Home Blog Page 1829

‘कम्युनिस्टों ने मेरी जिंदगी के 20 साल बर्बाद कर दिए’: पूर्व कॉमरेड कहे जाने पर बोले पीयूष मिश्रा

फिल्मों के चरित्र अभिनेता पीयूष मिश्रा ने कहा कि वामपंथी बनकर उन्होंने अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली। उन्होंने कहा कि कॉमरेड बनकर उन्होंने अपनी ऐसी-तैसी करा ली। कम्युनिस्टों ने उन्हें दबोच रखा था। बहुत मुश्किल के बाद वे उनके चंगुल से निकले हैं।

पीयूष मिश्रा ने कहा, “कम्युनिस्टों ने 20 साल मेरी जिंदगी के बर्बाद कर दिए। वे कहते- परिवार गंदी चीज है, माँ गंदी चीज है, बाप गंदी चीज है…. तुम्हें समाज के लिए काम करना है। ये सब समाज के हिस्से नहीं हैं क्या? वे कहते- नहीं… नहीं… समाज के हिस्से अलग होते हैं। क्रांति कहीं से आएगी। लाल बत्ती पर ठहरी हुई है।”

उन्होंने आगे कहा, “वे लगातार 20 साल तक मुझसे काम करवाते रहे। वे कहते- पैसा कमाना पाप है। जो पैसा कमाता है, वो पूँजीपति कहलाता है, कैपिटलिस्ट हो जाता है। पैसा कभी मत कमाना। फिर मैंने कहा- नहीं कमाऊँगा सर। मैंने सबको छोड़ दिया जिंदगी में… माँ-बाप, बीवी को।”

कॉमरेड बनने के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा, “जब मुझे अहसास हुआ कि मैं खराब बाप हो गया, मैं खराब बेटा साबित हो गया। मुझे लगा अब खराब बाप साबित नहीं होऊँगा। तब मेरा बड़ा बेटा छोटा था। मुझे अहसास हुआ कि पीयूष तुम तो गलती कर रहे हो। उन लोगों ने मेरा सब कुछ ले लिया। परिवार की कतई चिंता नहीं थी मुझे।”

उन्होंने कहा, “ये जूनियर कैडेट से इतना खराब काम लेते हैं कि कुछ कह नहीं सकते। स्टालिन का भूत था। कम्युनिस्ट का मतलब स्टालिन होता है। एक बंदा होता है, जो सबका सिरमौर होता है और सारे बंदे जूनियर होते हैं। जूनियर बंदा उसका मुँह देखता है कि अब हमें क्या करना है, क्या खाना है, क्या पीना है। तो मैं भी लगातार काम करता रहा इनके लिए… लगातार।”

पीयूष ने अपनी हालत के बारे में बताते हुए कहा, “मैं टूट गया था उनके लिए काम करते-करते। मेरी फिजिकल हालत खराब हो गई थी। मेंटल हालत खराब हो चुकी थी। इमोशनली मैं ड्रेन हो चुका था।” उन्होंने बताया कि अच्छा बाप बनने के लिए उन्होंने सिनेमा में जाने का फैसला कर दिया।

‘सिनेमाघर में लगाकर दिखाओ The Kerala Story … तोड़फोड़ कर देंगे’: झारखंड में कॉन्ग्रेस MLA इरफान अंसारी की धमकी, फिल्म को कहा- ‘बेहया और बकवास’

कर्नाटक के बाद झारखंड में बजरंग दल पर बैन लगाने की बात हो रही है। कॉन्ग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने बजरंग दल को ‘हत्यारा’ बताते हुए बैन लगाने की माँग की है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) को लेकर कहा है कि यदि किसी सिनेमाघर में यह फिल्म दिखाई जाएगी तो वह वहाँ तोड़फोड़ करेंगे।

कॉन्ग्रेस की टिकट पर जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी ने कहा है, “जिसके लिए हाहाकार मचा हुआ है वह बजरंग दल क्या है? इस पर बैन लगेगा। कानून हाथ में नहीं लेने देंगे। बजरंग दल की आड़ में ये लोग गलत काम करते हैं, लोगों को मारते-पीटते हैं। बजरंग दल ने हमारे अंसारी भाई की जान लेली है। छोड़ दूँगा क्या? मॉब लिंचिंग बजरंग दल की देन है। ये लोग खुलेआम घूम रहे हैं। हमारी सरकार है किसी भी कीमत पर हत्यारे बक्शे नहीं जाएँगे।”

इरफान ने आगे कहा है, “ये लोग क्या दिखाना चाहते हैं? ये मुल्क हमारा है किसी के बाप की जागीर नहीं है। अगर हम मंत्री होते तो दावे के साथ कहते हैं आज बैन लगा देते। कई बजरंग दल वाले हत्यारे लोग हैं, गुंडा लोग हैं सब जेल में बंद हैं। मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूँ कि बजरंग दल पर झारखंड में भी बैन लगना चाहिए।”

वहीं, ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर इरफान ने कहा है, “ये फिल्म बनी है हिंदू मुस्लिम हो गया, मुस्लिम हिंदू हो गया। क्या कर रहे हैं ये लोग, कौन डायरेक्टर है इसका। यहाँ जिस सिनेमाघर में फिल्म दिखाई जाएगी हम लोग तोड़फोड़ कर देंगे और उसके मालिक पर भी केस दर्ज होगा।”

उन्होंने यह भी कहा है, “द केरल स्टोरी बेहया, बकवास, धर्म को तोड़ने वाली और जनता को अपमानित करने वाली मूवी है। यह मूवी बिल्कुल फ्लॉप है। हमें लगता है कि जनता को मूर्ख बनाकर, जनता में नफरत का बीज बोकर डायरेक्टर यही चाहता है कि माल आ जाए। ये कौन डायरेक्टर है, कहाँ का डायरेक्टर है, कैसे मूवी बना दिया? उन्होंने कहा कि मूवी को बच्चे भी देखते हैं। उनके जेहन में आप क्या डालना चाहते हैं? हम लोग कहाँ जा रहे हैं?

बहुचर्चित फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर दिए इस बयान पर बीजेपी नेता और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने इरफ़ान अंसारी को झारखंड घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया था। शायद इसी गुस्से में उल जूलूल बयान दे रहे हैं। विधायक जी के बात को दूध भात मानिए यानि गंभीर नहीं मानिए।”

दरअसल, कॉन्ग्रेस का हमेशा ही हिंदूविरोधी चेहरा सामने आता रहा है। इस बार भी बजरंग दल जैसे राष्ट्रवादी और हिंदुत्व की बात करने वाले दल पर बैन लगाने की बातकर कॉन्ग्रेस ने खुद ही अपना असली चेहरा जनता के सामने लाकर रख दिया है। वहीं, ‘द केरल स्टोरी’ की बात करें तो इस्लामिक कट्टरपंथियों के सच को दिखाने वाली इस फिल्म को लेकर इस्लामवादियों से लेकर वामपंथियों तक को तीखी मिर्ची लगी है। ‘The Kerala Story’ फिल्म में दिखाया गया है कि केरल में कट्टरपंथी मुस्लिम हिंदू लड़के को फँसाने के लिए प्रशिक्षण देते हैं। इसके बाद लड़कियों का इस्लाम में धर्मांतरण करा कर उन्हें इस्लामिक आतंकी संगठन ISIS के लिए सेक्स स्लेव बनने के लिए भेजा जाता है। इस सच्चाई के सामने आने को लेकर ही ये भी फिल्म का विरोध कर रहे हैं।

14 साल की नाबालिग का अपहरण कर सलमान था फरार, ऑटो वाले की मदद से अजमेर पुलिस ने पकड़ा: गिरफ्तारी के बाद बोला- ‘मैं तो इसे लेकर घूमने आया था’

राजस्थान की अजमेर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में सलमान खान और अमन खान नाम के 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की उम्र 14 साल है। बाद में सलमान और अमन खान को हनुमानगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। इन दोनों आरोपितों को पकड़वाने में ऑटो चालक ज़ाकिर हुसैन ने मदद की है। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी शनिवार (6 मई 2023) को हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला हनुमानगढ़ जिले के गाँव डाबली रतन का है। यहाँ सलमान नाम का एक व्यक्ति द्वारा 14 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद तनाव फ़ैल गया था। स्थानीय लोगों ने विरोध में गाँव के पास की बाजार को बंद कर दिया था। लोगों ने न सिर्फ लड़की को जल्द से जल्द सही सलामत बरामद करने बल्कि सलमान को गिरफ्तार कर के कड़ी सजा की माँग प्रशासन के आगे रखी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लड़की की बरामदी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में 10 से 12 अलग-अलग टीमों का गठन किया था। कार्रवाई में जुटे कुल पुलिस वालों की तादाद 100 से भी ज्यादा थी। इसके अलावा आस-पास के जिलों के पुलिस बल को भी अलर्ट कर दिया गया था। शुरुआती जाँच में हनुमानगढ़ पुलिस को लड़की और अपहरणकर्ता के अजमेर में होने की जानकारी मिली। इस जानकारी पर दोनों जिलों की पुलिस टीमों ने आपस में बातचीत की। अजमेर पुलिस ने लड़की और सलमान की फोटो ऑटो रिक्शा वालों में बाँट दी थी। उन्हें किसी भी सूचना पर पुलिस से सम्पर्क के निर्देश मिले थे।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लगभग 3 बजे पुलिस को ऑटो चालक ज़ाकिर हुसैन ने सम्पर्क किया। ज़ाकिर ने पुलिस को एक ऐसे जोड़े के बारे में बताया जो बस से उतरा था और 1 महीने के लिए किसी होटल में कमरे की तलाश कर रहा था। सलमान और अपहृता के बस स्टॉप पर मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने फ़ौरन छापा मारा और दोनों को कस्टडी में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को सलमान के पास से 1.29 लाख रुपए, 2 सिम कार्ड और कुछ कीमती सामान भी बरामद किया है।

पूछताछ में सलमान ने बताया कि वह लड़की के साथ अजमेर घूमने आया था। अजमेर के बाद वह पीड़िता को मुंबई ले जाने वाला था। इसी अपहरण केस में पुलिस ने एक अन्य आरोपित अमन खान को भी गिरफ्तार किया है। अमन खान पर अपहरणकर्ता सलमान खान की मदद का आरोप है। पुलिस ने सटीक सूचना देने वाले ऑटो चालक ज़ाकिर हुसैन को भी सम्मानित किया है।

‘हम जलाएँगे मोदी सरकार की अर्थी…’ : पहलवानों के प्रदर्शन में पहुँची टिकैत ‘गैंग’, 21 मई तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना जारी है। उनके समर्थन में रविवार (7 मई 2023) को किसान नेता राकेश टिकैत और जाटों के खाप नेताओं के साथ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी दिल्ली पहुँचे। संख्या और हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं। इस दौरान टिकैत ने केंद्र की मोदी सरकार को चेतावनी है।

केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए किसान नेताओं ने कहा कि अगर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को 15 दिनों में गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ा फैसला लिया जाएगा। हालाँकि, किसान नेताओं ने ये नहीं बताया कि ये बड़ा फैसला क्या होगा।

धमकाने वाले अंदाज में राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार पर जो भूत चढ़ा है, उसे उतारना पड़ेगा। पता नहीं वह कितने दिनों में उतरेगा। भूत उतारने के लिए कभी-कभी मिर्ची का भी इस्तेमाल करना पड़ता है और कभी-कभी कुछ और करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि 20 मई को 5000 किसान जंतर मंतर के लिए कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन लंबा चलेगी।

टिकैत ने कहा कि खापों को प्रतिदिन ड्यूटी दी जाए, रोस्टर बनाया जाए। आंदोलन चलाने के लिए पहलवान को समितियाँ, खाप और किसान संगठन समर्थन देंगे। 21 मई को भविष्य का रोडमैप तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये पहलवान देश की संपत्ति हैं।

जंतर मंतर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टिकैत ने कहा कि 1 मई तक बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वहीं, बीकेयू उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर उगराहां ने ऐलान किया 11 मई से 18 मई के बीच देश भर में मोदी सरकार और बृजभूषण शरण सिंह की अर्थी जलाई जाएगी।

विनेश फोगाट ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा था, “हमें लगा कि हम कमेटी में बात करेंगे तो सब सही हो जाएगा, लेकिन इतने सेंसिटिव मुद्दे का मजाक बना दिया गया। अगर बृजभूषण शरण सिंह को जेल नहीं हुई तो वो सभी 7 पहलवानों की जान ले लेगा।”

नमाज के बहाने रील बनाने रेलवे ट्रैक पर पहुँचा सरफराज, ट्रेन की चपेट में आकर मौत: घटना का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया की सनक कभी-कभी मौत का कारण भी बन जाती है। हैदराबाद में इंस्टाग्राम रील बनाने की कोशिश में एक लड़के की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद सरफराज के रूप में हुई। वह रेलवे ट्रैक के किनारे दौड़ रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना हैदराबाद के सनतनगर इलाके की है। जहाँ, 16 वर्षीय मोहम्मद सरफराज अपने दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक के किनारे इंस्टाग्राम रील बनाने पहुँचा था। सरफराज और उसके दोस्तों के बीच ट्रेन के सामने दौड़ने की शर्त लगी थी। इस दौरान एक अन्य दोस्त उसका वीडियो बना रहा था। सरफराज और उसके दोस्त रेलवे ट्रैक के किनारे दौड़ रहे थे। लेकिन इसी दौरान वह उस ट्रैक पर गिर गया जिस पर ट्रेन चल रही थी। ट्रेन की चपेट में आते ही उसकी मौत हो गई।

इस घटना पर सरफराज के अब्बा ने कहा है, “मेरा लड़का नमाज पढ़ने की बात कहकर घर से निकला था। मैंने उससे कहा था कि घर पर ही नमाज पढ़ लो लेकिन वह नहीं माना और मस्जिद जाने की बात कहते हुए घर से चला गया। इसके एक घण्टे बाद सरफराज के साथ स्कूल में पढ़ने वाले दो लड़के मुजम्मिल और सोहेल घर आए। लड़कों ने बताया कि सरफराज बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद जब उसने मौके पर जाकर देखा तो सरफराज मर चुका था।”

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मौके से सरफराज का मोबाइल भी बरामद किया है। इस मोबाइल में उसका रील वाला वीडियो भी बरामद हुआ। वीडियो में सरफराज रेलवे ट्रैक के पास खड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं, उसके ठीक पीछे ट्रेन आती हुई दिखाई दे रही है। मामले की शुरुआती जाँच के बाद पुलिस ने कहा है कि रील बनाने के दौरान ही हादसा हुआ। पुलिस सरफराज के दोनों दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।

नमाज न पढ़ने पर ‘नशेड़ी’ शौहर ने बीवी को मारा… बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंपकर किया कत्ल, फिर आत्महत्या: रामपुर की घटना

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में नमाज न पढ़ने की वजह से एक शौहर ने अपनी बीवी की हत्या कर दी। हत्या बर्फ तोड़ने वाले नुकीले सूए से की गई है। हत्या के बाद शौहर ने खुद को भी उसी हथियार से खुद को भी मार जान दे दी। मृतका का नाम शहाना है जबकि शौहर का नाम शावेज है। दोनों ने लव मैरिज की थी। मृतका के परिजनों ने मृतक शावेज़ को नशेड़ी और अपनी बीवी को प्रताड़ित करने वाला बताया है। घटना शनिवार (5 मई 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला रामपुर के गंज थानाक्षेत्र का है। यहाँ के कांशीराम आवासीय कॉलोनी में शावेज अपनी बीवी शहाना के साथ अवैध तौर पर रहता था। साल 2018 में दोनों ने लव मैरिज की थी। इस शादी से उन्हें 2 बच्चे थे। शावेज रंगाई-पुताई का काम कर के परिवार चलाता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार (5 मई 2023) को मियाँ-बीवी में जुमे की नमाज़ को ले कर विवाद हुआ था। इसके बाद शावेज ने शहाना की पिटाई भी की थी। इस पिटाई से नाराज बीवी अपने मायके चली गई थी। शहाना का मायका शावेज के घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर रामपुर के ही सिविल लाइन्स क्षेत्र में था।

वायरल हो रहे एक वीडियो में शहाना के घर वालों ने आरोप लगाया है कि शावेज अपने परिवार वालों के साथ अपनी बीवी को मना कर लाया था। इस दौरान शहाना की सुरक्षा की जिम्मेदारी शावेज के परिवार वालों ने ली थी। शनिवार की सुबह किसी बात पर दोनों में फिर झगड़ा हुआ। इस झगड़े से नाराज शावेज ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से अपनी बीवी पर ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में कई घाव लगने के बाद शहांना ने दम तोड़ दिया। शहाना के घायल होने के बाद शावेज ने खुद को भी उसी सूजे से घायल कर लिया।

इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुँची तो मियाँ-बीवी दोनों घायल पड़े हुए मिले। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुँचाया जहाँ दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। डिप्टी SP रामपुर अनुज चौधरी के अनुसार दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शावेज के पड़ोसियों ने उसे नशेड़ी बताया है। उनके मुताबिक अक्सर शहाना के घर में लड़ाई-झगड़े हुआ करते थे।

ED ने छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले का किया पर्दाफाश: कॉन्ग्रेस नेता एजाज ढेबर का भाई अनवर गिरफ्तार, कई और रडार पर

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में लगभग 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सामने आया है। इस मामले में रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर का नाम सामने आया है। यह सिंडिकेट शराब की हर बोतल पर अवैध रूप से पैसा लेता था।

इस मामले में ED ने शुक्रवार (5 मई 2023) की रात होटल कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था। अनवर को अगले दिन कोर्ट में पेश किया, जहाँ कोर्ट ने उसे चार दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया। अनवर से पूछताछ के बाद सामने आया कि यह पूरा एक सिंडिकेट काम कर रहा था।

इस मामले में ED ने कहा, “छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने कल अनवर ढेबर को PMLA 2002 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया। इससे पहले मार्च में ईडी ने कई स्थानों पर तलाशी ली थी और इस प्रक्रिया में शामिल विभिन्न व्यक्तियों के बयान दर्ज किए थे। साल 2019-2022 के बीच 2,000 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले थे।”

केंद्रीय जाँच एजेंसी ने कहा कि अनवर ढेबर को सात बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह जाँच में शामिल नहीं हुआ। ED का यह भी आरोप है कि वह लगातार बेनामी सिम कार्ड और इंटरनेट डोंगल का उपयोग करते हुए स्थान बदल रहा था। जब उसे रायपुर के होटल में रोका गया तो वह समन लेने के बजाय पिछले दरवाजे से भागने की कोशिश की।

एजाज ढेबर को छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कॉन्ग्रेस के एक प्रभावशाली नेता के रूप में जाना जाता है। एजाज का बड़ा भाई अनवर नेताओँ और वरिष्ठ नौकरशाहों के लिए काम कर रहा था। ईडी ने आरोप लगाया, “उसने एक विस्तृत साजिश रची और घोटाले को अंजाम देने के लिए एक व्यापक नेटवर्क तैयार किया, ताकि छत्तीसगढ़ में बेची जाने वाली शराब की प्रत्येक बोतल से अवैध रूप से पैसा इकट्ठा किया जा सके।”

ईडी का कहना है कि अनवर ढेबर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बेहिसाब देसी शराब बनवाना शुरू कर दिया और सरकारी दुकानों के माध्यम से इसे बेचना शुरू कर दिया। इस तरह वह सरकारी खजाने में एक रुपए भी जमा किए बिना बिक्री की सारी आय खुद रख लेता था। 2019 से 2022 के बीच यह अवैध बिक्री राज्य की कुल शराब बिक्री का लगभग 30-40 प्रतिशत थी।

इस घोटाले को तीन तरीके से अंजाम दिया गया। पहला सरकारी शराब की बोतलों पर 70-150 पैसे अनवर दुकानदारों से कमीशन लेता था। दूसरे पैटर्न में वह नकली शराब बनाकर सरकारी दुकानों के माध्यम से बिक्री करवाता था और उसका पैसा खुद रखता था। तीसरा पैटर्न था कि लाइसेंस में कमीशन को लेकर था। यह एक वार्षिक कमीशन था, जिसका भुगतान मुख्य डिस्टिलर्स द्वारा डिस्टिलरी लाइसेंस प्राप्त करने और सीएसएमसीएल की बाजार खरीद में निश्चित हिस्सेदारी प्राप्त करने के लिए किया जाता था।

ED का कहना है कि IAS अधिकारी अनिल टुटेजा अनवर के साथ शराब कारोबार का सरगना है। एजेंसी ने दावा किया कि इस अवैध कमाई का इस्तेमाल चुनावों में किया गया। एजेंसी की यह भी कहना है कि इस मामले में राज्य के कई नौकरशाह और राजनेता उसकी रडार पर हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री 800 सरकारी दुकानों के जरिए की जाती है। निजी दुकानों को शराब बेचने का अधिकार नहीं है। दुकान चलाने वाले लोगों के मैन पावर से लेकर कैश कलेक्शन तक का काम राज्य की सरकारी कंपनी छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (CSMCL) देखती है।

गौरतलब है कि 11 अक्टूबर 2022 को राज्य में कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों और रायपुर में सस्पेंड आईएएस समीर विश्नोई के यहाँ भी रेड की गई थी। इसके बाद ED ने विश्नोई और 3 कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद दिसंबर 2022 में मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात अधिकारी सौम्या चौरसिया को भी ED ने गिरफ्तार कर लिया था।

‘जनता के आशीर्वाद को ब्याज समेत लौटाऊँगा’ : शिवमोगा में PM मोदी ने किया वादा, बोले- कर्नाटक को कॉन्ग्रेस से सतर्क रहने की जरूरत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार अब आखिरी दौर में चल रहा है। सभी पार्टियाँ पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुटी हुई हैं। पीएम मोदी ने बीजेपी के प्रचार का जिम्मा सँभाल रखा है। इस बीच प्रधानमंत्री ने शिवमोगा ग्रामीण में जनसभा को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा है कि कर्नाटक की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। वह राज्य का विकास करके इसे ब्याज समेत लौटाएँगे।

इस जनसभा से पहले पीएम ने बेंगलुरु में 10 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। बेंगलुरु में यह उनका लगातार दूसरा रोड शो था। इससे पहले उन्होंने शनिवार (6 मई 2023) को 26 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था। पीएम ने शिवमोगा ग्रामीण में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि यहाँ की जनता ने बीजेपी को बार-बार बहुत प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद दिया है। यहाँ बैठी जनता के उत्साह ने उनका यह विश्वास पक्का कर दिया है कि कर्नाटक में बीजेपी सरकार की वापसी होने जा रही है।

पीएम ने आगे कहा है, “आज पूरा कर्नाटक कह रहा है कि ‘ई बारिया निर्धारा, बहुमाताड़ा बीजेपी सरकारा’। मेरे रोड शो के दौरान, बेंगलुरु ने अपार प्यार और विश्वास दिखाया है, और इसने मेरे दिल को छू लिया है। मैं हमेशा कर्नाटक का ऋणी रहूँगा। शिवमोगा की इस धरती से मैं पूरे कर्नाटक को विश्वास दिलाना चाहता हूँ, असली गारंटी देना चाहता हूँ कि आपने मुझे जो प्यार दिया है, आपने मुझे जो आशीर्वाद दिया है। मैं कर्नाटक का विकास करके आपको ब्याज समेत लौटाऊँगा।”

उन्होंने आगे कहा है, “यहाँ के किसान सुपारी के किसान विदेश से आने वाली सुपारी से चिंतित थे। यहाँ के किसानों के साथ अन्याय और षड्यंत्र हो रहा था। विदेशों से कम कीमत वाली सुपारी का आयात हो रहा था। इससे किसानों की कमाई होती जा रही थी। लेकिन कॉन्ग्रेस ने इस पर ध्यान नहीं दिया। साल 2014 से पहले सुपारी पर न्यूनतम आयात मूल्य ₹100/ किलोग्राम के आसपास था। हमने सोचा यह तो हमारे कर्नाटक के किसानों को मार देगा। इसके बाद हमने सुपारी पर न्यूनतम आयात मूल्य ₹350 प्रति किलोग्राम कर दिया।”

पीएम ने कॉन्ग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की पोल खोलते हुए कहा है, “कॉन्ग्रेस ने कर्नाटक में वादा किया है कि वह अगले 5 सालों में 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। इसका मतलब यह है कि हर साल 2 लाख लोगों नौकरी मिलेगी। कॉन्ग्रेस के इस झूठ को समझिए। कर्नाटक में बीजेपी की सरकार पिछले साढ़े तीन सालों से है। इस दौरान पूरी दुनिया विभिन्न संकटों से जूझ रही थी। इसके बाद भी कर्नाटक में हर साल 13 लाख से ज्यादा नौकरियाँ बनाईं हैं। इसलिए मैं कहता हूँ कर्नाटक के लोगों को कॉन्ग्रेस से बहुत सावधान रहने की जरूरत है।”

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार सोमवार (8 मई 2023) को थम जाएगा। राज्य की सभी 224 सीटों पर 10 मई को मतदान होना है। चुनाव परिणाम 13 मई को सामने आएँगे। अब तक सामने आए अधिकांश एक्जिट पोल में बीजेपी कॉन्ग्रेस से कहीं अधिक आगे दिखाई दे रही है।

यूपी के 30 जिलों में ATS ने मारी ताबड़तोड़ रेड, PFI से जुड़े 55 संदिग्धों को दबोचा: SP नेता अब्दुल खालिक भी हिरासत में

प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर शिकंजा कसता जा रहा है। उत्तर प्रदेश की आतंकवाद रोधी शाखा (UP ATS) ने राज्य के 30 जिलों में छापेमारी कर 55 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये सभी पीएफआई और उसके सहयोगी संगठनों से जुड़े बताए जा रहे हैं। छापेमारी की यह कार्रवाई शनिवार (6 मई 2023) को शुरू हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, PFI से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करने के लिए यूपी एटीएस ने लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, आजमगढ़, सहारनपुर, गाजियाबाद समेत कई शहरों में छापेमारी की। शनिवार (6 मई 2023) रात एटीएस ने गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र के कई गाँवों में छापेमारी की। घण्टों तक कार्रवाई के बाद एटीएस ने कलछीना और नेकपुर गाँव से 6 लोगों को हिरासत में ले लिया।

इसके अलावा, एटीएस ने मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र से अब्दुल खालिक अंसारी और अताउर रहमान नामक व्यक्तियों को हिरासत में लिया। अब्दुल खालिक समाजवादी पार्टी का नेता है। वह बुलंदशहर से महानगर अध्यक्ष भी है। वहीं, मवाना थाना क्षेत्र से मोहम्मद मूसा नामक व्यक्ति को हिरासत में लेने की बात सामने आई है।

यही नहीं, लखनऊ के विकास नगर में भी एटीएस ने छापा मारते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। विकास नगर में हुई इस कार्रवाई का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। साथ ही बीकेटी के अचरामऊ गाँव से भी 2 व्यक्तियों को एटीएस अपने साथ ले गई। इनकी पहचान मोहम्मद फरहान और जफर के रूप में हुई। इसके अलावा, रिहाई मंच के अध्यक्ष कथित एक्टिविस्ट मोहम्मद शोएब और एएमयू से पढ़ाई कर रहे नज्म कमर जमां की गिरफ्तारी की बात सोशल मीडिया पर कही जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले, राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने गत 24 अप्रैल को देशभर के 4 राज्यों में छापेमारी कर PFI से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा में हुई। सबसे ज्यादा 12 जगहों पर बिहार में कार्रवाई हुई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में दो और पंजाब तथा गोवा में एक-एक जगहों पर एजेंसी ने दबिश दी थी।

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अब तक एनआईए कई बार छापेमार कार्रवाई कर चुकी है। इस छापेमारी में PFI के कई बड़े नेता और कैडर जाँच एजेंसी के हत्थे चढ़ चुके हैं। अब इन्हीं नेताओं और कैडरों की निशानदेही व इंटेलिजेंस एजेंसी के इनपुट पर एनआईए लगातार इस तरह की कार्रवाई कर रही है। माना जा रहा है कि पीएफआई के बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के बाद निचले स्तर के लोग एक बार फिर संगठन को खड़ा करने में जुटे हुए हैं। ज्ञात हो कि देश विरोधी और आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते केंद्रीय गृह मंत्रालय ने PFI पर प्रतिबंध लगाया था।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी इशहाक वानी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया 5-6 किलो IED: दो दिन पहले ग्रेनेड धमाके में 5 जवान हुए थे बलिदान

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में 5-6 किलोग्राम IED बरामद किया है। इसके साथ एक आतंकी को भी गिरफ्तार किया गया है। इसकी पहचान पुलवामा के अरिगम निवासी इशफाक अहमद वानी के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपित इशफाक ने अपने पास लगभग 5-6 किलोग्राम छिपा रखा था। आशंका है कि यह विस्फोटक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटाया गया था। पुलिस ने FIR दर्ज करके मामले की जाँच में जुट गई है। वहीं, आरोपित से पूछताछ हो रही है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सेना आतंकियों के खिलाफ सघन अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत 5 मई 2023 को सुरक्षाबलों का राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सेना के पाँच जवान बलिदान हो गए थे। इसके पहले धूरियन के तोता गली इलाके में आतंकियों ने 21 अप्रैल 2023 को आतंकियों ने सेना के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में 5 जवान बलिदान हो गए थे।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के बारामूला के वनिगम पयीन क्रिरी इलाके में मुठभेड़ के दौरान सेना ने गुरुवार (4 मई 2023) को 2 आतंकियों को मार गिराया था। दोनों स्थानीय आतंकी थे और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। इनकी पहचान शोपियां जिले के शाकिर माजिद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में हुई है। दोनों मार्च 2023 में आतंकी बने थे।

गुरुवार को ही अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी को हल्की चोट आई थी। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स ने ली है। आतंकी संगठन ने कहा कि कश्मीर टाइगर्स ऐसे ही और हमलों की प्लानिंग कर रहा है।

इससे पहले केद्रशासित प्रदेश के माछील सेक्टर में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने एक संयुक्त कार्रवाई में बुधवार (3 मई 2023) को भी दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। ये दोनों आतंकी भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।