Home Blog Page 2811

ओवैसी की पार्टी का था नेता, अब बीवी के साथ बनेगा हिन्दू: वायरल वीडियो में बोला – ‘ये सब समाजवादी के गुंडे, हमें CM योगी पर पूरा भरोसा’

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक मुस्लिम दम्पति ने हिन्दू बनने का एलान किया है। एलान करने वाले ओवैसी की पार्टी AIMIM का पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। इन्होंने खुद को अपने परिवार से प्रताड़ित बताया है। मुसलमान से हिंदू बनने की घोषणा करने वाली महिला का नाम समीना परवीन और उनके शौहर का नाम मोहम्मद रूबेद साबिर है। घोषणा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हुए वीडियो में महिला ने कहा, “हमारी कोई भी मदद नहीं कर रहा। तो फिर हमें धर्म परिवर्तन ही करना पड़ेगा और हम करेंगे भी। मेरी जिंदगी बिलकुल खराब हो चुकी है। मेरी शादी के बाद से मेरे ससुराल वालों ने मुझे बहुत ज्यादा परेशान किया। एकलौता लड़का बता कर अच्छा खासा दहेज माँगा गया। निकाह के बाद भी मेरे अब्बा से पैसे की माँग की जाती रही। मेरे अब्बा के पास पैसे खत्म हो गए तो अब कहाँ से दें। फिर हमें धमकाया जाने लगा और झूठे मुकदमे लादने शुरू कर दिए गए। मेरे जेवर गिरवी हो गए। मैं हर बड़े मुस्लिम को बिठा चुकी हूँ। हर किसी के पास जा चुकी हूँ पर हमें जवाब मिलता है कि अगर तुम्हारा साथ देंगे तो हम भी झूठे केस में फँसा दिए जाएँगे। मेरी मदद करने वालों को भी यही धमकी दी जाती है। ऐसा समाज और मज़हब किस काम का?”

इसी वीडियो में महिला का शौहर बताए जा रहे मोहम्मद रूबेद साबिर ने कहा, “हम हिन्दू होना चाहते हैं। हमें मुख्यमंत्री योगी पर पूरा भरोसा है। ये सब (विपक्षी) समाजवादी के गुंडे हैं। मोहम्मद परवेज भी समाजवादी का बहुत पुराना गुंडा है। हमारे अब्बा भी समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं। इसीलिए वो हम पर इतना जुल्म और ज्यादती कर रहे हैं।”

पीड़ित दम्पति ने खुद के परिवार द्वारा प्रताड़ना की जानकारी और हिन्दू बनने के एलान के साथ मुरादाबाद के SSP को शिकायती पत्र भी लिखा है। पत्र के मुताबिक मामला मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र के लाजपत नगर का है। शिकायत में पीड़िता ने अपनी ही ससुराल के मोहम्मद परवेज़, शाहिद रज़ा, साबिर हुसैन और अपनी ननदों को अपनी प्रताड़ना का दोषी बताया है।

साबिर हुसैन पीड़िता के ससुर हैं, जिनकी बीवी का इंतकाल हो चुका है। पुलिस को दी गई शिकायत में अपने घर का बिजली-पानी का कनेक्शन काटने, घर पर जबरन कब्ज़े के प्रयास, अपने और मायके पक्ष के ऊपर फर्जी मुकदमे लादने के साथ अपनी और अपने शौहर की जिंदगी खराब करने की धमकी देने आदि का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी गई शिकायत

पुलिस ने बताया पारिवारिक विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुरादाबाद पुलिस ने इसको पारिवारिक विवाद बताया है। जिले के SP सिटी ने बताया, “समीना परवीन और उनके ससुर साबिर हुसैन में काफी लम्बे समय से पारिवारिक विवाद सम्पत्ति के बँटवारे को लेकर चल रहा है। समीना अपने पति रूबेद के साथ उसी मकान के निचले हिस्से में रहतीं हैं, जिसके ऊपरी हिस्से में उनके ससुर साबिर हुसैन रहते हैं। उस मकान का बिजली बिल लम्बे समय तक जमा नहीं हुआ था, जिसके चलते कनेक्शन काटा गया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इससे पहले भी इनके बीच कई मुकदमे लिखे गए हैं।

पुलिस ने आगे बताया, “साबिर हुसैन अपनी सम्पत्ति का 5 हिस्सों में बँटवारा करना चाह रहे हैं, जिसमें 3 हिस्सा उनकी बेटियों का, 1 हिस्सा बेटे और 1 हिस्सा खुद का है। जबकि उनका बेटा रूबेद जमीन का सिर्फ अपने और अपने अब्बा के हिस्से में बँटवारा चाहता है। इसी के चलते एक दूसरे पर दोनों पक्ष आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। इनका मामला अदालत में भी चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुला कर समझौते का भी प्रयास किया पर दोनों के बीच अभी भी विवाद बना हुआ है। इसी के चलते रूबेद की पत्नी ने सोशल मीडिया पर धर्म परिवर्तन करने का वीडियो बना कर ट्वीट किया है, जिसका जवाब दिया गया है। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की जा रही है।”

‘पूरी जिंदगी सिर्फ आराम किया है मेरे बेटे ने’

अपने बेटे और बहू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रूबेद के अब्बा साबिर हुसैन मीडिया के सामने आए। उन्होने कहा, “मेरा बेटा मेरी पूरी जमीन खुद लेना चाहता है। मैं अपने जमीन का एक हिस्सा उसे दूँ या न दूँ, ये मेरी मर्जी है। वो कभी काम नहीं किया, सिर्फ आराम किया है। मुझ पर बलात्कार का भी आरोप लगा चुके हैं वो। हम नहीं बल्कि वही हमारे साथ ज्यादती कर रहा है।”

अंबेडकर जयंती पर अल्लाह-हू-अकबर/इस्लाम जिंदाबाद के नारे, महिलाओं से छेड़खानी… राज ठाकरे को PFI की चेतावनी

महाराष्ट्र के संगमनेर (Sangamner, Maharashtra) में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निकाले गए जुलूस में कुछ दंगाई युवकों ने हंगामा कर दिया और इस्लाम जिंदाबाद और अल्लाह-हू-अकबर के भड़काऊ नारे लगाए। इस दौरान भीड़ द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ करने की भी बात कही जा रही है। वहीं, मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) द्वारा लाउडस्पीकर पर नमाज को लेकर दिए गए बयान पर कट्टर इस्लामिक संगठन PFI ने चेतावनी देते हुए कहा कि मुस्लिमों को छोड़ोगे तो वे छोड़ेंगे नहीं।

दरअसल, बाबासाहेब की जयंती पर 14 अप्रैल को अहमदनगर जिले के संगमनेर में जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान 100-120 मुस्लिमों की भीड़ ने हाथ में धार्मिक झंडे लेकर आपत्तिजनक नारे शुरू कर दिए। जुलूस में अफरा-तफरी का माहौल पैदा करते हुए दंगाई ने ना सिर्फ इस्लाम जिंदाबाद और अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाए, बल्कि महिलाओं से छेड़छाड़ भी की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में 100-120 दंगाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, दंगा भड़काने, मारपीट करने और महिलाओं से छेड़छाड़ करने के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति रोकथाम अधिनियम (अत्याचार) (SC-ST Act) के तहत मामले दर्ज कर लिया है। इस मामले में अब तक दंगाइयों को गिरफ्तार भी किया गया है।

राज ठाकरे को PFI ने दी चेतावनी

इधर कट्टर इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे को लाउडस्पीकर पर नमाज का विरोध करने पर चेतावनी दी है। ठाणे ग्रामीण के मुस्लिम बहुल इलाके मुंब्रा में जुमे की नमाज के बाद संगठन के स्थानीय अध्यक्ष अब्दुल मतीन शेखानी ने यह धमकी दी।

शेखानी ने कहा कि अगर लाउडस्पीकर पर किसी ने हाथ लगाया तो PFI सबसे पहले खड़ी नजर आएगी। उन्होंने धमकाने वाले अंदाज में कहा, “हमें छेड़ेगो तो हम छोड़ेंगे नही।” लोगों को उकसाते हुए उन्होंने कहा कि देश में मुस्लिमों के साथ बहुत जुल्म हो रहा है।

शेखानी ने कहा, “हमारा एक दूसरा नारा भी है कि हमको छेड़ो मत। हमको छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं, ये याद रखना। एक भी मदरसा, एक भी मस्जिद, एक भी लाउडस्पीकर पर आपने हाथ लगाने की कोशिश की तो सबसे आगे PFI नजर आएगी।”

मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने शेखानी के खिलाफ बिना अनुमति सभा करने और भड़काऊ भाषण देने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। शेखानी ने जिस सभा का आयोजन किया था, उसके लिए उन्होंने अनुमति नहीं ली थी। पुलिस ने IPC की धारा 188 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37 (3) और 135 के तहत केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले राज ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित करते हुए मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की माँग की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर इस मुद्दे पर राज्य सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो हम मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाकर फुल वॉल्युम में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। 

बता दें कि रामनवमी में देश के कई राज्यों में हिंसा की घटनाएँ सामने आई थी। गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में दंगाइयों ने भगवान राम की शोभा यात्रा पर पथराव किया और इलाके के हिंदुओं के घरों में आग लगा दी। इस दौरान दंगाई भीड़ ने घरों में लूट-पाट को भी अंजाम दिया।

बजरंगबली की हुई थी 3 शादी, एक खास मंदिर में पत्नी के साथ हैं विराजमान: हनुमान जयंती पर जानें पौराणिक कथा

बाल हनुमान का जन्म चैत्र माह की पूर्णिमा को मंगलवार के दिन चित्रा नक्षत्र और मेष लग्न के योग में हुआ था – मतलब हनुमान जयंती। मंगलमूर्ति हनुमान जी एक बाल ब्रह्मचारी और रामभक्त के रूप में पूजे जाते हैं, यह आप सभी को पता होगा। पर क्या वे अविवाहित थे? अगर नहीं तो उनकी पत्नी कौन थीं? हनुमान जयंती पर आज हम जानेंगे इसी रोचक जानकारी को और इसके पीछे के तर्क को।

आज पूरे विश्व में बजरंगबली के भक्त हनुमान जयंती मना रहे हैं। यह हर वर्ष चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। इस बार चैत्र पूर्णिमा या हनुमान जयंती आज 16 अप्रैल 2022 को है। दिन शनिवार होने के कारण ये और भी खास हो गई है।

जिन पौराणिक कथाओं पर हम बात करने जा रहे हैं, वो आपको हैरत में डाल सकते हैं! जैसे एक तरफ जहाँ भगवान हनुमान बाल ब्रह्मचारी हैं, वहीं उनके 3 विवाह भी हुए थे। लेकिन इन तीनों की परिस्थितियाँ और काल बेहद रोचक रहे हैं। चौंक गए हैं तो धीरज धरिए, पूरी जानकारी नीचे है।

विवाहित बजरंगबली की पुष्टि आंध्र प्रदेश के उस मंदिर से भी होती है, जहाँ भगवान हनुमान की उनकी पत्नी सुर्वचला के साथ एक मंदिर है। यह एकमात्र ऐसा मंदिर है, जो बजरंगबली के विवाह का प्रतीक भी माना जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर की इतनी मान्यता है कि कई जोड़े अपने वैवाहिक जीवन के सुखमय होने की कामना लिए यहाँ दर्शन को आते हैं।

चलिए आज हम बताते हैं कि बाल ब्रह्मचारी रहे भगवान हनुमान के तीन-तीन विवाह क्यों और कैसे हुए? पौराणिक ग्रंथों में कई जगहों पर उनके विवाह का वर्णन किया गया है।

सूर्य पुत्री सुर्वचला से विवाह

पहली पौराणिक कथा के अनुसार, पराशर संहिता में भगवान सूर्य की पुत्री सुर्वचला और हनुमान जी के विवाह का प्रसंग है। रुद्रावतार भगवान हनुमान ने सूर्य देवता को अपना गुरु बनाया था और उन्होंने सूर्य देव से 9 विद्याओं में पारंगत होने का निश्चय किया था। सूर्यदेव चाहते थे कि वो हनुमान को 9 विद्याओं का ज्ञान दें। इनमें से 5 विद्याएँ तो हनुमान जी ने सीख ली थीं। बाकी की 4 विद्याओं के लिए उनका विवाहित होना अनिवार्य था।

ऐसी स्थिति को देखते हुए सूर्यदेव ने अपनी पुत्री का विवाह हनुमान जी के साथ संपन्न करा दिया। लेकिन विवाह के बाद सुर्वचला सदा के लिए तपस्या में लीन हो गईं। इसके साथ ही हनुमान जी भी अपनी बाकी चार विद्याओं के ज्ञान को प्राप्त करने में लग गए। इस प्रकार विवाहित होने के बाद भी भगवान हनुमान का ब्रह्मचर्य व्रत नहीं टूटा।

सूर्यदेव ने हनुमान जी का ब्रह्मचर्य टूटने नहीं दिया

सूर्यदेव ने हनुमान जी को बताया था कि विवाह के बाद सुर्वचला फिर से तपस्या में लीन हो जाएगी और ऐसा हुआ भी। हनुमान जी भी अपनी बाकी चार विद्याओं का ज्ञान प्राप्त करने में लग गए।

सुर्वचला का जन्म किसी गर्भ से नहीं हुआ था, इसलिए कहते हैं कि उनसे शादी करने के बाद भी हनुमान जी के ब्रह्मचर्य में कोई बाधा नहीं आई और विशेष परिस्थितियों में विवाहित होने के कारण हनुमान जी ब्रह्मचारी ही कहलाए।

रावण पुत्री अनंगकुसुमा से विवाह

पउमचरित के एक प्रसंग अनुसार रावण और वरूण देव के बीच युद्ध के समय वरूण देव की ओर से वानरराज हनुमान रावण से लड़े और उसके सभी पुत्रों को बंधक बना लिया। ऐसी मान्यता है कि युद्ध में हार के बाद रावण ने अपनी पुत्री अनंगकुसुमा का विवाह हनुमान जी से कर दिया था।

इस प्रसंग का उल्लेख पउम चरित शास्त्र में मिलता है। इस प्रसंग में सीता-हरण के संदर्भ में एक घटना का जिक्र है, अनंगकुसुमा के मूर्च्छित होने की बात है। हुआ यूँ कि जब खर-दूषण वध का समाचार लेकर राक्षस-दूत हनुमान की सभा में पहुँचा तो अंत:पुर में शोक छा गया और अनंगकुसुमा मूर्च्छित हो गईं। अनंगकुसुमा इसलिए मूर्च्छित हो गईं क्योंकि यह दुःखद समाचार उनके परिजनों की मृत्यु का था।

वरुण देव की पुत्री सत्यवती से विवाह

रावण और वरुण देव के बीच हुए युद्ध में हनुमान जी ने ही प्रतिनिधि के तौर पर लड़कर वरुण देव को अंतिम विजय दिलाई थी। इससे प्रसन्न होकर वरूण देव ने हनुमान जी का विवाह पुत्री सत्यवती से कर दिया था।

शास्त्रों में भले ही बजरंगबली के इन विवाहों का उल्लेख है, लेकिन ये तीनों विवाह विशेष परिस्थितियों में ही हुए थे। वहीं यह भी कहा जाता है कि भगवान हनुमान ने कभी भी अपनी पत्नियों के साथ वैवाहिक संबंधों का निर्वाह नहीं किया। अतः वह आजीवन ब्रह्मचारी ही रहे।

तेलंगाना में है गृहस्थ हनुमान जी का मंदिर

तेलंगाना के खम्मम जिले में भगवान हनुमान का एक खास मंदिर है। यहाँ गृहस्थ रूप में पत्नी सुर्वचला संग हनुमान जी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में बजरंगबली का उनकी पत्नी के साथ दर्शन मात्र से ही वैवाहिक जीवन में आने वाली सभी बाधाएँ दूर हो जाती हैं, दांपत्य जीवन सुखमय बनता है।

‘अगर भारत को छेड़ा तो किसी को नहीं छोड़ेंगे’: अमेरिका की धरती पर राजनाथ सिंह की दो टूक, बोले- टॉप-3 इकोनॉमी बनने से कोई नहीं रोक सकता

अमेरिका (America) में 2+2 मीटिंग के लिए गए भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सैन फ्रांसिस्को स्थित वाणिज्य दूतावास से चीन को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने चीन के साथ गतिरोध में भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाई गई बहादुरी के बारे में बताया है। उन्होंने इशारों में कहा कि अगर भारत को नुकसान हुआ तो भारत किसी को भी नहीं छोड़ेगा।

रक्षा मंत्री ने कहा, “मैं खुले तौर पर यह नहीं कह सकता कि उन्होंने (भारतीय सैनिकों ने) क्या किया और हमने (सरकार ने) क्या फैसले लिए। लेकिन मैं निश्चित रूप से कह सकता हूँ कि (चीन को) एक संदेश गया है कि अगर भारत को नुकसान हुआ तो भारत किसी को नहीं बख्शेगा।”

उल्लेखनीय है कि साल 2020 मई के महीने में लद्दाख में पैंगोंग झील के क्षेत्र में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। 15 जून, 2020 को दोनों सैनिकों के गलवान घाटी में भिड़ंत में 20 भारतीय जवान बलिदान हो गए थे। कई चीनी सैनिक भी मारे गए थे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की इमेज बदली है और देश का मान बढ़ा है। अगले कुछ सालों में दुनिया की कोई भी ताकत भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्था बनने से नहीं रोक सकती है।

इशारों में रक्षा मंत्री ने रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका के ऐतराज पर उसे आइना दिखाया। इशारों में उन्होंने कहा कि किसी एक देश के साथ उसके संबंध दूसरे की कीमत पर नहीं हो सकते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, “अगर भारत के एक देश के साथ अच्छे संबंध हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि किसी अन्य देश के साथ उसके संबंध खराब हो जाएँगे। भारत ने इस तरह की कूटनीति कभी नहीं अपनाई है। भारत इसे कभी नहीं अपनाएगा। हम अंतरराष्ट्रीय संबंधों में जीरो-सम गेम में विश्वास नहीं करते हैं।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत द्विपक्षीय संबंधों में यकीन करता है, जो दोनों देशों के लिए ‘विन-विन’ हो। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन संकट के बीच भारत रूस से तेल खरीद रहा है, जिसका अमेरिका विरोध कर रहा है।

राजस्थान के अजमेर में इसरार और सोहेल ने कुत्ते को स्कूटी से बाँधकर घसीटा, हुई दर्दनाक मौत: शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया

समाज में हर तरह के लिए लोग होते हैं, लेकिन जब बेजुबान प्राणियों पर कोई बर्बरता की हदें पार करता है तो समाज उसके क्रूर स्वभाव को बर्दाश्त नहीं करता। राजस्थान के अजमेर (Ajmer, Rajsthan) में ऐसे ही क्रूर स्वभाव वाले कुछ लोगों का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तीन युवक एक निरीह कुत्ते को स्कूटी से बाँधकर घसीट रहे हैं। शिकायत के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक स्कूटर पर तीन युवक बैठे हुए हैं और एक कुत्ते को तार के सहारे स्कूटी से बाँधकर पूरे गाँव में घसीट रहे हैं। वहीं, इस बर्बरता को देखकर लोग हँस रहे हैं और कोई व्यक्ति उन्हें रोकने की कोशिश नहीं कर रहा। इस तरह घसीटे जाने के बाद कुत्ते की दर्दनाक मौत हो गई। वीडियो में सुना जा सकता है कि कोई कह रहा है- इसरार ने कुत्ते को मारा है।

इस वीडियो को जब एक एनजीओ चलाने वाली उत्तर प्रदेश सरकार की अधिकारी सुरभि त्रिपाठी ने देखा तो स्कूटी के नंबर के आधार पर इसकी शिकायत अजमेर के SP से की। सुरभि द्वारा भेजे गए ईमेल के आधार पर अजमेर के गेगल थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया।

गेगल थाना अधिकारी नंदू सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो गुड्डा गाँव का है। इस मामले में इसरार अली, कालू और स्कूटी मालिक सोहेल उर्फ शाहिल खान के पशु क्रूरता अधिनियम और शांति भंग करने को लेकर FIR की गई और बाद में तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले नवंबर 2019 में उदयपुर में एक कार ड्राइवर ने एक कुत्ते को घसीटकर मार डाला था। उसने कुत्ते के पिछले पैर को रस्सी के सहारे कार से बाँधकर कई किलोमीटर तक खींचता ले गया था। इस घटना को सुखेर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। 

पत्नी को मिल पाए माँ बनने का सुख, इसलिए जेल में बंद पति को मिली 15 दिन की पैरोल: जोधपुर HC का फैसला

राजस्थान की जोधपुर हाई कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी को केवल इसलिए 15 दिन की पैरौल पर घर जाने की इजाजत दे दी कि वो अपनी पत्नी को गर्भवती कर उसे माँ बना सके। कैदी की पत्नी ने इसके लिए संतान के अधिकार का हवाला देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

मामले की सुनवाई जोधपुर हाई कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस फरजंद अली की खंडपीठ ने की। कोर्ट ने इस बात को स्वीकार किया कि पति के जेल में होने के कारण पत्नी कि यौन और भावनात्मक जरूरतें प्रभावित हुई हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने सनातन धर्म के सबसे प्राचीन वेद ऋग्वेद सहित हिंदू धर्मग्रंथों का हवाला दिया और यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम के सिद्धांतों का हवाला देते हुए 34 साल के कैदी नंदलाल को 15 दिन की पैरोल देने का आदेश दिया ताकि वो अपनी पत्नी रेखा को माँ बना सके। कोर्ट ने हिंदू धर्म के 16 संस्कारों का हवाला दिया और कहा कि बच्चे के लिए गर्भधारण करना महिला का अधिकार है।

अदालत ने अपने फैसले के दौरान कहा, “वंश के संरक्षण के उद्देश्य से संतान होने को धार्मिक दर्शन, भारतीय संस्कृति और विभिन्न न्यायिक घोषणाओं के माध्यम से मान्यता दी गई है।” इसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि संतान के अधिकार को दाम्पत्य द्वारा पूरा किया जाता है। कोर्ट के मुताबिक, पैरोल का उद्देश्य अपराधी को उसकी रिहाई के बाद शांति से समाज की मुख्यधारा में फिर से प्रवेश करने देना है।

अदालत ने इस तथ्य को स्वीकार किया कि महिला के पति ने अपराध किया है, लेकिन उसकी वजह से महिला को संतान के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। ऐसे में अगर कैदी को इनकार किया जाता है तो इससे उसकी पत्नी के अधिकारों का हनन होता है। उल्लेखनीय है कि भीलवाड़ा अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा काट रहे नंदलाल अजमेर जेल में बंद हैं। उन्हें 2021 में 20 दिन की पैरोल दी गई थी।

चार पुरुषार्थों का जिक्र

कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान मनुष्य के लिए नियत चार पुरुषार्थों धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का जिक्र करते हुए कोर्ट ने कहा कि एक व्यक्ति को धर्म, अर्थ और मोक्ष अकेले पाना है, लेकिन ‘काम’ के लिए वो अपनी पत्नी पर निर्भर है।

कोर्ट ने डी भुवन मोहन पटनायक बनाम आंध्र प्रदेश राज्य के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा, “दोषियों को मौलिक अधिकारों के संरक्षण से वंचित नहीं किया जा सकता है, जो उनके पास अन्यथा केवल उनकी दोषसिद्धि के कारण है।”

कश्मीर में BJP समर्थक सरपंच की हत्या, आतंकियों ने मारी गोली: दो दिन पहले एक हिंदू ड्राइवर को बनाया था निशाना

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में एक बार फिर आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम देना शुरू कर दिया है। घाटी में एक हिंदू व्यक्ति की हत्या करने के बाद आतंकियों ने शुक्रवार (15 अप्रैल 2022) को एक सरपंच की गोली मार कर हत्या कर दी। कश्मीर के बारामूला में जिस सरपंच को गाली मारकर हत्या की गई है, उनका नाम मंजूर अहमद बांगरू है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांगरू शुक्रवार की शाम को कहीं जाने के लिए अपने घर से निकले थे। उसी दौरान पहले से ही घात लगाए आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद आतंकी वहाँ से फरार हो गए। जब लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी तो मौके पर पहुँचे और बांगरू को खून से लथपथ देखकर पुलिस को सूचना दी।

सरपंच बांगरू के पिता का नाम मोहम्मद सादिक है और गोसूबग पट्टन के रहने वाले थे। बांगरू के भाजपा से जुड़े होने की खबर फैली थी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि भाजपा से उनका कोई संबंध नहीं था। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें भाजपा समर्थक बताया जा रहा है।

घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के पट्टन के गोशबुग इलाके में आतंकियों ने निर्दलीय सरपंच मंजूर अहमद पर फायरिंग की। इस फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे इलाके की घेराबंदी करके आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हत्या की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है।

इससे पहले बुधवार (13 अप्रैल 2022) की शाम को आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काकरान के पोम्बे कमप्रीम इलाके में सतीश सिंह राजपूत नाम के एक व्यक्ति को गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद घायल सतीश सिंह को अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक सतीश पेशे ड्राइवर थे।

उसी दिन आतंकियों ने कुलगाम में पोस्टर चिपकाया था, जिसमें बाहरी व्यक्तियों को कश्मीर छोड़ने की चेतावनी दी गई थी। लश्कर-ए-इस्लाम नाम के आतंकी संगठन ने अपने पोस्टर में पुलिसकर्मियों और सेना के जवानों को धमकी दी थी। साथ ही पोस्टर में लिखा था कि गैर-कश्मीरी और हिन्दुस्तान के अलग-अलग हिस्सों से आए हुए लोग तुरंत घाटी छोड़ दें।

‘मैं बच्चे को बचा रहा था, मुश्ताक ने चाकू पीछे से घोंपा’: करौली हिंसा के पीड़ितों ने बयां किया खौफनाक मंजर, बोले- हमारे मुस्लिम पड़ोसी ही हमलावर थे

राजस्थान के करौली में हिंदू नव वर्ष के मौके पर हिंदुओं पर कट्टरपंथी मुस्लिमों द्वारा हमला किए जाने के एक सप्ताह के बाद अब इस घटना के पीड़ित अपने साथ हुई हिंसा की आपबीती बयाँ करने के लिए आगे आ रहे हैं। रिपब्लिक भारत से बात करते हुए एक पीड़ित ने बताया कि हिंदुओं के नए साल के मौके पर मुस्लिमों ने बेरहमी से हमला किया। वो अपने घरों की छतों पर हिंदुओं का इंतजार कर रहे थे।

एक पीड़ित ने ऑपइंडिया को बताया, “उस दिन हटवाड़ा बाजार को संदिग्ध तरीके से बंद कर दिया गया था और मुस्लिम पहले से ही अपनी छत पर जुलूस के आने का इंतजार कर रहे थे। हमें लगा कि वे वहाँ जुलूस देखने आए हैं। लेकिन जैसे ही हमारा जुलूस मुस्लिम बहुल इलाके में पहुँचा तो वहाँ पत्थरबाजी शुरू हो गई। बाइक पर सवार हिंदुओं को पत्थर मारे गए। जुलूस में शामिल 40-50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।”

एक पीड़ित ने बताया कि वो राम रथ यात्रा में आगे की कतार में था और जैसे ही वो बच्चों को बचाने आया तो उस पर हमले किए गए और उसे सात बार चाकू से घोंपा गया। उसने कहा, “मैं दंगों की स्थिति में फँसे हिंदुओं को बचाने की कोशिश कर रहा था, 50 से अधिक लोग धारदार हथियार, लाठी और डंडे लेकर मस्जिद की गली से निकलकर हमारी तरफ दौड़े। उन्होंने रैली में शामिल हिंदुओं पर बेरहमी से हमला किया। मुझ पर हमला किया गया और कई फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आईं।”

पीड़ित ने बताया कि उनके पास इस घटना के वीडियो हैं। उन्होंने कहा, “जब मैं बच्चों को बचा रहा था, तो स्थानीय मुस्लिम नेता मुश्ताक ने मेरी पीठ पर छूरा घोंप दिया। मुश्ताक एक सरकारी कर्मचारी भी है। हम सभी हमलावरों को जानते हैं। मुस्लिमों ने हम पर धारदार हथियारों से हमला किया था, अपनी जान बचाकर भागने की कोशिशें कर रहे हिंदुओं को हिंसक भीड़ ने उन्हें बुरी तरह पीटा।” यहीं नहीं रामनवमी पर करौली में हिंसा के दौरान हिंदुओं पर कम से कम 5-7 ट्रॉलियों पर पथराव किया गया।

करौली हिंसा से पहले मुस्लिमों ने बंद कर दी थी दुकानें

इससे पहले मुस्लिमों ने जिन हिंदुओं पर हमला कर उनकी दुकानों को लूट लिया था, उनका कहना है कि उन्हें कट्टरपंथी मुस्लिमों से जान का खतरा है और वो इस इलाके में नहीं रहना चाहते।

पीड़ितों का कहना था कि शनिवार को दोपहर में मुस्लिमों ने एक रैली निकाली और शाम को इकट्ठे हुए और हिंदुओं की दुकानों पर हमला कर दिया। वहाँ लूटपाट करने के बाद आरोपितों ने आग लगा दी। हिंदुओं ने दावा किया था कि सभी हमलावर मुस्लिम जान पहचान के थे, क्योंकि वो सालों से उनके पड़ोसी थे। मुस्लिमों के हमले के डर से कई पीड़ितों ने तो हटवाड़ा बाजार को छोड़कर जाने का फैसला किया है।

करौली सांप्रदायिक हिंसा

करौली जिले के फूटा कोट इलाके में 2 अप्रैल, 2022 को हिंदू नव वर्ष (नव संवत्सर) के उपलक्ष्य में मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रही एक बाइक रैली पर पथराव के बाद एक दुकान और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया गया था जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया। इस हमले में पुलिसकर्मियों सहित 43 लोग घायल हो गए थे। बाइक रैली पर पथराव के कारण रैली में शामिल चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि अस्पताल पहुँचे घायलों के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं।

दरगाह की खुदाई में जमीन से निकली हनुमान जी और शनिदेव की मूर्ति : बड़े मियाँ की मजार पर पहले मंदिर होने का दावा

UP के एटा जिले की जिस दरगाह का स्थानीय लोगों ने प्राचीन मंदिर होने का दावा किया है वहाँ खुदाई के दौरान हिन्दू देवताओं की प्रतिमाएँ मिलने की सूचना है। यह प्रतिमाएँ जलेसर थानाक्षेत्र में आने वाली दरगाह के अंदर, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी के निर्माण की नींव खोदने के दौरान निकलीं। हिन्दू संगठनों ने इन प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकालने का ऐलान किया है। वहीं पुरातत्व विभाग मूर्तियों की प्राचीनता का पता लगाएगा। यह खुदाई शुक्रवार (15 अप्रैल 2022) को हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रस्तावित पुलिस चौकी की नींव बड़े मियाँ की मज़ार से लगभग 10 मीटर दूर खोदी जा रही थी। इस दौरान जमीन से हनुमान और शनिदेव की प्रतिमाएँ निकलीं। मूर्तियों की जानकारी मिलते ही स्थानीय भाजपा विधायक संजीव दिवाकर भी मौके पर पहुँच गए। उनकी मौजूदगी में हनुमान की प्रतिमा को पानी से और शनिदेव की प्रतिमा को तेल से धुला गया।

इस घटना को स्थानीय भाजपा विधायक संजीव दिवाकर ने भी अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “आज 15 अप्रैल 2022 को जलेसर शनिदेव मंदिर पर पुलिस चौकी के निर्माण हेतु हो रही खुदाई के दौरान निकली शनिदेव और वीर हनुमान जी की मूर्ति। अन्य मर्तियाँ होने की भी आशंका। शनिदेव पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़।” भाजपा विधायक द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में कई लोग मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि भाजपा विधायक के साथ स्थानीय लोगों का भी दावा है कि जहाँ बड़े मियाँ की मज़ार बनी है वहाँ पहले मंदिर था। बाद में दरगाह ने धीरे-धीरे अतिक्रमण कर के मंदिर के अस्तित्व को खत्म कर दिया। इसी दौरान 13 अप्रैल को इसी दरगाह पर भगवा ध्वज लहराते एक फोटो भी वायरल हुई थी। इस पर अलीगंज के SDM अलंकार अग्निहोत्री ने इसे शनिदेव की पूजा के लिए आने वाले हिंदू श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया नेजा (ध्वज) बताया था जो लाल रंग में होता है।

इस दरगाह के चढ़ावे में करोड़ों रूपए के घोटाले का भी खुलासा हुआ है जिस पर पुलिस FIR दर्ज कर के जाँच कर रही है। ऑपइंडिया से बात करते हुए SHO जलेसर इंस्पेक्टर शंभूनाथ ने बताया, “मौके पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ PAC को भी तैनात है। लॉ एन्ड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।”

फतेहपुर की चर्च में सामूहिक धर्मांतरण का प्रयास, प्रार्थना में शामिल 70 लोगों में से 50 हिंदू: पुलिस ने 26 को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur, UP) शहर के हरिहरगंज मोहल्ले के चूना वाली गली स्थित चर्च के भीतर प्रार्थना के बीच धर्मांतरण (Religious Conversion) की खबर सामने आई है। मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल (Bajarang Dal) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता भारी तादाद में पहुँच गए और चर्च के बाहर गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (14 अप्रैल 2022) को चर्च के भीतर देर शाम प्रार्थना सभा चल रही थी। उसी दौरान मोहल्ले के लोगों की सूचना पर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुँचे। इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि गरीब हिंदू परिवारों को रुपयों का लालच देकर उनका मतांतरण करने की साजिश रची जा रही है।

जब चर्च के पादरी से पूछा गया तो उसने कबूल किया कि चर्च के भीतर 70 से ज्यादा लोग मौजूद हैं, जिनमें 50 से ज्यादा हिंदू समाज के लोग थे। इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को दी गई और उनसे आग्रह किया गया कि चर्च के भीतर जितने लोग प्रार्थना सभा कर रहे थे उनकी आईडी चेक की जाए, तब उन्हें बाहर निकाला जाए। यदि मतांतरण का आरोप सही हो तो मुकदमा दर्ज किया जाए।

मामले की सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुँचे और हँगामा कर रहे लोगों को शांत करवा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। आधी रात एडीएम विनय कुमार पाठक मौके पर पहुँचे और चर्च के अंदर मौजूद लोगों को निकाल कर कोतवाली ले गए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएँ और बच्चे थे।

लोगों ने चर्च के मिनशनरियों पर पहले भी धर्मांतरण का आरोप लगा चुके हैं। यह पाँचवीं बार है, जब चंगाई सभा के नाम पर लोगों का धर्मांतरण करने का प्रयास किया रहा था। ये प्रार्थना पिछले 36 दिनों से कराया जा रहा था।

सीओ ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, “धर्मांतरण के मामले में दिनांक 15.04.2022 को थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसमे वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।”