Home Blog Page 1564

सैमसन, चहल और आश्विन को जगह नहीं, KL राहुल को एंट्री… वर्ल्ड कप के लिए BCCI ने टीम फाइनल की, रोहित एन्ड कंपनी में ईशान किशन दूसरे विकेटकीपर

वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम के 15 खिलाड़ियों के नाम फाइनल कर लिए हैं। लंबे समय से चोट से जूझ रहे केएल राहुल को टीम में जगह मिली है। दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन को शामिल किया गया है। संजू सैमसन, रविचंद्रन अश्विन और यजुवेंद्र चहल टीम में जगह नहीं बना पाए। BCCI की ओर से टीम का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर श्रीलंका में हैं। बारिश के चलते एशिया कप में रद्द हुए भारत-पाक मैच के बाद अगरकर ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम के खिलाड़ियों के नाम फाइनल किए।

BCCI ने एशिया कप के लिए 17 खिलाड़ियों का स्क्वाड फाइनल किया था। इसमें संजू सैमसन बैकअप के रूप में टीम का हिस्सा थे। लेकिन, वनडे विश्व कप 2023 के लिए उन्हें नहीं चुना गया है। इसके अलावा एशिया कप टीम में शामिल तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा भी वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं हैं। प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल होने से पहले वनडे टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज में से एक थे। लेकिन उनके बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज ने अपनी जगह पक्की कर ली। ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा को भी वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं मिल पाई।

खराब फॉर्म के बाद भी SKY को मौका

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव टी20 क्रिकेट में तो अपने प्रदर्शन का लोहा मनवा चुके हैं। लेकिन, वनडे क्रिकेट में अब भी उन्हें अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना बाकी है। हालाँकि, इसके बाद भी सलेक्शन कमिटी ने उन पर विश्वास दिखाते हुए वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम इंडिया में जगह दी है।

केएल राहुल का नाम भी हुआ फाइनल

केएल राहुल टीम इंडिया की सबसे मजबूत कड़ी में से एक रहे हैं। वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के साथ ही ओपनिंग भी करते हैं। एक विकेटकीपर के तौर पर भी वह काफी सफल रहे हैं। हालाँकि, चोट के चलते वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में सलेक्शन कमेटी केएल की फिटनेस को लेकर चिंतित थी। लेकिन मेडिकल टीम ने उन्हें फिट बताया है। ऐसे में अब उन्हें टीम इंडिया में जगह दी गई है।

केएल राहुल फिलहाल बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में हैं, जहाँ वह लगातार नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। एशिया कप के लिए भी उनका सिलेक्शन किया गया है। लेकिन, चोट के चलते उन्हें श्रीलंका नहीं भेजा गया था। हालाँकि, अब वह फिट हैं ऐसे में नेपाल के साथ होने वाले अगले मैच या फिर सुपर-4 के मैच में वह खिलते दिखाई दे सकते हैं।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए सभी बोर्ड को अपनी टीम फाइनल करने के लिए 5 सितंबर तक का वक्त दिया है। ऐसे में माना जा रहा था कि केएल राहुल की चोट को देखते हुए बीसीसीआई 4 सितंबर को टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। लेकिन, अब केएल फिट हैं। ऐसे में 3 सितंबर को ही टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया।

ईशान किशन दूसरे विकेट कीपर

कार एक्सीडेंट का बाद ऋषभ पंत के बाहर होने, चोट के चलते केएल राहुल के न खेल पाने और संजू सैमसन के आउट ऑफ फॉर्म होने का सीधा फायदा ईशान किशन को मिला है। वह विकेटकीपिंग के साथ ही ओपनिंग और मिडिल आर्डर में बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। इसके अलावा लेफ्ट हैंड-राइट हैंड कांबिनेशन में भी वह फिट बैठते हैं। ऐसे में सलेक्शन कमिटी ने फॉर्म में चल रहे ईशान किशन पर दाँव लगाते हुए टीम इंडिया में उन्हें जगह दी है।

चहल, अश्विन को नहीं मिली जगह

टीम इंडिया के सबसे सफल स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और यजुवेंद्र चहल को वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पाई है। इन दोनों खिलाड़ियों को एशिया कप में भी शामिल नहीं किया गया है। विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया में स्पिनर के तौर पर रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल को जगह मिली है। वहीं तेज गेंदबाजी की अगुवाई जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी करेंगे।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए BCCI की सलेक्शन कमिटी द्वारा फाइनल किए गए 15 खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी।

डॉक्टर अलीमा अख्तर ने अपनाया हिंदू धर्म, मिल रही मौत की धमकियाँ: वीडियो बना लगाई गुहार, CM हिमंता ने पुलिस को दिया जाँच का आदेश

असम में अलीमा अख्तर नाम की एक महिला डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने खुद को डिब्रूगढ़ स्थित असम मेडिकल कॉलेज की स्टाफ बताया है। वीडियो में महिला ने अपने परिवार व अपनी जमात के लोगों द्वारा मौत की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। धमकी की वजह पीड़िता ने हिन्दू धर्म स्वीकार करना बताया है।

महिला डॉक्टर अलीमा अख्तर पर एक मौलवी से निकाह का भी दबाव बनाया जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस को जाँच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

एक डिजिटल चैनल न्यूज़ लाइव ने 3 मिनट 7 सेकेंड के इस वीडियो को शनिवार (2 सितम्बर 2023) को शेयर किया है। अपने वीडियो को अपना बयान बताते हुए शुरुआत में अलीमा अख्तर ने सौभाग्य से अब तक खुद को जीवित बताया। अलीमा ने कहा कि उन्हें उनके ही परिवार से मौत की धमकी दी गई है। इस धमकी के पीछे अलीमा ने अपनी 2 ‘गलतियाँ’ बताईं। पहली गलती के तौर पर खुद के द्वारा हिन्दू धर्म स्वीकार करना और दूसरी में अधिक उम्र के मौलाना से निकाह न करने का फैसला बताया।

डॉक्टर अलीमा ने वीडियो में यह भी बताया कि मौलाना से निकाह की कोशिश के पीछे उनके घर वालों के द्वारा जन्नत का लालच है। लड़की का दावा है कि ये बात उन्हें पसंद नहीं आई और इसी वजह से उन्होंने खुद को अपने परिवार से दूर कर लिया है।

मौलाना से शादी को जबरन बताते हुए डॉक्टर अलीमा ने घर जाने से इनकार कर दिया। अलीमा ने खुद के अपहरण के आरोपों को भी झूठा बताते हुए खुद को एकदम सेफ कहा। घर से दूरी को पीड़िता ने अपनी शांति व पढ़ाई के लिए जरूरी बताया।

अलीमा ने बताया कि हर दिन उन्हें मौत की धमकी मिल रही है, जिससे वो अपने जीवन के अधिकार के तहत खुद को बचा रही हैं। उन्होंने अपने घरवालों को यह भी संदेश दिया कि उन्हें खोजने की कोई जरूरत नहीं है और आशा जताई कि उनका बयान उनकी सुरक्षा में काम आएगा।

वीडियो के अंत में लड़की ने खुद को डॉक्टर बताते हुए अपना अच्छा-बुरा समझने में सक्षम भी बताया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने 3 सितम्बर (रविवार) को वीडियो का संज्ञान लिया। साथ ही उन्होंने असम के DGP को जाँच और आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया।

परिजनों को DGP की नसीहत

महिला डॉक्टर तिनसुकिया जिले के देहात क्षेत्र स्थित हपजन स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात बताई जा रही है। इस मामले में लड़की के भाई वकील खान ने असम पुलिस को बताया कि उनकी बहन 17 अगस्त से घर से लापता है। वकील ने अपनी शिकायत ईमेल के जरिए करने की भी जानकारी दी है। वकील खान के इस ट्वीट पर DGP असम IPS जीपी सिंह ने उन्हें लड़की के वायरल वीडियो की जानकारी देते हुए उन्हें धमकी देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हालाँकि DGP की चेतावनी के बावजूद खुद को लड़की का भाई बता रहे वकील खान ने कहा, “मैं उसके वीडियो स्टेटमेंट को नहीं मानता। इस मामले की पड़ताल कीजिए। SP तिनसुकिया ने मेरी बहन को खोजने का आश्वासन दिया था। पर वो अब तक उसकी तलाश नहीं कर पाए हैं।” ख़ास बात ये है कि वकील खान जिस ट्विटर आईडी से DGP असम से बात कर रहा है, वो पिछले महीने अगस्त 2023 में ही बनाया गया है।

वकील खान ने अपनी बहन के वीडियो को आधारहीन बताते हुए 10 अगस्त को किसी के द्वारा 9 लाख रुपए की माँग किए जाने की जानकारी दी है।

ट्यूशन टीचर मोहम्मद वसीम 2 महीने से कर रहा था समलैंगिक सेक्स, वीडियो से करता था ब्लैकमेल: 16 साल के स्टूडेंट ने तंग आकर गला काट दिया

दिल्ली में एक नाबालिग ने ट्यूशन टीचर की गला रेतकर हत्या कर दी है। इस मामले में नाबालिग को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। बुधवार (30 अगस्त 2023) को हुई इस हत्या को लेकर नाबालिग ने पुलिस को बताया कि मृतक वसीम वीडियो से ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण करता था। उससे तंग आकर उसने वसीम की हत्या कर दी।

दिल्ली के जामिया नगर थाना क्षेत्र के बटला हाउस इलाके में रहने वाले 28 वर्षीय मोहम्मद वसीम उर्फ अल्ताफ की हत्या की गई थी। 30 अगस्त 2023 को दोपहर लगभग 2:15 बजे दिल्ली पुलिस को इसके बारे में सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुँच कर पुलिस ने देखा कि घर में एक युवक पड़ा था चारों तरफ खून फैला हुआ था। मृतक के गले पर जख्म के गहरे निशान थे।

इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले में जाँच शुरू कर दी। जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद वसीम उर्फ अल्ताफ के रूप में हुई। वह प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। 16 साल के आरोपित नाबालिग ने बताया कि वसीम होमोसेक्सुअल था।

वसीम के अब्बा मोहम्मद जमील पेशे से एक शिक्षक हैं। बाटला हाउस के खलीलुल्लाह मस्जिद के पास M-45 नाम के जिस फ्लैट में वसीम की लाश मिली थी, वह किसी को किराए पर दिया गया था, जो हाल-फिलहाल में ही खाली हुआ था। वसीम अपने अब्बू के साथ जाकिर नगर में मक्का पैलेस होटल के सामने रहता था।

पुलिस ने बताया कि जाँच के दौरान इस हत्याकांड के संबंध में सीसीटीवी के आधार पर एक नाबालिग की पहचान की गई। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि मृतक वसीम समलैंगिक गतिविधियों में लिप्त था। उसने आरोपित नाबालिग से दो माह पहले संपर्क में आया था और तब से उसका यौन शोषण कर रहा था।

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि मृतक ने उसका यौन शोषण करते हुए अश्लील वीडियो भी बना लिया था। इस वीडियो के आधार पर वह उसे ब्लैकमेल करता था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डालता था। नाबालिग ने बताया कि इससे वह तंग आ गया था।

इससे उबरने के लिए नाबालिग ने एक योजना बनाई। इसी बीच 30 अगस्त को वसीम ने एक बार फिर उससे संबंध बनाने के लिए फोन करके जबरन अपने घर बुलाया। घर पहुँचकर नाबालिग ने धारदार पेपर कटर से वसीम पर हमला कर दिया और वहाँ से फरार हो गया।

‘भ्रष्टाचारियों को उलटा लटका देंगे’: अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में ईसाई धर्मांतरण के खिलाफ खोला मोर्चा, कॉन्ग्रेस सरकार के खिलाफ 69 आरोपों का ‘ब्लैक पेपर’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (2 सितंबर, 2023) को छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ 69 आरोपों का एक ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया और चेतावनी दी कि अगर उन्हें सरकार में वोट दिया जाता है तो भाजपा ‘भ्रष्टाचारियों को सीधा करने के लिए उन्हें उल्टा लटका देगी’। अमित शाह ने कांग्रेस सरकार को ‘स्कैम, स्कैंडल, अत्याचारों और वादाखिलाफी की सरकार’ कहा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में एंटी कन्वर्जन कानून लागू न होने से बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हो रहा है।

2018 से भ्रष्टाचार में डूबी सरकार

अमित शाह ने कहा कि जब रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार थी तो उसने अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों को पूरा करने के लिए राज्य को विकास के ट्रैक पर रखा था। उन्होंने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बने हैं, हमने राज्य को फलने-फूलने के लिए कई पहल की हैं, कई योजनाएँ बनाई और लागू की। उन्होंने कहा कि लेकिन 2018 में ऐसी सरकार बनी, जो बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का समर्थन करती थी। परिणामस्वरूप, हम छत्तीसगढ़ में विकास के मुद्दे पर बड़ा प्रश्नचिह्न देख रहे हैं।

एंटी कन्वर्जन कानून लागू न करने से बड़े पैमाने पर धर्मांतरण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोबर के घोटाले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कॉन्ग्रेस सरकार पर एंटी-कन्वर्जन कानून को लागू करने में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हुआ है। अमित शाह ने कहा, “छत्तीसगढ़ के लोगों को यह तय करना होगा कि वे हजारों करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार में लिप्त बघेल के नेतृत्व वाली सरकार चाहते हैं या भाजपा सरकार, जो उन्हें विकास के पथ पर ले जा रही है; क्या वे उस सरकार को चाहते हैं जो आदिवासी अधिकारों की रक्षा करने के वादे के साथ सत्ता में आई थी लेकिन अब बघेल के शासन में धर्मांतरण की एक लहर फैल गई है।”

‘वादाखिलाफी करती रही भूपेश बघेल सरकार’

कॉन्ग्रेस सरकार के खिलाफ आरोपों का ‘ब्लैक पेपर‘ जारी करते हुए शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों से किए गए अपने वादों को याद नहीं करते हैं। उन्होंने 36 बड़े वादे किए और उनमें से 19 पूरे नहीं हुए। छोटी-छोटी बातों में से 316 पूरे नहीं हुए।

रायपुर में उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ के लोगों ने हमेशा भाजपा को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने राज्य में तीन बार हमारी सरकार बनाई। उन्होंने 2014 के चुनावों में 11 लोकसभा सीटों में से 10 और 2019 के चुनावों में 9 सीटें दीं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि 2023 में छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के बाद, लोग हमें 2024 में सभी 11 सीटों पर विजयी बनाएँगे।”

‘डबल इंजन सरकार में ही विकास’

अमित शाह ने कहा, “भ्रष्टाचार, वंशवाद, जातिवाद और दिल्ली दरबार के एटीएम की भूमिका निभाने में गहराई से उलझी सरकार छत्तीसगढ़ के विकास को सुनिश्चित नहीं कर सकती। केवल मोदी जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन भाजपा सरकार ही विकास सुनिश्चित कर सकती है।”

इकारा की मस्जिद में पढ़ रहे थे नमाज, बंदूकधारियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 9 की मौत 

नाइजीरिया के कडुना राज्य के इकारा के एक मस्जिद में शुक्रवार (1 सितंबर) को उस समय अंधाधुंध फायरिंग की गई जब लोग जुमे की नमाज पढ़ रहे थे। इसे अज्ञात हथियारबंद लोगों द्वारा किया गया एक आतंकी हमला बताया जा रहा है। इस हमले में 9 नमाजियों के मारे जाने की है। पुलिस ने शनिवार (2 सितम्बर, 2023) को इस बात की पुष्टि की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इकारा स्थानीय सरकार के प्रतिनिधि सदस्य अलहसन मुहम्मद ने प्रीमियम टाइम्स को इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि आतंकी हमला शुक्रवार को इशा की नमाज (रात की नमाज) के बाद हुई। हमलावरों के पास मॉर्डन हथियार थे। वे लोग मोटरसाइकिल से आए थे और उन्होंने साया-साया समुदाय के लोगों पर उस समय हमला किया, जब वे नमाज पढ़ रहे थे, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। इसमें से 7 की मौत मस्जिद के अंदर और दो लोगों की मस्जिद के बाहर हुई है। 

नमाज पढ़ने के दौरान किया हमला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में कई चश्मदीदों के बयान भी सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट में हमलावरों द्वारा गोलीबारी करते समय वहाँ बाकी लोगों के साथ नमाज पढ़ रहे लोगों ने बताया कि हमलावर चेहरे ढके हुए थे और गोलीबारी शुरु करने से पहले ही मस्जिद परिसर के अंदर घुस गए थे। 

वहीं गाँव के एक निवासी, हारुना इस्माइल ने कहा, “हमले के दौरान घायल हुए दो अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 लोगों को नमाज पढ़ते समय मस्जिद के अंदर गोली मार दी गई और अन्य दो लोगों को बाहर गोली मार दी गई।” कहा जा रहा है कि बाद में दोनों घायलों की भी मौत हो गई इस प्रकार मरने वालों की संख्या 9 हो गई है। 

इस मामले में एक दूसरे चश्मदीद का कहना है, “जब यह घटना हुई, तो मैं मस्जिद में ही थी। इसी दौरान दो हमलावर आए, जिन्होंने अपना चेहरा ढक लिया और गोलीबारी शुरू करते हुए मस्जिद के पास पहुँच गए। उनमें से एक हमलावर ने सीटी बजाई और दूसरे ने कहा, “हम आ गए हैं।”

कई सालों से मचा रहे तबाही

गौरतलब है कि इस तरह का आतंकी हमला पहली बार नहीं है। भारी हथियारों से लैस अज्ञात लोगों के गिरोह ने पिछले तीन सालों से नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में काफी कहर बरपाया है। उन्होंने अब तक हजारों लोगों का अपहरण, सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी है। इन लोगों ने कुछ क्षेत्रों में सड़क मार्ग को भी यात्रा के लिए असुरक्षित बना दिया है। 

पहले फैली अफवाह, अब सच में नहीं रहे क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक: कैंसर से पीड़ित थे जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान, पत्नी ने भावुक पोस्ट लिख की मौत की पुष्टि

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक (Heath Streak Passes Away) का निधन हो गया है। कैंसर से लंबे समय तक जूझने के बाद रविवार (3 सितंबर, 2023) को उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी नडीन स्ट्रीक ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिख हीथ के निधन की जानकारी दी। इससे पहले 23 अगस्त को हीथ की मौत की खबर सामने आई थी। लेकिन वह अफवाह थी।

हीथ स्ट्रीक की पत्नी नडीन ने फेसबुक पर कुछ फोटोज शेयर करते भावुक पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है, “आज सुबह, रविवार, 3 सितंबर, 2023 के शुरुआती घंटों में, मेरे जीवन के सबसे बड़ा प्यार और मेरे खूबसूरत बच्चों के पिता को घर से स्वर्ग की ओर ले जाया गया। वह अपने अंतिम दिन अपने परिवार और करीबियों के साथ बिताना चाहते थे। वह प्यार और शांति में डूबे हुए थे। पार्क से अकेले नहीं निकलते थे। हमारी आत्माएँ हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गई हैं, स्ट्रीकी। जब तक मैं तुम्हें फिर से पा नहीं लेती।”

इस पोस्ट के साथ नडीन स्ट्रीक ने हीथ की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें वह अपने परिवार और करीबियों के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं एक फोटो में हीथ स्ट्रीक बेड पर लेटे हुए बेहद कमजोर दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी और हीथ स्ट्रीक के साथी रहे हेनरी ओलंगा ने 22 अगस्त, 2023 को एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने हीथ स्ट्रीक के निधन के बारे में बताया था। साथ ही शोक भी जताया था। इस ट्वीट के सामने आने के बाद हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर मीडिया में छा गईं थी।

लेकिन ,फिर एक दिन बाद ही यानी 23 अगस्त, 2023 को हेनरी ओलंगा ने एक और ट्वीट किया। इसमें एक मैसेज का स्क्रीनशॉट था। मैसेज हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) की ओर से था। इसमें हीथ स्ट्रीक ने कहा था कि उनके रन आउट वाले ट्वीट को तुरंत रिवर्ट किया जाए, मतलब निधन वाले ट्वीट को बदला जाए या डिलीट किया जाए। इस ट्वीट के साथ हेनरी ओलंगा ने यह भी लिखा कि हीथ स्ट्रीक को थर्ड अंपायर ने वापस बुला लिया है, वो जीवित हैं।

तब हीथ के निधन की खबर अफवाह साबित हुई थी। लेकिन, 11 दिन बाद दिग्गज खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक ने सच में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

बार-बार चाकू, फिर पत्थर पटक-पटक कर हत्या… दिल्ली के शाहबाद डेयरी की यह घटना याद है? मोहम्मद साहिल ने हत्या से पहले रेप भी किया था, आ गई रिपोर्ट

दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में 3 महीने पहले एक लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। नाबालिग दलित लड़की सीमा (बदला हुआ नाम) के हत्या केस में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) रिपोर्ट से नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की हत्या से पहले उसके साथ रेप भी किया गया था।

रेप की पुष्टि होने के बाद दिल्ली पुलिस ने 31 अगस्त को इस केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। 16 साल की पीड़िता की 20 वर्षीय मोहम्मद साहिल ने 28 मई 2023 को चाकुओं से गोदने के बाद सिर पर पत्थर मार कर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हत्याकांड में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चार्जशीट में आरोपित मोहम्मद साहिल पर पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ के साथ SC/ST एक्ट की धाराएँ शामिल हैं। तब पीड़िता के बिसरा को सुरक्षित रख लिया गया था। इस बीच पोस्टमॉर्टम के अलावा FSL रिपोर्ट भी सामने आ गई। रिपोर्ट में मृतका के प्राइवेट पार्ट में वीर्य के अंश पाए गए, जिससे रेप की आशंका जताई गई। अब पुलिस ने मामले में बलात्कार की धारा जोड़ कर फाइल कोर्ट में प्रस्तुत कर दी है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक मृतका के शरीर पर 34 घाव पाए गए। पीड़िता की आँते बाहर निकल गई थीं और खोपड़ी का एक हिस्सा फट गया था। शरीर में लगभग 70 हड्डियाँ टूट गई थीं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

लगभग 90 सेकेंड के इस वीडियो में साहिल एक हाथ से लड़की को दीवार पर बार-बार धक्का देकर चाकुओं से वार करता दिखाई दे रहा। आस-पास से कई लोग गुजर रहे थे लेकिन उनमें से किसी भी व्यक्ति ने लड़की की मदद नहीं की। मृतका और साहिल 2 साल से रिलेशनशिप में थे।

हत्या की जाँच में यह बात भी सामने आई थी कि साहिल ने पीड़िता को आवेश में आकर नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग से मारा था। आरोपित सुबह से ही उस सड़क पर घूम रहा था, जहाँ से पीड़िता अक्सर गुजरती थी। साहिल पीड़िता के अलावा उसके पूर्व प्रेमी व कुछ अन्य लोगों की भी हत्या करना चाहता था।

इस साजिश को अंजाम देने के लिए साहिल ने 15 दिनों पहले बाजार से चाकू खरीदा था। पीड़िता की हत्या से पहले साहिल ने शराब भी पी थी। हत्या के बाद साहिल उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में अपनी मौसी के घर भाग गया था, जहाँ से उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो को मणिपुर में बड़ी जिम्मेदारी, आतंकी कैम्पों को तबाह करने में एक्सपर्ट हैं नेक्टर संजेनबम: कुकी संगठन नाराज़

2015 में भारत ने म्यांमार में घुस कर आतंकियों का सफाया किया था और उनके कैम्पों को नेस्तनाबूत किया था। उस सर्जिकल स्ट्राइक में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय सेना के अधिकारी को अब हिंसा से जूझते मणिपुर में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। रिटायर हो चुके नेक्टर संजेनबम को मणिपुर सरकार ने ये जिम्मेदारी दी है। मणिपुर हिंसा में अब तक 170 लोगों की मौत हो गई है और पिछले 3 महीने से राज्य में अशांति है। 2 महिलाओं को नग्न परेड कराए जाने वाले वीडियो के सामने आने के बाद भी खूब बवाल हुआ था।

मणिपुर सरकार ने गुरुवार (24 अगस्त, 2023) को कर्नल (रिटायर्ड) नेक्टर संजेनबम को राज्य के पुलिस विभाग में बतौर सीनियर सुपरिटेंडेंट (कॉम्बैट) तैनात किया। बता दें कि बतौर सैन्य अधिकारी वो 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) में काम कर चुके हैं। उन्हें कीर्ति चक्र से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो शांतिकाल में दिया जाने वाला वीरता का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है। उन्हें इस क्षेत्र में तीसरा सबसे बड़ा सम्मान शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब मणिपुर में वो हिंसा को रोकने में जिम्मेदारी निभाएँगे।

बताते चलें कि 28 अगस्त को मणिपुर के जॉइंट सेक्रेटरी (गृह विभाग) ने एक आदेश जारी कर के कहा कि कैबिनेट ने इस संबंध में 12 जून को ही निर्णय ले लिया था। नेक्टर संजेनबम को कीर्ति चक्र से सम्मानित करते हुए कहा गया था कि उन्होंने जून 2015 में उग्रवादियों का एक पोस्ट देखा और 2 अधिकारियों को उसे नेस्तनाबूत करने की जिम्मेदारी दी। इसके बाद ऐसा एक और पोस्ट चिह्नित किया गया। इस ऑपरेशन में उन्होंने आतंकियों को मार गिराते हुए दोनों पोस्ट को नेस्तानाबूत कर डाला।

नेक्टर संजेनबम को ‘कीर्ति चक्र’ से सम्मानित करते समय उनकी बहादुरी के बारे में बताया गया था

उन्होंने जमीन के बल लेट कर आगे बढ़ते हुए आतंकियों के बंकर में घुस कर ग्रेनेड फेंका और 4 आतंकियों को मार गिराया। फिर उन्होंने आतंकियों के कैम्प में रॉकेट लॉन्चर से हमले का आदेश दिया। उन्होंने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना 20 मिनट तक ये युद्ध लड़ा, जिसके बाद आतंकियों का सफाया हो गया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इस तरह बहादुरी दिखाने और सही निर्णय लेने के लिए उन्हें राष्ट्रपति के हाथों कीर्ति चक्र से नवाजा गया। उन्होंने सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से किया था।

हालाँकि, उनकी नियुक्ति से कुकी संगठन खुश नज़र नहीं आ रहे हैं। बता दें कि मणिपुर में मैतेई समाज को ST का दर्जा दिए जाने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था, जिसके बाद कुकी लोग सड़क पर उतरे और दोनों वर्गों में टकराव हुआ। जहाँ मैतेई मणिपुर के मूलनिवासी माने जाते हैं, ईसाई कुकी को जनजातीय समाज का दर्जा है। कुकी संगठन KSO (कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन) ने कहा है कि ये नियुक्ति सवालिया है, क्योंकि कुकी समाज के लोगों को नज़रअंदाज़ करते हुए मैतेई अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है।

‘जातिवादी हिंदुत्व का दूसरा नाम नफरती सनातन’: अब कॉन्ग्रेस ने किया विष-वमन, हिंदुओं को मच्छर की तरह मारने वाले बयान पर CM स्टालिन के बेटे पर FIR

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को डेंगु-मलेरिया के मच्छर की तरह खत्म करने की अपील की थी। सनातन धर्म के अपमान और समाज में हिंसा फैलाने की अपील के बाद दिल्ली में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। वहीं, कॉन्ग्रेस ने भी उदयनिधि स्टालिन की हाँ में हाँ मिलाते हुए सनातनियों को घृणा फैलाने वाला कहा है।

सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने तमिलनाडु के युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ सनातन धर्म के खिलाफ उत्तेजक, भड़काऊ और मानहानिकारक बयान के लिए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 120A, 153A, 295, 504 और आईटी एक्ट की धाराएँ शामिल हैं।

जब एक लीगल ऑर्गेनाइजेशन ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही तो उदयनिधि ने X पर पोस्ट करके लिखा कि वो धमकी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने खुद को परियार-कलैग्नार का अनुयायी बताते हुए कहा कि जो है, उसे उन्होंने सामने रखा है। इससे उनकी सनातन धर्म को रोकने की भावना बिल्कुल कम नहीं होगी।

दरअसल, ‘लीगल राइट्स ऑजरवेटरी- LRO’ नाम के एक एक्स हैंडल ने उदयनिधि पर कानूनी कार्रवाई की बात कही। LRO हैंडल ने लिखा, “हम चर्च के आदेश पर सनातन धर्म को बदनाम करने वाले गंदे मच्छरों को खत्म करने के लिए विभिन्न कानूनी उपाय तलाशेंगे! आप सज़ा से बचेंगे नहीं उदय स्टालिन।” इसी पोस्ट पर उदयनिधि ने बयान दिया।

उधर, उदयनिधि के बयान का कॉन्ग्रेस ने भी समर्थन किया है। तमिलनाडु कॉन्ग्रेस की महासचिव लक्ष्मी रामचंद्रन ने सनातनियों को जातिवादी और नफरत फैलाने वाला बता दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व और सनातन आदि उत्तर भारत की उपज है। दक्षिण भारत के लोग शांतिप्रिय हैं।

लक्ष्मी रामचंद्रन ने कहा, “नफरत फैलाने वाले सनातन जातिवादी हिंदुत्व का दूसरा नाम है, जिसकी उत्पत्ति उत्तर में हुई है। दक्षिण में हमारा हिंदू धर्म शांतिप्रिय है और समावेशी होने का प्रयास करता है। रामानुजार, वल्लालर और नारायण गुरु प्रकार का हिंदू धर्म ही हमारा हिंदू धर्म है।”

उदयनिधि के बयान पर जारी बवाल के बीच कॉन्ग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “सनातन धर्म जातियों में विभाजन के लिए नियम के अलावा और कुछ नहीं है। इसकी वकालत करने करने वाले सभी अच्छे पुराने दिनों के लिए उत्सुक हैं! जाति भारत का अभिशाप है।”

उन्होंने आगे कहा, “तमिलनाडु की आम बोलचाल में ‘सनातन धर्म’ का अर्थ जाति पदानुक्रमित समाज है। ऐसा क्यों है कि हर कोई जो सनातन धर्म की वकालत कर रहा है, वह विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग से आता है और इस ‘पदानुक्रम’ का लाभार्थी है। किसी के खिलाफ ‘नरसंहार’ का कोई आह्वान नहीं किया गया था, यह एक शरारती फिरकी है।”

वहीं, महाराष्ट्र कॉन्ग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिए आपत्तिजनक बयान से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का रुख स्पष्ट है। कॉन्ग्रेस न तो टिप्पणी करती है और न ही किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने में विश्वास करती है।

दरअसल, उदयनिधि ने ‘सनातन उन्मूलन सम्मेलन’ में 2 सितंबर 2023 को बोलते हुए सनातन धर्म मिटाने की बात कही थी। सामने आए वीडियो क्लिप में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “सनातन धर्म को खत्म करने के लिए इस सम्मेलन में मुझे बोलने का मौका देने के लिए मैं आयोजकों को धन्यवाद देता हूँ। मैं सम्मेलन को ‘सनातन धर्म का विरोध’ करने के बजाय ‘सनातन धर्म को मिटाओ‘ कहने के लिए आयोजकों को बधाई देता हूँ।”

उदयनिधि ने आगे कहा, “कुछ चीजें हैं जिनका हमें उन्मूलन करना है और हम केवल विरोध नहीं कर सकते। मच्छर, डेंगू, मलेरिया, कोरोना ये सभी चीजें हैं जिनका हम विरोध नहीं कर सकते, हमें इन्हें मिटाना है। सनातन ​​भी ऐसा ही है। विरोध करने की जगह सनातन ​​को ख़त्म करना हमारा पहला काम होना चाहिए।”

उन्होंने सवालिया लहज़े में पूछा, “सनातन ​​क्या है? सनातन ​​नाम संस्कृत से आया है। सनातन ​​समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है। सनातन ​​का अर्थ ‘स्थायित्व’ के अलावा और कुछ नहीं है, जिसे बदला नहीं जा सकता। कोई भी सवाल नहीं उठा सकता। सनातन ​​का यही अर्थ है।”

बैंक से लोन लिया जेट एयरवेज के नाम पर, पैसे उड़ाए बीवी के गहनों पर, बेटा-बेटी पर करोड़ों खर्च: ₹538 करोड़ के घोटाले में नरेश गोयल के खिलाफ ED को मिले कई सबूत

जेट एयरवेज के चेयरमैन और प्रमोटर नरेश गोयल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में शुक्रवार (1 सितंबर, 2023) को गिरफ्तार किया। इस मामले में उन पर केनरा बैंक के साथ 538.62 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। ईडी की जाँच में यह बात भी सामने आई है कि नरेश गोयल ने कंपनी में अपने परिवार के सदस्यों शामिल कर उन्हें गलत तरीके से लाभ पहुँचाया था। साथ ही अपनी बेटी के द्वारा चलाए जा रहे एक प्रॉडक्शन हाउस के कर्मचारियों को भी जेट एयरवेज के लोन से सैलरी दी थी। वहीं एचडी गार्डी के साथ भी गोयल के संबंध पाए गए हैं जिसका नाम पनामा पेपर्स में सामने आया था। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोयल को एक विशेष अदालत ने शनिवार (2 सितम्बर, 2023) को 11 सितंबर तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था। ED ने अदालत से जेट एयरवेज को ऋण के रूप में दिए गए धन की हेराफेरी से संबंधित लेनदेन, निजी खर्चों जैसे फर्नीचर, ड्रेस, ज्वेलरी और घर के कर्मचारियों के लिए भुगतान सहित कई मामलों में उनसे पूछताछ करने के लिए हिरासत की माँग की थी।

बता दें कि जेट एयरवेज इंडिया लिमिटेड (जेआईएल) द्वारा एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के एक संघ से लिए गए लोन को कथित तौर पर गलत तरीके दूसरी जगह भेजने के लिए सीबीआई और ईडी द्वारा जाँच की जा रही है। 2019 में इन बैंकों के लगभग 6,000 करोड़ रुपए के ऋण डूब गए थे। इस मामले में केनरा बैंक ने अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) द्वारा जेट एयरवेज के खातों का ऑडिट करवाया और बाद में 538 करोड़ रुपए के ऋण की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए सीबीआई से शिकायत की थी।

परिवार द्वारा निजी खर्चों के लिए भी जेट एयरवेज के खाते से भुगतान 

अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) ऑडिट से पता चला कि 2011-12 से 2018-19 के बीच जेआईएल के खातों से नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, उनकी बेटी नम्रता गोयल और बेटे निवान गोयल को अलग-अलग कामों के लिए 9.46 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में ED के हवाले से दावा किया गया है कि ईडी की जाँच रिपोर्ट में कहा गया है, “इस तरह की लेन-देन का कोई उचित कारण नहीं बताया गया बल्कि व्यक्तिगत लाभ के लिए कंपनी से निजी फायदे के लिए किसी छिपे हुए उद्देश्य के साथ फण्ड ट्रांसफर किया गया था।”

अभी तक, ED की जाँच में जो सामने आया है। उसमें गोयल की पत्नी अनीता को 7.39 करोड़ रुपए, बेटी नम्रता को 1.1 करोड़ रुपए और बेटे निवान को 97 लाख रुपए का भुगतान किया गया। जाँच रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि नरेश गोयल के बेटे निवान और बेटी नम्रता ने 2010-11 और 2011-12 के दौरान जेट एयरवेज में प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में काम किया, जबकि अनीता गोयल वीपी, राजस्व प्रबंधन और नेटवर्क प्लानिंग में थीं।

वहीं, 2012 और 2015 के बीच, निवान और नम्रता एग्जीक्यूटिव (सर्विस डेवलपमेंट) थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2015 में, अनीता कंपनी में निदेशक बन गई और उन्हें बोर्ड की बैठकों में भाग लेने के लिए शुल्क का भुगतान किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, ईडी की जाँच से पता चला है कि पेशेवर और परामर्श की आड़ में करीब 1,000 करोड़ रुपए के संदिग्ध खर्चों को दिखाया गया था। यहाँ तक कि नरेश गोयल और उनके परिवार के सदस्यों के व्यक्तिगत खर्चों को भी कंपनी के खाते में दर्ज किया गया था, और बेहिसाब लेनदेन की राशि को विदेशी खातों में जमा किया गया था। 

ईडी की रिपोर्ट के अनुसार, ईवाई के ऑडिट पार्टनर विनय गरोडिया ने ईडी द्वारा दर्ज किए गए अपने बयान में कहा है, “कुछ ऐसे ईमेल की पहचान की गई थी, जिसके आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि मेसर्स फिल्मस्टॉक प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों का वेतन और परिचालन खर्च भी संभावित रूप से जेआईएल द्वारा ही वहन किया गया था।” बता दें कि मेसर्स फिल्मस्टॉक प्राइवेट लिमिटेड 23 अगस्त 2016 को नरेश गोयल की बेटी नम्रता गोयल द्वारा स्थापित एक प्रोडक्शन हाउस है।

वहीं एजेंसी को इस बात के भी सबूत मिले हैं कि गोयल के मुंबई और दिल्ली के मकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन खर्च भी जेआईएल द्वारा ही भुगतान किया गया था। ED को कुछ ईमेल ऐसे भी मिले हैं जिनमें भारत (जेआईएल) से यूके इकाई (जेटएयर यूके) और बदले में अनीता गोयल को भी कई तरीकों से फण्ड ट्रांसफर किया गया था।”

पनामा पेपर्स के आरोपित के साथ भी आया नाम

इसमें आरोप लगाया गया कि गोयल परिवार ने पनामा पेपर्स में नामित व्यवसायी एचडी गार्डी से कंपनी के फंड का उपयोग करके फर्नीचर और ज्वेलरी खरीदे थे। नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल ने राज ओवरसीज पीटीई लिमिटेड, सिंगापुर को ‘आभूषणों की खरीद’ के बदले में कुल 1,480,000 अमेरिकी डॉलर के भुगतान किए थे। वहीं कुछ ईमेल से इस बात के भी संकेत मिले हैं कि नरेश गोयल और अनीता गोयल के लिए खरीदी गई कुछ चल संपत्तियों, फर्नीचर, सहायक उपकरणों, ड्रेस और आभूषणों के लिए एचडी गार्डी द्वारा भुगतान किया गया था। ईडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि जाहिर तौर पर कंपनी से निकाली गई धनराशि अपने का इस्तेमाल अपने निजी कामों के लिए किया गया है।

गौरतलब है कि नरेश गोयल UPA सरकार में कॉन्ग्रेस के चहेते थे, प्रफुल्ल पटेल खुद इनके बचाव में उतरे थे। साल 2006 में, तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल नरेश गोयल के नेतृत्व वाली एयरलाइन जेट एयरवेज के बचाव में खुलकर सामने आए थे। इसके लिए उन्हें ‘नरेश गोयल का उड्डयन मंत्री’ कहा गया। उस वक्त एक केंद्रीय मंत्री के लिए एक निजी कंपनी के लिए वकालत करना और इस तरह खुले तौर पर बोलना हैरानी भरा था। इस घोटाले की पूरी कहानी को आप यहाँ पढ़ सकते हैं।