Home Blog Page 1369

‘ओवैसी भाइयों का जीजा है टी राजा सिंह, उसका नाम सुन इनका पेशाब निकलता है’: हैदराबाद के बुजुर्ग ने AIMIM नेता की टोपी उछाली

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) की जमीन हैदराबाद में खिसकती दिख रही है। मुस्लिमों का ही एक बड़ा वर्ग ओवैसी बंधुओं (अकबरुद्दीन ओवैसी और असदुद्दीन ओवैसी) की खिलाफत कर रहा है। उन पर भाजपा विधायक टाइगर राजा सिंह से खौफ खाने और मुस्लिमों से धोखे का आरोप लगा रहा है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बुजुर्ग कह रहे हैं कि टी राजा सिंह ओवैसी भाइयों का जीजा है। उनका नाम सुनकर दोनों भाइयों की पेशाब निकल जाती है। यह वीडियो फेसबुक पर ट्रुथ ऑफ़ मिरर(Truth Of Mirror) नाम के चैनल ने अपलोड किया है। इसे अब तक 1 लाख से अधिक लोग बार देखा जा चुका है।

इस वीडयो में टोपी पहने हुए बुजुर्ग कहते हैं, “मामू (मुख्यमंत्री केसीआर) भी चोर है, भांजा (ओवैसी) भी चोर है। नकटा मामू, चपटा भांजा है ये। ये लोग मोदी के चरण छूते हैं।” वे ओवैसी पर 1 लाख बोगस वोटर बनवाने का आरोप भी लगाते हैं।

आगे बुजुर्ग कहते हैं, “हैदराबाद का सबसे बड़ा गुंडा, गुंडों का चेयरमैन ओवैसी है। हैदराबाद में जितने भी मर्डर होते हैं, उनके मर्डरर जाकर ओवैसी का हाथ चूमते हैं। उनके खिलाफ कोई कुछ बोलता है तो उसके गुंडे घरों पर आ जाते हैं।”

तेलंगाना में सत्ता परिवर्तन पर इस बुजुर्ग का कहना है, “कॉन्ग्रेस की अम्मा सोनिया गाँधी है, वो (असदुद्दीन ओवैसी) अम्मा का दूध पीते हुए UPA-1, UPA-2 में था, राजशेखर रेड्डी (आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री) की धोती कौन धोता था, किरण कुमार कॉन्ग्रेस का सीएम, उसकी धोती कौन धोता था, असदुद्दीन ओवैसी।”

हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक टाइगर राजा सिंह पर बोलते हुए इस व्यक्ति ने कहा, “असदुद्दीन के क्षेत्र में एक हल्का है गोशामहल। उसके अन्दर बीजेपी का एक MLA है राजा सिंह। वो इनसे बोलता पान खाकर, मैं तेरे घर को आता हूँ। लड़ता नहीं उसके खिलाफ। उसके खिलाफ उम्मीदवार नहीं खड़ा करता। राजा सिंह का नाम सुन असदुद्दीन का पेशाब निकल जाता है। असदुद्दीन और राजा सिंह मिले हैं। दोनों साले-बहनोई हैं। राजा सिंह कहता है, मैं तुम्हारा जीजा हूँ, तुम दोनों भाई मेरे साले।”

इस व्यक्ति ने केसीआर और ओवैसी पर मुस्लिमों पर धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहाँ ओवैसी अनुच्छेद 370 हटाने और UAPA जैसे कानूनों का विरोध करते हैं, वहीं केसीआर की भारत राष्ट्र समिति उनका समर्थन करती है। उन्होंने केसीआर पर अपनी बेटी के कविता को ED से बचाने के लिए भाजपा से समझौते का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि केसीआर ने अपनी बेटी को शराब घोटाला में ED से बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से समझौता कर लिया। भाजपा और BRS यहाँ मिल कर चुनाव लड़ रही है और ओवैसी भी इसी में साथ हैं।

गौरतलब है कि तेलंगाना में 30 नबम्बर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। कई मुस्लिम समूहों ने इस बार कॉन्ग्रेस को समर्थन दिया है। ओवैसी बंधु केसीआर की पार्टी BRS के साथ गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ रहे हैं।

अच्छा हुआ भारत वर्ल्ड कप हारा… वरना क्रिकेट की हार होती: पाकिस्तानी क्रिकेटर (पूर्व) अब्दुल रज्जाक, ऐश्वर्या राय को भी इसी ने दी थी ‘गाली’

वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी टीम इंडिया के हाथ से निकलने के बाद जहाँ पूरा भारत दुखी है वहीं पाकिस्तान में इस बात की खुशी मनाई जा रही है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक जो पिछले दिनों कई कारणों से विवाद में रहे उन्होंने टीम इंडिया की हार पर कहा है कि अच्छा हुआ भारत हारा। उनके मुताबिक अगर ऐसा नहीं होता तो पूरा क्रिकेट इंडिया की ओर हो जाता और क्रिकेट हार जाता।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड कप खेल के नतीजे आने के बाद अब्दुल रज्जाक ने एक पाकिस्तानी शो ‘हँसना मना है’ पर यह बात कही। 1:37 सेकेंड के बाद रज्जाक को कहते सुना जा सकता है-

“सच बात कहें तो आज क्रिकेट की जीत हुई है। उन्होंने परिस्थितियों को अपने हिसाब से इस्तेमाल किया। अगर आज इंडिया जीत जाती तो फिर क्रिकेट की हार होती। क्रिकेट ने आज बताया है कि मैं वो क्रिकेट हूँ जो बहादुर होते हैं, जो ताकतवर होते हैं, मानसिक रूप से जान लगाते हैं मैं उनके साथ हूँ। खुशी इस बात की है कि अगर आज इंडिया जीत जाती तो हमें बहुत ज्यादा अफसोस होता क्योंकि वो परिस्थितियों का इस्तेमाल कर रही थी।”

अब्दुल रज्जाक शो में दिखाने की कोशिश करते हैं जैसे कुछ गड़बड़ पिचों में थी। वह कहते हैं कि बिलकुल फेयर पिच होनी चाहिए। दोनों टीमों के लिए बैलेंस होना चाहिए। आज भी भारत ने फायदा लिया, अगर कोहली 100 रन मार देते तो भारत विश्व कप जीत जाता। और अगर भारत जीत जाता तो ये खेल के लिए बहुत दुखद क्षण होता। उन्होंने परिस्थितियों का इस्तेमाल अपने हिसाब से किया।

रज्जाक ने कहा- “मैंने पहले कभी इतनी खराब पिच आईसीसी के फाइनल के लिए नहीं देखी। क्रिकेट के लिए यह अच्छा है कि भारत हार गया।”

बता दें कि भारत ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में टीम इंडिया ने 240 रन बनाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 42 गेंद शेष रहने पर लक्ष्य को पा लिया था। ट्रैविस हेड ने 120 गेंदों का सामना करते हुए 137 रनों की पारी खेली थी। जबकि भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (47रन) और विराट कोहली (54 रन) पर आउट हो गए थे।

अब्दुल रज्जाक ने महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणियाँ

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक पिछले दिनों अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर भद्दी टिप्पणी करने और उसके बाद उसके लिए माफी माँगने की वजह से चर्चा में थे। उनकी कई वीडियोज वायरल हुई थीं जिसमें वो महिलाओं के बारे में बोलकर अपनी दूषित सोच का प्रमाण दे रहे थे। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर निदा डार के ऊपर तंज कसा था और एक शो में कहा था कि निकाह के बाद उनके 5-6 संबंध रहे हैं।

चीन ने एक ही प्रान्त में 1300 मस्जिदों को कर दिया बंद: किसी को मिट्टी में मिलाया तो किसी को घोषित किया अवैध, बोली कम्युनिस्ट सरकार – नहीं सहेंगे कट्टरवाद

चीन सैकड़ों मस्जिदों को बंद कर रहा है। ये तो मस्जिदों के स्वरूप को ही बदल दिया जा रहा है, या उन्हें बंद कर दिया जा रहा है। निंगजिया और गांसु प्रांतों में ये कार्रवाई की जा रही है। शिनजियांग के बाद चीन की सबसे बड़ी मुस्लिम जनसंख्या यहीं रहती है। वहाँ मजहबी अल्पसंख्यकों के चीनीकरण’ के क्रम में ये सब किया जा रहा है। ‘ह्यूमन राइट्स वॉच (HRW)’ के शोधकर्ताओं ने कहा है कि चीन के इन क्षेत्रों में मस्जिदों की संख्या एकदम से घट गई है। 2016 में शी जिनपिंग के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही इस तरह की कार्रवाइयाँ चालू है।

अप्रैल 2018 में ही एक आदेश जारी कर के कहा गया था कि चीन को ऐसी मजहबी इमारतों को ध्वस्त करने पर जोर देना चाहिए और इनके निर्माण की गति कम होनी चाहिए। 2019 और 2021 के बीच सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों की जाँच के दौरान पता चला कि कई मस्जिदों के गुम्बद और मीनारें ही गायब हैं। 3 की तो मुख्य इमारत को ही जमींदोज कर दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया है कि अकेले निंगजिया प्रांत में ही 1300 मस्जिदों को बंद कर दिया गया है।

2020 से पहले जो हुआ, उनके तो आँकड़े भी उपलब्ध नहीं हैं। झोंगवेई में 2019 में 214 मस्जिदों को बंद किया गया था। 58 के साथ छेड़छाड़ की गई थी और 37 को अवैध बता कर प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिन्गुई में 130 इस्लामी संरचनाओं को ‘ठीक’ किया गया था। मस्जिदों के साथ छेड़छाड़ का अर्थ ये है कि 2.5 किलोमीटर की दूरी पर मस्जिद हैं तो उन्हें आपस में मिला दिया जाता है। मुस्लिमों की नई पीढ़ी अपने मजहब में रुचि न रखे, इसीलिए ये सब किया जा रहा है।

HRW का कहना है कि चीन में व्यवस्थागत तरीके से इस्लाम को खत्म किया जा रहा है। इस पर चीन सरकार का कहना है कि देश में हर मजहब को मानने की अनुमति है, लेकिन कानून के पालन के साथ। साथ ही चीन सरकार ने स्पष्ट किया है कि कट्टरवाद को नहीं बख्शा जाएगा। इसी तरह शिनजियांग में 16,000 में से 65% मस्जिदों को बंद कर दिया गया है। इसी तरह युन्नान प्रान्त में मई 2023 में सैकड़ों मुस्लिमों के प्रदर्शन को दबा दिया गया था।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पहुँचने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी: ब्रज रज उत्सव का बनेंगे हिस्सा, मनेगी मीराबाई की 525वीं जयंती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी गुरुवार 23 नवंबर, 2023 को श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा का दौरे पर होंगे। वो वहाँ जाने वाले देश के पहले पीएम होंगे। उनके स्वागत और आगवानी के लिए वहाँ तैयारियाँ जोर-शोर से हो रही है। दरअसल, पीएम मोदी वहाँ करीब तीन घंटे रहेंगे। वहीं CM योगी वहाँ प्रधानमंत्री की आगवानी करेंगे।

माना जा रहा है कि अयोध्या और काशी के बाद पीएम का फोकस अब मथुरा पर है। उनके दौरे से पहले वहाँ बुधवार (22 नवंबर, 2023) को एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके लिए वहाँ पुलिस और पीएसी के 4 हजार जवानों की तैनाती की गई।

गौरतलब है पीएम का ये दौरा वहाँ ऐसे वक्त में हो रहा है जब यूपी की योगी आदित्यनाथ वाली बाँके बिहारी मंदिर के कॉरिडोर निर्माण को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार (21 नवंबर, 2023) को हरी झंडी दिखाई है। इस आदेश के बाद अब इस कॉरिडोर की राह में आने वाले अतिक्रमण को हटाने का रास्ता साफ़ हो गया है।

कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के मुताबिक, पीएम पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि दर्शन करने जाएँगे। इसके बाद ब्रज रज उत्सव में जाएँगे। उनका शाम 4 बजे तक मथुरा पहुँचने और करीब सवा 6 बजे वापस जाने का कार्यक्रम है।

वहीं मथुरा के डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह के मुताबिक, पीएम के बाँके बिहारी के दर्शन करने की पूरी संभावना है। पीएम का हेलीकॉप्टर आर्मी हेलीपैड पर उतरने के बाद वो वहाँ से सीधे बाँके बिहारी के दर्शन को जा सकते हैं।

इस दौरे के दौरान पीएम मोदी का ब्रज रज उत्सव रेलवे ग्राउंड में बने मंच से करीब 40 मिनट का संबोधन भी होगा। पीएम के वहाँ मीराबाई की 525वीं जयंती पर प्रशासन द्वारा तैयार कराई गई करीब 5 मिनट की डॉक्यूमेंट्री भी देखने का कार्यक्रम भी है।

इसके बाद पीएम सांसद हेमा मालिनी की उनके ग्रुप के साथ मीराबाई के जन्मोत्सव पर दी जाने वाली नाट्य प्रस्तुति भी देखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रेलवे ग्राउंड में ब्रजरज मेला उत्सव में रहने के दौरान वहाँ के आसपास के घरों की छतों पर स्नाइपर की तैनाती की गई है।

पीएम के मथुरा दौरे से पहले एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ और आगरा मंडल कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी ने सुरक्षाकर्मियों के साथ ब्रिफिंग भी की। वहीं पीएम के स्वागत के लिए मथुरा के चौराहों को लाइटिंग और फूलों से सजाया गया है। नगर निगम धूल और प्रदूषण से बचाव के लिए सड़कों की धुलाई के साथ पानी की बौछारें कर रहा। मथुरा में सड़क किनारे पेंटिंग भी की गई है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सिलयों के हमले में जवान के पैर के चीथड़े उड़े, दूसरे को लगे छर्रे: बस्तर सुरक्षाबलों ने 10 किलो का IED किया निष्क्रिय

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है, जिसमें बस्तर फाइटर्स के दो जवान घायल हो गए हैं। इनमें से एक हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से राजधानी रायपुर भेजा गया है। वहीं, दूसरे जवान का इलाज दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में हो रहा है। इससे पहले बस्तर में सुरक्षाबलों ने 10 किलोग्राम IED बरामद किया था।

दरअसल, बस्तर फाइटर्स के जवान अरनपुर से जगरगुंडा के बीच बन रही सड़क की सुरक्षा में निकले थे। इसके बाद घात लगाए नक्सलियों ने जवानों को देखकर हमला कर दिया। IED प्रेशर बम की चपेट में आने से एक जवान के पैर के चीथड़े उड़ गए हैं। घायल जवान का नाम रौशन बताया जा रहा है। वहीं, दूसरा जवान घायल है।

ये जवान मंगलवार (21 नवंबर 2023) को इलाके में निकले थे और बुधवार (22 नवंबर 2023) को वापसी के दौरान यह घटना हुई। अभी कामरगुड़ा से जगरगुंडा के बीच बची हुई पाँच किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। नक्सली सड़क के काम को प्रभावित करने के लिए IED विस्फोट करके जवानों को निशाना बना रहे हैं।

इस सड़क पर नक्सली पहले भी कई बार हमला करके जवानों को नुकसान पहुँचा चुके हैं। नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में नक्सली जवानों को निशाना बनाने के लिए रास्तों पर जगह-जगह IED प्लांट कर नुकसान पहुचाने की कोशिश करते रहते हैं। कामरगुडा के अलावा, नक्सलियों ने यह हमला दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर किया है।

दरअसल, मंगलवार को ही सुरक्षाबलों ने बस्तर में नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए 10 किलोग्राम के कमांड IED के निष्क्रिय कर दिया था। किरंदुल थाना क्षेत्र के लोहा गाँव पहाडी, धोबी घाट और 11c माइनिंग के पास IED की सूचना बस्तर फाइटर्स जवान को मिली थी। इसे दंतेवाड़ा BDS और सीआईएसएफ किरंदुल की टीम ने मौके पर पहुंचकर निष्क्रिय कर दिया।

घटनास्थल पर नक्सलियों ने 5 किलोग्राम का एक नग, 2 किलोग्राम के 2 नग और 1 किलोग्राम का 1 नग यानी कुल 10 किलोग्राम का कमांड IED लगा रखा था। बताया जा रहा है की CISF की एक पार्टी इलाके में गश्त के लिए निकली थी। धोबी घाट और 11c mining जाने वाले तिराहा के आगे लोहा गाँव जाने वाले रास्ते में पहाड़ी पर सुरक्षाबलों को जमीन से ऊपर उठे हुए कुछ तार दिखे।

इसके बाद सुरक्षाबलों की सतर्क हो गई। उसने इस संबंध में दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। इस पर CISF पार्टी एवं BDS दंतेवाड़ा की टीम मौके पर पहुँच गई इलाके का निरीक्षण कर IED को निष्क्रिय कर दिया। हालाँकि, बुधवार की शाम होते-होते एक अन्य जगह पर दो सुरक्षाबल नक्सलियों की व्यूह में फँसकर घायल हो गए।

मंगलवार (21 नवंबर 2023) को नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भी एक IED ब्लास्ट किया था। इस ब्लास्ट में एक ग्रामीण बुरी तरह झुलस गया था। उसे बेहतर इलाज के लिए तेलंगाना के भद्राचलम में रेफर किया गया है।

Mcdonald’s के आउटलेट पर छापा, हलाल सर्टिफिकेट वाले कई आइटम जब्त: यूपी में बैन के बाद शुरू हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई, सारे आउटलेट्स पर पड़ेगी रेड

उत्तर प्रदेश में हलाल प्रमाण-पत्र वाले उत्पादों पर लगे प्रतिबंध का अब असर दिखने लगा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में Mcdonald’s के आउटलेट में छापेमारी की गई है। इसका कारण ये है कि मैकडोनाल्ड में हलाल प्रमाण-पत्र वाले उत्पादों का इस्तेमाल किया जा रहा था। बुधवार (22 नवंबर, 2023) को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वहाँ छापेमारी की। उस दौरान वहाँ से रैपर बेस बरामद किए गए, जिनका इस्तेमाल पिज्जा बनाने में किया जा रहा था।

FSDA (फ़ूड सेफ्टी एन्ड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन) विभाग की टीम ने सारे सामान को जब्त किया। सीज किए जाने की कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त ने जानकारी दी कि अब Mcdonald’s के सारे आउटलेट पर टीमों को भेज कर जाँच कराई जा रही है कि कहाँ-कहाँ हलाल सर्टिफिकेट वाले उत्पादों का इस्तेमाल किया जा रहा है। गोमती नगर, अलीगंज, विकास नगर, महानगर, आलमबाग, ठाकुरगंज, चौक और रायबरेली रोड पर जाँच के लिए टीमों को भेजा गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने हलाल उत्पादों के क्रय-विक्रय और संग्रहण पर रोक लगाई हुई है। हजरतगंज कोतवाली में ऐसी कंपनियों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है, साथ ही कई जगहों पर छापे पड़े हैं। FSDA जल्द ही एक फोन नंबर भी जारी करेगा, जहाँ कॉल कर के आम लोग भी हलाल संबंधित सूचनाएँ दे सकते हैं। इन सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मैकडोनाल्ड से टॉर्टिला रैप के 68 पैकेट सीज किए गए हैं।

साथ ही बंथरा करौली स्थित ब्लिंकिट स्टोर में साल्टेड बादाम, पार्टी स्नैक और मिक्स वेजीटेबल के पैकेटस जब्त किए गए हैं। अन्य जिन स्थानों पर छापेमारी हुई है, वो हैं – गोमती नगर स्थित स्पेंसर्स रिटेल फन मॉल, रुचि खंड आशियाना स्थित ग्रोसर्स स्टोर, रिलायंस स्टोर, अशरफ जनरल स्टोर, श्याम प्रोविजन स्टोर, राजू किराना स्टोर, नारायण प्रोविजन स्टोर सुभाष तेल और निशातगंज स्थित वनस्पति स्टोर, इंदिरानगर का आल अबाउट डिजर्ट, बृजवासी बेकरी, भपटामऊ का श्री जनरल स्टोर, आलमबाग स्थित मुकेश डिपार्टमेंटल स्टोर, गोल्डन बेकरी, कृष्णानगर का स्मार्ट प्वाइंट, चंदर नगर स्थित शकूजा मार्ट और हजरतगंज का केशव स्टोर।

कश्मीर में भारतीय सेना के 3 जवान बलिदान! घने जंगल वाले इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकियों से मुठभेड़, ड्रोन और हेलीकॉप्टर से रखी जा रही नज़र

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो अधिकारियों और एक जवान के बलिदान होने और एक मेजर के घायल होने की खबर है। वहीं मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान धर्मसाल के बाजीमल इलाके में मुठभेड़ के दौरान यह हादसा हुआ। दरअसल, जंगली इलाका होने के चलते सुरक्षा बलों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षाबलों ने मौके पर दो आतंकियों को घेर लिया है। बताया  जा रहा है कि धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।  जो अभी भी जारी है। 

अभी भी जारी है मुठभेड़

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुबह से जारी इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो अधिकारी और एक जवान बलिदान हो गए हैं। इनमें राष्ट्रीय राइफल के एक कैप्टन, स्पैशल फोर्स के एक कैप्टन और एक जवान शहीद हुए हैं। वहीं सेना के एक मेजर गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें तुरंत हेलीकॉप्टर के जरिए सेना के कमान अस्पताल उधमपुर ले जाया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। 

घने जंगलों में छिपे हैं आंतकी

दरअसल, राजौरी के कालाकोट थाने के अंतर्गत गाँव बाजी के जंगलों में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने का इनपुट सुरक्षा बलों को मिला था। इस इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी जिस के बाद उस इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। 

ड्रोन और हेलीकॉप्टर से रखी जा रही नजर

इस ऑपरेशन में सुरक्षाबल ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद से इलाके में आतंकवादियों पर नजर रखे हुए हैं। लेकिन जंगल का इलाका होने की वजह से सुरक्षाबलों के लिए यह जगह बड़ी चुनौती है। दोनों ओर से गोलबारी हो रही है।  बता दें कि तीन दिन पहले राजौरी के बुद्धल गाँव में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया था जिसके बाद लगातार तलाशी अभियान चल रहा था। 

सतारा में गोरक्षकों पर पशु तस्करों का हमला; हिन्दू संगठन के सदस्य को घोंपी गई चाकू… फर्जी कागजात से हो रही थी मवेशियों की तस्करी

महाराष्ट्र के सतारा जिले में 20 नवंबर 2023 (सोमवार) को वाघेश्वर अडाके नाम के एक 29 वर्षीय गोरक्षक पर गोतस्करों ने हमला कर दिया। हमलावर एक ट्रक में 35-40 भैंसों को वध के लिए ले जा रहे थे। इस हमले में चाकू का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने इस मामले में 2 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज की है। ऑपइंडिया की पड़ताल में आरोपितों द्वारा इस्तेमाल ट्रक किसी तौफीक कुरैशी के नाम पर रजिस्टर्ड मिला।

शिकायत के अनुसार, घटना सोमवार (20 नवंबर 2023) सुबह करीब 10:30 बजे की है। तब सतारा जिले के फलटन इलाके में गोरक्षकों को अवैध कटान के लिए पशुओं को ले जा रहे एक वाहन की सूचना मिली। इसी सूचना पर बजरंग दल के सदस्यों ने ट्रक (एमएच 23 डब्ल्यू 2670) को रोका और पाया कि उसमें 35-40 भैंसों को अमानवीय तरीके से ठूंस कर भरा गया था।

अभी हिन्दू संगठन के सदस्य इस घटना के बारे में पूछताछ ही कर रहे थे कि पंढरपुर की ओर से एक सफेद स्विफ्ट कार (एमएच 10 सीए 2876) घटनास्थल पर पहुँची। इस कार में सवार लोगों ने हिन्दू संगठन के सदस्यों को गालियाँ देते हुए उनसे धक्का-मुक्की शुरू कर दी। कार सवार लोगों ने पशुओं के काटने का लाइसेंस होने का दावा करते हुए चाकू निकाल ली और हमला बोल दिया।

यह चाकू बाघेश्वर अंकुश आडके की बाँह पर जा लगा। हमले के बाद सभी हमलावर कार से फरार हो गए। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। ऑपइंडिया से बातचीत में स्थानीय हिंदू संगठन के सदस्य अक्षय तवरे ने बताया कि पशुओं को ले जा रहा ट्रक तौफीक इम्तियाज कुरैशी के नाम पर रजिस्टर्ड था।

FIR Copy

जाँच में यह भी निकलकर आया कि तौफीक को मिले लाइसेंस में पशुओं को ले जाने और ले आने के लिए अधिकतम सीमा 10 तय की गई। हालाँकि, ट्रक में इसके 4 गुना अधिक भैंसे भरी हुई थीं। अक्षय ने दावा किया कि आरोपित कुरैशी ने अपने लाइसेंस को 10 साल के लिए वैलिड बताने के लिए फर्जी कागजात दिखाए, जबकि 2016 में बना लाइसेंस भी महज 1 साल के लिए ही वैध था।

पीड़ित अक्षय ने हमें बताया कि गायों के साथ अन्य मवेशियों को बचाने के लिए उस क्षेत्र में गोरक्षकों को आए दिन हिंसा का शिकार होना पड़ता है। 3 माह के अंदर उस इलाके में यह गोरक्षकों पर यह दूसरा हमला है। ऑपइंडिया को मिली जानकारी के मुताबिक बाघेश्वर अंकुश को चाकू मारने वाले आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले कर पूछताछ शुरू कर दी है।

जब हमने ट्रक और पशु कटान के लाइसेंस में हुए फर्जीवाड़े पर बात की तो पुलिस अधिकारी ने इसकी जाँच PSI सागर अरगडे द्वारा किए जाने की जानकारी दी। हमने PSI को भी सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। PSI का वर्जन आने पर उसे खबर में अपडेट किया जाएगा।

इस खबर को सिद्धि सोमानी ने मूलतः अंग्रेजी वेबसाइट पर लिखा है। विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

भारत ने फिर से शुरू की कनाडा के लिए ई-वीजा सर्विस: G-20 के वर्चुअल सम्मेलन से पहले मोदी सरकार का फैसला, खालिस्तानियों के कारण बिगड़े थे संबंध

भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए बुधवार (22 नवंबर, 2023) को E-Visa (इलेक्ट्रिक वीजा) सर्विस फिर से शुरू कर दी है। दरअसल, भारत ने बीते दो महीनों से ये सेवा बंद कर रखी थी। दरअसल, भारत ने कनाडा के खिलाफ ये कार्रवाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के वहाँ की संसद में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ होने की बात कहने के बाद लिया था।

कनाडाई पीएम के इस बयान के बाद से ही दोनों देशों के राजनियक रिश्तों में तनाव चल रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हो रहे G-20 के वर्चुअल सम्मेलन के मौके पर ये खबर आना भारत की तरफ से दिया गया एक अच्छा संकेत समझा जा रहा है।

इस समिट में कनाडाई पीएम ट्रूडो भी शिरकत कर रहे हैं। भारत की तरफ से कनाडा के लिए ई-वीजा सेवाओं को बहाल करने का कदम दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

ओटावा ने भारत के इस फैसले को कनाडा के लोगों के लिए अच्छी खबर के तौर पर स्वागत किया है। गौरतलब है कि इससे पहले बीते महीने भारत सरकार ने कनाडा के नागरिकों पर E-Visa पर लगाए एक महीने के प्रतिबंध के बाद कुछ श्रेणियों की वीज़ा सेवाओं को फिर से बहाल किया था। इनमें प्रवेश वीज़ा, बिजनेस वीज़ा, मेडिकल वीज़ा और कॉन्फ्रेंस वीज़ा श्रेणियाँ शामिल थीं।

भारतीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक आँकड़ों के मुताबिक, कनाडा में 1 लाख 78 हजार 410 NRI रहते हैं और 15 लाख, 10 हजार 645 भारतीय मूल के लोग यानी पीआईओ रहते हैं।

कनाडा के नागरिकों के लिए ई वीजा फिर से बहाल करने से कनाडा की नागरिकता ले चुके भारतीयों के लिए भारत आने में सहूलियत हो जाएगी। इन लोगों को वीजा लेकर ही भारत आने की इजाजत है। कनाडा से भारत आने वाले कनाडाई लोगों के लिए भी ये राहत की खबर हैं।

गौरतलब है कि भारत और कनाडा राजनयिक विवाद जून में शुरू हुआ था। तब ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने खालिस्तानी आंतकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद ही कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बगैर किसी सुबूत के संसद में भारत सरकार के एजेंटों और निज्जर की हत्या के बीच संबंध होने का आरोप लगाया था।

मदरसे के हाफिज ने 8 साल की बच्ची से किया रेप, मिली आजीवन कारावास और ₹50 हजार जुर्माने की सजा: 13 दिन में चार्जशीट और 40 दिन में फैसला

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले की एक अदालत ने मंगलवार (21 नवंबर 2023) को 8 साल की नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले हाफिज इरफ़ान को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी ठोका है। जुर्माने की राशि पीड़िता को क्षतिपूर्ति के तौर पर दी जाएगी। आरोपित एक मदरसे में बच्चों को दीनी तालीम देता था। सजा सिर्फ 40 दिनों में सुनाई गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाफिज इरफ़ान का मामला मुज़फ्फरनगर के पॉक्सो स्पेशल कोर्ट में सुना गया। सुनवाई सेशन जज बाबूराम ने की। सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। इसके अगले दिन इरफ़ान की सजा पर बहस हुई। सुनवाई के महज 40 दिनों के अंदर सोमवार को ही अदालत ने हाफिज इरफ़ान को दोषी करार दे दिया था।

इस दौरान हाफिज इरफान के वकील ने कोर्ट से रहम की अपील की। वहीं, अभियोजन पक्ष ने हाफिज के कृत्य को बेहद गंभीर बताते हुए उसके लिए फाँसी की माँग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मदरसा टीचर को उम्रकैद और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की राशि पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने हाफिज इरफ़ान पर तल्ख़ टिप्पणी भी की। कोर्ट ने कहा कि अगर शिक्षण संस्थान का शिक्षक ही ऐसी हरकत करेगा तो आगे से कोई भी अपनी बेटियों को वहाँ पढ़ने के लिए नहीं भेजेगा। अदालत ने आगे कहा कि अगर ऐसे मामले में दोषियों पर रहम किया गया तो समाज में गलत संदेश जाएगा और लोगों का शिक्षकों पर से विश्वास कम होगा।

क्या था मामला

यह घटना 23 सितंबर 2023 की है। पीड़िता की माँ ने थाना बुढ़ाना में अपनी बच्ची के साथ दुष्कर्म की FIR दर्ज करवाई। FIR में मदरसे में दीनी तालीम देने वाले हाफिज इमरान को नामजद किया गया था। पीड़िता की माँ ने अपनी शिकायत में बताया था कि इरफ़ान ने उसकी बेटी को झाड़ू लगाने के बहाने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया था। इससे बच्ची बेहोश गई।

हाफिज पीड़िता को मरा समझकर वहाँ से भाग गया। घटना के बाद पीड़िता बेहतर इलाज के लिए 7 दिनों तक मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती रही थी। पुलिस ने इस घटना में मात्र 13 दिनों के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। चार्जशीट IPC की धारा 376 व पॉक्सो एक्ट में दाखिल हुई थी। हाफिज को तब से जमानत नहीं मिली और वो जेल में ही रहा। वहीं, इस मामले में कोर्ट ने 40 दिन में सजा सुना दी है।