। उसी अस्पताल में तेलंगाना के मिरियालगुडा का रहने वाला मुस्लिम युवक भी काम करता था। दोनों के बीच प्रेम हुआ।

युवती के अनुसार जब वह युवक से मिली थी तो वह ईसाई था। बाद में उसने इस्लाम क़बूल कर लिया। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे और युवती गर्भवती हो गई। मुस्लिम युवक ने जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। युवती ने जब शादी की बात की तो उसने इस्लाम क़बूल करने के लिए दबाव बनाया और उसे आईएसआईएस के शिविरों में जाकर नर्स के तौर पर काम करने को कहा ताकि ज्यादा कमाई हो सके।

युवती का कहना है कि उसके इनकार करने पर मुस्लिम युवक अक्सर उसे पीटने लगा। 2017 में वह उससे अलग हो गई। फ़िलहाल वह पठानमथिट्टा के रन्नी में रह रही है।

पठानमथिट्टा ज़िले के पुलिस प्रमुख जे जयदेव का कहना है कि युवती ने जब शिकायत की थी तब वे यहाँ तैनात नहीं थे। अब उसने सीधे राज्य के पुलिस प्रमुख को अपनी शिकायत दी है। उनसे मिले निर्देशों के अनुसार पुलिस आगे जाँच करेगी।

बीते कुछ सालों में केरल की महिलाओं समेत कई युवा आईएस में शामिल हो चुके हैं। श्रीलंका में ईस्टर पर हुए आतंकी हमलों में भी इनमें से कई वांछित हैं। आईएस से संदेह होने के शक में राज्य के कई युवाओं की गतिविधियों पर खुफिया एजेंसियों की भी निगाहें हैं।

बाबरी पक्षकार ने लगाया ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ का नारा तो नेशनल शूटर ने घर में घुस के कूटा

राम मंदिर मामले में मुस्लिम पक्षकार इक़बाल अंसारी ने नेशनल शूटर वर्तिका सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है। इक़बाल अंसारी ने कहा कि वर्तिका सिंह तीन तलाक़ सहित अन्य गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उनके घर आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच गर्मागर्म बहस होने लगी और गुस्से में वर्तिका ने अंसारी पर हमला कर दिया। हालाँकि, वर्तिका ने कहा है कि बातचीत के दौरान अंसारी ने ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे लगाए।

पुलिस ने वर्तिका और उनके एक साथी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि वर्तिका से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान वर्तिका सिंह ने एक वॉइस मैसेज के माध्यम से बताया कि पुलिस ने उन्हें किसी गेस्ट हाउस में रखा हुआ है। पुलिस ने कहा कि उन्हें लखनऊ ले जाकर छोड़ दिया जाएगा लेकिन अभी भी वे हिरासत में ही हैं।

इक़बाल अंसारी ने आरोप लगाया कि वर्तिका उन पर सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेने का आरोप लगा रही थी। इक़बाल अंसारी के अनुसार, वर्तिका ने धमकी दी कि वह अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं और बाबरी केस वापस न लेने पर उन्हें गोली मार देंगी। राजीव धवन ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में भी उठाया।

वर्तिका का कहना है कि बातचीत के दौरान इक़बाल अंसारी ने न सिर्फ़ पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर अपशब्द भी कहे। बता दें कि राम मंदिर की नियमित सुनवाई चल रही है और इक़बाल अंसारी बाबरी मस्जिद की तरफ से मुख्य पक्षकार हैं। वकील राजीव धवन मुस्लिम पक्ष की पैरवी कर रहे हैं।

हाल ही में चेन्नई के एक 88 वर्षीय प्रोफेसर ने राजीव धवन को पत्र लिख कर उन पर आस्था के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया था। प्रोफ़ेसर ने धवन से पूछा था कि वह ईश्वर के विरुद्ध कैसे जा सकते हैं? इस मामले में प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना नोटिस भी जारी किया है। वर्तिका सिंह ने बताया कि वह अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए गई थीं। वह मूल रूप से प्रतापगढ़ की निवासी हैं।

शशि थरूर ने पार्टी को दी सलाह, कहा- कॉन्ग्रेस को सोचना पड़ेगा कि हमारे वोटर मोदी के साथ क्यों गए

कॉन्ग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ में दिए गए बयान पर सफाई दी है। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि वे मोदी की तारीफ़ नहीं कर रहे हैं बल्कि कॉन्ग्रेस को सलाह दे रहे हैं। थरूर ने कहा कि कॉन्ग्रेस को 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में महज 19% वोट मिले जबकि भाजपा को 2014 के लोकसभा में 31% वोट मिले और 2019 में यह आँकड़ा बढ़ कर 37% हो गया।

बकौल शशि थरूर, भाजपा के वोटरों में कई ऐसे लोग थे जो पहले कॉन्ग्रेस के वोटर थे लेकिन उन्होंने कॉन्ग्रेस से मुँह मोड़ लिया। थरूर ने अपनी पार्टी को इस बात पर विचार करने की सलाह दी कि आख़िर इन वोटरों ने कॉन्ग्रेस से नाता क्यों तोड़ लिया? पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि जब तक हम ये नहीं पता लगाएँगे कि हमारे वोटर हमें छोड़ कर क्यों चले गए, हम उन्हें वापस अपने पाले में लाने में कैसे कामयाब होंगे?

शशि थरूर ने कहा कि कॉन्ग्रेस को इस पर विचार करना चाहिए कि क्या-क्या सही किया गया, कहाँ ग़लतियाँ हुईं और कैसे उन ग़लतियों को सुधारा जा सकता है? कॉन्ग्रेस नेता ज़ोर देते हुए कहा कि पार्टी को पहले यह समझना पड़ेगा कि लोग मोदी के साथ क्यों गए? हाल ही में शशि थरूर ने अपनी पार्टी को सलाह दी थी कि सिर्फ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने से काम नहीं चलेगा और सरकार के अच्छे कार्यों की तारीफ भी की जानी चाहिए।

इसके बाद कई कॉन्ग्रेसी नेताओं ने थरूर पर निशाना साधा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने थरूर को पब्लिसिटी का भूखा तक कह दिया था। खुर्शीद ने कहा था कि थरूर कभी भी एक गंभीर नेता नहीं रहे हैं। थरूर के बयान को लेकर केरल कॉन्ग्रेस ने उनसे स्पष्टीकरण की माँग भी की थी। थरूर के अलावा जयराम रमेश और अभिषेक मनु सिंघवी ने भी अपनी पार्टी को पीएम मोदी की अत्यधिक आलोचना से बचने की सलाह दी थी।

कॉन्ग्रेस नेता सिद्धारमैया आपे से बाहर, अपने सहयोगी को सरेआम जड़ दिया जोरदार थप्पड़, देखें VIDEO

कॉन्ग्रेस के दिग्गज नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने ही सहयोगी को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सिद्धारमैया मैसूर एयरपोर्ट के बाहर अपने सहयोगी को सबके सामने थप्पड़ मार रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में ये तो खुलासा नहीं हो पाया कि सिद्धारमैया ने अपने सहयोगी को थप्पड़ क्यों मारा? मगर इसे देखकर लगता है कि शायद दोनों किसी मुद्दे पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सिद्धारमैया पीछे मुड़ते हैं और तड़ाक से सहयोगी के गाल पर चाँटा मार देते हैं। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता उन्होंने उसे कंधे पर धक्का देकर आगे बढ़ा दिया।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सिद्धारमैया के रवैए की हर तरफ आलोचना हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि कर्नाटक में हाल के सियासी घटनाक्रमों से सिद्धारमैया खुश नहीं हैं और इसी वजह से वह आपा खो बैठे। पहले कर्नाटक में जेडीएस-कॉन्ग्रेस की गठबंधन सरकार गिरी और फिर बीएस येदियुरप्पा की अगुआई में बीजेपी ने सरकार बना ली। इसके साथ ही कर्नाटक के कद्दावर कॉन्ग्रेसी नेता डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी के बाद से भी कॉन्ग्रेस बौखलाई हुई है।

गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले सिद्धारमैया ने भाजपा के लिए वेश्या शब्द का इस्तेमाल किया था। इससे पहले इस साल जनवरी में भी सिद्धारमैया पर एक महिला से बदसलूकी करने का आरोप लगा था। सिद्धारमैया के पास एक महिला कुछ शिकायत लेकर पहुँची थी। जैसे ही उस महिला ने बात शुरू की, सिद्धारमैया भड़क गए और महिला के हाथ से माइक छीन लिया। इसी दौरान सिद्धारमैया का हाथ महिला के दुपट्टे पर चला गया और उन्‍होंने उसे नीचे की ओर झटक दिया था।

मैं कॉन्ग्रेस की बालिका वधू, CBI उत्तराखंड आए और मुझे हथकड़ी लगा कर ले जाए : पूर्व CM हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खुद को कॉन्ग्रेस की बालिका वधू बताया है। आईएनएक्स मीडिया मामले में पी चिदंबरम सीबीआई द्वारा गिरफ़्तार किए जा चुके हैं। कल गुरुवार (अगस्त 3, 2019) को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कर्नाटक कॉन्ग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार को भी गिरफ़्तार कर लिया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस गिरफ़्तारियों की चर्चा करते हुए कहा कि अब वह भी जेल जाने को तैयार हैं।

अपनी उम्र का हवाला देते हुए 71 वर्षीय रावत ने कहा कि वह कॉन्ग्रेस की बालिका वधू हैं, उन्होंने किसी और पार्टी की तरफ कभी देखा तक भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर उनके बुढ़ापे में जेल जाने से उनकी पार्टी को फायदा होता है तो वह इसके लिए भी तैयार हैं। हरीश रावत उत्तराखंड कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मनमोहन सरकार में वह केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। सीबीआई के बारे में बात करते हुए रावत ने कहा:

“मैं जाँच में सीबीआई का सहयोग कर रहा हूँ और एजेंसी जब भी मुझे बुलाती है, मैं जाता हूँ। अगर मुझे गिरफ़्तार करना ही है तो सीबीआई उत्तराखंड आए और मुझे हथकड़ी लगा कर ले जाए। राज्य की जनता भी तो देखे कि मैंने कौन सा अपराध किया है कि पूरी सत्ता मेरे पीछे पड़ी हुई है। तभी तो जनता इन्साफ करेगी। हमारा मामला सीबीआई के दुरुपयोग का सबूत बन सकता है। मैं गिरफ़्तार होने के लिए तैयार हूँ।’

हरीश रावत ने ये सारी बातें आजतक से बातचीत में कही। रावत के ख़िलाफ़ अभी सीबीआई जाँच चल रही है। 2017 में विधायकों के ख़रीद-फरोख्त के आरोप में उन पर गिरफ़्तारी का संकट मँडरा रहा है। 2017 में उत्तराखंड में कॉन्ग्रेस की सरकार गिरने के बाद राज्यपाल की अनुमति के बाद रावत के ख़िलाफ़ सीबीआई जाँच शुरू की गई थी। नैनीताल हाईकोर्ट को सीबीआई ने बताया है कि प्रारंभिक जाँच पूरी होने के बाद अब वो हरीश रावत के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहती है।

गौरतलब है कि कॉन्ग्रेस नेता लगातार केंद्र सरकार पर बदले की राजनीति करने और सरकारी जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रहे हैं।

‘सेक्स एडिक्ट’ शाहिब आबिद अंसारी 6 साल के मासूम के रेप में गिरफ्तार, पहले से ही कई मामले दर्ज

मुंबई के ओशिवारा में कुछ ही दिन पहले जुडिशल कस्टडी से रिहा हुआ एक आदतन अपराधी 30 वर्षीय शाहिब आबिद अंसारी ने ओशिवारा से 6 साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद रेप किया। DNA की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने उसे सेक्स एडिक्ट बताया है और कहा है कि अपनी दोनों पत्नियों से अत्यधिक सेक्सुअल डिमांड के कारण उसका दोनो से पहले ही तलाक़ हो चुका है।

पुलिस के रिकॉर्ड के हिसाब से भी आबिद अंसारी आदतन अपराधी है फिर भी कानून के लूपहोल्स का फायदा उठाकर बाहर घूम रहा था। उस पर अलग-अलग थानों में दर्जनों चोरी के मामले दर्ज है। दिल्ली में भी उस पर कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में उसे मुंबई में भी 3 लाख के एक चोरी के मामले में गिरफ्तार भी किया था। उसकी तस्वीर लगभग सभी सम्बंधित थानों में होगी। लेकिन वह खुलेआम घूम रहा था।

31 अगस्त को ओशिवारा के BMC मैदान से एक 6 साल की बच्ची को चॉकलेट के बहाने फुसलाकर वह ऑटो से उसे एक निर्जन स्थान पर ले गया। जहाँ उसने उसका रेप किया और उसे वहीं जख्मी हालत में किसी को कुछ न बताने की धमकी देकर छोड़कर भाग गया। जैसे ही सड़क पर बदहवास दौड़ती उस बच्ची पर एक पुलिस वाले की नज़र पड़ी वह उसे थाने ले आया। जहाँ उसके माता-पिता पहले ही उसके गायब होने की रिपोर्ट लिखवा चुके थे।

पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल जाँच करवाई जहाँ उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए CCTV की मदद से आबिद अंसारी की पहचान की।

DCP परमजीत दहिया ने मीडिया से कहा कि “CCTV में साफ पता चल रहा था कि एक लाल टी सर्ट पहना व्यक्ति एक छोटी लड़की के साथ टहल रहा है। जहाँ उसे देखकर पहले फूड डिलीवरी बॉय का संदेह हुआ क्योंकि उस एरिया में 10-15 की संख्या में रहते हैं। दूसरे फुटेज में उसके टी सर्ट पर लिखे शब्द ‘मैट्रिक्स इमेजिन’ पढ़ा जा सकता था, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अंसारी की पहचान की।”