Home Blog Page 2921

TATA IPL 2022 का मैच शेड्यूल और टाइम टेबल जारी, Rupay ऑफिसियल पार्टनर: जानिए कब किस टीम का है मैच, 58 दिन में 70 मुकाबले

26 मार्च से IPL के 2022 संस्करण का आगाज़ होगा, जिसे इस बार TATA स्पॉन्सर कर रहा है। ‘Rupay’ को इस संस्करण के लिए ऑफिसियल पार्टनर बनाया गया है। वहीं BCCI ने रविवार (6 मार्च, 2022) को IPL का मैच शेड्यूल भी जारी कर दिया, जिसके अनुसार पहले दिन ‘चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और ‘कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)’ का मैच होगा। अंतिम लीग मैच ‘सनराइजर्स हैदराबाद’ और ‘पंजाब किंग्स’ के बीच 22 मई को होगा।

इस तरह लीग स्टेज में इस बार 58 दिनों में IPL के कुल 70 मैच होंगे। टूर्नामेंट शुरू होने के दूसरे ही दिन ‘डबल हैडर’ मुकाबला रखा गया है, जब दोपहर के 3:30 बजे ‘मुंबई इंडियंस (MI)’ और ‘दिल्ली कैपिटल्स (DC)’ आपस में भिड़ेगी। उस दिन के दूसरे मुकाबले में शाम के साढ़े 7 बजे ‘पंजाब किंग्स’ का मुकाबला ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु’ से होगा। तीसरे दिन 28 मार्च को IPL की दोनों नई टीमें ‘गुजरात लायंस’ और ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ आपस में भिड़ेंगी।

IPL 2022 के मैचों का शेड्यूल तारीख़ और समय के साथ (भाग 1)

BCCI ने IPL 2022 के लिए जो शेड्यूल जारी किया है, उसे आप यहाँ क्लिक कर के देख सकते हैं। मुंबई के नेरुल में स्थित ‘डीवाई पाटिल स्टेडियम’ और मुंबई में ही स्थित वानखेड़े स्टेडियम में IPL के 20-20 मैच होंगे, जबकि पुणे के ‘ब्रबोर्ने’ और ‘MCA इंटरनेशनल’ स्टेडियम्स में 15-15 मैच आयोजित कराए जाएँगे। 12 ऐसे दिन होंगे, जब लोगों को ‘डबल हैडर’ मुकाबलों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। प्लेऑफ्स और 29 मई को होने वाले फाइनल मैचों का शेड्यूल अलग से आएगा।

IPL के मैचों का शेड्यूल तारीख़ और समय के साथ (भाग 2)

वहीं डोमेस्टिक कार्ड पेमेंट नेटवर्क ‘Rupay’ को IPL का आधिकारिक साझीदार बनाया गया है। ‘नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)’ ने कहा कि ये पार्टनरशिप एक से अधिक वर्षों के लिए हो रही है। IPL के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा कि ये साझेदारी भारत के दो स्वदेशी रूप से विकसित ब्रांड्स के मिलन रूप में है, जिनका प्रभाव वैश्विक है। उन्होंने डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा देने की बात कही। NPCI की COO प्रवीणा राय ने कहा कि ‘Rupay’ की ब्रांड को परिभाषित करने के लिए ये सही फैसला है।

बता दें कि रूस को रोकने के लिए अमेरिका से यूक्रेन के राष्ट्रपति वलादोमिर जेलेंस्की की फरियाद के बाद अमेरिका की दो दिग्गज वित्त कंपनियों- वीजा कार्ड (VISA) और मास्टरकार्ड (MasterCard) ने रूस में अपने ऑपरेशन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है, जिससे वहाँ खुदरा लेनदेन से लेकर अन्य कारोबारों पर इसका बुरा असर पड़ा है। पीएम मोदी ने पहले ही ने स्वदेशी पेमेंट सिस्टम रुपे (RuPay) को बढ़ावा देने का निर्णय लिया था।

‘मीडिया ने मेरी बातों को तोड़ा-मरोड़ा, भारत सरकार की शुक्रगुजार हूँ’ : यूक्रेन से लौटी छात्रा ने पुरानी वीडियो पर कहा- मैं घबरा गई थी

यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए मोदी सरकार ने जो कोशिशें की उसकी तारीफ पाकिस्तान तक में हो रही हैं, लेकिन भारत में बैठे कुछ लोग इन प्रयासों पर और भारत सरकार की मंशा पर प्रश्नचिह्न लगाने से गुरेज नहीं कर रहे। कुछ दिन पहले पत्रकार विनोद कापड़ी ने कानपुर की सताक्षी सचान की एक वीडियो शेयर की थी और तंज कसा था कि क्या खून के आँसू रो रही कानपुर की सताक्षी सचान के लिए साथ पीएम मोदी कोई फोटो सेशन कराना चाहेंगे। इस वीडियो को एंटी मोदी माहौल बनाने के लिए जमकर शेयर किया गया। अब इस वीडियो पर सताक्षी ने खुद प्रतिक्रिया दी है और वामपंथी प्रोपेगेंडे की पोल खोली है।

इस वीडियो में सताक्षी सचान को कहते सुना गया था, “जो सरकार है, कहते हैं यह लोकतांत्रिक देश है, यहाँ हम अपनी सरकारें चुनते हैं, लेकिन सरकार ने हमारे लिए कुछ नहीं किया। मैं बस यही कहना चाहती हूँ कि जितने भी बच्चे खार्किव और कीव में फँसे हुए हैं उन्हें सुरक्षित निकालिए। जमीन पर आइए। हमने बहुत कुछ चीजें सह ली हैं और मैं बस चाहती हूँ कि आप यहाँ बैठे-बैठे ऑर्डर न दें।”  वीडियो में सताक्षी रोती हैं और बच्चों को बचाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा को नकारती हैं। उन्हें देख साफ पता चलता है कि वो बयान देते समय कितनी सहमी थीं। उन्होंने कहा था कि उन लोगों ने अपने दम पर बॉर्डर क्रॉस किया है। उन लोगों को देखने के लिए कोई नहीं था और न ही कोई एंबुलेंस थीं।

इस वीडियो को विनोद कापड़ी जैसे तमाम वामपंथियों ने जमकर शेयर किया और अपना प्रोपेगेंडा फैलाया। लेकिन वामपंथियों का प्रोपेगेंडा ज्यादा समय नहीं चल पाया और सताक्षी की एक वीडियो फिर सोशल मीडिया पर सामने आ गई। नई वीडियो सताक्षी के घर पहुँचने के बाद की है। उन्होंने इस वीडियो में कहा, “मैं भारत सरकार की शुक्रगुजार हूँ। मैं जिन हालातों से गुजरी। मुझे नहीं समझ आ रहा था कि मैं क्या करूँ। मुझे बस मेरा घर-मेरा परिवार याद आ रहा था। और भारत सरकार ने मेरी काफी मदद की। मुझे मेरे घर सही सलामत पहुँचाया और जो मीडिया वालों ने मेरी बातों को तोड़-मरोड़ा है वो गलत है। ”

बता दें कि सोशल मीडिया पर सताक्षी की नई वीडियो देखने के बाद लोग जितना वामपंथी प्रोपेगेंडाबाजों को लताड़ लगा रहे हैं, उतना ही वो सताक्षी पर नाराज भी हो रहे हैं। वहीं कुछ पिछले बयानों के पीछे उन हालातों को वजह बता रहे हैं जिसकी वजह से उन्होंने भारत सरकार पर कुछ न करने का आरोप लगाया। नेटीजन्स में नाराजगी इस बात की है कि जितनी तेजी से लड़की की पहले की वीडियो वायरल हुई है उसने पहले सरकार की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर ये नई वीडियो नहीं पहुँचती है तो क्या होगा।

‘बुर्के में तुम्हारा सिर कितना HOT दिख रहा है’: महिला के कामोत्तेजक अंगों को मर्द की नजरों से बचाने वाले तर्कों पर ट्विंकल खन्ना का कटाक्ष

अपनी बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री और सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने कर्नाटक के एक कॉलेज से शुरू हुए हिजाब विवाद (Burqa-Hijab Controversy) पर अपनी राय रखी है। उन्होंने मजाकिया लहजे में बुर्का को ‘पुरुषों की गंदी’ नजरों से बचाने वाला वस्त्र बताने वालों को जवाब दिया है।

ट्विंकल खन्ना ने हिजाब पर अपनी राय रखते हुए रविवार (6 मार्च) को एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “बुर्का, हिजाब और यहाँ तक कि घूँघट ने भी किसी-न-किसी तरह धार्मिक और सांस्कृतिक निर्माण में अपना योगदान दिया है। हालाँकि, मैं किसी भी तरह के पर्दे की हिमायती नहीं हूँ। यह निर्णय सिर्फ महिलाओं को लेना चाहिए, वो भी बिना किसी दबाव या धमकी के।”

ट्विंकल खन्ना के ट्वीट का अटैचमेंट

उन्होंने आगे कहा, “कुछ धार्मिक नेता इस बारे में बात कर रहे थे कि कैसे हिजाब पुरुषों को लुभाने से रोकता है। यह सुनकर मुझे बहुत हँसी आई। इन सभी भाई साहबों को बैठ जाना चाहिए और इसके बजाय स्टैंड-अप कॉमेडियन्स को बात करने देना चाहिए। बहुत कम पुरुष किसी महिला के सिर को कामोत्तेजक अंग मानते हैं। क्या आपको कोई ऐसी तारीख या रात याद है, जब आपके अपके पति या प्रेमी ने कहा हो, ‘वाह तुम्हारा सिर आज कितना हॉट दिख रहा है’?

उन्होंने आगे पत्नी या प्रेमिका का काल्पनिक जवाब लिखा, “ओह, थैंक्यू डार्लिंग, मैं कोशिश करूँगी की इसे शेप में रखूँ और इसकी सुंदरता पर कोई आँच न आने दूँ।

हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं का रेप होता है: कॉन्ग्रेस नेता जमीर

कर्नाटक शुरू हुए हिजाब विवाद के बीच कॉन्ग्रेस नेता जमीर अहमद ने इसी साल फरवरी में कहा था कि हिजाब का अर्थ इस्लाम में पर्दा है, जो महिला की सुंदरता को ढकता है। उनके अनुसार यदि महिलाएँ इसे न पहनें को उनका रेप हो सकता है।

जमीर अहमद ने कहा था, “हिजाब का अर्थ इस्लाम में पर्दा होता है। जब लड़की/बच्ची बड़ी होती है तो उसे हिजाब में रखते हैं यानी उसकी जो खूबसूरती होती उसे न दिखाने के लिए, छिपाए रखने के लिए, उसे पहनाया जाता है।”

आगे कॉन्ग्रेस नेता बोले थ, “आज आप देखिए हिंदुस्तान में रेप तेजी हो रहे हैं। ये सब इसलिए है क्योंकि औरतें पर्दे में नहीं रहतीं। ये आज से नहीं है और अनिवार्य भी नहीं है। लेकिन जो अपनी खूबसूरती छिपाना चाहते हैं, उसकी हिफाजत चाहते हैं वो लोग हिजाब पहनते हैं। ये आज से नहीं है बरसो से है।”

यूक्रेन की महिलाओं को ‘सेक्स स्लेव’ बना रहे हैं आपराधिक गिरोह, बढ़ रही मानव तस्करी की घटनाएँ: अब तक 10 लाख ने किया पलायन

रूस के साथ युद्धग्रस्त यूक्रेन में एक अलग ही मानव त्रासदी का खतरा उत्पन्न हो रहा है। अपनी जान बचाने के लिए बड़ी संख्या में यूक्रेनी नागरिक पलायन कर दूसरे देशों में अपने लिए सुरक्षित आसरे की तलाश कर रहे हैं। लेकिन मानव तस्करी करने वाले आपराधिक गिरोह यूक्रेन की महिलाओं को ‘सेक्स स्लेव’ या यौन कार्यों के लिए गुलाम बना रहे हैं।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 10 लाख से भी अधिक यूक्रेनी नागरिक अपना देश छोड़ चुके हैं। इनमें अधिकतर महिलाएँ हैं। यूरोपीय यूनियन और संयुक्त राष्ट्र को इस बात का डर है कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से करीब 70 लाख लोग पोलैंड, मोल्दोवा, रोमानिया, स्लोवाकिया और हंगरी जैसे पड़ोसी देशों में जा सकते हैं, जिससे मानव तस्करी की भयावह घटनाएँ सामने आएँगी।

इस बात की प्रबल आशंका जताई जताई जा रही है कि जान बचाकर भागने वालों में कुछ सेक्स वर्कर बन जाएँगे, अपराधों में शामिल होंगे और कुछ से बंधुआ मजदूरी कराई जा सकती है।

बताया जाता है कि युद्ध का समय मानव तस्करों के लिए गोल्डेन पीरियड होता है। ऐसे तत्व इन परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए पीड़ितों को मुफ्त यात्रा, रहन-सहन और नौकरियों का लालच देते हैं। इसी तरह की एक पीड़ित 27 साल की यूक्रेनी महिला ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा, “मैंने एक दोस्त से सुना जो पोलैंड गया था मुझे बताया कि वह एक लड़के के साथ गई थी, जिसने कहा था कि वह उसे मुफ्त में वारसॉ ले जाएगा, लेकिन जब वे वहाँ पहुँचे तो उसने पैसे माँगे।”

महिला ने बताया कि वो हमलावर हो गया था, लेकिन सिर्फ यह कहकर वो लड़की के साथ फिजिकल नहीं हुआ कि उसके पास उसके पैसे हैं और उसके लिए काम करके उसे चुकाना होगा। आखिरकार किसी तरह से वो उसके चंगुल से बचकर भागने में सफल रही।

हालात होंगे बदतर

एक चैरिटी में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पॉलिसी की एक्सपर्ट लॉरेन एग्न्यू ने कहा कि युक्रेन युद्ध मानव तस्करी के हालातों को और बदतर कर देगा। विशेषज्ञ ने यूक्रेनियों की मानव तस्करी को रोकने के लिए समूचे यूरोप के देशों को और अधिक अलर्ट होने की जरूरत है। उनका कहना है कि यूक्रेनी शरणार्थी जिन देशों में भागकर जा रहे हैं वो देश आपराधिक गिरोहों के लिए हॉट स्पॉट की तरह हैं शरणार्थी उनके लिए विकास का स्रोत होंगे।

‘वो हमें मिडल फिंगर दिखाता रहा, गालियाँ भी बकीं’: पति समेत ‘रोड रेज’ का शिकार हुईं सोहा अली खान, मुंबई पुलिस से की कार्रवाई की माँग

सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू मुंबई में ‘रोड रेज’ का शिकार हुए हैं। बता दें कि सोहा, सैफ अली खान की सबसे छोटी बहन हैं। उनकी शादी जनवरी 2015 में बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू के साथ हुई थी। कुणाल खेमू ने अब महाराष्ट्र की राजधानी में अपने साथ हुई घटना के बारे में इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने उस कार की तस्वीर भी साझा की, जिसके ड्राइवर ने कथित तौर पर उनके साथ बदतमीजी की।

कुणाल खेमू ने बताया, “रविवार (6 मार्च, 2022) की सुबह मैं अपनी पत्नी (सोहा अली खान), बेटी (इनाया नौमी खेमू) और अपनी एक पड़ोसी को साथ नाश्ता करने ले जा रहा था। साथ में पड़ोसी के दो बच्चे भी थे। इसी दौरान जुहू में PY (पुदुचेरी) नंबर की रजिस्टर्ड कार को एक ड्राइवर अंधाधुंध तरीके से ड्राइव कर रहा था। वो न केवल लगातार हॉर्न बजा रहा था, बल्कि हमें ओवरटेक करने की कोशिश भी कर रहा था। इसके बाद उसने सीधा हमारी गाड़ी के आगे आकर ब्रेक मार दिया।”

अभिनेता कुणाल खेमू ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए घटना के बारे में बताया

कुणाल खेमू ने कहा कि उस ड्राइवर ने न सिर्फ अपनी सुरक्षा को खतरा में डाला, बल्कि उनके कार में जितने भी लोग थे उन सभी के जीवन को भी खतरे में डाला। कुणाल खेमू का कहना है कि उन्हें सही समय पर ब्रेक लगाना पड़ा, ताकि दोनों गाड़ियों में टक्कर न हो। उन्होंने कहा कि ये काफी डरा देने वाला था, खासकर उनके कार में बैठे बच्चों के लिए। आरोप है कि उस ड्राइवर ने गाड़ी से निकल कर उन्हें कई बार मिडल फिंगर भी दिखाया।

इसके अलावा उस पर गाली बकने के आरोप भी लगाए गए हैं। कुणाल खेमू का कहना है कि उनकी कार में महिलाओं और बच्चों को देखने के बावजूद उसने ये हरकतें की। उनका कहना है कि जब तक उसकी इस हरकत को रिकॉर्ड करने के लिए अपना मोबाइल फोन निकाला, तब तक वो अपनी कार में जाकर वापस बैठ चुका था। उन्होंने इसे ‘घृणित और निराश करने वाली घटना’ बताते हुए मुंबई पुलिस सर कार्रवाई की अपील की।

साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस को इस इंस्टाग्राम स्टोरी में टैग भी किया। बता दें कि कुणाल खेमू बॉलीवुड अभिनेता हैं और 2005 में ‘कलियुग’ से लीड रोल में डेब्यू करने से पहले उन्होंने बतौर बाल अभिनेता लगभग एक दर्जन फ़िल्में की थीं। इसके बाद उन्हें ‘ढोल (2007)’, ‘गोलमाल 3 (2010)’ और ‘मलंग (2020)’ जैसी फिल्मों में देखा गया। वहीं अभिनेत्री सोहा ‘शादी नंबर 1 (2005)’, ‘रंग दे बसंती (2006)’ और ‘वार छोड़ न यार (2013)’ में दिख चुकी हैं।

अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ पर लगे हिंदू भावना आहत करने के इल्जाम, ‘होली पे गोली’ सुन बोले लोग – ‘ईद पर कत्लेआम’ लिखो

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बच्चन पांडे अपनी रिलीज डेट से पहले ही सोशल मीडिया पर विवादों में आ गई है। यूजर्स इस फिल्म को हिंदू विरोधी मान रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि जैसे गंगूबाई फिल्म का हाल हुआ, वही हाल इस फिल्म का भी होगा।

यूजर्स में ये नाराजगी 17 फरवरी 2022 के बाद से ही बनी है। इसी दिन अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर करके ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी थी। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था- ‘बच्चन पांडे के नजर के तीर और कृति सेनन की होली पे गोली’। यूजर्स ने ‘होली पे गोली’ टैगलाइन पर ऐतराज जताया था।

मोहित अरोड़ा ने लिखा, “बच्चन पांडे ट्रेलर मे हिंदू संस्कृति, सभ्यता और त्योहारों को आहत करने का एक और प्रयास। होली रंगों का त्योहार है, माफी देने का, शांति लाने का त्योहार है लेकिन साजिद नाडियाडवाला होली पे गोली के साथ आए हैं। बच्चन पांडे को बॉयकॉट करो और अक्षय कुमार तुम्हें शर्म आनी चाहिए।”

अन्य यूजर पूछते हैं, “होली पे गोली का क्या मतलब? होली रंगों और खुशियों का त्योहार हैं न कि हिंसा और गुंडागर्दी का। हिंदू त्योहारों का मजाक उड़ाना बंद करो। क्या बकरा ईद पर लिकते हैं, “ईद पे कत्लेआम।”

कुछ लोगों ने जहाँ बच्चन पांडे का ट्रेलर देख गुस्सा दिखाया है वहीं कई लोगों ने अक्षय कुमार और साजिद नाडिवाला से निवेदन भी किया है कि क्या वो अपनी फिल्म में होली पे गोली टैगलाइन को हटा सकते हैं या नहीं। ये वाकई बेहद अपमानजनक है।

दयानंद बैरगी लिखते हैं, “होली पे गोली, बॉलीवुड हिंदू त्योहारों का मजाक उड़ाने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ता। इस फिल्म की टैगलाइन होनी चाहिए- होली पे फ्लॉप होगी।”

गौरतलब है कि अक्षय कुमार की ये नई फिल्म होली पर 18 मार्च को रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस फिल्म में ‘होली पे गोली’ टैगलाइन का इस्तेमाल बनाकर दर्शकों को आकर्षित करने का प्रयास हुआ है। लेकिन हिंदुओं की शिकायत ये है कि फिल्म के ट्रेलर में सिर्फ और मार धाड़ दिखाई गई है और होली त्योहार ऐसा बिलकुल नहीं है। उनके मुताबिक, ऐसी फिल्म के लिए होली पे गोली जैसी टैगलाइन लेना हिंदू त्योहार का अपमान है।

‘जो समाज में बड़े लोग कहे जाते हैं, उन्हें भी मेट्रो में चलने की आदत डालनी चाहिए’: PM मोदी ने ₹11400 करोड़ की पुणे मेट्रो का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने महाराष्ट्र के पुणे (Pune, Maharashtra) में मेट्रो रेल सहित कई परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास किया। अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना (Pune Metro rail project) और बालेवाड़ी में निर्मित आर के लक्ष्मण आर्ट गैलरी (R K Laxman Art Gallery-Museum) का उद्घाटन किया। इसके साथ ही निगम परिसर (पीएमसी) में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण और मुला-मुथा नदी परियोजनाओं का उन्होंने शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित भी किया।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले भी परियोजनाओं के शिलान्यास होते थे, लेकिन पता नहीं चलता था कि उनके उद्धाटन कब होगा। अब हालात बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि पुणे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और राष्ट्रभक्ति की चेतना के मशहूर रहा है। इसके साथ इस ने एजुकेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, आईटी और ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान को मजबूत किया है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि साल 2014 तक दिल्ली के सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का व्यापक विस्तार हुआ था। बाकी एक्का-दुक्का शहरों में ही उसका विकास हुआ था, लेकिन आज देश के दो दर्ज से अधिक शहरों में मेट्रो ऑपरेशनल हो चुकी है या जल्द होने वाली है। इनमें महाराष्ट्र के भी कई शहर शामिल हैं। उन्होंने कहा, “समाज के प्रबुद्ध वर्ग, समाज में जो बड़े लोग कहते जाते हैं, उनसे यही कहना चाहेंगे कि जितना बड़े हो जाएँ, समाज के हर वर्ग को मेट्रो में चलने की आदत डालनी चाहिए।”

सिंबायोसिस यूनिवर्सिटी में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से रिसर्च पर जोर देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर वे चाहें तो इसकी कॉपी वे प्रधानमंत्री कार्यालय को भी भेज सकते हैं। पीएम मोदी ने छात्र-छात्राओं से देश की अन्य स्थानीय भाषाओं को भी सीखने का आग्रह किया।

पुणे मेट्रो रेल

पीएम मोदी ने बताया कि पुणे मेट्रो रेल परियोजना को कुल 11,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाया गया है। इस मेट्रो प्रोजेक्ट की आधारशिला 24 दिसंबर 2016 को प्रधानमंत्री मोदी ने रखी थी। उद्धाटन के दौरान उन्होंने गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन से आनंद नगर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की। इस दौरान मेट्रो में सवार छात्र-छात्राओं से पीएम मोदी बात करते दिखे।

पुणे में पहले चरण के तहत पीसीएमसी से स्वारगेट और वनाज से रामवाड़ी तक, दो रूटों पर मेट्रो सेवा संचालित होगी। पीसीएमसी से स्वारगेट तक के मेट्रो मार्ग की लंबाई 11.4 किलोमीटर की है और इसमें 14 स्टेशन हैं। इस रूट में आने वाले स्टेशन शिवाजीनगर से स्वारगेट तक 6 किलोमीटर लंबा मेट्रो मार्ग अंडरग्राउंड है। इस अंडरग्राउंड रूट में कुल 5 स्टेशन हैं। वहीं, दूसरा रूट वनाज से रामवाड़ी तक 15.7 किलोमीटर लंबा मार्ग है। यह पूरी तरह एलिवेटेड है और इस पर कुल 16 स्टेशन हैं। 

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण, ई-बसों का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे नगर निगम परिसर (पीएमसी) में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा 1,850 किलोग्राम गनमेटल से बनी है और लगभग 9.5 फीट लंबी है। इसके साथ ही उन्होंने बनेर में निर्मित 100 इलेक्ट्रिक बसों और इलेक्ट्रिक बस डिपो का शुभारंभ किया।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण के नाम पर बालेवाड़ी में बने आर के लक्ष्मण आर्ट गैलरी (R K Laxman Art Gallery-Museum) का भी उद्घाटन किया। इस म्यूजियम में मालगुडी गाँव पर आधारित एक मॉडल है, जिसे आडियो-विजुअल से जीवंत बनाया गया है। इसके साथ ही इसमें कार्टूनिस्ट लक्ष्मण के बनाए गए कार्टून को प्रदर्शित किया जाएगा।

13 साल पहले पिता को नक्सलियों ने मार डाला था, अब बेटी बनीं ‘मिस इंडिया’: माँ ने किया पालन-पोषण, ‘स्वच्छ भारत’ से भी जुड़ी हैं

ये कहानी है कि छत्तीसगढ़ की उस बेटी की जिसके पिता की 13 साल पहले नक्सलियों ने उनके ही घर से सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लेकिन माँ ने बेटियों की परवरिश की और उन्हें संभाला औऱ अपने कदमों पर खड़ा होना सिखाया। इसी की बदौलत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बस्तर के एक गाँव की लिपि मेश्राम ‘मिस इंडिया’ बन गईं। इसके साथ ही लिपि सिंगर होने के साथ ही समाज सेविका भी हैं।

लिपि मेश्राम छत्तीसगढ़ की पहली महिला बन गई हैं, जिन्होंने ये खिताब अपने नाम किया है। कभी पूरी तरह से शहरी माहौल से दूर रहने वाली लिपि कहानी बड़ी ही रोचक है। वो ग्लैमर की दुनिया में आना तो चाहती थीं, लेकिन मन में एक घबराहट थी। बाद में परिवार के लोगों का साथ मिला और वो बस्तर छोड़कर भिलाई आ गईं। यहीं पर लिपि ग्लैमरस स्टूडियो के साथ जुड़ गईं।

उन्होंने कई सारे ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और सफलता का परचम लहराया। ग्लैमरस सुपरमॉडल मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के चार राउंड को सफलता पूर्वक क्लियर करने के बाद लिपि को गोवा जाना पड़ा। वहाँ पर भी लिपि ने चार दिन तक अलग-अलग कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। सभी में वो सफल भी हुईं और आखिर में ‘मिस इंडिया’ बन गईं। इस प्रतियोगिता में लिपि ने देश भर की 30 कंटेस्टेंट को पराजित किया। बहरहाल बॉलीवुड में कदम रखने की कोशिशों के तहत अब वो रामोजी फिल्म सिटी में ऑडिशन देने की तैयारी कर रही हैं।

गौरतलब है कि साल 2009 का वो वक्त था, जब बस्तर जिले के लौंडीगुड़ा गाँव में नक्सलियों ने उनके पिता विनय मेश्राम पर झूठा इल्जाम लगाया था। इसके बाद उन्होंने उनके घर के सामने ही गोली मार दी। वो आईएएस की तैयारी भी कर रही हैं। उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें बस्तर संभाग में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

‘फ्री स्पीच है, लेकिन इसकी सीमाएँ भी’: मालदा-मुर्शिदाबाद सहित बंगाल के 6 जिलों में इंटरनेट-ब्रॉडबैंड बंद, ‘गुप्त सूचना’ पर कार्रवाई

पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कुछ जिलों में कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली ‘तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC)’ की सरकार ने फैसला लिया है कि इन जिलों में 7-9 मार्च, 11-12 मार्च और 14-16 मार्च को ब्रॉडबैंड और इंटरनेट सेवाएँ बंद रहेंगी। संवेदनशील मालदा और मुर्शिदाबाद के अलावा उत्तरी दिनाजपुर, कूच बिहार, बीरभूम और दार्जिलिंग में ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा किया गया है।

पश्चिम बंगाल में गृह एवं पहाड़ी मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि इंटरनेट ट्रांसमिशन और इंटरनेट टेलीफोनी का इस्तेमाल कर के अगले कुछ दिनों में इन क्षेत्रों में गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है। कहा गया है कि इन सूचनाओं का विश्लेषण करने पर पता चला है कि रोकथाम के उपाय किए जाने जरूरी हैं। इसमें लिखा है, “भारत का संविधान यहाँ के नागरिकों को फ्री स्पीच का अधिकार देता है, लेकिन इस पर कुछ उचित प्रतिबंध भी हैं।”

पश्चिम बंगाल की सरकार ने कहा है कि इस दौरान मोबाइल फोन से वॉइस कॉल्स, SMS और समाचार पत्रों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है, अतः सूचनाओं के संचार या प्रसार पर कोई रोकथाम नहीं लगाई गई है। राज्य सरकार ने कहा कि लोगों के जीवन पर खतरों को रोकने के लिए, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर खतरों को रोकने के लिए और कानून के हिसाब से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे लोगों पर खतरे को रोकने के लिए ये फैसला जरूरी है।

हालाँकि, इसका कोई सटीक कारण नहीं बताया गया है कि आखिर इंटरनेट और ब्रॉडबैंड बंद करने का फैसला क्यों लिया गया। किन लोगों से और किस तरह के खतरे हैं, ये भी नहीं बताया गया है। साथ ही ‘पब्लिक आर्डर को मेंटेन करने’ के लिए टेलीग्राफ के जरिए आने वाले ट्रांसमिशंस को भी रोक दिया गया है। CRPC की धारा-144 के तहत ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस बारे में अभी और जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

‘2 BHK के लिए करना पड़ता है सपा को समर्थन’ : UP नतीजों की भविष्यवाणी करने से रोहिणी सिंह ने बनाई दूरी, नेटिजन्स ने उड़ाया खूब मजाक

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की खातिर सदैव मैदान में डटी रहने वाली द वायर पत्रकार रोहिणी सिंह ने साल 2022 में यूपी चुनावों के मद्देनजर कोई भी भविष्यवाणी करने से मना कर दिया है। अपने ट्वीट में उन्होंने बताया कि अगर उन्होंने विपक्षी पार्टी की जीत को लेकर अनुमान लगाए और वो नहीं जीतीं तो सत्ताधारी पार्टी की आईटी सेल उनके पीछे पड़ जाएगी।

ये ट्वीट रोहिणी ने 5 मार्च 2022 को किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी करना और ऐसा नहीं होने पर, कोई कुछ नहीं कहता। मगर यदि आप विपक्षी दल की जीत की भविष्यवाणी करते हैं और ऐसा नहीं होता तो आईटी सेल और दशक की सबसे शक्तिशाली सरकार आप पर जोर दिखाएगी। चुनाव बराबरी का है ये कहना ही सबसे ज्यादा सुरक्षित है।”

रोहिणी के इस ट्वीट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनका धड़ल्ले से मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें 2017 में की गई भविष्यवाणी के बाद हुई फजीहत याद है। एक्स-सेकुलर नाम के ट्विटर हैंडल से रोहिणी सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया आई और तंज कसते हुए बताया गया कि जो रोहिणी ने कहा है उसका अनुवाद है, “मैंने साल 2017 में फेक न्यूज फैलाई कि सपा जीत रही है और मुझे बदले में 2 बीएचके फ्लैट मिला। आईटी भक्त आज भी मुझे ट्रोल करते हैं। इसलिए मैं अब कोई अनुमान नहीं लगाऊँगी।” 

सहेली मुखर्जी ने इस ट्वीट पर रोहिणी को आड़े हाथों लेते हुए एक और अनुवाद किया और बताया कि इस ट्वीट में रोहिणी कहना चाहती हैं, “मैं अच्छे से जानती हूँ कि भाजपा ही जीतेगी लेकिन मेरे 2 बीएचके के लए मुझे समाजवादी पार्टी को समर्थन देना है। इसलिए जब भी रिजल्ट आएँ तो कृपया मुझपर चिल्लाना मत।”

कुछ अन्य यूजर्स भी है जो इस तरह रोहिणी द्वारा कोई भी टिप्पणी न दिए जाने पर कह रहे हैं कि रोहिणी को मालूम है इस बार योगी सरकार आएगी। इसलिए निराश होकर वो ऐसे ट्वीट कर रही हैं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्हें बुरा लग रहा है कि वो 2BHK फ्लैट को 3-4 BHK में अपग्रेड नहीं करवा पाएँगी, क्योंकि न तो सपा आएगी और न ही उन्हें ये फायदा मिलेगा।

साल 2017 में रोहिणी सिंह के दावे

गौरतलब है क पाँच साल पहले साल 2017 में जब विधानसभा चुनाव थे तब रोहिणी सिंह बीजेपी के ख़िलाफ़ माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थीं। 2017 में चुनाव के नतीजे आने से पहले तक रोहिणी का दावा यही था कि राज्य में बीजेपी संघर्ष कर रही है, उनका सत्ता में आने का कोई चांस नहीं है। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था, “यूपी में घूम रही हूँ और नोटबंदी के कारण गुस्सा हर जगह देखने को मिल रहा है। अचंभित हूँ कि दिल्ली के विश्लेषक कैसे इसे नजर अंदाज कर रहे हैं।” सपा के लिए माहौल बनाते हुए रोहिणी ने एक ट्वीट में अपना चुनावी विश्लेषण बताया था। उन्होंने लिखा था “सबसे बड़ी लूजर भाजपा होगी, आरएलडी को 2 फायदे होंगे। गठबंधन उम्मीद से भी ज्यादा फायदा देने वाला है।”