Home Blog Page 2012

बच्ची का यौन शोषण कर रहा था मौलवी, गंदी-गंदी बातें भी करता था: छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, अरबी की ट्यूशन लेने जाती थी कक्षा 4 की छात्रा

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक नाबालिग बच्चे के साथ अश्लीलता का मामला सामने आया है। आरोप मदरसे में अरबी पढ़ाने वाले एक मौलवी पर लगा है जिसका नाम मोहम्मद मेराज है। आरोप है कि मोहम्मद मेराज पिछले काफी समय से 9 साल की पीड़िता को गंदे तरीके से छू रहा था और गंदी-गंदी बातें किया करता था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए मौलवी मेराज को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार (18 फरवरी 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना सुपेला थानाक्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि क्लास 4 में पढ़ने वाली पीड़िता बच्ची मौलवी के पास अरबी भाषा का ट्यूशन पढ़ने जाया करती थी। यहाँ पढ़ाने वाला मौलवी मेराज काफी समय से पीड़िता से बैड टच कर रहा था। मौलवी की इस हरकत से बच्ची न सिर्फ गुमसुम बल्कि डरी-सहमी भी रहने लगी थी। आख़िरकार एक दिन उसने मौलवी की करतूत अपने घर वालों से बता दी। मामले की जानकारी होते ही बच्ची के अब्बा उसे ले कर थाने पहुँचे और मोहम्मद मेराज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत में इस बात का भी जिक्र है कि मौलवी मोहम्मद मेराज नाबालिग पीड़िता से गंदी-गंदी बातें भी किया करता था। सुपेला थाना पुलिस ने पीड़िता के अब्बा की शिकायत पर मेराज के खिलाफ IPC की धारा 354 और 509 के साथ 12 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मुताबिक, आरोपित मौलवी मेराज को गिरफ्तार कर के पूछताछ की जा रही है रही है। पुलिस आरोपों के समर्थन में सबूत भी जुटा रही है। पुलिस ने परिजनों से भी ऐसे मामलों में थोड़ा अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

गौरतलब है कि इसी माह फरवरी में देहरादून की एक अदालत ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित मदरसे मौलाना को 20 साल की कैद की सजा सुनाई थी। फरवरी महीने में ही सहारनपुर के ही एक मदरसे में पढ़ने वाले एक छात्र ने दूसरे छात्र से रेप के प्रयास में विफल रहने पर उसकी गर्दन काट कर हत्या कर दी थी। एक अन्य घटनाक्रम में जनवरी 2023 में गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक मदरसे के हाफिज पर 12 साल के नाबालिग छात्र से अप्राकृतिक कुकर्म का आरोप लगा था।

जनवरी 2023 में ही बिहार के नवादा जिले के एक मदरसे में पढ़ने गई नाबालिग लड़की को मौलवी शहादत हुसैन अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था।

सीरिया की राजधानी में इजरायल ने दागी ताबड़तोड़ मिसाइलें, 15 की मौत: इसी इलाके में है इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर, कई वरिष्ठ अधिकारियों के घर

इजरायल (Israel) ने रविवार (19 फरवरी 2023) को तड़के सीरिया की राजधानी दमिश्क (Damascus, Syria) में मिसाइल दागी। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। इस इलाके में सीरिया की सिक्योरिटी एजेंसी इंटेलीजेंस हेडक्वॉर्टर स्थित है। इसके साथ ही यहाँ कई वरिष्ठ अधिकारियों के घर भी हैं।

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, इजरायल द्वारा दागी की गई मिसाइल काफर सोउसे में की गई, जो एक 10 मंजिला इमारत पर जाकर गिरी। सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इजरायल ने गोलन हाइट्स की तरफ से हवाई हमला किया। मंत्रालय के अनुसार, यह हमला रिहायशी इलाके में की गई है। हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इजरायल यह हमला किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाकर किया था या कोई अन्य कारण था।

इससे पहले सीरिया में शुक्रवार (17 फरवरी 2023) को एक और हमला हुआ था, जिसमें 53 लोग मारे गए थे। सीरिया की सरकारी मीडिया ने इसके लिए खूंखार आतंकी संगठन ISIS को जिम्मेदार बताया था। रविवार को किए गए हमले को लेकर इराजयल की तरफ से कोई बयान नहीं जारी किया गया है।

सीरिया में किसी भी एयर स्ट्राइक को लेकर आमतौर पर इजरायल बयान नहीं जारी करता है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज के मुताबिक, वो उन जगहों पर हमला करती है, जहाँ इजरायल के खिलाफ काम करने वाले आतंकी गुट रहते हैं या फिर जहाँ बड़ी मात्रा में इन गुटों के हथियार रखे होते हैं।

इजरायल ईरान समर्थित लेबनान के हिज्बुल्लाह आतंकवादी संगठन को लगातार निशाना बनाता है। सीरिया में साल 2011 में शुरू हुए युद्ध के बाद इजरायल सीरिया पर सैकड़ों हमले कर चुका है। इजरायल इसमें आतंकियों और सीरियाई सैनिकों को निशाना बनाता है। इजरायल का कहना है कि वह अपनी सीमा पर ईरान के प्रभाव को स्वीकार नहीं करेगा। इस आतंकी संगठन से उसे लगातार खतरा बना रहता है।

इससे पहले इजरायल ने जनवरी में भी सीरिया पर हवाई हमला किया था। सीरियाई सेना ने इसकी जानकारी दी थी। इस हमले में दो सैनिक मारे गए थे, जबकि दो अन्य घायल हुए थे। पिछले साल अगस्त में भी इजरायल ने सीरिया के 2 हवाईअड्डों को निशाना बनाया था। इसमें 6 सीरियाई सैनिकों और 2 आतंकी मारे गए थे। ईरान समर्थक हिज़्बुल्लाह के शीर्ष कमांडर इमाद मोगनियाह को 2008 में काफ़र सूसा में ही एक बमबारी में मार दिया गया था।

बता दें कि लेबनान का हिजबुल्ला समूह शिया मुस्लिमों का आतंकवादी संगठन है। इसके साथ ही यह एक राजनीतिक पार्टी भी है। ईरान और सीरिया के शिया बहुल मुल्क होने के कारण इस आतंकी संगठन को दोनों देशों का समर्थन हासिल है। 1982 में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने लेबनान में घुसे इजरायली लोगों को मारने के लिए हिजबुल्ला की स्थापना की थी।

अभी बजट बना रहा हूँ… शराब घोटाले में पूछताछ के लिए CBI के सामने पेश नहीं हुए मनीष सिसोदिया, BJP ने पूछा – चोर नहीं हो तो डर कैसा?

दिल्ली के शराब घोटाला मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था। हालाँकि सिसोदिया ने कहा है कि सीबीआई (CBI) उन्हें गिरफ्तार कर सकती है, इसलिए दिल्ली का बजट तैयार करने के लिए 1 सप्ताह का समय चाहिए। सीबीआई ने उनकी इस माँग को मंजूर करते हुए नई तारीख देने की बात कही है। वहीं, भाजपा ने तंज कसते हुए कहा है कि बकरे की माँ कब तक खैर मनाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीआई ने समन जारी करते हुए मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए रविवार (19 फरवरी, 2023) को बुलाया था। इस बुलावे को लेकर मनीष सिसोदिया ने कहा है, “मैंने हमेशा सीबीआई के साथ सहयोग किया है। लेकिन दिल्ली के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय है क्योंकि हमें बजट तैयार करना है। बजट फरवरी के अंत तक केंद्र सरकार को भेजना है। मुझे पता था कि वे गिरफ्तार करेंगे। इसलिए मैंने सीबीआई से बजट को अंतिम रूप देने के लिए समय की माँग की है।”

उन्होंने यह भी कहा है कि वह 24 घंटे बजट बनाने में व्यस्त रहते हैं। वह कोशिश कर रहे हैं कि फरवरी के अंत तक बजट तैयार हो जाए। बजट बनाने के बाद आबकरी नीति से जुड़े हर सवाल का जवाब देंगे। फरवरी के बाद उन्हें कभी भी बुलाया जाए वह हाजिर हो जाएँगे। उन्हें लगता है कि सीबीआई के अफसर इस बात को जरूर समझेंगे।

मनीष सिसोदिया की इस माँग को लेकर सीबीआई ने कहा है, “दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया सीबीआई मुख्यालय में जाँच में शामिल नहीं हो रहे हैं। सीबीआई जल्द ही नई तारीख जारी करेगी।”

इससे पहले, शनिवार (18 फरवरी 2023) को मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा था, “सीबीआई ने कल फिर बुलाया है। मेरे ख़िलाफ इन्होंने CBI, ED की पूरी ताक़त लगा रखी है। घर पर रेड, बैंक लॉकर तलाशी, कहीं मेरे ख़िलाफ़ कुछ नहीं मिला। मैंने दिल्ली के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतज़ाम किया है। ये उसे रोकना चाहते हैं। मैंने जाँच में हमेशा सहयोग किया है और करूँगा।”

फिलहाल, भाजपा मनीष सिसोदिया पर हमलावर है। भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा है, “मनीष सिसोदिया ने सीबीआई से एक हफ्ते का समय माँगा है। सीबीआई समय देती है या नहीं यह उनके ऊपर है। लेकिन हमारा मानना है कि इनका असल मकसद सवालों से भागना है। आप कल तक कहते थे कि घोटाला हुआ ही नहीं है। लेकिन अब आपकी बॉडी लैंग्वेज घबराई-घबराई लग रही है।”

बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने आगे कहा है, “आपको लग रहा है कि सीबीआई बहुत कठिन सवाल पूछने वाली है। जवाब तैयार करने के लिए आपको समय चाहिए। इसके लिए आपने बजट का बहाना बताते हुए समय माँग लिया है। हमारा मानना है कि बकरे की माँ कब तक खैर मनाएगी। एक न एक दिन तो आपको पेश होना ही है और सवालों के जवाब देना ही पड़ेगा।”

दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष सुनील यादव ने भी मनीष सिसोदिया पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अगर चोर नहीं हो और नई शराब नीति में कोई चोरी नहीं की तो दिल्ली के शराब मंत्री मनीष सिसोदिया जाँच से डरे हुए क्यों हैं? बजट का बहाना बनाकर जाँच एजेंसियों को सहयोग क्यों नहीं कर रहे। इसका मतलब साफ है चोरी बहुत बड़े स्तर पर हुई है और मास्टरमाइंड अरविंद केजरीवाल सहित सब जेल में होंगे।”

तनवीर आलम ने सैन्य अधिकारी की नाबालिग बेटी का किया बलात्कार, बेटे के साथ भी कुकर्म, पत्नी से अश्लील हरकतें: सिंगिंग एप से हुई थी जान-पहचान

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सैनिक क्षेत्र में तैनात एक सैन्य अधिकारी ने एक मुस्लिम युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप और नाबालिग बेटे के साथ भी अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपित का नाम तनवीर आलम है जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तनवीर पीड़ित सैनिक की पत्नी से सिंगिंग एप के जरिए मिला था। पुलिस ने केस दर्ज कर के तनवीर की तलाश शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला देहरादून के थानाक्षेत्र कैंट का है। यहाँ JCO पद पर पोस्टेड पीड़ित सैन्य अधिकारी अपने परिवार के साथ सेना के सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। पीड़ित के बेटे की उम्र 10 साल जबकि बेटी की उम्र 15 साल बताई जा रही है। शिकायत में बताया गया है कि पीड़ित की पत्नी ने अप्रैल 2022 में एक सिंगिंग एप डाउनलोड किया था। इसी एप के माध्यम से बिहार के छपरा जिले की इस्लाम कॉलोनी में रहने वाले तनवीर आलम से महिला का परिचय हुआ। कुछ दिनों की दोस्ती के बाद पीड़ित की पत्नी और तनवीर में अश्लील बातें होने लगीं।

शिकायत में पीड़ित ने आगे बताया कि कुछ समय पूर्व वह सेना का एक कोर्स करने महाराष्ट्र चला गया। पति की गैर मौजूदगी में महिला ने तनवीर को अपने पास देहरादून बुला लिया। तनवीर महिला के साथ पीड़ित के ही सरकारी आवास पर रहने लगा। यहाँ पीड़ित के बच्चों का दावा है कि आरोपित तनवीर को उन्होंने अपनी माँ के साथ कई बार गंदी हरकतें करते देखा था। इसी के साथ तनवीर ने पीड़ित की नाबालिग बेटी से भी रेप किया। जब बच्ची ने इसकी शिकायत अपनी माँ से की तब इसे अनसुना कर दिया गया।

आरोप है कि कुछ समय बाद तनवीर आलम ने पीड़ित के नाबालिग बेटे के साथ भी अप्राकृतिक कुकर्म किया। शिकायत में सैन्य अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया है कि तनवीर आलम उनके नाबालिग बच्चों पर इस्लाम कबूल करने का भी दबाव बना रहा था। पुलिस की जाँच में यह बात भी सामने आ रही है कि पीड़ित सैन्य अधिकारी और उनकी बीवी के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हैं। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कैंट थाने के इंस्पेक्टर विनय कुमार के मुताबिक मामले में जाँच और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। फ़िलहाल तनवीर आलम फरार है।

स्वरा-फहद की शादी से AMU में जश्न, वलीमे की हो रही तैयारी: बरेली के मौलाना ने शादी को बताया ‘नाजायज’, कहा- लड़की को मुस्लिम बनना जरूरी

अक्सर विवादों में रहने वाले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में स्वरा भास्कर और उनके शौहर सपा नेता फहद के रिसेप्शन की तैयारियाँ चल रही हैं। यह दावत AMU छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष फैज़ुल हसन की तरफ से दी जा रही है। रिशेप्शन में लगभग 50 से 100 के बीच कुछ ख़ास लोगों बुलाया गया है। हालाँकि, इस्लामी मौलाना स्वरा और फहद के निकाह को जायज नहीं मानते हैं।

फैज़ुल हसन ने रविवार (19 फरवरी 2023) को कहा कि स्वरा और फहद के निकाह का कुछ लोगों द्वारा विरोध भी हो रहा है, लेकिन उन दोनों ने पूरे कानूनी तौर-तरीकों से ही एक-दूसरे को अपनाया है। AMU कैम्पस को हर किसी का बताते हुए फैज़ुल ने कहा कि वो आपस में चर्चा करके दावत वाली जगह की घोषणा करेंगे।

हालाँकि, अपनी पर्सनल सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल पर एक दिन पहले शनिवार (18 फरवरी 2023) को फैज़ुल ने यह दावत अपनी तरफ के बजाए, वकील डॉ फारुख खान की तरफ से देने की बात कही। फारुख खान AMU के पूर्व छात्र नेता हैं। बता दें कि सपा नेता फहद भी AMU के छात्र रहे हैं। फैजुल कहा कहना है कि इसी नेता कैंपस में वलीमा रखा गया है।

वहीं, AMU के पूर्व उपाध्यक्ष ने नदीम अंसारी ने कैंपस में इस आयोजन का विरोध है। उन्होंने कहा कि कैंपस मे शादी की पार्टी करना जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक शिक्षण संस्थान है। कैंपस में ये सब चीजें शोभा नहीं देतीं। उन्होंने कहा कि वे इसका विरोध करेंगे।

इस्लाम को स्वरा और फ़हद का निकाह कबूल नहीं

स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद के वलीमे की तैयारियाँ फैज़ुल जैसे छात्र नेता जोर-शोर से भले ही कर रहे हों, लेकिन इस्लामी मौलानाओं की नजर में ये निकाह गैर इस्लामी है। बरेली दरगाह आला हजरत के प्रचारक मौलाना शहाबुद्दीन ने भी इसे नाजायज कहा है।

शहाबुद्दीन ने कहा कि शरीयत-ए-इस्लामिया का सीधा-सीधा नजरिया है और हुकुम है कि अगर लड़की गैर-मुस्लिम है और उसने इस्लाम मजहब कबूल नहीं किया और मुस्लिम लड़के से शादी करना चाहती है तो कुरान और हदीस के अनुसार जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लड़की को इस्लाम कबूलना ही होगा।

कुछ समय पूर्व ऐसी निकाह को लेकर ऑपइंडिया से उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के लहरपुर कस्बे में स्थित दारुल उलूम रहमानिया मदरसे के मौलाना और जमीयत-उल-हिंद के जिला महासचिव वकील अहमद काशमी ने खुल कर अपनी राय रखी थी।

तब जमीयत-उल-हिंद के मौलाना वकील अहमद काशमी ने साफ तौर पर कहा था कि इस्लाम में केवल ऐसे निक़ाहों को मान्यता है, जिसमें मियाँ और बीवी दोनों मुस्लिम हों। कासमी के अनुसार शरीयत ऐसे जोड़ों को कतई कबूल नहीं करती, जिसमें कोई भी एक किसी अन्य मत या मज़हब को मानने वाला/वाली हो।

उन्होंने ने ऐसे बेमेल रिश्तों को इस्लाम की बदनामी करने वाला बताते हुए लोगों के खुद से बनाए मनमाने कानून बताया। कासमी का दावा है कि गैर मत-मज़हब वाले रिश्ते दूसरी दुनिया में भी कबूल नहीं होते।

महाशिवरात्रि पर रोकी शिव बारात, कट्टर मुस्लिमों ने दी भक्ति गाने पर माँ-बहन की गालियाँ: एक्शन में MP पुलिस

महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara, Madhya Pradesh) में साम्प्रदायिक तनाव हो गया। शिव बारात में बज रहे DJ को मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने जबरन बंद करवा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौच और झड़प भी हुई।

शिव बारात निकालने के दौरान किए गए हंगामे से नाराज हिंदूवादी संगठनों ने थाने के आगे धरना दिया। उन्होंने आरोपितों के कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी अविलंब गिरफ्तारी की माँग की। घटना शनिवार (18 फरवरी 2023) की है। पुलिस ने इस मामले में जाँच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला छिंदवाड़ा के थाना क्षेत्र चाँद का है। यहाँ स्थित लालगाँव क्षेत्र को मिश्रित आबादी वाला है। बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवभक्तों ने एक बड़ी रैली निकाली थी, जो छिंदवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों से होकर गुजर रही थी।

जुलूस में आगे चल रहे DJ पर धार्मिक गाने बज रहे थे। आरोप है कि लालगाँव में कुछ मुस्लिम युवकों ने जुलूस को रोक लिया और DJ वाले व्यक्ति से गाली-गलौज करने लगे। जब जुलूस में शामिल अन्य श्रद्धालुओं ने इस हरकत का विरोध किया तब उनके साथ भी अभद्रता की गई।

बताया जा रहा है कि इस हरकत से माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग उस वाहन वाले को गंदी-गंदी गालियाँ देते देखे जा सकते हैं, जिस पर DJ और जेनरेटर बँधा हुआ है।

वीडियो में एक आरोपित ने नीली टी-शर्ट पहन रखी है। वहीं, दूसरा आरोपित सफेद शर्ट में दिखाई दे रहा। ये सभी श्रद्धालुओं को फ़ौरन वहाँ निकल जाने के लिए कह रहे हैं। पुलिस इन दोनों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

इसी घटना से संबंधित एक अन्य वीडियो भी सामने आया है। इसमें कई लोगों की भीड़ को पुलिस स्टेशन के आगे देखा जा सकता है। भीड़ में शामिल हिन्दू संगठन आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।

इसके अलावा, एक और वीडियो में हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों द्वारा रविवार (19 फरवरी 2023) को दोपहर 12 बजे शिव की अधूरी यात्रा उसी लालगाँव से पूरी करने का आह्वान किया जा रहा है। इस आह्वान में हर गाँव और कस्बे के लोगों को अपने-अपने साधनों से शामिल होने के लिए कहा गया है।

बताया जा रहा है कि मौके पर भारी पुलिस बल लगा दिया गया है। छिंदवाड़ा में ही आज रविवार (19 फरवरी 2023) को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) के आने का भी कार्यक्रम है।

जावेद अख्तर गए पाकिस्तान, ‘सभी मूर्तियों को हटा… केवल अल्लाह का नाम रहेगा’ वाले फैज फेस्टिवल में: नेटीजेंस ने कहा- वहीं रख लो, बदले में देंगे आटा

अक्सर विवादों में रहने वाले बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) तीन दिवसीय फैज़ फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पाकिस्तान गए हैं। इस शो में दुनिया भर के कई देशों के लोग शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में 60 से अधिक अलग-अलग शो आयोजित होंगे जिसमें चर्चा, डांस, नाटक आदि शामिल हैं।

भारत में अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले जावेद अख्तर पाकिस्तान में अपनी एक किताब का विमोचन भी करेंगे। इसके साथ वो एक मुशायरे में भी हिस्सा लेंगे। शनिवार (18 फरवरी 2023) को पाकिस्तानी पत्रकार और वहाँ के क्रिकेट विशेषज्ञ फरीद खान ने जावेद अख्तर की लाहौर में मौजूदगी की फोटो शेयर की है।

फरीद खान के मुताबिक, जावेद अख्तर पाकिस्तान के फैज़ फेस्टिवल में 5 साल पहले भी शामिल हो चुके हैं। तस्वीर में जावेद कुछ अन्य लोगों के साथ दिखाई दे रहे हैं, जिनमें एक सिख व्यक्ति भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार्यक्रम को पाकिस्तान का साहित्यिक सम्मेलन भी कहा जाता है।

जावेद अख्तर ने इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए वीसा का आवेदन दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया था। जावेद अख्तर के साथ कुछ अन्य भारतीय भी लाहौर गए हैं। हालाँकि, उन अन्य लोगों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

फैज़ फेस्टिवल की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। इसका आयोजन पाकिस्तान स्थित फैज़ फाउंडेशन ट्रस्ट अलहमरा आर्ट्स कौंसिल इन लाहौर के साथ साझीदारी में करता है। बता दें कि ये वही फैज अहमद हैं, जिन्होंने विवादास्पद ‘हम देखेंगे, लाजिम है हम भी देखेंगे…’ लिखा था। 

उनके नज्म के बोल इस तरह हैं– “लाजिम है कि हम भी देखेंगे, जब अर्ज-ए-खुदा के काबे से, सब बुत उठाए जाएँगे, हम अहल-ए-वफा मरदूद-ए-हरम, मसनद पे बिठाए जाएँगे। सब ताज उछाले जाएँगे, सब तख्त गिराए जाएँगे। बस नाम रहेगा अल्लाह का। हम देखेंगे।”

इस नज्म को फैज ने 1979 में सैन्य तानाशाह जिया-उल-हक के संदर्भ में और पाकिस्तान में सैन्य शासन के विरोध में लिखी थी। जिसके बाद फैज अपने क्रांतिकारी विचारों के कारण कई सालों तक जेल में रहे थे। भारत मे अक्सर देश विरोधी और हिंदू विरोधी प्रोपगेंडा में इस नज्म का प्रयोग किया जाता है।

चित्र साभार- @_FaridKhan

वहीं, फरीद खान द्वारा जावेद अख्तर की पाकिस्तान में मौजूदगी पर नेटीजेंस ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। कोलंबस नाम की प्रोफ़ाइल से जावेद अख्तर के बदले पाकिस्तान की गायिका मोमिना मुस्तेशान की माँग की गई है। अनिल नाम के यूजर ने फरीद को लिखा है कि वो जावेद अख्तर को वहीं रहने के लिए हर महीने 100 किलो आटा पाकिस्तान भेजते रहेंगे।

प्रशांत गुप्ता नाम के यूजर ने लिखा कि रख लो वापस मत भेजना। अभिषेक का कहना है कि अगर अगर पाकिस्तानियों द्वारा जावेद अख्तर को वहीं रख लिया जाता है तो उन्हें गिफ्ट में अरविन्द केजरीवाल और राहुल गाँधी भी दे दिए जाएँगे। केशव अरविन्द ने ऐसा करने पर आमिर और शाहरुख़ को उपहार के तौर पर भेजने की बात कही है।

बाप को पकड़ने गई राजस्थान पुलिस, बच्चे को मार डाला: माँ ने कहा- प्रेगनेंट बहू के पेट में मारी लात, मुँह से खून फेंक शिशु की गर्भ में ही मौत – राजस्थान पुलिस ने नकारा

ताज़ा अपडेट: राजस्थान पुलिस ने इस घटना को नकार दिया है। भरतपुर के पुलिस अधीक्षक ने दावा किया है कि पुलिस आरोपित के घर के भीतर नहीं गई थी। उन्होंने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि पुलिस आरोपित के भाइयों से पूछताछ कर के वापस लौट आई थी। नूह के एसपी ने इसे एक दुःखद घटना बताते हुए कहा कि हरियाणा और राजस्थान की पुलिस इस मामले में समन्वय के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एडिशनल एसपी से मामले की जाँच करवाई जा रही है।

हरियाणा के भिवानी में दो कथित मुस्लिमों की मिली लाश के मामले में राजस्थान की पुलिस जाँच कर रही है। इस दौरान पुलिस ने इस केस में आरोपित बनाए गए श्रीकांत पंडित की गर्भवती पत्नी को पुलिस ने इतना मारा कि बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई। श्रीकांत की माँ का कहना है कि पुलिसकर्मी ने उनकी बहू की पेट पर लात मार दी। इससे बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई।

राजस्थान पुलिस ने श्रीकांत पंडित के घर पर रेड की थी। वह श्रीकांत के ठिकाने के बारे में जानकारी लेने के लिए परिजनों को प्रताड़ित कर रही है। इसी दौरान महिलाओं के साथ मारपीट करने की बात सामने आई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस अपने साथ श्रीकांत के दो भाई विष्णु और राहुल को उठाकर ले गई है। उनके बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। परिजनों की शिकायत के बाद अब हरियाणा पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू की है।

दरअसल, दो मुस्लिमों की मिली लाश के मामले में पुलिस गौरक्षक मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव को मुख्य आरोपित बनाई है। इसके साथ ही रिंकू सैनी और श्रीकांत पंडित सहित अन्य लोगों को मोनू मानेसर की ग्रुप के होने के नाम पर खोजबीन कर रही है। उधर, मोनू का कहना है कि उसे इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त वह गुरुग्राम के एक होटल में था, जिसका फुटेज मौजूद है।

बता दें कि मोनू मानेसर को पहले भी कुछ मुस्लिमों की मौत के मामले में आरोपित बनाया गया था, लेकिन वे केस झूठे साबित हुए। वहीं, गौरक्षा को लेकर सक्रियता के कारण मोनू गोतस्करों के निशाने पर रहे हैं। साल 2019 में उनकी हत्या की कोशिश भी हो सकती है। उन्हें गोतस्करों की गोली लगी थी, लेकिन वे अपनी सक्रियता कम नहीं किए।

श्रीकांत पंडित को मोनू मानेसर का साथी बताते हुए राजस्थान पुलिस उनकी खोजबीन शुरू कर दी। श्रीकांत की माँ दुलारी ने बताया कि 16 फरवरी को सुबह 3 बजे राजस्थान पुलिस के करीब 40 लोग उनके घर आ धमके। उन्होंने परिवार को डरा-धमकाकर जबरन घर के गेट खुलवाए और अंदर घुस गए।

श्रीकांत की माँ ने बताया कि घर में घुसते ही राजस्थान पुलिस श्रीकांत के बारे में पूछने लगी। इसके बाद उन्होंने बताया कि श्रीकांत घर पर नहीं है। इतना सुनकर पुलिसकर्मी भड़क गए और परिजनों को गालियाँ देने लगे। जब परिवार की महिलाओं ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहा तो वे उनसे मारपीट करने लगे। वे घर के सदस्यों को पीटते हुए कमरे की तलाशी शुरू कर दी।

दुलारी का कहना है कि इस दौरान राजस्थान पुलिस के कर्मियों ने एक कमरे में श्रीकांत की गर्भवती पत्नी कमलेश को देखा और उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उसके पेट पर लात मार दी। मारपीट की वजह से वह दर्द से तड़पने लगी। इसके बाद परिवार अस्पताल लेकर गया, जहाँ कमलेश की बिगड़ती हालत को देखकर डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके बच्चे को निकाला। दुलारी का कहना है कि बच्चा मृत निकला और उसके मुँह से खून निकल रहा था।

दुलारी का कहना है कि उनकी बहू की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह ICU में भर्ती है। उन्होंने राजस्थान पुलिस पर गर्भ में पल रहे शिशु की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में दुलारी ने नूँह जिले के नगीना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने एसपी से भी इस मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया है। इसके बाद हरियाणा पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई है।

मोनू मानेसर को लेकर दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने

उधर मोनू मानेसर को लेकर राजस्थान पुलिस और हरियाणा पुलिस आमने-सामने आ गई है। राजस्थान की दो मुस्लिमों की कथित हत्या के मामले में मोनू को खोज रही है। वहीं, हरियाणा पुलिस गुरुग्राम के पटौदी में हुए मारपीट व फायरिंग के केस में मोनू को ढूँढ रही है। दोनों राज्यों की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हालाँकि, मोनू को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

दरअसल, 7 फरवरी 2023 को पटौदी थाना में मारपीट और फायरिंग को लेकर एक FIR दर्ज कराई गई थी। इसमें एक समुदाय की लड़की द्वारा दूसरे समुदाय के लड़के के साथ शादी करने से जुड़ा मामला था। यह घटना सामने आने के बाद हंगामा हो गया था। कहा जाता है कि मोनू अपने साथियों के साथ पटौदी पहुँचकर मारपीट और फायरिंग की थी। इसमें मोइन नाम के एक युवक को गोली लग गई थी और वह घायल हो गया था।

जहन्नुमी औरत.. शिर्क करने वालों को अल्लाह माफ़ नहीं करता… सारा अली खान ने की महाशिवरात्रि की पूजा तो भड़के मुस्लिम, कहा – मूर्ति पूजा हराम था, हराम रहेगा

सैफ अली खान की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने महाशिवरात्रि के अवसर पर इंस्टाग्राम में कुछ फोटोज अपलोड की हैं। इन फोटोज में सारा भगवान भोलेनाथ के मंदिर में दिखाई दे रहीं हैं। इसको लेकर इस्लामी कट्टरपंथियों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई है। तस्वीरों में सारा अली खान ध्यान में मग्न और पूजा करती हुई दिख रही हैं।

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज को ‘जय भोलेनाथ’ के कैप्शन के साथ पोस्ट किया था। यही नहीं उन्होंने, कैप्शन में ॐ, त्रिशूल की इमोजी लगाते हुए और महाशिवरात्रि और हर हर महादेव हैशटैग का उपयोग किया।

सारा की इस पोस्ट पर, Muqadas977 नामक यूजर ने लिखा है, “कौन कहता है कि ये मुस्लिम है। शिर्क करने वालों को अल्लाह कभी माफ नहीं करता। सिर्फ इबादत करना इस्लाम नहीं है। इस्लाम में पर्दा भी लाज़िमी है। इसका सिर्फ नाम मुस्लिम वाला है और कुछ नहीं।”

sitara__20 नामक यूजर ने लिखा, “जो अपने धर्म की ही नहीं ही सकती, वो किसकी होगी।”

syed_shifa14 नामक यूजर ने लिखा, “जहन्नुमी औरत”।

Haadu_hamid नामक यूजर ने लिखा, “BC हो तुम अपना नाम जय रखो। सा* तुम पर मुस्लिम नाम अच्छा नहीं लगता।”

alamansari2863 नामक यूजर ने लिखा, “तुम काफ़िर हो तुम्हारे ऊपर मुस्लिम नाम अच्छा नहीं लगता।”

‘fahad29420’ नामक यूजर ने लिखा, “अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नहीं है। अल्लाह सबका मालिक है। मूर्ति पूजा हराम है और हराम ही रहेगा”

वहीं, Shivam_mishra5807 नामक यूजर ने लिखा, “एक भी मुस्लिम सारा की तारीफ नहीं कर रहा। यह दिखाता है कि ये लोग सबको एक जैसे नहीं समझते। ये लोग सबको काफ़िर समझते हैं। सेक्युलरिज्म जैसी कोई चीज नहीं है। इन्हें कोई भी पढ़ा लिखा नहीं सकता।”

‘शराब के नशे में थे पृथ्वी शॉ, मैं उन्हें जानती तक नहीं’: पुलिस हिरासत में भेजी गई इंस्टाग्राम मॉडल सपना गिल, भोजपुरी फिल्मों में कर चुकी है काम

सड़क पर हुई हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद अब अदालत में इंस्टाग्राम मॉडल सपना गिल ने कहा है कि वो क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को जानती भी नहीं हैं उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि घटना के वक्त सलामी बल्लेबाज ने शराब पी रखी थी। इस मामले में अब तक 3 लोगों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि 5 फरार हैं। आरोपित सपना गिल को अँधेरी कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें सोमवार (20 फरवरी, 2023) तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

इंस्टाग्राम पर सपना गिल के 2.26 लाख फॉलोवर्स हैं। साथ ही वो अन्य वीडियो प्लैटफॉर्म्स जोश, यूट्यूब और स्नैपचैट पर भी लोकप्रिय हैं। चंडीगढ़ की सपना गिल फ़िलहाल मुंबई में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वो अनेक प्रकार की ड्रेस में तस्वीरें और डांस वीडियोज शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर 1500 के करीब पोस्ट कर चुकी सपना गिल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ भी काम कर चुकी हैं। 2021 में उन्हें ‘मेरा वतन’ फिल्म में देखा गया था।

वो ‘काशी अमरनाथ’ और ‘निरहुआ चलल लंदन’ जैसी फिल्मों में भी दिखी थीं। आरोप है कि पृथ्वी शॉ ने उनके साथ और सेल्फी लेने से मना कर दिया था, जिसके बाद सपना गिल ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर बेसबॉल बैट से उनकी कार पर हमला कर दिया। सपना गिल का कहना है कि क्लब में पार्टी के दौरान पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों ने मारपीट की। जबकि शॉ के दोस्त का कहना है कि 50,000 रुपए भी धमकी देकर माँगे गए थे।

अदालत में सपना गिल ने दावा किया कि वो न पृथ्वी शॉ को जानती हैं, न ही उन्हें कहीं देखा है और न ही उन्होंने सेल्फी के लिए किसी प्रकार का कोई निवेदन किया था। गिल के वकील ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर दावा किया कि पृथ्वी शॉ पहले से शराबी रहे हैं और BCCI ने उन्हें इसीलिए बैन भी किया था। सपना गिल का कहना है कि उस समय वो दो ही लोग थे, जबकि शॉ की तरफ से 8 लोग थे। सपना गिल का दोस्त शोभित ठाकुर अब भी फरार है।

पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष यादव ने सपना गिल समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज कराई है। इनके खिलाफ ओशिवारा पुलिस थाने में IPC (भारतीय दंड संहिता) की धारा-143 (गैर-कानूनी ढंग से जुटान), 148 (दंगेबाजी), 384 (रंगदारी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालाँकि, सपना गिल का कहना है कि उन्हें फँसाया जा रहा है। शिकायतकर्ता आशीष यादव, पृथ्वी शॉ के फ्लैटमेट भी हैं। शॉ 13 अंतरराष्ट्रीय और 63 IPL मैच भी खेल चुके हैं।