Home Blog Page 1820

‘दक्षिण अफ्रीका वाले EVM का कर्नाटक में इस्तेमाल’: चुनाव आयोग ने काॅन्ग्रेस का दावा किया खारिज, कहा- नियम पता होने चाहिए, अफवाह फैलाने वाले सूत्र पता करें

कर्नाटक चुनाव से पहले कॉन्ग्रेस को ईवीएम के ऊपर संदेह जताना महंगा पड़ गया। निर्वाचन आयोग ने कॉन्ग्रेस को पत्र लिखकर बताया कि पार्टी के आरोप गलत हैं कि ईवीएम को चुनाव से पहले दक्षिण अफ्रीका भेजा गया। आयोग ने कहा कि न तो ईवीएम साउथ अफ्रीका भेजी गई है और न ही वहाँ पर ईवीएम का इस्तेमाल होता है। दक्षिण अफ्रीका के निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर राष्ट्रीय और प्रांतीय चुनावों की बुकलेट के जरिए इसका आसानी से पता किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में चुनाव से दो दिन पहले 8 मई को कॉन्ग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपनी चिंता जाहिर की थी कि साउथ अफ्रीका में पूर्व में इस्तेमाल की गई ईवीएम का इस्तेमाल कर्नाटक चुनाव में होने वाला है। पार्टी ने यह आरोप लगाते हुए ईसी से स्पष्टीकरण माँगा था। अब चुनाव आयोग के पोल पैनल ने इस पत्र पर सख्ती से जवाब देते हुए कॉन्ग्रेस को प्रक्रिया समझाई है।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि कर्नाटक चुनाव में इस्तेमाल होने वाली सारी ईवीएम नई हैं। ये बात इंडियन नेशनल कॉन्ग्रेस भी जानती है। आयोग ने कहा कि जब भी ईवीएम आती है तो उस पूरे प्रक्रिया का वीडियोग्राफी होती है और हर पॉलिटिकल पार्टी के लोगों को वहाँ चश्मदीद बनने के लिए बुलाया जाता है। कॉन्ग्रेस बहुत अच्छे से जानती है कि ईवीएम कहाँ से आई हैं।

कॉन्ग्रेस को फटकार लगाते हुए ईसीआई ने कहा कि कॉन्ग्रेस इतने समय से राष्ट्रीय पार्टी है और विभिन्न चुनावों में भाग लिया है, उनसे तो कम से कम उम्मीदा की जाती है कि उन्हें ईसीआई के प्रोटोकॉल्स के बारे में पता होगा। आयोग ने बताया कि न केवल प्रतिनिधियों को बुलाकर दिखाया जाता है कि ईवीएम आई कहाँ से, बल्कि उन्हें ईवीएम की यूनिक आई़डी की लिस्ट भी दी जाती है। इतना ही नहीं उसे असेंबल करने से पहले उसे रैंडम चेक किया जाता है। उसे चालू किए जाने के बाद फिर उसे पार्टी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चेक किया जाता है।

अपने पत्र में निर्वाचन आयोग ने कहा कि उन्होंने जितने एसओपी बताए उन सबको कर्नाटक चुनाव के समय फॉलो किया गया और जहाँ तक उनके पास रिकॉर्ड है इस पूरे प्रोसेस में कॉन्ग्रेस के प्रतिनिधि मौजूद थे। ईसीआई ने इतनी पारदर्शिता के बाद भी कॉन्ग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर उन्हें फटकारा और कहा कि सूत्रों के हवाले से ये कहना कि ईवीएम साउथ अफ्रीका में इस्तेमाल हुई, बहुत हैरान करने वाला है।

चुनाव आयोग ने कहा कि विभिन्न सूत्रों का नाम लेकर फैलाई गई खबर का कोई औचित्य नहीं है, जो कॉन्ग्रेस को जानकारी के तौर पर दी गई। ऐसे में पार्टी को पता करना चाहिए ये झूठ किसने कैसे फैलाया ताकि पार्टी की साख पर आँच न आए। आयोग ने कहा कि वो उम्मीद करते हैं झूठी खबर फैलाने वाले सूत्र के एक्शन लेकर इस बारे में कमीशन को 15 मई 2023 को 5 बजे से पहले बताया जाएगा।

कर्नाटक प्रदेश कॉन्ग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को ईसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने लेटर भेज बताया कि आयोग के निर्देशों के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला स्तर पर एफएलसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राष्ट्रीय और राज्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को एफएलसी ओके ईवीएम और वीवीपीएटी की सूची की फोटोकॉपी दी जाती है। लेटर के अनुसार हैदराबाद से ईसीआईएल द्वारा नव निर्मित ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग ही इस चुनाव में किया गया है।

बेटी के साथ छेड़खानी होने पर हिंदू पिता ने उठाई आवाज, इस्लामी कट्टरपंथियों ने सिर कलम करके की हत्या: पाकिस्तान की घटना, कोई गिरफ्तार नहीं

पाकिस्तान में हिंदुओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। यहाँ के सिंध प्रांत में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर इस्लामी कट्टरंथियों ने गला काटकर हिंदू व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान अलमख भील के रूप में हुई।

रिपोर्ट्स में पाकिस्तान अनटोल्ड के हवाले से कहा गया है कि घटना सिंध प्रांत के संघार जिले के शाहदादपुर की है। जहाँ, कुछ मुस्लिम युवकों ने अलमख भील की बेटी के साथ छेड़खानी की थी। इस छेड़खानी के बाद आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए अलमख ने हिंदू संगठन पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद (PDI) से सहायता माँगी थी। इसके बाद मंगलवार (9 मई 2023) को मुस्लिम युवकों ने सिर कलम कर अलमख भील की हत्या कर दी।

फिलहाल इस मामले में, पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित लड़की आरोपितों की पहचान नहीं कर सकी है। बता दें कि पाकिस्तान स्थित हिंदू संगठन PDI हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्मांतरण को लेकर लगातार विरोध करता रहा है। यह हिंदू संगठन पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत में काफी सक्रिय है।

पाकिस्तान में प्रताड़ित हैं हिंदू…

गौरतलब है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर आए दिन हमले होते हैं। हालाँकि कुछ खबरें ही दुनिया के सामने आ पाती हैं। इससे पहले 30 मार्च 2023 को पाकिस्तान के कराची में हिंदू डॉक्टर बीरबल गेनानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने क्लीनिक से घर लौट रहे थे इसी दौरान हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसा दीं। इस घटना पर पुलिस ने टारगेट किलिंग का संदेह जताया था।

इसी तरह 7 मार्च 2023 को भी पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मशहूर डॉक्टर धर्म देव राठी की उनके ड्राइवर ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वह अपने घर में मृत पाए गए। घटना उस वक्त हुई थी, जब डॉ. धर्म देव राठी अपने क्लीनिक से घर लौट रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनके ड्राइवर हनीफ और डॉ. राठी के बीच बहस हो गई। इस बहस के बाद घर पहुँचते ही हनीफ ने चाकू से हमलाकर राठी की हत्या कर दी और फिर फरार हो गया। इस घटना में रसोईया दिलीप ठाकुर भी घायल हुआ था। बाद में पुलिस ने आरोपित हनीफ को गिरफ्तार कर लिया था।

एलन मस्क नहीं रहेंगे ट्विटर CEO, 6 हफ्तों में मिलेगी नई बॉस: कहा- महिला संभालेगी कमान, लिंडा याकारिनो के नाम के चर्चे

ट्विटर खरीदकर उसमें कई तकनीकी बदलाव करने के बाद अब एलन मस्क ने ऐलान किया है कि वो सोशल मीडिया साइट का सीईओ पद कुछ दिन में छोड़ देंगे। 12 मई को किए अपने ट्वीट में एलन मस्क ने बताया कि उन्होंने ट्विटर के लिए एक नई सीईओ नियुक्त कर ली है जो 6 हफ्ते बाद ज्वाइन करेंगी।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “मुझको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने ट्विटर के लिए नई सीईओ नियुक्त कर ली है। वह छह सप्ताह में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।” उन्होंने लिखा, “मैं सीईओ के पद से इस्तीफा देने जा रहा हूँ। अब ट्विटर के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में काम करूँगा।” मस्क ने जानकारी दी है कि पद से इस्तीफा देने के बाद भी वह उत्पादों और सॉफ्टवेयर की देखरेख करते रहेंगे।

बता दें कि एलन मस्क ने यह बात शुरू में भी बताई थी कि वह ट्विटर पर शीर्ष पर बने नहीं रहने वाले। अब उन्होंने इसे लेकर घोषणा भी कर दी है। मस्क ने भले ही नए सीईओ का नाम नहीं बताया है मगर कुछ रिपोर्ट्स में नए सीईओ के तौर पर कॉमकास्ट एनबीसी यूनिवर्सल की टॉप सेल्स एक्जिक्यूटिव लिंडा याकारिनो का नाम सामने आ रहा है। कहा ये भी जा रहा है कि इस पद के लिए लिंडा लगातार प्रयासों में लगी थीं।

ट्विटर के शीर्ष में बदलाव की जानकारी के अलावा गुरुवार को ही ट्विटर ने मैसेज सुविधा की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए एन्क्रिप्टेड डीएम का फीचर लॉन्च किया था। इससे पहले ट्विटर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेज को सपोर्ट नहीं करता था। ट्विटर ने इस नए फीचर के साथ कुछ लिमिटेशन भी तय की हैं। कंपनी ने कहा कि केवल वेरीफाइड यूजर्स ही इस फीचर का इस्तेमाल चैट में कर सकते हैं। अभी वाली ट्विटर ऐप का अपडेट इस एन्क्रिप्टेड ग्रुप मैसेज को सपोर्ट नहीं करता।

चुम्मा लेने के लिए जगह चाहिए, BBC का ₹99 में ‘कपल्स केबिन’ का ऑफर: इंदौर के कैफे का विज्ञापन वीडियो वायरल, केस

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कैफे का विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल है। लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और विरोध शुरू कर दिया। विज्ञापन में कैफे संचालक दीपेश जैन प्रेमी जोड़ों को प्राइवेट केबिन देकर किस करने की जगह देने का पैगाम दे रहा था। लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने कैफे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल संचालक दीपेश फरार है।

रिपोर्टों के मुताबिक कैफे संचालक ने कैफे में केबिन बनवाए हुए हैं। इन्हीं कैबिन को किराए पर देने के ऑफर पर बवाल मचा हुआ है। कैफे का नाम बीबीसी कैफे है जो इंदौर के छत्रीपुरा थाने के पास स्थित है। कैफे के वायरल विज्ञापन के अनुसार प्रेमी जोड़े यहाँ 99 रुपए प्रति घंटे की दर से प्राइवेट केबिन बुक कर सकते हैं। दीपेश जैन ने कलाकारों द्वारा इस विज्ञापन की शूटिंग करवाई थी। इसके बाद वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपलोड कर दिया था।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि नौजवानों में अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है। कई रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि कैफे में पहले से ही कपल्स को विशेष सुविधाएँ दी जाती थीं। बताया तो यह भी जा रहा है कि इंदौर में कई ऐसे कैफे हैं जहाँ कपल्स को एकांत दिया जाता है।

वीडियो का क्यों हो रहा है विरोध?

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़का-लड़की सार्वजनिक जगह पर बैठे हुए हैं। लड़की, लड़के को अश्लील इशारा करती है और कहती है कि अब वे किस कर सकते हैं। इसके बाद दोनों किस करने के लिए एकांत तलाशने लगते हैं। दोनों एक लिफ्ट में जाते हैं, लेकिन वहाँ कोई और आ जाता है। फिर दोनों ऑटो में सवार होते हैं, यहाँ भी ऑटो ड्राइवर उन्हें देखता रहता है। इसी बीच लड़की को कैफे के बारे में जानकारी मिलती है। जहाँ सिर्फ 99 रुपए में एक प्राइवेट केबिन मिलता है। लड़की अपने साथ लड़के को कैफे की तरफ ले जाती है। इसी वीडियो को लोग अश्लीलता को बढ़ावा देने वाला बता रहे हैं।

कहीं बंदूक के बल पर निकाह-कहीं दोस्त से करवाया रेप, किसी पर इस्लाम कबूलने का दबाव-किसी को दुबई में बनाया मुस्लिमः चार राज्य-4 हिंदू युवती, पीड़ा एक जैसी

फिल्म द केरल स्टोरी (The Keral Story) ने गैर मुस्लिम लड़कियों के इस्लामी धर्मांतरण की साजिशों को चर्चा में ला दिया है। पर ऐसा नहीं है कि खतरा केवल केरल तक सीमित है। हर जगह हिंदू लड़कियाँ लव जिहादी का शिकार हो रहीं हैं। हरियाणा में किसी से बंदूक के बल पर निकाह किया जा रहा है तो बिहार का मोहम्मद तालिक उत्तर प्रदेश की लड़की का दुबई में धर्मांतरण करवाता है और फिर छोड़ देता है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर का अमन शाह हिंदू पहचान रखकर लड़की फँसाता है तो यूपी के आगरा की लड़की को उसकी मुस्लिम सहेली इस ट्रैप में धकेल देती है।

ग्वालियर: हिंदू बनकर प्यार फिर इस्लाम कबूलने का दबाव

ग्वालियर में अमन शाह ने अमन वाल्मिकी नाम रखकर हिंदू लड़की से दोस्ती की। फिर शादी का झाँसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। लड़की ने दूरी बनाने की कोशिश की। पर अमन शाह ने पीछा नहीं छोड़ा। आरोप है कि उसने लड़की के साथ मारपीट की। एक मुस्लिम सहेली के जरिए उसका ब्रेनवॉश करवाने की कोशिश की। बात नहीं बनी तो उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने कंपू थाना में शिकायत दर्ज कराई है। अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आगरा: अरमान ने दोस्तों से रेप करवाया

आगरा की एक हिंदू युवती की दोस्ती फिरोजाबाद के अरमान से उसकी मुस्लिम सहेली ने करवाई। युवती की माँ को जब इसका पता चला तो बेटी को समझाने की कोशिश की। माँ की फटकार से नाराज युवती घर छोड़कर चली गई। अरमान ने युवती के साथ शादी कर ली और हिंदू बनकर किराए के मकान मे रहने लगा। कुछ दिन बाद अरमान के दोस्त भी उससे दुष्कर्म करने लगे। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की जाती। बुधवार (10 मई 2023) को पुलिस ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

UP की लड़की-बिहार का लड़का, दुबई में धर्मांतरण

बिहार के मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा बेलवतिया के मोहम्मद तालिक ने नोएडा में पढ़ाई के दौरान एक युवती को प्रेम जाल में फँसाया। युवती यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली है। दोनों के बीच दोस्ती हुई। तालिक साल 2018 में दुबई चला गया। साल 2019 में युवती भी दुबई पहुँच गई। धर्मांतरण के बाद उसने युवती से निकाह कर लिया। युवती इसके बाद इलाज के सिलसिले में नोएडा लौटी। साल 2022 में जब वह दुबई पहुँची तो तालिक गायब था। संपर्क करने की कोशिश पर युवती को जान से मारने की धमकी दी। मामला तब खुला जब तालिक की तलाश में लड़की उसके मोतिहारी के घर पहुँच गई। तालिक के परिजनों को हिरासत में लेकर बिहार पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

रेवाड़ी: प्रेम बनकर फँसाया, बंदूक के बल पर निकाह

हरियाणा के रेवाड़ी में मौसम खान ने प्रेम बनकर धारूहेड़ा की लड़की से दोस्ती की। 18 नवंबर 2020 को उसने लड़की को भगाया और हरिद्वार पहुँच गया। यहाँ उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। 20 नवंबर को ताहिर खान, समेत कई लोगों ने लड़की का अपहरण कर लिया और उसे नूँह के ऊटोन गाँव ले गए। यहाँ युवती का जबरन धर्म बदला गया और प्रेम बने मौसम खान के साथ बंदूक के बल पर निकाह करवाया गया। पीड़िता को घर में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान मौसम खान के छोटे भाई ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। करीब 3 साल तक प्रताड़ित होने के बाद मौका देखकर पीड़िता भागने में कामयाब हुई। मौसम खान और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद का मिसाइल कमांडर और उसका डिप्टी ढेर, इजरायल पर गाजा पट्टी से दागे 547 रॉकेट

इजयराल और फिलिस्तीन के बीच जारी विवाद में गाजा पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक हुई। इस दौरान इस्लामिक जिहाद की रॉकेट ईकाई का टॉप कमांडर अली हसन उर्फ अबु मुहम्मद समेत 25 से 27 लोग मारे गए। टॉप कमांडर के मारे जाने के बाद गाजा पट्टी की ओर से इजरायल पर 547 रॉकेट दागे गए। खबर है कि इनमें से 368 रॉकेटों ने सीमा पार किया जबकि बाकी बचे गाजी में ही गिर गए।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीन के आतंकी संगठन के 4 लोग अब तक बमबारी में मारे जा चुके हैं। अली हसन गली की मौत गुरुवार को हुई। इस संबंध में इजरायल डिफेंस फोर्स ने ट्वीट करके जानकारी दी कि उन्होंने अली गली को को निशाना बनाया था। उसके अलावा गाजा के दो अन्या इस्लामिक जिहाद ऑपरेटिव मारे गए हैं।

कुछ देर पहले इजरायल डिफेंड फोर्स के ट्वीट के मुताबिक उनकी एयरस्ट्राइक में अबू डेका भी मारा गया। वह इस्लामिक जिहाद की रॉकेट फोर्स का डिप्टी कमांडर था। इजरायल की जनता पर पिछले दिनों हुई बमबारी में उसका हाथ था।

गाजा में फिलिस्तीनी मंत्रालय के अनुसार जो 25-27 लोग मारे गए उनमें से 15 की मौत 11 मई को हुई, 7 की 10 मई को और 3 की पिछले हफ्ते। इन मौतों के अलावा बताया जा रहा है कि गाजा पर शुरू हुई एयरस्ट्राइक के बाद 76 लोग घायल हुए हैं। इजरायल की डिफेंस फोर्स ने आतंकवाद को सबके लिए खतरा बताया हुए लिखा कि इस्लामिक जिहाद द्वारा लॉन्च किए गए रॉकेटों में से 25% गाजा में ही गिर गए थे, इस वजह से वहाँ की जनता भी चोटिल हुई।

गौरतलब है कि गाजा पर एयरस्ट्राइक के दौरान जो कमांडर मारा गया उसे रॉकेट चलाने का 20 साल का अनुभव था। मरने से पहले उसे अल कुद्स ब्रिगेड की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 1975 में पैदा हुआ अली हसन गली 90 के दौर में इस्लामिक जिहाद से जुड़ा था। वो न केवल रॉकेट लॉन्च करने की ट्रेनिंग आतंकियों को देता था बल्कि खुद भी रॉकेट लॉन्चर बनाता था। उसे मारने के बाद आईडीएफ ने उसकी फोटो जारी की है। साथ ही आतंकियों को निशाना बनाने वाली कुछ वीडियोज भी शेयर की हैं।

तेलंगाना में ‘हिंदू एकता यात्रा’ निकालेगी BJP, शामिल हो सकती है ‘द केरल स्टोरी’ की टीम: हरियाणा में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म

देश भर में चल रहे लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश को प्रमुखता से उठाने वाली फिल्म केरल स्टोरी (The Kerala Story) की आजकल हर तरफ चर्चा है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक और स्टारकास्ट की हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं, इस फिल्म को अब उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी टैक्स फ्री करने की घोषणा की गई है।

कहा जा रहा है कि तेलंगाना के करीमनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 14 मई को आयोजित की जा रही हिंदू एकता यात्रा में ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म की टीम के शामिल होने की संभावना है। बताते चलें कि इस फिल्म का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी कर्नाटक की एक रैली में किया था।

वहीं, The Kerala Story फिल्म की टीम ने बुधवार (10 मई 2023) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से शिष्टाचार वश मुलाकात की। मुलाकात का एक वीडियो फिल्म की ऐक्ट्रेस अदा शर्मा ने अभी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।

वीडियो को शेयर करते हुए अदा शर्मा ने लिखा, “भयावह सच्चाई को उजागर करती फिल्म #TheKeralaStory: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने ‘द केरला स्टोरी’ हुई टैक्स फ्री ❣️ इसके लिए योगी आदित्यनाथ जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद?आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ‘The Kerala Story’ फिल्म की टीम के साथ योगी जी से शिष्टाचार भेंट हुई।”

तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने गुरुवार (11 मई 2023) को कहा कि वह हिंदू एकता यात्रा में फिल्म की टीम की मेजबानी करने को लेकर उत्सुक हैं। करीमनगर के सांसद बंदी संजय कुमार ने ‘द केरला स्टोरी’ में अभिनय करने वाली अदा शर्मा को ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएँ भी दीं। अदा शर्मा का जन्म 11 मई 1992 को मुंबई के तमिल परिवार में हुआ था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय ने लिखा, “TheKeralaStoryMovie की शानदार अभिनेत्री सुश्री अदा शर्मा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। सिनेमा में आपका शानदार करियर हो और आप अधिक अपरंपरागत स्क्रिप्ट लेकर आएँ, जो हमारे सांस्कृतिक लोकाचार को छूती हो। मैं 14 मई को करीमनगर में हो रही हिन्दू एकता यात्रा में आपकी फिल्म टीम की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हूँ।”

संजय ने कहा कि इस हिंदू एकता यात्रा में लगभग एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस यात्रा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, तेलंगाना के भाजपा प्रभारी तरुण चुघ और अन्य नेता शामिल होंगे। उन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए काम करने वाले सभी लोगों से यात्रा में भाग लेने की अपील की।

कर्नाटक चुनाव के घोषणा पत्र में कॉन्ग्रेस द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद संजय ने पिछले हफ्ते हैदराबाद में कॉन्ग्रेस पार्टी के राज्य मुख्यालय के सामने ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ किया था। बात दें कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में चंद महीने ही बचे हैं।

उधर, हरियाणा में भी ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 6 महीने तक दर्शकों से स्टेट जीएसटी नहीं वसूल किया जाएगा। कैबिनेट मीटिंग में इस फिल्म पर चर्चा और फिर सीएम खट्टर द्वारा टैक्स फ्री करने की घोषणा के बाद राज्य के एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने इसका ऑर्डर जारी कर दिया।

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इमरान खान की रिहाई, पर घर जाने की नहीं मिली इजाजत: बताया- अगवा कर लाठियों से पीटा

पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी के बाद दो दिनों से पाकिस्तान हिंसा की आग में जल रहा था। अब गुरुवार (11 मई 2023) को पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए उन्हें तुरंत रिहा करने का आदेश दिया।

हालाँकि, पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के समक्ष शुक्रवार (12 मई 2023) को पेश होने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि इमरान खान को पुलिस लाइंस गेस्ट हाउस में रखा जाएगा, लेकिन उन्हें कैदी नहीं माना जाएगा। कोर्ट ने इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख को उनकी सुरक्षा का निर्देश दिया।

पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (CJP) उमर अता बंडियाल ने पुलिस प्रमुख को निर्देश देते हुए कहा, “सरकार को इमरान खान की सुरक्षा की गारंटी देनी होगी।” इमरान खान की गिरफ्तारी के मामले पर CJP के अलावा जस्टिस मुहम्मद अली मजहर और जस्टिस अतहर मिनल्लाह वाली तीन सदस्यीय बेंच ने सुनवाई की।

जब इमरान खान तीन सदस्यीय कोर्ट के सामने पेश हुए तो पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बांदियाल ने कहा, “आपको देखकर अच्छा लगा।” इसके साथ ही CJP ने इमरान खान से कहा कि उनकी गिरफ्तारी के कारण हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों की वे ‘निंदा’ करें।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इमरान खान ने अदालत से ही अपने समर्थकों को संदेश दिया। उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि देश को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, “हम देश में अराजकता नहीं चाहते हैं। हम देश में सिर्फ चुनाव चाहते हैं।”

इमरान खान ने पुलिस पर टॉर्चर का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अगवा करके लाठियों से पीटा गया। इमरान ने कहा, “हत्यारों के साथ भी ऐसा व्यवहार नहीं किया जाता है। मैं एक आतंकवादी के रूप में पकड़ा गया था।” पाकिस्तान में हुए हिंसक विरोध को लेकर उन्होंने पल्ला झाड़ लिया और कहा कि उन्हें नहीं पता था कि देश में बाहर क्या हो रहा था।

रिहा करने के आदेश के बाद इमरान खान ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उन्हें अब अपने घर जाने की इजाजत दी जाए। हालाँकि, CJP ने कहा, “हम ऐसा करने नहीं जा रहे। आप पुलिस लाइन की गेस्ट हाउस में शांति से रह सकेंगे। वहाँ आप बात कर सकते हैं, आराम कर सकते हैं और फिर कल इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के सामने पेश हो सकते हैं।”

मुख्य न्यायाधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इमरान खान को उनके वकीलों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों सहित 10 लोगों को उनके साथ रात में ठहरने की इजाजत दी है। इसके बाद CJP ने इमरान खान से कहा कि वे अपने विरोधियों के साथ बातचीत शुरू करें, ताकि देश में शांति आए।

बता दें कि जिस इस्लामाबाद हाईकोर्ट के सामने उन्हें शुक्रवार को पेश होना है, वही उनकी गिरफ्तारी को वैध बता चुका है। हाईकोर्ट द्वारा 9 मई 2023 की गिरफ्तारी को कानूनी बताने के बाद इमरान खान के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

‘कश्मीर फाइल्स’ की धुन बनी इमरान खान समर्थकों का तराना, पाकिस्तान की शह पर हिंदू नरसंहार को दिखाती है विवेक अग्निहोत्री की फिल्म

पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद वहाँ लगातार हिंसा जारी है। इस बीच इंटरनेट पर उनके समर्थक वीडियो शेयर कर रहे हैं। गिरफ्तारी से पहले इमरान खान के हैंडल पर भी उनके काफिले की वीडियो शेयर हुई थी जिसमें लोग गाड़ियों के साथ भाग रहे थे। वीडियो को दमदार दिखाने के लिए जो बैकग्राउंड म्यूजिक प्रयोग में लाया गया वो- हिंदुओं के नरसंहार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का ‘हम देखेंगे’ है।

फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इस पर गौर करवाते हुए बताया कि जिस फिल्म को पाकिस्तानियों द्वारा निशाना बनाया गया उस फिल्म के गाने का प्रयोग पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने अपने काफिले में किया। विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- भारतीय सिनेमा की ताकत देखो। इमरान खान ‘द कश्मीर फाइल्स’ के आधिकारिक गाने का प्रयोग अपने इंस्टा पर कर रहे हैं।

बता दें कि ‘हम देखेंगे’ को असल में फैज अहमद फैज द्वारा लिखा गया है जिसके कॉपीराइट द कश्मीर फाइल्स के लिए खरीदे गए। विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि इस कविता के बहुत सारे वर्जन हैं लेकिन जो वर्जन इमरान खान ने प्रयोग किया वो उनके फिल्म का ही गाना है।

इस गाने को ‘द कश्मीर फाइल्स’ में लिबरलों द्वारा गाता दिखाया गया है जो हिंदू विरोधी माहौल के लिए इसका प्रयोग करते हैं। हालाँकि इमरान खान के समर्थकों ने इसका प्रयोग शहबाज शरीफ सरकार का विरोध जताने के लिए किया है।

बता दें कि पाकिस्तान में इमरान खान को 9 मई को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया था। वहाँ वह अपने विरुद्ध दर्ज एफआईआर में बेल लेने गए थे मगर पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें नेशनल अकॉउंटेबिलिटी ब्लूरो के अल कादिर ट्रस्ट केस में और तोशाखाना केस में पकड़ा गया है।

शौहर ने ब्लेड से काटी नाक, फिर बेटी की हत्या कर खुद भी फाँसी पर झूलाः दावा- कई लोगों से थे बीवी के अवैध संबंध, कानपुर की घटना

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur, Uttar Pradesh) में अवैध संबंधों के शक में शौहर ने पहले अपनी बीवी रूखसार की नाक काट दी। उसके बाद अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद फाँसी के फंदे पर लटक गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना कानपुर के हनुमान विहार इलाके की है। यहाँ रहने वाले 38 साल के मृतक छोटे शाह का निकाह रूखसार के संग 14 साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए। इसमें उसकी सबसे बड़ी बेटी की उम्र 14 साल थी। वहीं, एक बेटे की उम्र 11 साल और दूसरे की उम्र 7 साल है। छोटे कार का ड्राइवर था।

छोटे शाह अपनी बीवी रूसखार के चरित्र पर शक करता था। उसे लगता था कि उसकी बीवी का कई लोगों के साथ संबंध हैं। इसको लेकर वह अक्सर बीवी को मना करता था। इस बता पर दोनों में अकसर विवाद भी होते रहता था। विवाद के कारण रूखसार पिछले 2 सालों (कहीं-कहीं 8 महीने की बात कही गई है) से अपने शौहर से अलग रहती थी।

कुछ दिन पहले ही परिजनों ने दोनों के बीच समझौता कराया था। इसके बाद छोटे शाह और रूखसार साथ रहने लगे लगे थे। पुलिस का कहना है कि बुधवार की शाम को छोटे शाह रूखसार के बोलकर गया कि वह रात में वापस नहीं लौटेगा। इसके बाद वह गुरुवार (11 मई 2023) को तड़के घर लौटा। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस दौरान छोटे शाह ने घर में कुछ ऐसा देखा कि वह अपना आपा खो दिया।

इसके बाद उसने पत्नी को जमकर पीटा और फिर ब्लेड से उसकी नाक काट दी। इसके बाद वह घर के अंदर गया और बेटी की गर्दन दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह फाँसी के फंदे पर झूल गया। कहा जा रहा है कि मृतक के दोनों बेटे इस घटना को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। 

DCP सलमान ताज पाटिल का कहना है कि छोटे शाह जिला पंचायत सदस्य के यहाँ ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि ये भी हो सकता है कि बीवी शौहर के बीच झगड़े में बेटी बीच-बचाव करने के लिए आई हो इसलिए उसकी हत्या कर दी। ये जाँच का विषय है। हालाँकि, पुलिस इस एंगल से भी मामले की जाँच कर रही है कि कहीं छोटे शाह और बेटी की हत्या तो नहीं की गई है।