Home Blog Page 2055

दिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल में पेट दर्द का इलाज कराने गई लड़की, दावा- शरीर से अंग निकालकर भर दी प्लास्टिक: पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, बोर्ड का गठन

दिल्ली में नगर निगम द्वारा संचालित अस्पताल के डॉक्टरों पर एक नाबालिग लड़की की शव से अंग चोरी करने का आरोप लगा है। अंतिम संस्कार के समय परिजनों को लड़की के अंग गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद उस्मानपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भजनपुरा इलाके में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के पेट में दर्द की शिकायत थी। इसके बाद उसे 21 जनवरी 2023 को एमसीडी द्वारा संचालित हिन्दूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया। 24 जनवरी 2023 को उसके पेट का ऑपरेशन किया गया।

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उन्हें मरीज से मिलने नहीं दिया गया। डॉक्टरों ने कुछ घंटे में होश आने की बात कही, लेकिन दो दिनों तक लड़की को होश नहीं आया। 26 जनवरी 2023 की सुबह डाक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया।

परिजन के अनुसार, शव लेकर वे घर लौट आए। अंतिम संस्कार की तैयारी करने के दौरान उनकी नजर लड़की के पेट पर पड़ी। परिजनों का आरोप है कि लड़की के पेट पर बने घाव के भीतर पॉलिथीन भरी हुई थी। इसके साथ ही शरीर के भीतरी अंग भी गायब थे। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

दूसरी तरफ हिंदू राव अस्पताल प्रशासन ने लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज के आँतों में घाव था। कोई भी अंग चोरी नहीं किया गया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने कहा है कि जाँच में सहायता के लिए अस्पताल की तरफ से पुलिस को सारे विवरण साझा किए जा रहे हैं।

मुकेश कुमार का कहना है कि अस्पताल प्रशासन जाँच में पुलिस की मदद के लिए तैयार है। मामले की जाँच के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है, जो जीटीबी अस्पताल में रखे शव की जाँच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अमृतकाल का सप्तर्षि बजट: मध्यम वर्ग हो या गरीब-किसान, सबका मोदी सरकार ने रखा ध्यान; इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूती

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 2023-24 का आम बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए। चाहे किसान हो या कोई मिडिल क्लास नौकरीपेशा …सबके लिए मोदी सरकार इस बजट में कोई न कोई सौगात लाई है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत करने के लिए बजट में कई ऐलान किए गए हैं।

वित्त मंत्री ने बताया कि उनका यह बजट सप्तऋषि मंत्र पर आधारित है। इन सप्तऋषियों में समावेशी विकास, वंचितों को वरीयता, बुनियादी ढाँचे और निवेश, क्षमता विस्तार, हरित विकास, युवा शक्ति, और वित्तीय क्षेत्र शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपए किया जाएगा। इसी तरह सरकार ने वाहनों की स्क्रैपिंग के लिए ज्यादा फंड का आवंटन करने के लिए कहा। डिजिटल इकॉनॉमी को बढ़ावा देनी की बात कही।

रेलवे के लिए कुल 2.4 लाख करोड़ रुपए का बजट जारी किया जबकि नई परियोजनाओं के लिए 75000 करोड़ रुपए तक का फंड आवंटित करने को कहा। पीएम आवास योजना में भी 66 पर्सेंट इजाफा हुआ।

इसी तरह वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को एक साल के लिए आगे बढ़ाने का ऐलान किया जिसके मद्देनजर 2 लाख करोड़ जारी किया जाएगा। इतना ही नहीं गरीब कैदी जो अपनी जमानत का पैसा नहीं भर सकते उनके लिए भी सरकार ने पैसे देने का ऐलान किया है।

इसके अलावा मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी घोषणा की। निर्मला सीतारमण ने पर्सनल इनकम टैक्स को लेकर कहा कि 0 से 3 लाख रुपए तक कोई पर्सनल इनकम टैक्स नहीं देना होगा। जबकि 3 से 6 लाख रुपए तक में सिर्फ 5%, 6 से 9 लाख रुपए में 10% , 9 से 12 लाख में 15% , 12 से 15 लाख में 20 % और 15 लाख से ऊपर 30 पर्सेंट टैक्स देना होगा।

ले रही थे फेरे, सबसे पूछती रही- माँ-दादी कहाँ है… पर कौन बताए जिनको करनी थी बेटी की विदाई वे जलकर राख हो गए

झारखंड के धनबाद ने 31 जनवरी 2023 की रात एक ऐसी शादी देखी जिसमें मातमी सन्नाटा पसरा था। फेरे ले रही दुल्हन को खबर तक नहीं थी कि उसकी माँ, दादी, भाई, मौसी व अन्य रिश्तेदार अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह बार-बार पूछती रही कि माँ-दादी कहाँ है? लेकिन हर जुबान मौन था।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार विवाह स्थल पर लड़की के पिता सिर झुकाए बैठे थे। लड़की शादी की रस्में निभा रही थी। विदाई तक उसे उस हादसे की भनक तक न थी जिसने धनबाद में 14 लोगों की जान ले ली। मृतकों में लड़की के 5 परिजन भी हैं। जिस बिल्डिंग में आग लगने की यह घटना हुई उससे करीब 500 दूर ही यह शादी हुई।

धनबाद के आशीर्वाद ट्विन टावर में आग लगने की इस घटना में कई लोग बुरी तरह झुलस भी गए हैं। मृतकों में 10 महिला और 1 बच्चा शामिल है। आग फ्लैट के तीसरे मंजिल स्थित पंकज अग्रवाल के घर में लगी और देखते ही देखते चौथे व 5वें तल पर मौजूद फ्लैट भी इसकी चपेट में आ गए।

एक रिपोर्ट के मुताबिक आग की चपेट में सुबोध लाल वर्णवाल का भी फ्लैट आ गया। यहाँ उनकी बेटी की शादी में कई मेहमान जुटे थे। बकौल रिपोर्ट, जब दमकलकर्मी आग बुझाने के क्रम में फ्लैट पहुँचे तो वहाँ अधिकतर महिलाओं के शव थे और उनमें से अधिकांश के शव पर गहने थे। दुल्हन हालाँकि सजने के लिए फलैैट से बाहर गई हुई थी। वहीं शादी समारोह में पटना से शामिल होने वाली महिला ने बताया कि घटना के वक्त तैयार हो रहीं थीं। अचानक सभी आग लगने के बारे में हल्ला करने लगे और अफरातफरी में वह सीढ़ी की तरफ भागी, लेकिन लाइट चली गई। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई।

धनबाद के डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार ने बताया कि आशीर्वाद अपार्टमेंट में कोई पूजा चल रही थी और इसी दौरान चिंगारी से आग लग गई। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में पूजा के दौरान दीए से आग लगने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आग पहले वहाँ कार्पेट में लगी और फिर तेजी से फैल गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। PMO ने ट्वीट कर कहा है, “आग लगने से लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।” इसके साथ ही उन्होंने घटना में मारे गए लोगों के लिए 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की। वहीं घायलों को 50,000 रुपए की सहायता दी जाएगी।

देवबंद के मदरसे में जिसके साथ पढ़ता था 13 साल का बच्चा, उसने ही कुकर्म कर गला रेता: खेत में मिली थी मस्जिद के इमाम के बेटे की लाश

उत्तर प्रदेश के देवबंद (Deoband, Uttar Pradesh) में मदरसे के नाबालिग छात्र की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। छात्र की हत्या उसके ही साथ पढ़ने वाले छात्र ने की थी। हत्या से पहले आरोपित ने मृतक के साथ कुकर्म भी किया। उसकी पोल ना खुल जाए, इस डर से उसने छात्र को मार डाला। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CCTV फुटेज की जाँच के दौरान पुलिस को मृतक के साथ उसके कुछ दोस्त जाते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद पुलिस ने 5 छात्रों को संदिग्ध मानते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की। इस पूछताछ में एक छात्र ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपित छात्र ने पुलिस को बताया कि उसने सबसे पहले 13 साल के नाबालिग छात्र से अप्राकृतिक रेप किया। उसके बाद वह पोल खुलने से डर गया। उसने चाकू निकाला और उससे छात्र की गला काट दी। मृतक और आरोपित एक ही मदरसे के छात्र थे। पुलिस ने आरोपित नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

मस्जिद के इमाम का बेटा था मृतक

देवबंद के प्रधान संगठन के महासचिव और मानकी गाँव के प्रधान मामूर हसन के मुताबिक मृतक छात्र स्थानीय मस्जिद के इमाम का बेटा था। ऑपइंडिया से बात करते हुए प्रधान मामूर हसन ने बताया कि मरने और मारने वाले दोनों ही छात्र एक ही गाँव और एक ही मदरसे से थे। आरोपित छात्र मृतक का सीनियर है। मामूर के मुताबिक, मृतक और आरोपित सांपला गाँव के मदरसा रहीमिया के छात्र थे। इस मदरसे को एक कमेटी चलाती है।

क्या था पूरा ममला

यह मामला देवबंद कोतवाली के गाँव सांपला बक्काल का है। यहाँ के मदरसे में पढ़ने वाला 13 वर्षीय छात्र सोमवार (30 जनवरी 2023) को शाम 7:30 पर घर से पढ़ने निकला था। रात में जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। पूरी रात खोजबीन के बाद भी वो छात्र को खोज नहीं पाए।

अगले दिन उन्हें गाँव के ही एक खेत में छात्र की लाश मिली। छात्र के नीचे वाले हिस्से में कपड़ा नहीं होने के चलते उसके साथ कुकर्म होने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर के मामले की जाँच शुरू की और उसी छात्र के सहपाठी को कुकर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

नाम बदलकर अबू हसन ने हिंदू युवती को फाँसा फिर रहने लगा लिव इन में, अब श्रद्धा जैसी हालत की दे रहा धमकी, हरिद्वार में अजहर ने राहुल बन कर ली शादी

देश के 2 अलग-अलग हिस्सों से लव जिहाद (Love Jihad) के 2 मामले सामने आए हैं। पहला मामला राजधानी दिल्ली से है, जबकि दूसरा मामला उत्तराखंड से जुड़ा है। दोनों ही मामलों में मुस्लिम युवक हिंदू युवतियों से नाम बदलकर मिले और शादी के बाद उनके साथ धर्मांतरण (Religious Conversion) का दबाव बनाते हुए मारपीट की।

दिल्ली में एक महिला ने अबू हसन ज़ैदी के खिलाफ मारपीट और धर्मान्तरण के लिए दबाव देने का आरोप लगाया है। वह पीड़िता को श्रद्धा वालकर जैसी हाल की धमकी दे रहा है। वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार से आए दूसरे मामले में अज़हर नाम के व्यक्ति पर हिन्दू नाम से महिला से शादी करने और बाद में उसको धर्मान्तरण का दबाव डालने का आरोप लगा है।

पहला मामला दिल्ली के जामिया नगर थाना क्षेत्र का है। रिपोर्ट के मुताबिक, 3 जनवरी 2023 को प्रीति (बदला हुआ नाम) नाम की एक महिला ने पुलिस में अपने पति अबू हसन ज़ैदी के खिलाफ शिकायत FIR दर्ज करवाई है। प्रीति ने जैदी पर कई तरह के आरोप लगाए हैं।

शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि साल 2013 में एक बीमा कम्पनी में काम करने के दौरान उसकी मुलाक़ात अबू हसन से हुई थी। तब अबू ने खुद को आदित्य सिंह बताया था। कुछ समय बाद जैदी ने प्यार और फिर शादी की इच्छा जताई। प्रीति के घर वाले इस रिश्ते से नाखुश थे। इसके बाद भी प्रीति घर वालों की मर्जी के खिलाफ जैदी के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी।

प्रीति का आरोप है कि लिव इन में रहने के दौरान अबू हसन जैदी ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़िता से जबरन मांस पकवाए गए और रोज़े रखने के लिए मजबूर किया। जैदी ने को जबरन इस्लाम कबूल करवाकर सिमरन अली बना दिया। इतना ही नहीं, उसके कमाए पैसे भी वह छीन लेता था।

पीड़िता का कहना है कि जब उसने जैदी पर शादी का दबाव बनाया, तब उसने 7 साल बाद अक्टूबर 2020 में अमरोहा में निकाह करने का नाटक किया। इस निकाह को भी बाद में वह मानने से इंकार कर दिया। प्रीति के अनुसार इस दौरान अबू हसन जैदी उसकी पिटाई भी करता था।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने प्रताड़ना की शिकायत दिल्ली पुलिस से की तो आरोपित ने उलटे उसी पर ब्लैकमेलिंग और पैसे माँगने का आरोप लगा दिया। प्रीति के मुताबिक, जैदी ने उसका हाल श्रद्धा जैसा करने की धमकी दी है। पीड़िता का कहना है कि 13 जनवरी को2023 FIR दर्ज करवाने के बाद भी दिल्ली पुलिस ने आरोपित को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।

हरिद्वार में भी लव जिहाद

दूसरी घटना उत्तराखंड के हरिद्वार की है। लव जिहाद इस मामले में कनखल की रहने वाली एक लड़की ने अजहर नाम के युवक पर शादी के बाद धर्मांतरण का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि कासगंज निवासी अज़हर ने राहुल नाम से उस से 9 साल पहले दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

महिला का कहना है कि अजहर से शादी के बाद उसे 2 बच्चे भी हैं। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद अजहर उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने लगा। जब वह इससे इनकार करती थी, तो वह उससे मारपीट करता था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज़हर को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजहर के पास से 2 आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। इनमें से एक आधार कार्ड पर उसका नाम राहुल है। हरिद्वार के संत लोकेश दास ने इस मामले को लव जिहाद बताया है और कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

₹7 लाख तक की कमाई पर टैक्स नहीं, ₹2200 करोड़ बागवानी, ₹20 लाख करोड़ कृषि के लिए: मोदी सरकार के बजट में ‘ग्रीन ग्रोथ’ पर ध्यान

साल 2023-24 के आम बजट में किसानों और नौकरीपेशा लोगों का खासतौर पर ख्याल रखा गया है। इस बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जहाँ किसानों को प्रोत्साहित करने की बात कही। वहीं नौकरी वाले लोगों के लिए ऐलान किया कि 7 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए मिलेट्स को ‘श्री अन्न’ का नाम दिया। उन्होंने बताया कहा कि भारतीय मिलेट्स संस्थान का भी गठन होगा।

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार इस वर्ष बागवानी परियोजनाओं के लिए 2200 करोड़ रुपए की रकम जारी करेगी। इतना ही नहीं किसानों के साथ पर्यावरण की रक्षा पर भी खासा ध्यान दिया जाएगा जिसे ग्रीन ग्रोथ का नाम दिया गया है। इसी तरह किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि इस बार सरकार कृषि से जुड़े स्टार्टअप्स को प्राथमिकता देने वाली है। इसके लिए युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनाया जाएगा।

वित्त मंत्री ने डिजिटल इंफ्रा फॉर एग्रीकल्चर की मदद से किसानों की समस्या के समाधान की कोशिश करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि इससे फसल, मार्केट इंटेलिजेंस और एग्रीटेक उद्योग एवं स्टार्टअप में मदद मिलेगी।

इसी तरह मुफ्त अनाज पर 2 लाख करोड़ का बजट जारी होगा, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देने के साथ कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपए किया जाएगा। निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट के अनुसार इस वर्ष भी किसानों को लोन में छूट दी जाती रहेगी।

2

₹7 लाख की आय पर कोई टैक्स नहीं

बता दें कि बजट 2023 में जहाँ किसानों के लिए कई ऐलान किए गए हैं। वहीं शहर में रहने वाले नौकरी पेशा लोगों को भी मोदी सरकार ने सौगात दी है। इस बजट में कहा गया है कि सालाना 7 लाख कमाई वाले लोगों को कोई टैक्स नहीं देना होगा।

यहाँ मालूम हो कि निर्मला सीतारमण ने लंबे सय के बाद इनकम टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव किए हैं। 2014 के बाद पहली बार टैक्स एग्जेंप्शन लिमिट को बढ़ाया गया है। इसमें ढाई लाख रुपए से बढ़ाकर तीन लाख कर दिया गया है।

80 करोड़ को मुफ्त राशन, 47.8 करोड़ के जनधन खाते: निर्मला सीतारमण ने बताया भारत 9 सालों में बना 5वीं सबड़े बड़ी अर्थव्यवस्था, ₹1.97 लाख हुई प्रति व्यक्ति आय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 2023-24 का आम बजट पेश करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने जहाँ इस बजट को अमृतकाल का पहला बजट बताया। वहीं पिछले वर्ष में सरकार की नीतियाँ और उपलब्धियों पर भी गौर करवाया। उन्होंने कहा कि 9 सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।

उन्होंने बताया कि कैसे मोदी सरकार ने कोरोना काल के दौरान 80 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों को 28 महीने से मुफ्त राशन दिया गया। इसके अलावा प्रति व्यक्ति आय भी तेजी से बढ़ते हुए 1.97 लाख रुपए हो गई है। वित्त मंत्री ने बताया कि उनकी सरकार में अब तक  47.8 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं। इसके अलावा 14 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मदद दी गई है।

उल्लेखनीय है कि साल 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले संसद में आज (1 फरवरी 2023) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार का 11वाँ बजट (Budget 2023) 11 बजे से पेश करना शुरू कर दिया है। बजट पेश करने से पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अनुमति ली। उसके बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग से बजट की मंजूरी ली। 

बजट की खास बात यह है कि वित्त मंत्री इस बार भी पेपरलेस बजट पेश कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पत्रकारों व अन्य लोगों को इस बार बजट की हार्ड कॉपी पढ़ने को नहीं मिलेगी। केवल मंत्रियों एवं सांसदों के पढ़ने के लिए हार्ड कॉपी भी प्रिंट कराई गई हैं। इस बजट में सरकार रोड और रेल नेटवर्क जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़ा बजट जारी कर सकती है। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि और मनरेगा जैसी कल्याणकारी स्कीमों के लिए भी आवंटन में बढ़ौतरी देखी जा सकती है।

न खाना, न बिस्तर, न बाथरूम: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी का घर में 7 दिन से चल रहा टॉर्चर, बताया- सिक्योरिटी गार्ड और कैमरों से हो रही निगरानी

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी आलिया की माने तो बीते 7 दिन से घर में उन्हें टॉर्चर किया जा रहा है। घर के हॉल में उनको सीमित कर उनकी निगरानी की जा रही है। उन्हें न खाना मिल रहा है। न उनके पास सोने को बिस्तर है और न बाथरूम।

आलिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि अपने शौहर के घर में उन्हें हॉल में रहने को मजबूर किया जा रहा है। दुबई से लौटे उनके बच्चे भी सोफे पर सोने को मजबूर हैं। सिक्योरिटी गार्ड और कैमरों से उनकी निगरानी हो रही है। वे किसी तरह गेस्ट टॉयलेट का इस्तेमाल कर पा रही हैं। उन्होंने बताया है कि यह सब कुछ सात दिनों से चल रहा है। लेकिन उनके शौहर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनकी सुरक्षा की चिंता नहीं है।

आलिया के वकील ने इस प्रताड़ना के लिए नवाजुद्दीन के परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही पुलिस पर भी अपनी मुवक्किल को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया के वकील रिज़वान ने अपनी मुवक्किल के साथ हो रही पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया है। रिज़वान ने कहा कि नवाजुद्दीन और उनके घर वालों ने आलिया को घर से बेदखल करने के लिए सारे हथकंडे अपना रहे हैं। वकील के अनुसार ससुराल में आलिया को खाने और नहाने तक नहीं दिया जा रहा। आलिया की सास मेहरुन्निशा द्वारा दर्ज FIR को झूठा बताते हुए एडवोकेट रिज़वान ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई कर आलिया को परेशान करने का आरोप लगाया है।

एडवोकेट रिज़वान ने कहा कि पुलिस ने कभी भी आलिया के अधिकारों की रक्षा नहीं की। यहाँ तक कि उनकी प्रताड़ना और फजीहत उन्होंने पुलिस के आगे ही की। वकील का आरोप है कि पुलिस के आगे ही न सिर्फ आलिया के चरित्र पर सवाल खड़े किए गए बल्कि उनके बच्चे की प्रमाणिकता पूछी गई। रिज़वान के मुताबिक इस बाबत भी आलिया द्वारा IPC 509 की दी गई शिकायत पर भी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

आलिया के वकील ने आगे आरोप लगाया है कि पिछले 7 दिनों से आलिया के ससुराल वाले उसे बुरी तरह से प्रताड़ना दे रहे हैं। इस प्रताड़ना में आलिया को 24 घंटे CCTV सर्विलान्स में रखने के साथ उनके आसपास पुरुष सिक्योरिटी गार्ड रखना शामिल है।

गौरतलब है कि पिछले महीने सास मेहरुन्निशा ने आलिया पर मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में IPC 452, 323, 504, 506 के तहत FIR दर्ज करवाई थी। इस केस में पुलिस ने आलिया को 23 जनवरी तक पेश हो कर अपना पक्ष रखने का नोटिस जारी किया था। इस FIR को अपने खिलाफ अन्याय बताते हुए आलिया ने पुलिस पर अपनी शिकायत पर ध्यान न देने और अपने खिलाफ हुई शिकायत पर फ़ौरन कार्रवाई करने का आरोप लगाया था।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी आलिया और नवाजुद्दीन के बीच अनबन की खबरें आईं थीं। तब आलिया ने नवाजुद्दीन पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। आलिया ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अपने शौहर नवाजुद्दीन, उनके भाई मिनाजुद्दीन, फैजुद्दीन, अयाजुद्दीन और अम्मी मेहरूनिशा आदि के खिलाफ FIR दर्ज करवाया था। बाद में घटनास्थल उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर होने की वजह से यह केस बुढ़ाना थाने में ट्रांसफर हो गया था। इस शिकायत में आलिया ने नवाजुद्दीन के भाई मिनहाजुद्दीन पर छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया था।

‘अमृत काल का पहला बजट’ : FM निर्मला सीतारमण लाईं 2023 का पेपरलेस बजट, रुपए में तेजी आई

साल 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले संसद में आज (1 फरवरी 2023) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार का 11वाँ बजट (Budget 2023) पेश करना शुरू कर दिया है। बजट पेश करने से पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अनुमति ली। उसके बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग से बजट की मंजूरी ली। 11 बजे से उन्होंने संसद में बजट पढ़ना शुरू किया और कहा कि ये अमृत काल का पहला बजट है। पूरी दुनिया की नजर भारत की अर्थव्यवस्था पर है। हमें विश्वास है कि देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी जहाँ भी होंगे खुश होंगे।

बजट की खास बात यह है कि वित्त मंत्री इस बार भी पेपरलेस बजट पेश कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पत्रकारों व अन्य लोगों को इस बार बजट की हार्ड कॉपी पढ़ने को नहीं मिलेगी। केवल मंत्रियों एवं सांसदों के पढ़ने के लिए हार्ड कॉपी भी प्रिंट कराई गई हैं। इस बजट में सरकार रोड और रेल नेटवर्क जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़ा बजट जारी कर सकती है। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि और मनरेगा जैसी कल्याणकारी स्कीमों के लिए भी आवंटन में बढ़ौतरी देखी जा सकती है।

बता दें कि संसद में बजट पेश होने से ठीक पहले रुपए को डॉलर के मुकाबले मजबूत होते देखा गया। रिपोर्ट्स बता रही हैं रुपए में आज 12 पैसे की तेजी देखी गई है। फिलहाल रुपया 81.76 रुपए का कारोबार कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले निर्मला सीतारमण ने बजट सत्र की शुरुआत करते हुए मंगलवार (31 जनवरी, 2023) को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2023 पेश किया था। इस सर्वे में देश की जीडीपी में तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई थी। साथ ही कहा गया था कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। जारी वित्तीय वर्ष की पहली तीन तिमाही में सरकार ने जीएसटी से 13.40 लाख करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित किया है। आर्थिक सर्वेक्षण 2023 मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन के मार्गदर्शन में आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) द्वारा तैयार किया गया। 

हिंदू बनना चाहता है गाजियाबाद का एक मुस्लिम परिवार, परिजन नाराज: घर वापसी रोकने को समुदाय विशेष के युवक दे रहे धमकी

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाला एक मुस्लिम परिवार घर वापसी करना चाहता है। लेकिन उसे हिंदू बनने से रोकने को लेकर धमकी दी जा रही है। धमकी देने का आरोप समुदाय विशेष के कुछ युवकों पर हैं। पीड़ित मोहम्मद रईस ने इस संबंध में इंदिरापुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद रईस वर्ष 2014 से इंदिरापुरम में अपनी पत्नी सुगरा, बेटे शाद व बेटी रिमशा के साथ रहते हैं। वह मूल रूप से दिल्ली के द्वारका सेक्टर-3 के जेजे कॉलोनी के रहने वाले हैं। दिल्ली में उनका कपड़ों का कारोबार है। मोहम्मद रईस का कहना है कि वह बीते 3-4 सालों से हिंदू धर्म को जान-समझ रहे हैं और इससे प्रभावित हैं। इसके चलते वह परिवार के साथ हिंदू धर्म अपनाना चाह रहे हैं । बकौल रईस, जब उन्होंने यह बात अपने परिजनों को बताई तो सब नाराज हो गए। कई लोगों ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया।

रईस के अनुसार परिचित उन्हें हिंदू धर्म अपनाने से रोक रहे हैं। इसी क्रम में डासना का रहने वाला उनका परिचित रेहान और राजा दिसंबर में उनके घर आए। हिंदू धर्म नहीं अपनाने के लिए कहा। मदद के नाम पर 10 हजार रुपए भी दिए। मोहम्मद रईस ने आरोप लगाया है कि 23 जनवरी 2023 को ये लोग फिर से उसके घर आए और बहला-फुसलाकर नोएडा ले गए। वहाँ घर वापसी नहीं करने का दबाव डाला। मना करने मारपीट की और मोबाइल फोन छीन लिया। वे किसी तरह से वहाँ से जान बचाकर भागे।

उन्होंने इसकी शिकायत इंदिरापुरम थाने में की है। मामले को लेकर एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया, “27 जनवरी 2023 को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई गई थी। एक मुस्लिम युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि वह धर्म परिवर्तन करना चाहता है। इस वजह से उसे लगातार धमकी मिल रही हैं। युवक ने मामले में कुछ लोगों के नाम बताए हैं, जिसे लेकर एक मुकदमा दर्ज किया गया है।” एसीपी ने कहा कि कोई भी बालिग व्यक्ति अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन कर सकता है। यह उसका लोकतांत्रिक अधिकार है। रईस र उसके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।