Home Blog Page 1415

‘CM बघेल को दिए थे मैंने ₹508 करोड़’ : सामने आया महादेव ऐप का ‘मालिक’, मुख्यमंत्री बोले- अनजान शख्स पर भरोसा करोगे क्या

छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ₹5,000 करोड़ के महादेव बेटिंग ऐप घोटाले में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। उन पर महादेव ऐप के प्रमोटरों से ₹508 करोड़ लेने के आरोपों के बाद अब एक शख्स शुभम सोनी ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि वही महादेव बेटिंग ऐप का मालिक है और उसने ही यह धनराशि छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री को दी।

शुभम सोनी वीडियो में अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट दिखाते हुए कहता है- “महादेव बेटिंग बुक का मालिक मैं ही हूँ, मैंने ही इसे 2017 में चालू किया था।” उसने बताया कि उसने इस ऐप को बहुत छोटे स्तर से चालू किया था और धीमे-धीमे काम बढ़ता गया, जिससे उसकी जीवनशैली बदल गई।

उसने बताया, “जब हमारे पास पैसा आने लगा तब हमें प्रोटेक्शन की जरूरत पड़ी। हमने इसके लिए वर्मा जी से मीटिंग की। मैं उन्हें ₹10 लाख हर महीने देने लगा। लेकिन हमारे लड़के इसके बाद भी अंदर (जेल में) होने लगे।

शुभम सोनी ने दावा किया कि इन्हीं ‘वर्मा जी’ ने उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बिट्टू भैया नाम के एक शख्स से मिलाया। जहाँ उनकी डील हुई। इसकी जानकारी उसने जाँच एजेंसियों को भी दी है। उसने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उससे दुबई जाकर काम बढ़ाने को कहा था।

शुभम के मुताबिक इसके बाद उसका काम बढ़ गया। दुबई में ही वह सौरभ चन्द्राकर और रवि उप्पल से मिला और उनको कंस्ट्रक्शन के काम के लिए अपना सलाहकार रख लिया। धीरे-धीरे वो लोग मशहूर होने लगे। वहीं शुभम का मालिक होने के बावजूद कहीं नाम नहीं आया, इसलिए उसे इसका दुख हुआ।

उसने कहा कि इन दोनों पर मुख्यमंत्री का आशीर्वाद नहीं था इसलिए वह प्रसिद्ध हुए, जिसका उसे बुरा लगा। वह कहता है- “हमारे मुख्यमंत्री साहब बघेल जी पलटी मार देते हैं।”

आगे शुभम ने बताया कि जब दुबई में रहने के दौरान फिर से उसे समस्या होने लगी तो वह भिलाई आया और वर्मा जी तथा गिरीश तिवारी नाम के शख्स से मिला। इसके पश्चात वह एसपी प्रशांत अग्रवाल से मिलने गया जिन्होंने उसकी फ़ोन पर बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से करवाई।

शुभम सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस दौरान उसे डांट लगाई। मुख्यमंत्री ने शुभम से कहा, “तुम्हें मैंने दुबई काम बढ़ाने के लिए भेजा था और तुम मालिक बनके बैठ गए।” सोनी ने दावा किया है कि इसके बाद उसने प्रशांत अग्रवाल से बात करके आगे का प्लान समझ लिया।

शुभम ने इस बात पर हैरानी जताई है कि इतना पैसा देने के बाद भी उसका काम नहीं बढ़ रहा है और लोग जेल जा रहे हैं। उसने कहा कि ये राजनीतिक सिस्टम में वह फँस चुका है। वीडियो में स्पष्ट रूप से वह आरोप लगाता है कि बिट्टू भैया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उसने ₹508 करोड़ दिए हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जाँच में भी बताया था कि महादेव ऐप के प्रमोटरों ने भूपेश बघेल को ₹508 करोड़ दिए थे। इस धनराशि का उपयोग छतीसगढ़ चुनाव में किया जाना था।

CM बघेल की प्रतिक्रिया

बता दें कि शुभम द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद सीएम बघेल ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति दावा कर रहा है,

“वो मुझसे मिला। मैंने उसे संरक्षण देने का आश्वासन दिया और दुबई जाकर व्यवसाय करने का सुझाव दिया। लेकिन मुझे आश्चर्य है कि एक अनजान व्यक्ति के बयान को सभी जिम्मेदार टीवी चैनल किस आधार पर चला रहे हैं? किस आधार पर इसमें मेरा नाम जोड़ा जा रहा है? क्या यह मानहानि का मामला नहीं है। यह कोई रहस्य नहीं है कि ये वीडियो क्यों आया और यह भी समझना कठिन नहीं है कि चुनाव के वक्त ऐसा बयान भाजपा को फायदा पहुँचाने के लिए किया गया है।”

गौरतलब है कि ₹5,000 करोड़ के इस महादेव बेटिंग ऐप घोटाला का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इस मामले में ED अब तक ₹400 करोड़ से अधिक की जब्त्ती भी कर चुकी है। कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मामले के किंगपिन सौरभ चंद्राकर, रवि उप्प्प्ल फरार हैं। इस मामले में 34 बॉलीवुड हस्तियों की भूमिका की जाँच भी चल रही है।

जिस थाने में एल्विश यादव पर हुई FIR, उसके थानेदार पर गिरी गाज: कमिश्नर ने लाइन हाजिर करने का दिया आदेश, कारण- अपराध पर नहीं लगा पाए अंकुश

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। एल्विश पर नोएडा में आयोजित एक रेव पार्टी के लिए, कथित तौर पर साँप के जहर की आपूर्ति करने का आरोप लगा लगा था। दरअसल, एक प्रतिबंधित साँप के साथ उनका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। लेकिन अब इस मामले में एक और मोड़ आया है। इस FIR में एल्विश यादव का नाम डालने वाले थाना प्रभारी पर एक्शन लिया गया है। 

जहाँ एल्विश अपने ऊपर लगे आरोपों पर पहले ही सफाई दे चुके हैं। उन्होंने इन आरोपों को झूठा बताते हुए मानहानि का केस करने की बात कही थी, वहीं अब इस मामले में नोएडा सेक्टर-49 के थाना प्रभारी पर गाज गिरी है। 

इस कार्रवाई पर अपर आयुक्त (कानून और व्यवस्था) आनंद कुलकर्णी ने कहा कि बढ़ते अपराध पर अंकुश न लगा पाने और विवेचना में लापरवाही बरतने की वजह से थाना प्रभारी पर कार्रवाई की गई है। नोएडा सेक्टर-49 के थाना प्रभारी संदीप चौधरी को लाइन हाजिर किया गया है। 

इस मामले में आगे जानकर देते हुए उन्होंने बताया कि कोटा पुलिस द्वारा नोएडा पुलिस से संपर्क कर एल्विश यादव को पकड़ने की बात कही गई थी। जिसके जवाब में नोएडा पुलिस ने कहा कि एल्विश मामले की अभी जाँच चल रही है, जाँच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

हालाँकि इसके बाद राजस्थान पुलिस ने एल्विश यादव को छोड़ दिया था वहीं नोएडा पुलिस का कहना है कि एल्विश को न अभी आरोपित बनाया गया है और न ही क्लीन चिट दी गई है। मामले में जाँच जारी है आगे उसके अनुसार ही कार्रवाई होगी। 

वहीं, आज एल्विश यादव ने भी एक पोस्ट कर अपनी बात रखी। जो देखते ही देखते वायरल हो गया। एल्विश यादव ने लिखा, “नाम के साथ बदनामी भी आती है, जलने वाले भी बढ़ते हैं और मैं हैरान नहीं होऊँगा कि आने वाले समय पर मुझपे और भी इल्जाम लगेंगे। मुझे भगवान पर पूरा भरोसा है, श्री राम जी पर भरोसा है। ये टाइम भी जल्दी बीतेगा।'”

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार (4 नवंबर, 2023) को राजस्थान पुलिस द्वारा एल्विश यादव को हिरासत में लिए जाने के कुछ ही देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। मीडिया में बताया गया था कि एक चेकपॉइंट के पास उनकी कार को रोका गया था। उनकी पहचान ज़ाहिर होने के बाद कोटा पुलिस ने हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की थी। फ़िलहाल, एल्विश यादव अपने अगले प्रोजेक्ट्स की शूटिंग और प्रमोशन से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्त हैं।

‘मैं उनके जैसा कभी नहीं खेल सकता’: जन्मदिन पर 49वें ODI शतक के बाद विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को बताया अपना हीरो, बोले – वो बल्लेबाजी के परफेक्शन

विराट कोहली ने ICC वर्ल्ड कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका को हरा कर लगातार 8वीं जीत दर्ज की। जहाँ विराट कोहली ने 49वाँ शतक जड़ कर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की, वहीं रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट झटके। वहीं विराट कोहली ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान विराट कोहली ने कहा कि ये एक बड़ा गेम था, शायद टूर्नामेंट की सबसे कठिन टीम के साथ। उन्होंने कहा कि इसके पीछे अच्छा करने का लक्ष्य था।

विराट कोहली ने कहा कि चूँकि ये उनके जन्मदिन पर आया है, इसीलिए ये खास था और दर्शकों ने इसे और खास बना दिया। उन्होंने कहा कि वो इसी उत्साह के साथ सुबह नींद से जागे थे कि ये कोई सामान्य मैच नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि बाहर से लोग मैच को अलग तरीके से देखेंगे। उन्होंने कहा कि सलामी बल्लेबाज अच्छी ओपनिंग देते हैं तो फिर बाकियों का काम आसान हो जाता है और सबको उसी तरीके से खेलना होता है।

‘मैं कभी सचिन तेंदुलकर जैसा नहीं खेल सकता’: विराट कोहली

विराट कोहली ने इस दौरान ये भी कहा कि इस मैच में जैसे-जैसे गेंद पुरानी हुई, वैसे-वैसे परिस्थितियाँ अत्यधिक धीमी होती चली गईं। उन्होंने कहा कि ये स्पष्ट सन्देश आ गया था कि मैं अपने इर्दगिर्द खेलता रहूँ। विराट कोहली ने कहा कि इस दृष्टिकोण को लेकर वो खुश थे। भारत के पूर्व कप्तान ने आगे कहा कि जैसे ही टीम ने 315 के स्कोर को पार किया, हमें पता था कि अब हम औसत स्कोर से ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि वो खुद को एन्जॉय कर रहे हैं, क्रिकेट ही क्रिकेट खेल रहे हैं, ये सभी चरणों से ज़्यादा महत्वपूर्ण है।

इस दौरान उन्होंने ईश्वर का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि वो सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें ये मौका मिलता रहा है। इस दौरान सचिन तेंदुलकर द्वारा उन्हें दी गई बधाई के बारे में भी पूछा गया। इस पर विराट कोहली ने कहा, “मेरे लिए ये बहुत ज़्यादा है। अपने हीरो के रिकॉर्ड की बराबरी करना मेरे लिए विशेष है। जब बात बल्लेबाजी की आती है तो वो परफेक्शन हैं। मेरे लिए ये बहुत ही भावुक क्षण है। मुझे पता है मैं कहाँ से आया हूँ, मुझे वो दिन याद है जब मैं उन्हें टीवी पर देखता था।”

इस दौरान विराट कोहली ने ये भी कहा कि सचिन तेंदुलकर से प्रशंसा मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। विराट कोहली ने स्पष्ट कहा कि लोग तुलना करना पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें पता है कि वो कभी सचिन तेंदुलकर की तरह नहीं खेल सकते। विराट कोहली ने कहा कि इसके पीछे कारण है कि लोग सचिन तेंदुलकर की तरफ क्यों देखते हैं। बता दें कि 24 वर्षों के करियर में सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में शतकों का शतक लगाया।

वर्ल्ड कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, ऐसा रहा मैच का हाल

भारत ने ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 8वें मैच में जीत दर्ज की। रविवार (5 नवंबर, 2023) को दक्षिण अफ्रीका को मात देकर भारत ने अंक तालिका में अपना पहला नंबर बरकरार रखा। ये मैच इसीलिए भी इतिहास में दर्ज हो गया क्योंकि विराट कोहली ने इसमें 49वाँ शतक लगाया और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके बाद खुद ‘क्रिकेट के गॉड’ ने ‘किंग’ की प्रशंसा में सन्देश भेजा। स्टेडियम में भी दर्शकों ने अपने मोबाइल फोन्स की लाइट्स जला कर विराट कोहली के शतक का स्वागत किया।

सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा, “बहुत अच्छा खेले, विराट। पहले इस साल मुझे 49 से 50 तक पहुँचने के लिए 365 दिनों का इंतजार करना पड़ा। मुझे आशा है कि आप 49 से 50 तक अगले ही कुछ दिनों में पहुँचोगे और मेरे रिकॉर्ड को तोड़ोगे। बधाइयाँ!” बता दें कि इस साल 24 अप्रैल, 2023 को सचिन तेंदुलकर ने 50वाँ जन्मदिन मनाया है। विराट कोहली ने इस मैच में 121 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 101 रनों की पारी खेली।

मैच में इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने धूम-धड़ाका खेल का प्रदर्शन किया। 24 गेंदों पर 40 रनों की पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े और फिर कागिसो रबादा का शिकार बने। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रबादा ने 12वीं बार रोहित शर्मा को आउट किया। इसके बाद शुभमन गिल भी चलते बने। हालाँकि, फिर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने भारतीय पारी को सँभाला। श्यास अय्यर शुरुआत में धीमे थे लेकिन फिर उन्होंने भी कुछ अच्छे शॉट्स खेले।

वो 87 गेंदों मर 77 रन बना कर आउट हुए। 134 रनों की इस साझेदारी ने भारत के लिए काम आसान कर दिया। अंत में उतरे रवींद्र जडेजा ने भी 15 गेंदों पर 29 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली और भारत का स्कोर 326 पहुँच गया। इसके बाद पश्चिम बंगाल के कोलकता स्थित ईडन गार्डन्स में भारतीय गेंदबाजों का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। 13.1 ओवर में 40 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

जहाँ विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया, वहीं कप्तान तेम्बा बावुमा को रवींद्र जडेजा ने चलता किया। मोहम्मद शमी ने भी जश्न में शामिल हुए और आते-आते रासी वैन डेर डुसेन को चलता किया। हेनरिक क्लासेन भी जडेजा की गेंद पर चलते बने। रवींद्र जडेजा ने डेविड मिलर के रूप में अपना तीसरा विकेट लिया। जडेजा का चौथा शिकार बने केशव महाराज। कुलदीप यादव ने भी पार्टी जॉइन की और मैक्रो जानसन को आउट किया।

इसके बाद रवींद्र जडेजा का भी 5वाँ विकेट आया और उन्होंने कसिगो रबादा को कट एन्ड बोल्ड किया। कुलदीप यादव ने अंतिम विकेट गिराया और भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की। भारत ने इस मैच को 243 रनों से जीत लिया।

10 महीने में ₹11000 करोड़ का लोन: RTI से हुए खुलासे के बाद निशाने पर हिमाचल प्रदेश की कॉन्ग्रेस सरकार, BJP बोली – हर विभाग में बैठा दिए अपने चहेते

हिमाचल प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन योजना लागू कर के चर्चा में आई थी, जिसके बाद ये सवाल उठा था कि क्या इस लोक-लुभावन फैसले से सरकारी खजाने पर गलत असर नहीं पड़ेगा? अब सामने आया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कॉन्ग्रेस सरकार 10 महीनों में 11,000 करोड़ रुपए का लोन ले चुकी है। यानी, कॉन्ग्रेसी राज्य सरकार ने हर महीने औसतन 1100 करोड़ रुपए का ऋण लिया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने इन आँकड़ों को लेकर सरकार को घेरा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य के विकास और जनता के हित की योजनाओं में इनमें से एक रुपया भी खर्च नहीं किया गया है। RTI के माध्यम से निकाली गई सूचना की मानें तो 10 महीने में हिमाचल प्रदेश की सरकार ने 10,300 करोड़ रुपए का लोन ले चुकी है, वहीं 1000 करोड़ का लोन इसने अन्य संस्थाओं से लिया है। इस दौरान न कोई नया संस्थान खोला गया और न ही पुराने संस्थानों को अपग्रेड किया गया। यहाँ तक कि स्वास्थ्य विभाग में भी एक भी डॉक्टर या पैरामेडिकल कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हुई।

प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया है कि अन्य विभागों का भी यही हाल है, ऐसे में साफ़ है कि इसके 5 वर्षों के कार्यकाल में न तो कोई भर्ती होनी है और न ही कोई विकास कार्य। भाजपा ने आशंका जताई है कि ऋण लेने का क्रम इसी तेज़ी से जारी रहा तो 5 साल में ये सरकार 60,000 करोड़ रुपए से भी अधिक का लोन लेकर हिमाचल प्रदेश को कंगाली की तरफ धकेल देगी। प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया है कि हिमाचल में सिर्फ वही योजनाएँ चल रही हैं, जिनके लिए मोदी से पैसा मिल रहा है।

आरोप है कि जहाँ एक तरफ कॉन्ग्रेस सरकार पैसों की कमी का रोना रोती है, वहीं दूसरी तरफ नियम-कानूनों को ताक पर रख कर कई मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति कर दी जाती है। कैबिनेट रैंक के कई नए पद गठित कर के उन पर मनपसंद व्यक्तियों को बिठा देने का आरोप भी लगा है। भाजपा का कहना है कि इन्हीं लोगों के ऐशोआराम पर 11,000 करोड़ रुपए ऋण लेकर खर्च किया गया है। पिछली सरकारों के मुकाबले ये सरकार तेज़ी से लोन ले रही है।

‘अब कुछ ही दिनों में 49 से 50 पहुँच जाओ’: शतक के बाद ‘किंग’ को मिला ‘गॉड’ का आशीर्वाद, विराट कोहली के शतक और रवींद्र जडेजा के ‘पंजे’ से पस्त हुआ दक्षिण अफ्रीका

भारत ने ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 8वें मैच में जीत दर्ज की। रविवार (5 नवंबर, 2023) को दक्षिण अफ्रीका को मात देकर भारत ने अंक तालिका में अपना पहला नंबर बरकरार रखा। ये मैच इसीलिए भी इतिहास में दर्ज हो गया क्योंकि विराट कोहली ने इसमें 49वाँ शतक लगाया और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके बाद खुद ‘क्रिकेट के गॉड’ ने ‘किंग’ की प्रशंसा में सन्देश भेजा। स्टेडियम में भी दर्शकों ने अपने मोबाइल फोन्स की लाइट्स जला कर विराट कोहली के शतक का स्वागत किया।

सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा, “बहुत अच्छा खेले, विराट। पहले इस साल मुझे 49 से 50 तक पहुँचने के लिए 365 दिनों का इंतजार करना पड़ा। मुझे आशा है कि आप 49 से 50 तक अगले ही कुछ दिनों में पहुँचोगे और मेरे रिकॉर्ड को तोड़ोगे। बधाइयाँ!” बता दें कि इस साल 24 अप्रैल, 2023 को सचिन तेंदुलकर ने 50वाँ जन्मदिन मनाया है। विराट कोहली ने इस मैच में 121 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 101 रनों की पारी खेली।

मैच में इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने धूम-धड़ाका खेल का प्रदर्शन किया। 24 गेंदों पर 40 रनों की पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े और फिर कागिसो रबादा का शिकार बने। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रबादा ने 12वीं बार रोहित शर्मा को आउट किया। इसके बाद शुभमन गिल भी चलते बने। हालाँकि, फिर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने भारतीय पारी को सँभाला। श्यास अय्यर शुरुआत में धीमे थे लेकिन फिर उन्होंने भी कुछ अच्छे शॉट्स खेले।

वो 87 गेंदों मर 77 रन बना कर आउट हुए। 134 रनों की इस साझेदारी ने भारत के लिए काम आसान कर दिया। अंत में उतरे रवींद्र जडेजा ने भी 15 गेंदों पर 29 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली और भारत का स्कोर 326 पहुँच गया। इसके बाद पश्चिम बंगाल के कोलकता स्थित ईडन गार्डन्स में भारतीय गेंदबाजों का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। 13.1 ओवर में 40 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

जहाँ विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया, वहीं कप्तान तेम्बा बावुमा को रवींद्र जडेजा ने चलता किया। मोहम्मद शमी ने भी जश्न में शामिल हुए और आते-आते रासी वैन डेर डुसेन को चलता किया। हेनरिक क्लासेन भी जडेजा की गेंद पर चलते बने। रवींद्र जडेजा ने डेविड मिलर के रूप में अपना तीसरा विकेट लिया। जडेजा का चौथा शिकार बने केशव महाराज। कुलदीप यादव ने भी पार्टी जॉइन की और मैक्रो जानसन को आउट किया।

इसके बाद रवींद्र जडेजा का भी 5वाँ विकेट आया और उन्होंने कसिगो रबादा को कट एन्ड बोल्ड किया। कुलदीप यादव ने अंतिम विकेट गिराया और भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की। भारत ने इस मैच को 243 रनों से जीत लिया।

अंधेरा, बिस्तर, कंबल और उसमें घुस कर अंतरंग हरकतें… ‘बिग बॉस’ से जुरेल-ईशा का वीडियो वायरल होने के बाद भड़के लोग, पूछा- यही है फैमिली शो?

सलमान खान का रियलिटी शो इस साल एक नई थीम के साथ शुरू हुआ। तीन ‘मोहल्ला’ और 17 कंटेस्टेंट! हर एपिसोड के साथ शो और भी रोमांचक होता जा रहा है। ऐसे में बिग बॉस 17 के घर में प्रवेश करने के बाद से ही लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं ईशा मालवीय। अभी उनका एक वीडियो जिसमें वह समर्थ जुरेल के साथ लाइव वीडियो में कम्बल के अंदर हैं। एपिसोड के इस दृश्य के वायरल हो जाने के बाद जहाँ इसे बिग बॉस शो को बर्बाद करना बताया जा रहा है वहीं इसकी तीखी आलोचना भी हो रही है।

इससे पहले ईशा मालवीय दूसरे कंटेन्सेंट अभिषेक कुमार के साथ प्रेम प्रसंग और बाद में शारीरिक हिंसा का आरोप लगाकर भी चर्चा में बनी रहीं थी। लेकिन इस बार दो हद ही हो गया नए एपिसोड में, ईशा मालविया और समर्थ जुरेल को रात के दौरान लाइट बंद होने के बाद एक ही कंबल में घुसे हुए दिखाया गया।

यहाँ एक बात यह भी सामने आई है ईशा मालवीय इसके पहले अभिषेक कुमार के साथ एक ही बेड पर सोती हुई नजर आईं थीं। वहीं जब से उनका समर्थ जुरेल के साथ बेड शेयर करने का अंतरंग वीडियो वायरल हुआ उन्हें भयंकर रूप से ट्रोल किया जा रहा है। 

दरअसल, वीडियो की शुरुआत में कंबल के नीचे ईशा और जुरेल घुसे होते हैं। तभी अभिषेक कुमार अंदर आते हैं और उस पर टिप्पणी करते हैं जिसके बाद जुरेल कंबल से बाहर निकल जाते हैं। बाद में, अभिषेक अपनी रजाई लेते हैं और कमरे से बाहर चले जाते हैं। 

बता दें कि वीडियो के वायरल के बाद दर्शकों ने बिग बॉस को पारिवारिक शो बताते हुए उसे बर्बाद करने का आरोप लगाया। यूजर्स का कहना है कि इस जोड़ी को टेम्पटेशन आइलैंड का हिस्सा होना चाहिए था न कि बिग बॉस 17 का।

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बेशर्म लोग, एक किशोर है और दूसरा निब्बा, बड़े हो जाओ बच्चों।” साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा, “रिप फैमिली शो।” 

मनस्वी ममगई हुई बाहर 

गौरतलब है कि सलमान खान के साथ वीकेंड का वार एपिसोड में समर्थ जुरेल के साथ घर में एंट्री करने वाली वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मनस्वी ममगई कम वोटों के कारण बाहर हो गईं। हालाँकि, इसके बाद भी सलमान ने मनस्वी की तारीफ की। 

‘कॉन्ग्रेस को वोट मत देना, जातिगत जनगणना को उसी ने रोका’: अखिलेश यादव ने खुले मंच से बता दिया I.N.D.I. गठबंधन का हश्र, खड़गे पर ’80 साल उम्र’ वाला तंज

पटना, बेंगलुरु और मुंबई में बैठकों के बाद विपक्षी का I.N.D.I. गठबंधन खूब जोश में था और समर्थक भी उछलते नहीं थक रहे थे, लेकिन जैसे-जैसे 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें नज़दीक आती जा रही हैं ये ख़ुशी भी काफूर होती जा रही है। अब तो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आयोजित एक रैली में खुल कर अपील की है कि जनता कॉन्ग्रेस पार्टी को वोट न दे। साफ़ है गठबंधन शुरू होने से पहले ही खत्म हो रहा है।

अखिलेश यादव ने मंच से कहा, “कॉन्ग्रेस को भी वोट मत देना। बहुत चालू पार्टी है कॉन्ग्रेस। सावधान रहे कि नहीं रहोगे?” टीकमगढ़ जिले की जतारा विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी RR बंसल के लिए चुनाव प्रचार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “बंसल जी दुखी थे कि कॉन्ग्रेस ने धोखा दे दिया। अरे, जब हमें धोखा दे दिया तो तुम कहाँ के बंसल हो। बंसल जी दुखी हैं कि कॉन्ग्रेस ने उन्हें पहचाना ही नहीं। अरे, जिनकी उम्र 80 साल हो वो कैसे पहचानेंगे?”

इतना ही नहीं, इस दौरान अखिलेश यादव ने यहाँ तक कह दिया कि कॉन्ग्रेस जातिगत जनगणना की बात भी वोट के लालच के कारण कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर इस देश में किसी एक पार्टी ने जातिगत जनगणना को रोका है तो वो कॉन्ग्रेस है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश यादव ने कहा कि कॉन्ग्रेस ने ही मंडल कमीशन की सिफारिशों को भी लागू होने से रोका। उन्होंने इस दौरान बार-बार I.N.D.I. गठबंधन की बात न कर के PDA (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) की बात की।

बता दें की अखिलेश यादव का 80 साल की उम्र वाला तंज मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर था। कॉन्ग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए खड़गे 81 साल के हैं और उन्हें गाँधी परिवार का वफादार माना जाता है। ध्यान दिला दें कि सिर्फ सपा ही नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल की AAP ने भी मध्य प्रदेश में कॉन्ग्रेस के खिलाफ प्रत्याशी उतारे हैं। यानी, I.N.D.I. गठबंधन में शामिल ये तीनों ही दल आपस में ही लड़ रहे हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर ही ये गठबंधन बचा है अब।

याद दिलाते चलें कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने कॉन्ग्रेस से सिर्फ 6 सीटें माँगी थीं, लेकिन कॉन्ग्रेस ने वह भी नहीं दी। फिर अखिलेश यादव ने कहा था, “हम एमपी की बात को यूपी में भी ध्यान रखेंगे”। मीडियाकर्मियों ने कमलनाथ से अखिलेश यादव द्वारा ‘धोखा’ दिए जाने की बात पूछी तो उन्होंने बोल दिया था, ‘अरे छोड़िए अखिलेश-वखिलेश’ को। अखिलेश यादव ने ये भी कहा था कि मध्य प्रदेश में कॉन्ग्रेस के लोग भाजपा से मिले हुए हैं।

उत्तराखंड के 30 मदरसों में 749 गैर-मुस्लिम बच्चों को दी जा रही इस्लामी शिक्षा: NCPCR ने माँगी रिपोर्ट, CM धामी बोले- मामला गंभीर, होगी जाँच

उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद 30 मदरसों में गैर-मुस्लिम बच्चों के इस्लामी शिक्षा लेने के मामले सामने आए हैं। अब तक 749 गैर-मुस्लिम छात्र चिन्हित किए गए हैं, जिनमें हिन्दुओं की संख्या सबसे अधिक है। ये मदरसे उधमसिंह नगर, नैनीताल और हरिद्वार जनपदों में हैं। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (NCPCR) ने इस संबंध में उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद से जवाब माँगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NCPCR ने 2 नवम्बर 2023 को उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद को एक पत्र जारी किया था। इस पत्र में राज्य भर के मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों की कुल संख्या की जानकारी माँगी गई थी। जवाब देने के लिए आयोग ने 1 सप्ताह यानी 9 नवम्बर तक का समय दिया NCPCR की नोटिस पर उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद ने रिपोर्ट तैयार की है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड के मदरसों में कुल 7399 छात्र पढ़ते हैं। इनमें से 749 छात्र गैर-मुस्लिम हैं। ये सभी गैर-मुस्लिम छात्र 30 अलग-अलग मदरसों में पढ़ते हैं। सबसे अधिक गैर-मुस्लिम छात्र की संख्या हरिद्वार के मदरसों में हैं। हरिद्वार के शिकोहपुर में मदरसा राव असगर अली मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 131, तिलकपुर में मदरसा बहार ए चमन में 112 और रुड़की के मदरसा तुल आलिम में 79 गैर-मुस्लिम छात्र पढ़ाई करते हैं।

हरिद्वार के ही मदरसा राष्ट्रीय एकता में 85 और मदरसा जामिया इस्लामिया में 50 गैर-मुस्लिम छात्र पढ़ रहे हैं। इसके अलावा उधमसिंह नगर के मदरसा साबिर इस्लामिया में 68 और मदरसा साबिर बाबा साहब में 21 गैर-मुस्लिम छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। नैनीताल के मदरसा सिराजुल उलूम नूरिया में 4 गैर-मुस्लिम बच्चे पढ़ाई कर रहे है। मुस्लिम छात्रों की तादाद के मामले में भी हरिद्वार पहले नंबर पर है।

सिर्फ हरिद्वार में 21 मदरसे हैं। वहीं, उधमसिंह नगर में 9 और नैनीताल के गुलरघाटी रामनगर में 1 मदरसा बताया गया है। यह रिपोर्ट उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह ने प्रेषित की है। इस रिपोर्ट में राज्य मदरसा शिक्षा परिषद का कहना है कि सभी बच्चों को NCERT के पैटर्न पर पढ़ाया जा रहा है। साथ ही यह पढ़ाई बच्चों के अभिभावकों की सहमति से हो रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में पाञ्चजन्य से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही मदरसों की जाँच के आदेश दे दिए थे। जाँच के बाद 5 मदरसों को बंद करा दिए गए। उन्होंने बताया कि मदरसों में पढ़ रहे गैर-मुस्लिम छात्रों को दूसरे स्कूलों में भेजा जाएगा। इस बात की भी जाँच करवाने का आश्वासन भी दिया है कि किन हालातों में गैर-मुस्लिम छात्रों को मदरसों में एडमिशन लेना पड़ा।

बस से आई 50 लोगों की भीड़, झारखंड में मंदिर पर हमला कर हथौड़े से मूर्तियों को तोड़ डाला: पुजारी पर तलवार से हमला, सड़क पर आक्रोशित हिन्दुओं का प्रदर्शन

झारखंड के बोकारो में एक मंदिर पर असामाजिक तत्वों ने हमला करके मूर्तियाँ क्षतिग्रस्त कर दी हैं। ये मंदिर बोकारो के ललपनिया थाना क्षेत्र में स्थित है जहाँ पर असामाजिक तत्वों ने यह हरकत की है। मूर्तियों को तोड़ने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया गया।

जानकारी के अनुसार, छरछरिया झरने के पास स्थित इस मंदिर में पहुँचे कुछ लोगों ने रविवार (5 नवंबर, 2023) की सुबह यह मूर्तियाँ तोड़ी। इन लोगों का विरोध करने पर मंदिर के पुजारी राहुल तिवारी के ऊपर तलवारों से हमला कर दिया गया, उन्होंने पास के दूसरे मंदिर में घुस कर जान बचाई। बताया गया है मंदिर में तीन मूर्तियों को तोड़ा गया है।

यह भी जानकारी सामने आई है कि इससे पहले भी इसी इलाके में बजरंग बली की प्रतिमा तोड़ी गई थी। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले। लोगों को मंदिर में तोड़फोड़ की जब खबर मिली तो वह आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियाँ तोड़े जाने के विरोध में बाजार भी बंद करवा दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह मंदिर एक पहाड़ी के पास स्थित है जहाँ एक पावर प्रोजेक्ट का जनजातीय समाज के लोग विरोध कर रहे हैं। इसके विरोध में बड़े प्रदर्शन का आयोजन किया गया था जिसमें जनजातीय समाज के लोग कई जगहों से पहुँच रहे थे।

मंदिर पर हमला करने वाले 50 लोग एक बस में भर कर पहुँचे थे। वह बस भी कब्जे में ले ली गई है जिसमें भर कर यह हमलावर उपद्रवी मंदिर के पास पहुँचे थे। यह भी जानकारी सामने आई है कि मंदिर पर हमला करने के पश्चात वो लोग प्रदर्शन वाली जगह पर चले गए थे। इस मामले में तुरंत कार्रवाई ना होने से विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी की माँग की जा रही है। हालाँकि, पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देकर उनसे प्रदर्शन बंद करने को कह रही है।

हिन्दू लड़की, होटल का कमरा, 2 मुस्लिम लड़के… ‘बजरंग दल’ ने दोनों की धुनाई कर पुलिस को सौंपा, भेजा गया जेल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार (3 नवंबर, 2023) देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो मुस्लिम युवकों को हिन्दू लड़की के साथ पकड़ा। जिसके बाद होटल में जमकर हंगामा खड़ा हो गया। इतना ही नहीं बजरंगद ल के कार्यकर्ताओं ने दोनों मुस्लिम लड़कों को होटल से नीचे लाकर बीच सड़क पर जमकर पीटा।

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, बजरंग दल की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को 151 के तहत जेल भेज दिया है। वहीं युवती को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। भोपाल पुलिस अब इस मामले की जाँच में जुट गई है। 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, मामला भोपाल के एमपी नगर का है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है। इस मामले में देर रात बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक निजी होटल के कमरे से दो मुस्लिम लड़कों को हिन्दू लड़की के साथ पकड़ा। पूछताछ करने पर दोनों मुस्लिम लड़कों ने कार्यकर्ताओं के साथ बहस करना शुरू कर दिया जिसके बाद गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों को बीच सड़क पर जमकर पीटा।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों को बजरंग दल कार्यकर्ता लात-घूँसों से पीट रहे है, तो वहीं, लड़की दोनों मुस्लिम लड़कों को बचाने की कोशिश कर रही है।

जाँच में जुटी पुलिस 

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दोनों की पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एमपी नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर ने भी इस बात की पुष्टि की कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायत की थी कि दो मुस्लिम लड़के हिन्दू युवती के साथ होटल के पास घूम रहे हैं।

वहीं, मामले की शिकायत के बाद एमपी नगर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एक युवक भोपाल का रहने वाला है तो दूसरा विदिशा जिले का है। वहीं, हिन्दू युवती ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं की है।