Home Blog Page 5813

कुशवाहा के ख़ूनख़राबे वाले बयान के बाद सीताराम येचुरी ने दी क़ानून व्यवस्था बिगड़ने की धमकी

उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब वामपंथी नेता सीताराम येचुरी ने भी इच्छित नतीजे न आने के बाद क़ानून व्यवस्था बिगड़ने की धमकी दी है। सीताराम येचुरी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा है कि वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के ख़िलाफ़ काम कर रहा है। दरअसल, चुनाव आयोग ने मतगणना की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से मना कर दिया। चुनाव आयोग द्वारा विपक्ष की माँगों को खारिज़ करते हुए मतगणना प्रक्रिया में बदलाव से इनकार करने के बाद वामपंथी नेता सीताराम येचुरी भड़क उठे और उन्होंने ट्वीट कर लिखा:

“यह चुनाव शुरू होने से पहले वीवीपैट को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के ख़िलाफ़ है। अगर चुनाव की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए चुनावी प्रक्रिया इतने लम्बे समय तक खींची गई, तो चुनाव आयोग पहले सैम्पल को टेस्ट करने से इनकार क्यों कर रहा है? वीवीपैट और ईवीएम पर्चियों का मिलान मतगणना शुरू होने से पहले की जानी चाहिए। ट्रेंड्स जारी हो जाने के बाद ये प्रकिया निष्फल हो जाएगी। इसके कारण प्रभावित उम्मीदवार विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसके कारण क़ानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।”

सीताराम येचुरी की पार्टी सीपीएम ने भी चुनाव आयोग के निर्णय पर निराशा जताई है। बता दें कि विपक्ष की माँगों को सुप्रीम कोर्ट भी ठुकरा चुका है। वीवीपैट को लेकर एक एनजीओ द्वारा दाखिल किए गए पीआईएल पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को फटकार लगाते हुए कहा था कि वे लोकतंत्र का मज़ाक बना रहे हैं। अदालत ने पहले कहा था कि प्रति विधानसभा पाँच पोलिंग बूथों के ईवीएम की वीवीपैट पर्चियों के साथ मिलान किया जाएगा। बाद में एनजीओ द्वारा दाखिल की गई याचिका को कोर्ट ने अनैतिक करार दिया। अदालत का मानना था कि जब उन्होंने फ़ैसला दे ही दिया, फिर इस तरह के पीआईएल दाखिल करने का औचित्य ही क्या है?

विपक्ष के नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल बना कर चुनाव आयोग से मुलाक़ात की थी। इच्छित परिणाम न आने पर रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी ख़ूनख़राबे की धमकी दी है। उपेंद्र कुशवाहा की इस धमकी पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि जैसे को तैसा (Tit For Tat) जवाब दिया जाएगा। लोजपा सुप्रीमो पासवान ने कहा कि राजग के लोग भी तैयार हैं। ऐसा उन्होंने राजग के घटक दलों की बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेते हुए कहा।

VVIP चॉपर घोटाला: जिसके पास है ₹3600 करोड़ की खरीद-फरोख्त का कच्चा चिट्ठा, ED ने दायर किया आरोप पत्र

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 22 मई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अगस्ता वेस्टलैंड VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में गिरफ़्तार एक कथित रक्षा एजेंट सुषेन मोहन गुप्ता के ख़िलाफ़ दिल्ली की अदालत में एक पूरक आरोप पत्र दायर किया है।

ख़बर के अनुसार, एजेंसी ने विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष श्री गुप्ता के ख़िलाफ़ पूरक आरोप पत्र दायर किया। उन्हें ED ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ़्तार किया था।

ED ने कहा था कि इस मामले में श्री गुप्ता की भूमिका राजीव सक्सेना द्वारा किए गए ख़ुलासे के आधार पर सामने आई थी, जिसे UAE से निकाले जाने और नई दिल्ली में एजेंसी द्वारा गिरफ़्तार किए जाने के बाद इस मामले में अपनी सहमति दे दी थी।

ऐसा संदेह है कि श्री गुप्ता के पास अगस्ता वेस्टलैंड VVIP हेलिकॉप्टरों की ख़रीद के लिए 3,600 करोड़ रुपए के सौदे के भुगतान का विवरण मौजूद है।

कॉन्ग्रेस के सर्वे में NDA को बढ़त, 140 सीटों पर सिमटा हाथ छाप… फिर भी राहुल कह रहे ‘फर्जी Exit Poll’

देश में इस समय भाजपा और मोदी की ‘लहर’ किस कदर चल रही है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कॉन्ग्रेस के द्वारा कराया गया एग्जिट पोल भी कह रहा है, “आएगा तो मोदी ही!” और इतने के बावजूद राहुल गाँधी एग्जिट पोल्स को फर्जी बता कर अपने समर्थकों को अंतिम ढाँढ़स बँधा रहे हैं।

कॉन्ग्रेस का खुद का एग्जिट पोल भाजपा-नीत एनडीए को 272 के बहुमत के आँकड़े के करीब 230 के आस-पास सीटें दे रहा है। भाजपा को भी 200 के करीब सीटें मिलने की उम्मीद है। इसके उलट पूरा यूपीए मिल कर भी इस सर्वे में 200 का आँकड़ा नहीं छू पा रहा है। कॉन्ग्रेस खुद 140 पर सिमटती हुई नजर आ रही है।

सारे एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में

19 मई को अंतिम चरण का मतदान ख़त्म होने के बाद जारी हुए सारे-के-सारे एग्जिट पोल भाजपा की ही सरकारें अनुमानित कर रहे हैं। अधिकाँश में एनडीए खुद ही बहुमत के आँकड़े को आराम से पार कर 300 के करीब भी पहुँच ही रहा है। इस बीच निराश और हताश विपक्ष ने निर्वाचन आयोग और निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने से लेकर हिंसा की धमकी तक की प्रतिक्रियाएँ दी हैं

AAP नेता संजय सिंह का अर्नब गोस्वामी पर फूटा ग़ुस्सा- पागलखाने जाएँ, जेल जाएँ या डूब मरें!

लोकसभा चुनाव 2019 की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इन दिनों आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने राजनीतिक ‘प्रवचन’ में शालीनता की सारी हदें पार करते हुए अपनी एक अलग पहचान बना ली है। लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने में अब 24 घंटे से भी कम का समय रह गया है। लेकिन, AAP पार्टी के नेता अपनी हताशा के चरम पर जा पहुँचे हैं।

AAP के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आज रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी की एक वीडियो क्लिप ट्विटर पर शेयर की। इसमें अर्नब EVM हैकिंग को लेकर विपक्षी दलों पर तंज कसते नज़र आए।

इस वीडियो में अर्नब गोस्वामी ने मसखरी के अंदाज़ में AAP नेताओं का भी मजाक उड़ाया कि AAP पार्टी को दिल्ली में 100 सीटें भी नहीं मिल सकतीं।

अर्नब के इस मसखरी भरे अंदाज़ पर AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने जवाब दिया और लिखा, “इस अर्नब को तुरंत आगरा ले जाओ यार, “Very Serious Case.”

इस पर, आरजेडी सांसद ने चुटकी लेते हुए लिखा कि आगरा के पागलखाने में सीमित जगह है। इस पर संजय सिंह ने जवाबी टिप्पणी करते हुए लिखा, “फिर कुछ भी करिए सर अंडमान ही लेते जाइए या हिंद महासागर में छोड़ आइए।” आपकी जानकारी के लिए यहाँ बता दें कि अंडमान सेलुलर जेल के लिए प्रसिद्ध है और हिंद महासागर शब्द का इस्तेमाल डूब जाने के लिए किया गया है।

संजय सिंह अक्सर न्यायपालिका के ख़िलाफ़ अपमानजनक टिप्पणी करते रहते हैं। हाल ही में AAP को बड़ा झटका तब लगा था, जब सुप्रीम कोर्ट ने AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की एक याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया, क्योंकि शीर्ष अदालत ने पाया कि संजय सिंह द्वारा न्यायपालिका के ख़िलाफ़ दिए गए उनके पहले के बयान अपमानजनक थे।

दिल्ली में सत्ता के बँटवारे के फ़ैसले के बाद संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना करते हुए, सिंह ने हिन्दी में ट्वीट किया था, “क्या सुप्रीम कोर्ट मोदी जी के हितों के ख़िलाफ़ फ़ैसला नहीं सुनाता? केंद्र सरकार ने राफ़ेल (सौदा) में भ्रष्टाचार पर अदालत में झूठ बोला, लेकिन सुप्रीम कोर्ट चुप था। क्या सुप्रीम कोर्ट ने CBI पर कोई फ़ैसला दिया था या वो मजाक था? दिल्ली के करोड़ों लोगों की भावनाओं के साथ खेला गया। क्या यह सुप्रीम कोर्ट या तहसील का स्थानीय न्यायालय है?” एक अलग ट्वीट में उन्होंने पूछा था कि क्या सुप्रीम कोर्ट ने अपनी गरिमा खो दी है?

मतदान बाद EVM को लाल चुनरी से सील कर उसे पवित्र धागे से बाँधा जाए: विपक्ष का छोटा पंडित

ईवीएम की महिमा अपरम्पार है। ईवीएम महान है। ईवीएम आज किसी भी समयकाल में सबसे ज्यादा चर्चा में है क्योंकि इसे लेकर तरह-तरह के दावे हो रहे हैं। इन दावों को सुन कर लगता है कि जैसे ये मशीन न होकर कोई किसी रोबोट रूपी देवता का अवतार हो। जैसे भवान विष्णु ने राम के रूप में धरती पर क़दम रखा था और उनके विश्वस्त शेषनाग ने लक्षमण के नाम से अवतरित होकर उनके छोटे भाई का किरदार अदा किया था, ठीक वैसे ही मोदी और ईवीएम का भी कोई रिश्ता है। हो सकता है मोदी भी किसी ऐसे देवता के अवतार हों, जिनके विश्वस्त और वफ़ादार ने ईवीएम का रूप लेकर धरा पर क़दम रखा हो। मोदी और ईवीएम के रिश्ते समझने के लिए विपक्षी नेताओं के दावों, बयानों और डर को समझना पड़ेगा। मोदी न तो वैज्ञानिक हैं और न ही कोई तकनीकी विशेषज्ञ, फिर भी ईवीएम उनके इशारों पर नाचता है।

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार अभी देश के सबसे वरिष्ठ, अनुभवी और माहिर नेताओं में से एक रहे हैं। अगर वो कुछ कहते हैं तो ध्यान से सुना जाना चाहिए। पिछले पॉंच दशकों से भी अधिक समय से देश की चुनावी राजनीति में सक्रिय पवार ने बारामती में वोट गिराने के बाद एक चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने कहा कि एक्सपेरिमेंट के तौर पर हैदराबाद में ‘कुछ लोगों’ ने उनके सामने एक ईवीएम रखा और वोट डालने को कहा। जब उन्होंने अपनी पार्टी का बटन दबाया तो वोट भाजपा को चला गया। अब ‘कुछ लोगों’ ने पवार के सामने ‘क्या’ पेश किया था, ये तो वो ही लोग जानें, लेकिन एक बात तो साफ़ है कि पवार को दक्षिण मुंबई संसदीय क्षेत्र में ऐसी कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा होगा।

पवार ने साउथ मुंबई लोकसभा क्षेत्र में मतदान किया। यहाँ न तो एनसीपी के प्रत्याशी खड़े हैं और न ही भाजपा के। इस सीट पर लड़ाई शिवसेना के अरविन्द गणपत सावंत और कॉन्ग्रेस के मिलिंद देवड़ा में है। पवार को निश्चिन्त रहना चाहिए क्योंकि साउथ मुंबई में उनका वोट भाजपा को जा ही नहीं सकता है। आगे बढ़ते हैं। कभी वाईफाई से ईवीएम हैक करने की बात कही गई, तो कभी ब्लूटूथ से ईवीएम को नियंत्रित करने की अफवाह उड़ी। क्या अगर कोई व्यक्ति अपने ब्लूटूथ डिवाइस का नाम ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ रख लेना तो यह माना जाए कि वह यहाँ दिल्ली के साकेत में अपने चार बाई चार के कमरे में बैठे-बैठे अमेरिका के राष्ट्रपति को अपनी उँगलियों पर नचा रहा है?

अगर नियंत्रण करने की ही बात है तो उसके लिए वाईफाई और ब्लूटूथ की ज़रूरत नहीं होती। सोनिया और मनमोहन को ही उदाहरण के तौर पर लिया जा सकता है। ऐसी हैकिंग आज तक नहीं देखी गई। कुछ दिनों बाद हो सकता है कि विपक्ष को ये भी लगने लगे कि मोदी तंत्र साधना कर के ईवीएम को हैक कर रहे हैं। इधर मोदी ने केदारनाथ की गुफा से ध्यान लगाया और उधर ईवीएम के सारे वोट भाजपा को ट्रांसफर। खटैक! तो फिर ऐसे हालात में विपक्ष को क्या करना चाहिए? उपाय क्या है? जब आरोप फ़िल्मी लग रहे हैं तो उपाय भी फ़िल्मी ही होना चाहिए। कहते हैं मंत्र-तंत्र में हर समस्या का समाधान है। क्या पता मोदी ने ईवीएम के भीतर कोई पिशाच छोड़ दिया हो?

भूल-भुलैया फ़िल्म में ‘छोटा पंडित’ ने महल में भूत को कंट्रोल करने के लिए एक कमरे को विशेष मन्त्रों द्वारा सील करने की कोशिश की थी। विपक्षी नेताओं को भी कोई ऐसा ही तांत्रिक हायर करना चाहिए, छोटा पंडित की तरह। चुनाव आयोग से माँग की जानी चाहिए कि ईवीएम को मतदान के तुरंत बाद लाल चुनरी में लपेट कर उसे विशेष लॉकेट और पवित्र धागों का प्रयोग कर के सील करना चाहिए, ताकि मोदी द्वारा हायर किए गए भूत-पिशाच वोटों की हेराफेरी न कर सकें। या फिर विज्ञान में विश्वास रखने वाले विपक्ष के नेता भूल-भुलैया के अक्षय कुमार की तरह विदेश से किसी मनोचिकित्सक को बुलाना चाहिए, जो ईवीएम में से इन गड़बड़ियों को दूर कर सके।

चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट पर अगर आपको विश्वास नहीं है तो कुछ लीक से हटकर उपाय करने पड़ेंगे। अगर ईवीएम सेक्युलर है और वामपंथियों को मंत्र-तंत्रों में विश्वास नहीं है तो अजमेर शरीफ दरगाह से ताबीज़ लाकर उसे बाँधा जा सकता है। चुनाव आयोग को एक ज्ञापन दिया जाना चाहिए कि प्रत्येक ईवीएम को प्रयोग किए जाने से पहले जामा मस्जिद के इमाम और देवबंद के मुफ़्ती से सभी मशीनों का प्रमाणीकरण कराना चाहिए, इससे मतगणना के समय किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तुरंत पकड़ कर सम्बंधित फतवा जारी किया जा सकता है। अधिक सेक्युलर वामपंथी यह माँग कर सकते हैं कि चुनाव से पहले मतदानकर्मियों द्वारा ईवीएम लेकर चर्च में ‘वैसा वाला’ पागलपन किया जाए, जिसके वीडिओज़ अक्सर वायरल होते रहते हैं।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा इन्हें बार-बार निराश किया जा रहा है। ‘सबसे बड़े दलित नेता’ उदित राज ने तो सुप्रीम कोर्ट को ही खरी-खोटी सुनाई है। चुनाव आयोग तो भला कई दिनों से इनकी गालियाँ खा रहा है। जिस चुनाव आयोग की विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा होती है, उसी चुनाव आयोग की अपने ही देश में हर मिनट आलोचना हो रही है, आरोप लगाए जा रहे हैं और अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। चुनाव आयोग द्वारा लाख समझाने के बावजूद विधानसभा में खिलौनों को हैक कर ईवीएम को हैक करने का दावा करने वाले नेता अड़े हुए हैं। फिर उपाय ही क्या बचता है? नकाबपोश सूजा ईवीएम को लेकर अजीबोगरीब दावे कर ईवीएम एक्सपर्ट बन बैठा है।

अगर इतनी गंभीर और तथ्यपरक बातें उन्हें समझ नहीं आ रही हैं तो इसका सीधा अर्थ है कि विपक्षी नेताओं को लगता है कि कुछ अजीब हुआ है। हो सकता है उन्होंने ‘तिरंगा’ फ़िल्म देख रखी हो। गैंडास्वामी की मिसाइलों का फ्यूज निकाल कर राजकुमार ने दुश्मन के इरादों को तबाह कर दिया था। कहीं मोदी भी कुछ ऐसा ही तो नहीं कर रहे? कहीं वो मतदान के बाद डायरेक्ट ईवीएम के सारे फ्यूज ही तो नहीं निकाल लेते हैं, तिरंगा वाले राजकुमार की तरह। या फिर ऐसे विपक्षी नेता, जिन्हें वीवीपैट पर भी विश्वास नहीं है और वो अलग ही लेवल पर पहुँच चुके हैं, उनके लिए आयोग को विशेष व्यवस्था करनी चाहिए।

ऐसे नेताओं को ईवीएम का नट-बोल्ट खोलने के लिए पेचकस और पिलास दे देना चाहिए ताकि वे वोट देने के बाद ईवीएम को खोलें और अंदर झाँक कर देख सकें कि आख़िर उनका वोट गया कहाँ, किस पार्टी को गया। ये नेता वोट देने के बाद ईवीएम को खोलेंगे, झाँक कर देख लेंगे कि उनका वोट इच्छित पार्टी को गया है या नहीं और फिर उसे वापस पेचकस से कस सकते हैं। नेताओं को लगता है कि ईवीएम के भीतर तार हैं और वो तार सीधे मोदी से जुड़े हुए हैं। कहावत सच्चाई का रूप ले रही है। छोटा पंडित वाला उपाय किया जाए, मजार से ताबीजें लाई जाए या फिर ये तिरंगा वाला मामला है, ये तो समय विपक्षी नेताओं को ही तय करना चाहिए।

UP पुलिस का खौफ: किडनैपर ने पुलिस को देखकर खुद को मार ली गोली

कभी सपा के जंगलराज में भागीदार के रूप में बदनाम रही यूपी की पुलिस ने अपराधियों में आज कैसा खौफ बैठा दिया है, इसकी एक बानगी अभी-अभी सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश में एक बिजनेसमैन के बच्चे को अगवा करने वाले अपराधी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की गिरफ्त में आने के डर से खुद को गोली मार ली है। अपराधी उस बिजनेसमैन का ही पूर्व ड्राइवर बताया जा रहा है।

ट्वीट करने वाले राज शेखर झा टाइम्स ऑफ़ इंडिया के पत्रकार हैं। उनके अनुसार बिजनेसमैन से ₹3 करोड़ की फिरौती माँगी गई थी। उन्होंने पुलिस को इत्तला कर दी, और पुलिस ने उस किडनैपर को ढूँढ़ निकाला। बच्चे को उसके परिवार के पास सुरक्षित पहुँचा दिया गया है।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद से यूपी की कानून व्यवस्था में काफी सुधार आया है। पुलिस के 63 दुर्दांत अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराने और 650 को घायल करने के बाद लगभग 10,000 ने अपनी जमानत रद्द करा कर जेल लौटने में ही भलाई समझी

90 करोड़ वोटर लेकिन गायब हो गए 400 करोड़ के वोट – मीडिया गिरोह मिर्गी के कगार पर

हमने एग्जिट पोल के दिन ही बताया था कि कैसे आसन्न हार के डर से नेताओं से ज्यादा पत्रकारिता के समुदाय विशेष के मुँह से झाग निकलना शुरू हो गया है। और अब जबकि मतदान का परिणाम घोषित होने में बमुश्किल एक दिन बचा है, तो इनकी हालत और गंभीर होती जा रही है। झूठा नैरेटिव बनाना तो इनकी फितरत ही है, लेकिन अब यह आँकड़े भी अनर्गल बनाने पर उतारू हो गए हैं। सबा नकवी ने 20 लाख EVM मशीनें गायब होने का दावा करते हुए शेयर किया:

आज गणित भूले हैं, कल क्या भाषा भी भूल कर अब्बा-जब्बा-डब्बा करेंगे ये लोग?

यह रिपोर्ट ‘जनता का रिपोर्टर’ नामक प्रोपेगैंडा ब्लॉग की है, जिस पर अकसर आम आदमी पार्टी का अघोषित मुखपत्र होने के आरोप लगते हैं। अब बाकी सब चीज़ें छोड़ कर खाली 20 लाख के दावे को देखें। 1 EVM में 2,000 वोट रिकॉर्ड करने की क्षमता होती है। यानी 20 लाख EVM निर्वाचन आयोग के पास होने का अर्थ हुआ 20,00,000 X 2,000 यानी कि 400 करोड़ वोट!

अब जरा सबा नकवी बताएँगी कि निर्वाचन आयोग कुल 90 करोड़ की वोटिंग आबादी, जिसमें से एक-तिहाई कभी भी वोट डालने नहीं निकले (अब तक का उच्चतम मतदान प्रतिशत 67 प्रतिशत के आसपास है), में भला क्यों कुल वोटरों की संख्या के साढ़े चार गुना EVM का इंतजाम करेगा। मोदी विरोध में यह लोग दिमाग से इतने पैदल हो चुके हैं कि प्राइमरी स्कूल स्तर की गणित भी सर के ऊपर से उड़ रही है। पत्रकारिता के समुदाय विशेष को सच में हिमालय जाकर अपनी मानसिक स्थिति का इलाज कराना चाहिए।

22 विपक्षी पार्टियों को चुनाव आयोग का झटका, VVPAT मिलान में नहीं होगा कोई बदलाव

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल के आँकड़ों से डरी-सहमी असंतुष्ट विपक्षी दलों द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने को लेकर बुधवार को चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला दिया। चुनाव आयोग ने विपक्षी दलों को उस माँग को खरिज कर दिया जिसमें वोटों की गिनती से पहले वीवीपैट पर्चियों के मिलान की माँग की गई थी। चुनाव आयोग ने कहा कि वीवीपैट के मिलान की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा। हर विधानसभा की 5 वीवीपैट की पर्चियों का ईवीएम से मिलान होगा।

ईवीएम एवं वीवीपीएटी के मुद्दे पर कॉन्ग्रेस, सपा, बसपा, तृणमूल कॉन्ग्रेस सहित 22 प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं ने मंगलवार को चुनाव आयोग से यह आग्रह किया था कि मतगणना से पहले चुनिंदा मतदान केंद्रों पर वीवीपीएटी पर्चियों के मिलान की माँग की थी।

बता दें कि विपक्षी नेताओं की बैठक में कॉन्ग्रेस से अहमद पटेल, अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद और अभिषेक मनु सिंघवी, माकपा से सीताराम येचुरी, तृणमूल से डेरेक ओब्रायन, तेदेपा से चंद्रबाबू नायडू, आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, सपा से रामगोपाल यादव, बसपा से सतीश चंद्र मिश्रा एवं दानिश अली, द्रमुक से कनिमोई, राजद से मनोज झा, राकांपा से प्रफुल्ल पटेल एवं माजिद मेमन और कई अन्य पार्टियों के नेता शामिल हुए थे। जिनकी माँग को चुनाव आयोग ने ख़ारिज कर दिया।

इससे पहले मंगलवार को चुनाव आयोग ने मतदान के बाद ईवीएम को मतगणना स्थलों तक पहुँचाने में गड़बड़ी और उनके दुरुपयोग को लेकर विभिन्न इलाकों से मिली शिकायतों को शुरुआती जाँच के आधार पर गलत बताते हुए कहा था कि मतदान में प्रयोग की गई ईवीएम और वीवीपैट मशीनें ‘स्ट्रांग रूम’ में पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस बीच चुनाव आयोग के दिल्ली स्थित मुख्यालय में ईवीएम संबंधी शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए एक कंट्रोल रूम ने भी मंगलवार से काम करना शुरु कर दिया।

आयोग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, निर्वाचन सदन से संचालित कंट्रोल रूम चुनाव परिणाम आने तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके जरिए ईवीएम की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले, चुनाव आयोग ने मतदान में इस्तेमाल की गई मशीनें, 23 मई को हो रही मतगणना से पहले नई मशीनों से बदलने के आरोपों और शिकायतों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताकर खारिज कर दिया था।

BREAKING: IAF-राफेल की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम में सेंध की कोशिश, पेरिस की वारदात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार रात को भारतीय वायुसेना के राफ़ेल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम में घुसपैठ की केशिश की गई है। यह कोशिश पेरिस के इलाक़े में हुई जिस पर भारतीय रक्षा मंत्रालय अपनी नजर रखे हुए है।

रिपोर्ट के मुताबिक़, एक भारतीय टीम जिसका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन रैंक के अफ़सर कर रहे हैं, वो भारतीय वायु सेना के लिए निर्माणाधीन 36 राफ़ेल जेट के प्रोडक्शन और भारतीय लोगों की ट्रेनिंग की देख-रेख कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय को इसकी जानकारी दे दी गई है।

‘चौकीदार’ बने सपा-बसपा के कार्यकर्ता, टेंट लगा कर और दूरबीन लेकर कर रहे हैं रतजगा

भाजपा नेताओं ने जब से अपने नाम के आगे चौकीदार लगाना शुरू किया है, तब से इस शब्द के चर्चे चारों तरफ हैं। ट्विटर पर ख़ासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने नाम में चौकीदार लगाने के बाद लाखों भाजपा समर्थकों ने सोशल मीडिया पर अपने नाम में चौकीदार शब्द जोड़ लिया। लेकिन ख़बरों के मुताबिक, असली चौकीदारी तो सपा और बसपा के कार्यकर्ता कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद चुनाव संपन्न हुए। उसके बाद ईवीएम को वज्रगृहों (Strongrooms) में रखा जाता है। ईवीएम बदलने से लेकर उसमें छेड़छाड़ करने तक की कई अफवाहों के बाद यूपी महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने चौकीदार का काम अपने ज़िम्मे ले लिया है और वे ईवीएम वज्रगृहों के आसपास मंडरा रहे हैं।

वज्रगृहों के आसपास सपा-बसपा कार्यकर्तागण टेंट बना कर पहरेदारी कर रहे हैं। उनके पास दूरबीन भी है, जिससे वह वहाँ आने-जाने वालों पर दूर से ही नज़र रख रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मेरठ में ऐसे ही एक वज्रगृह के पास तनाव का माहौल है। यहाँ दो टेंट बनाए गए हैं और सपा-बसपा समर्थक 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट बना कर वज्रगृह की चौकीदारी का ज़िम्मा संभाल रहे हैं (आधिकारिक या सरकारी तौर पर नहीं)। उन्हें डर है कि ईवीएम को बदला जा सकता है और इनमें गड़बड़ियाँ की जा सकती हैं, इसीलिए ये चौकन्ने हैं।

बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान ने TOI को बताया कि उन्होंने 11 अप्रैल को पोलिंग ख़त्म होने के कुछ ही घंटों बाद वहाँ टेंट स्थापित किया और तभी से वे निगरानी पर लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि निगरानी दल के मुख्य समूह में महागठबंधन में शामिल तीनों दलों (सपा, बसपा, रालोद) के 18 कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्हें पास दिया गया है, जिसके कारण वे ईवीएम वज्रगृह के पास लगे बैरिकेड्स के पास जा सकते हैं। टेंट्स के भीतर बैठने व आराम करने के लिए गद्दियाँ रखी गई हैं। गर्मी के कारण कूलर भी लगाया गया है। टेंट में चुनाव को लेकर लगातार चर्चाएँ चल रही हैं।

अव्वल तो यह कि इन्होंने सीसीटीवी भी लगा रखे हैं। एक अतिरिक्त टेंट में मॉनिटर स्क्रीन लगाया गया है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज पर लगातार नज़र रखी जा रही है और हर आने-जाने वालों पर गौर किया जा रहा है। अगर उन्हें आसपास कुछ भी ‘संदिग्ध’ दिखता है तो वे स्थानीय सीनियर पार्टी नेताओं को सूचित करते हैं, जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की जाती है। नाइट विजन टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर के रात में भी आसपास की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है। ये टेंट्स ईवीएम वज्रगृहों से 200 मीटर की दूरी पर हैं, इसीलिए दूरबीन का प्रयोग किया जा रहा है।

पिछले कुछ दिनों में ईवीएम को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। लोग ईवीएम से भरी गाड़ियों के वीडियो पोस्ट कर दावा कर रहे हैं कि भाजपा ईवीएम बदल रही है। हालाँकि, चुनाव आयोग ने ऐसे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि ईवीएम को लेकर सारी जानकारियाँ प्रत्याशियों को पहले ही दे दी जाती हैं, अतः ये संभव नहीं है।