Home Blog Page 5924

फैक्ट चेक: ‘आतंकी’ की ‘फर्जी’ फोटो वायरल करवा मुफ्ती-शेहला कर रहीं रहम की अपील, कश्मीर बंद का ढोंग

अलगाववादी ‘आतंकवादी’ नेता यासीन मलिक इन दिनों टेरर फंडिंग केस में NIA की ट्रांज़िट रिमांड पर तिहाड़ जेल में कैद है। दर्जनों हत्या के केस होने के बावजूद भी 30 सालों तक यासीन मलिक ने कभी अपनी शानो-शौकत में कमी नहीं आने दी थी। लेकिन मोदी सरकार के दौरान समीकरण कुछ उल्टे नजर आने लगे हैं।

यासीन मलिक को इस बार जब तिहाड़ का मुँह देखना पड़ा, तो तुरंत उसे महात्मा गाँधी जी याद आ गए। यासीन मलिक ने गिरफ्तारी के विरोध में खाना-पीना छोड़ दिया है। 2-3 दिन में ही यासीन मलिक की हालत पस्त हो गई, जिसके चलते 16 अप्रैल को यासीन मलिक को दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ‘वायरल’ की जा रही है, जिसके कारण JNU की फ्रीलांस प्रोटेस्टर शेहला रशीद से लेकर कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती तक का दिल दुखा है और वो यासीन मलिक को इस फर्जी तस्वीर के अनुसार मिलने वाली यातनाओं के खिलाफ सरकार से रहम की अपील कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर ‘वायरल’ की जा रही इस तस्वीर में यासीन मलिक की दयनीय हालत देखकर कश्मीर में महबूबा मुफ्ती, फारूख अब्दुल्ला और ताजा-ताजा नेता बनीं शेहला रशीद ने अश्रु बहाने शुरू कर दिए हैं। तीनों ने अलगाववादी ‘आतंकी’ नेता को न सिर्फ मानवीय आधार पर छोड़ने की अपील का कैंपेन शुरू कर दिया है, बल्कि सोशल मीडिया पर खुलेआम यासीन मलिक के पक्ष में माहौल भी बना रहे हैं। महबूबा मुफ्ती ट्वीट के जरिए या फिर मीडिया बाइट्स देते वक्त दिन में कई बार यासीन मलिक को छोड़ने की गुहार लगाती दिख रही हैं।

उधर अलगावावादी गिरोह हुर्रियत ने भी घाटी में बंद की घोषणा कर रखी है। हालाँकि, घाटी में इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके अनंतनाग में उम्मीद से कहीं बेहतर वोटिंग हुई है। साफ है कि कश्मीरी नेता भले ही पाकिस्तानी प्रोपगैंडा फैलाने में व्यस्त हों, लेकिन स्थानीय लोग इससे ऊब चुके हैं।

क्या है तस्वीर का सच?

सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही अलगाववादी ‘आतंकवादी’ यासीन मलिक की टूटी हुई हड्डी वाली तस्वीर वर्ष 2016 की है, जब आतंकवादी बुरहान वाणी के मारे जाने से नाराज अलगावादियों ने घाटी में उत्पात मचाने की कोशिश की थी। जेल जाते ही बीमार हो जाना यासीन मलिक और सजायाफ्ता कैदी लालू यादव का पुराना तरीका रहा है। इसलिए इस प्रकार की उनकी तस्वीरें देखकर एक बार जरूर सोचा जाना चाहिए कि यह आखिर किस समय की रही होगी। सोशल मीडिया पर अपनी जैसी मानसिकता के लोगों को द्रवित करने के लिए आतंकवादियों के नेता अक्सर ऐसी तस्वीरों का सहारा लेते हैं, ताकि देश के नामी संस्थानों में बैठे समान मानसिकता और विचारधारा वाले उनके अनुयायी और फ्रीलांस प्रोटेस्टर इनके पक्ष में माहौल तैयार करना शुरू कर दें।

यासीन मलिक की यह तस्वीर 2016 से भी पुरानी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तानी समाचार प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित खबर की वास्तविकता पर यकीन नहीं किया जा सकता है। लेकिन यह तो निश्चित है कि यह तस्वीर यासीन मालिक के इस बार यानी 2019 के अस्पताल दौरे की नहीं है।

यासीन मलिक को छोड़ने के इस कैंपेन की शुरुआत पाकिस्तान में बैठी यासीन मलिक की पत्नी मशाल मलिक ने की है, जो सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ कैंपेन चलाती रहती है। मशाल मलिक यासीन मलिक के स्वास्थ्य का बहाना बनाकर एंटी-इंडिया भावनाएँ भड़काने की कोशिश में लगी रहती है। कश्मीर में बैठे नेता मशाल के कैंपेन को आगे फैलाने में मदद कर रहे हैं। देखिए शेहला रशीद का ट्वीट, ताकि उनका दर्द समझने में सहायता मिले।

BJP ने नहीं दिया टिकट तो कॉन्ग्रेस में गए उदित राज; हटाया, लगाया, फिर हटाया ‘चौकीदार’

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से भाजपा के टिकट पर सांसद बने उदित राज कॉन्ग्रेस में शामिल हो गए हैं। भाजपा ने मंगलवार (अप्रैल 23, 2019) को उदित राज का टिकट काट दिया था। नॉर्थ वेस्ट सीट के लिए टिकट जारी करने में हुई देरी के बाद से ही उदित राज पार्टी से नाराज़ चल रहे थे। उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिलता है तो वो भाजपा को ‘गुड बाई’ कह देंगे। टिकट काटने के बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से अपने नाम से ‘चौकीदार’ शब्द हटा लिया था। इसके बाद कल दोपहर तक उन्होंने फिर से अपने नाम में ‘चौकीदार’ लगा लिया। तब लोगों को लगा कि सब कुछ ठीक हो गया है और उदित राज मान गए हैं। लेकिन अब उनके कॉन्ग्रेस में शामिल होने की ख़बर आ रही है। वैसे उदित राज ने पहले ही बयान देते हुए कहा था कि उन्हें राहुल गाँधी और केरीवाल ने टिकट कटने को लेकर पहले ही आगाह किया था।

इससे पता चलता है कि वो शायद पहले से ही आम आदमी पार्टी और कॉन्ग्रेस के साथ संपर्क में थे। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से भाजपा ने पंजाबी गायक व सूफी संगीत के लिए प्रसिद्ध हंस राज हंस को अपना उम्मीदवार बनाया है। हंस राज हंस ‘सिली-सिली हवा’, ‘दिल टोटे-टोटे’ और ‘नित खैर मँगा’ जैसे चार्टबस्टर गानों के लिए ख़ासे लोकप्रिय हैं। हंस राज हंस को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री भी मिल चुका है। वाल्मीकि समुदाय से आने वाले हंस राज हंस कॉन्ग्रेस से भाजपा में आए हैं। उन्हें टिकट देने के लिए भाजपा ने उदित राज का टिकट काटा है। उदित राज के टिकट कटने के पीछे कई वजहें थी।

उदित राज लगातार विवादित बयान देकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने कॉन्ग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि उन्हें अब ख़ुशी का अनुभव हो रहा है। चूँकि कॉन्ग्रेस दिल्ली के सातों सीटों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है, ऐसे में उदित राज के दिल्ली से चुनाव लड़ने की सम्भावना नहीं ही है। अब देखना है कि कॉन्ग्रेस में उन्हें कौन सा पद दिया जाता है।

नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से हंस राज हंस का मुक़ाबला कॉन्ग्रेस उम्मीदवार राजेश लिलोठिया से होगा। आम आदमी पार्टी से गठबंधन के विरोधी रहे लिलोठिया दिल्ली कॉन्ग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। आप से यहाँ गुगन सिंह लड़ रहे हैं जो 2017 में भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। जालंधर से ताल्लुक रखने वाले हंस राज हंस ने 2016 के अंत में भाजपा जॉइन की थी। उन्होंने कॉन्ग्रेस में शामिल होने के कुछ महीनों बाद ही उसे छोड़कर भाजपा जॉइन की थी। भाजपा में शामिल होने के बाद हंस राज हंस ने कहा था, “मेरी इमेज के हिसाब से जहाँ मेरी ड्यूटी लगाई जाएगी, वहाँ करूँगा। जहाँ मोदी जी हैं, कमजोरी नहीं हो सकती। वह बब्बर शेर हैं।“

अतीक अहमद जाएँगे गुजरात के जेल में: 5 बार विधायक और एक बार के सांसद पर चला SC का ‘डंडा’

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (अप्रैल 23, 2019) को पूर्व सांसद और ‘गुंडा’ (मेनस्ट्रीम मीडिया ऐसे लोगों के लिए बाहुबली शब्द का इस्तेमाल करती है, जो निंदनीय है) अतीक अहमद व उसके साथियों द्वारा रियल एस्टेट डीलर मोहित जायसवाल के कथित अपहरण और अत्याचार के मामले में सीबीआई जाँच का आदेश दिया है। यह आदेश चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने दिया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के नैनी जेल में बंद अतीक को गुजरात के जेल में ट्रांसफर करने का भी आदेश है। अतीक अहमद को कुछ दिन पहले ही नैनी जेल लाया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने अतीक अहमद के खिलाफ सभी लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने के साथ ही इस मामले में सभी गवाहों को संरक्षण देने के लिए भी कहा है। सर्वोच्‍च अदालत ने अतीक अहमद के खिलाफ लंबित 106 मामलों में उत्तर प्रदेश प्रशासन से चार हफ्ते में स्‍टेटस रिपोर्ट माँगी है। कोर्ट ने लापरवाही बरतने वाले जेल अधिकारियों को निलंबित किया और उसके खिलाफ मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाने के लिए भी कहा है।

गौरतलब है कि अतीक अहमद पर आरोप है कि दिसंबर 2018 में देवरिया जेल में बंद रहने के दौरान अतीक ने अपने साथियों के द्वारा लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र के निवासी मोहित जायसवाल को अपहरण करवा लिया और फिर जेल में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई। मोहित का आरोप है कि इस दौरान उनसे संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करा लिए गए। राज्य सरकार ने भी इस घटना की पुष्टि की थी और कहा था कि उस दिन जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। 5 बार विधायक और एक बार सांसद रहे अतीक अहमद 11 फरवरी, 2017 से जेल में बंद हैं। अतीक के खिलाफ 1979 से 2019 तक कुल 109 केस लंबित है।

VIDEO: जब राह चलते काले कुत्ते को दिख गया कॉन्ग्रेस का झंडा, फिर गुस्से में उसने…

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग कह रहे हैं कि आदमी तो छोड़िए, जानवर भी अब कॉन्ग्रेस से तंग आ चुके हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक अकेले कुत्ते को कॉन्ग्रेस का झंडा दिख जाता है। इसके बाद वो कुत्ता उस झंडे को नोच डालने के लिए बेचैन हो उठता है। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि कुत्ता झंडे को उखाड़ने की कोशिश कर रहा है और अंततः वह झंडे के कपड़े को अपने मुँह से नोचकर अलग कर देता है। इसके बाद कुत्ते ने उस झंडे को ज़मीन पर घसीट कर गन्दा भी किया। लोग इस वीडियो को देख ख़ूब मज़े ले रहे हैं। आप भी देखिए।

वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि कुत्ते ने कॉन्ग्रेस के झंडे को सीढ़ियों पर यूँ ही छोड़ दिया और फिर निकल गया। एक यूजर ने लिखा कि आजकल भारत में कुत्ते भी होशियार हो गए हैं। ये तो थी सोशल मीडिया पर मज़ाक की बातें। अगर गम्भीरतापूर्वक कहें तो राजनीतिक दलों को अपने झंडों का ध्यान रखना चाहिए। इन्हें इधर-उधर यूँ ही नहीं छोड़ना चाहिए और लगाना भी चाहिए तो उचित ऊँचाई देख कर।

LS चुनाव 2019 में रचा इतिहास: BJP ने वो कर दिखाया जो आज तक सिर्फ कॉन्ग्रेस ही करती आई थी

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब भाजपा कॉन्ग्रेस से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2019 का लोकसभा चुनाव कई मायनों में अहम है और ये पिछले सारे चुनावों से अलग भी है। जहाँ पहले कॉन्ग्रेस का ही चारो तरफ़ दबदबा होता था और दक्षिण से लेकर उत्तर-पूर्व तक कॉन्ग्रेस के साथ गठबंधन के लिए क्षेत्रीय दल बेचैन रहते थे, वहीं अब पार्टी को गठबंधन में सीटें ही नहीं दी जा रही है। यूपी में कॉन्ग्रेस को महागठबंधन से निकाल बाहर किया गया और बिहार में काफ़ी मशक्कत के बाद जूनियर पार्टनर के रूप में रखा गया। इसके विपरीत भाजपा को हर राज्य में सहयोगी मिले हैं और पहले के दिनों में विरोधियों ने उस पर जो ‘अछूत’ का ठप्पा लगाया था, वो अब हट गया है। नरेंद्र मोदी को 2014 में मिले स्पष्ट जनादेश ने सब कुछ बदल कर रख दिया है।

भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी लोकतान्त्रिक पार्टी बन गई है। भाजपा द्वारा इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवार उतारना पार्टी की बढ़ती पहुँच, स्वीकार्यता और प्रभाव का परिणाम है, तो कॉन्ग्रेस का कम सीटों पर चुनाव लड़ना यह बताता है कि पार्टी में अब पुराना दम-खम नहीं रहा। अभी तक घोषित हुई उम्मीदवारों की सूची पर गौर करें, तो भाजपा ने अब तक 437 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, जबकि कॉन्ग्रेस ने 423 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है। चूँकि अब इक्के-दुक्के सीटों पर ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान बाकी है, ये तय हो गया है कि भाजपा इस बार कॉन्ग्रेस से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

हमेशा से कॉन्ग्रेस को पैन-इंडिया पार्टी माना जाता रहा है और जनसंघ से निकली भाजपा को राष्ट्रीय स्तर का पार्टी नहीं समझा जाता था। 1998 और 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पार्टी की जीत के बावजूद दक्षिण भारत, बंगाल और उत्तर-पूर्व में पार्टी की स्थिति कमज़ोर होने के कारण इसे काऊ बेल्ट या हिंदी बेल्ट की पार्टी कहकर चिढ़ाया गया। आज स्थिति ये है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के ग्रोथ रेट ने सबको मात दे दी है और उत्तर-पूर्व की सभी राज्यों से कॉन्ग्रेस को सत्ता से बेदखल करने में भी भाजपा सफल हुई है। तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी अन्नाद्रमुक के रूप में दक्षिण भारत में एक अहम सहयोगी मिला है।

हिंदी बेल्ट में भाजपा पहले से कहीं और मज़बूत होकर उभरी है। कॉन्ग्रेस के नेताओं का कहना है कि भाजपा के कई सहयोगी दल अलग हो गए हैं। देखा जाए, तो कश्मीर में पीडीपी और आंध्र में टीडीपी ऐसी अहम पार्टियाँ रहीं जिन्होंने राजग गठबंधन से किनारा किया, लेकिन बिहार में जदयू और महारष्ट्र में शिवसेना जैसे पुराने सहयोगियों के वापस आ जाने या साथ बनाए रहने से भाजपा को मज़बूती मिली है। 1999 में भाजपा ने 339 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें 182 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, 2004 में भाजपा ने 364 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस दौरान कॉन्ग्रेस ने 414 सीटों पर चुनाव लड़ भाजपा को पीछे छोड़ दिया था।

2014 के पिछले आम चुनाव में भी भाजपा ने कॉन्ग्रेस से कम सीटों पर ही चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में भाजपा ने 428 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जबकि कॉन्ग्रेस ने 464 उम्मीदवारों को टिकट दिया था। 2009 में दोनों दलों के उम्मीदवारों की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं था। उस वक़्त भाजपा ने 433 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, तो कॉन्ग्रेस ने 440 उम्मीदवारों को टिकट दिया था।

326 रन, 20 ओवर: 2 शतक, 30 छक्का – 25 गेंद में सेंचुरी ठोक बनाया नया World Record

डीए मिलर और रोहित शर्मा 35-35 गेंदों में शतक ठोक कर विश्व रिकॉर्डधारी हैं अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट के। आधिकारिक क्रिकेट मैचों की बात करें तो 2013 में क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ RCB की ओर से खेलते हुए 30 गेंदों में शतक जड़ दिया था। लेकिन जॉर्ज मुनसे (George Munsey) ने मात्र 25 गेंदों में सेंचुरी मार इन बड़े नामों को पीछे धकेलते हुए सनसनी मचा दी है।

ग्लोसेस्टरशर सेकंड XI टीम Vs बाथ सीसी टीम

जॉर्ज मुनसे ने अपनी टीम ग्लोसेस्टरशर सेकंड XI की ओर से ओपनिंग की। उनके साथी ओपनर थे जीपी विलोज़। जॉर्ज मुनसे ने शुरू से ही अटैकिंग क्रिकेट खेली और मैदान में जलजला ला दिया। इसका प्रमाण नीचे का ट्वीट है। जलजला इसलिए क्योंकि जब 13.2 ओवर में आउट होकर गए तो सिर्फ 39 गेंदों में 147 रन बना चुके थे – 20 छक्के और 5 चौकों के साथ। जबकि उनके साथी ओपनर भी तब तक 35 गेंद खेल चुके थे लेकिन उनका स्कोर था मात्र 72 रन।

धीमा-तेज-धीमा

स्कॉटलैंड के बल्लेबाज जॉर्ज मुनसे ने वैसे तो काफी तेज खेल शुरुआत से ही दिखाया लेकिन पहला अर्द्धशतक उन्होंने ‘धीमा’ खेलते हुए बनाया – 17 गेंदों में। फिर न जाने क्या हुआ और किन-किन गेंदबाजों के साथ हुआ, अगले 8 गेंदों में उनका शतक बन चुका था। मतलब कुल 25 गेंदों में शतक – मतलब दूसरा अर्द्धशतक भयंकर ‘तेज’ खेलते हुए। इसके बाद के 47 रन उन्होंने 14 गेंदों में बनाया – ‘धीमा’ खेलते हुए।

कुछ ऐसे ढाया जॉर्ज मुनसे ने कहर

50 से 100 रन के बीच में जॉर्ज मुनसे ने युवराज सिंह वाला कारनामा भी किया – एक ओवर में 6 छक्के लगाने का। जिस गेंदबाज को शिकार बनाया, वो थे – ए हेवेट।

टीम ने भी दिया साथ

जॉर्ज मुनसे के साथी ओपनर जीपी विलोज़ ने भी शानदार खेल दिखाते हुए 59 गेंदों में 115 रन बनाए। मुनसे के आउट होने के बाद आए टीजे प्राइस ने भी 23 गेंदों में 50 रन बनाए। तीनों बल्लेबाजों ने पिच पर जो धुआँ-धुआँ किया, उसके दम पर ग्लोसेस्टरशर सेकंड XI टीम ने 20 ओवर में 326 रन का ODI टाइप स्कोर बना डाला।

गेंदबाजों ने भी बाथ सीसी टीम को बांधे रखा। उनकी पूरी टीम मात्र 214 रन बना पाई और 112 रनों से हार गई।

PS: यह एक नॉन-ऑफिशियल मैच था। जानकारी इसलिए ताकि गेल-शर्मा के फैन हल्ला न मचाने लगें कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की तुलना लोकल खिलाड़ियों से क्यों की जा रही है। क्योंकि वो ये मानने को तैयार नहीं होंगे कि खिलौने से खेलते-खेलते बच्चे जवान हो जाते हैं। क्योंकि वो शायद ये भी मानने को तैयार नहीं होंगे कि भले ही यह एक नॉन-ऑफिशियल मैच था लेकिन रिकॉर्ड ऐसा तगड़ा ICC को भी ट्वीट करना पड़ गया।

EVM के बारे में झूठ फैलाने और नकली शिकायत पर होगी जेल, केरल में हुआ एक अरेस्ट

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक युवक को गिरफ़्तार कर लिया गया है। उसने यहाँ एक बूथ पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ख़राब होने की शिकायत की थी लेकिन जाँच में उसकी शिकायत झूठी पाई गई। पुलिस के अनुसार, बिन बाबू नामक व्यक्ति पर धारा 177 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जब उसने इवीएम में गड़बड़ी को लेकर शिकायत की थी, तब निर्वाचन अधिकारियों ने ‘टेस्ट वोटिंग’ की। टेस्ट वोटिंग में उक्त युवक द्वारा कही गई बातें झूठ निकलीं और अंततः उसे गिरफ़्तार कर लिया गया। हालाँकि, बाद में उसे ज़मानत पर रिहा भी कर दिया गया।

उक्त युवक ने शिकायत की थी कि उसने एक विशेष उम्मीदवार को वोट दिया था लेकिन वीवीपैट में किसी अन्य उम्मीदवार को वोट जाता हुआ दिखा। इसके बाद पीठासीन अधिकारियों व पोलिंग एजेंट्स की मौजूदगी में एक ‘टेस्ट वोटिंग’ आयोजित किया गया। इसमें युवक के आरोप सरासर झूठे पाए गए। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि ईवीएम को लेकर बढ़ रहे अफवाहों के मद्देनज़र उक्त युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। क्षेत्र के सांसद शशि थरूर ने भी ईवीएम में गड़बड़ियाँ होने की बातें कही थीं।

केरल में कल तीसरे चरण के तहत मतदान हुआ, जिसमें शशि थरूर और राहुल गाँधी की सीटें भी शामिल हैं। राज्य की सभी 20 लोकसभा सीटों पर मंगलवार (अप्रैल 24, 2019) को मतदान संपन्न करा लिया गया। राहुल गाँधी इस बार अमेठी के अलावा वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 2014 में 73% वोटिंग हुई थी लेकिन 2019 में कल 79% मतदान हुआ। 6 बजे शाम तक पूरे केरल में 69% लोगों ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।

इस बीच राजनीतिक दलों द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाना शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि गोवा में दोषपूर्ण ईवीएम सभी वोट्स भाजपा को ही ट्रांसफर कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये इस तरह से प्रोग्राम किए गए भी हो सकते हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तो चुनाव आयोग को ही भाजपा की शाखा बता दिया। उन्होंने कहा कि असंवेदनशील, अवास्तविक, गैरजिम्मेदार और बेकार चुनाव आयोग ने लोकतंत्र का मज़ाक बना कर रख दिया है। उन्होंने राज्य में 4500 ईवीएम ख़राब होने की बात कही।

ममता बनर्जी ने सुरक्षा बलों को दी धमकी, लगाया घिनौना आरोप – कहा, याद रखें हम भी सत्ता में आएँगे

ममता बनर्जी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों पर मतदाताओं से भाजपा को जबरन वोट दिलाने का आरोप लगाया है। ममता ने कहा कि चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ पर तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए कह रहे हैं। ममता बनर्जी ने सीआरपीएफ व अन्य एजेंसियों पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग से इस बाबत शिकायत भी दर्ज कराई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, “आज मुझे ख़बर मिली है कि मालदा दक्षिण लोकसभा सीट के इंग्लिश बाजार में केंद्रीय बल के अधिकारी मतदान बूथ संख्या 166 और 167 में घुसे और उन्होंने मतदाताओं से भाजपा को वोट डालने के लिए कहा। उन्हें ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। हमने उनके खिलाफ एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।” बता दें कि बांग्लादेशी घुसपैठिए और एनआरसी का मुद्दा उठा भाजपा ने ममता को बंगाल में चहुँओर घेर रखा है।

उन्होंने साथ ही सवाल भी दागा कि वे ऐसा क्यों करेंगे? ममता ने पूछा कि क्या ऐसा करना उनका कर्त्तव्य है? ममता बनर्जी ने आरोपों की झड़ी लगाते हुए आगे कहा, “मतदान अधिकारी की अनुमति लिए बिना पुलिस मतदान बूथ के अंदर नहीं घुस सकती। हमें ईटाहार (बालुरघाट) से भी ऐसी ही खबर मिली है। वे कतारों में खड़े लोगों से भाजपा को वोट देने के लिए कह रहे हैं। मैं केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस दोनों के प्रति प्रेम रखती हूँ, लेकिन उन्हें क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने तक ख़ुद को सीमित रखना चाहिए और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।” सीएम ममता ने कहा कि वे सीआरपीएफ और राज्य पुलिस, दोनों से ही प्यार करती हैं।

ममता बनर्जी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को धमाके हुए ये याद रखने की सलाह दी कि वर्तमान केंद्र सरकार हमेशा के लिए नहीं है और कल को वो भी सत्ता में आएँगी। ममता ने कहा कि केंद्रीय बल याद रखें कि उन्हें हमारे साथ भी काम करना पड़ेगा। ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार के कहने पर चुनाव आयोग ने सुरक्षा बलों की इतनी बड़ी तादाद में तैनाती की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में इतनी संख्या में तैनाती नहीं की गई है। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि बिहार, यूपी और असम में सुरक्षा बलों की कितनी कम्पनियाँ भेजी गई हैं? उन्होंने चुनाव आयोग को भी इसके लिए दोषी ठहराया।

पश्चिम बंगाल में मंगलवार (अप्रैल 23, 2019) को तीसरे चरण के चुनाव के दौरान मतदान हुए हिंसा की कई वारदातें सामने आईं। तीसरे चरण में 65% के क़रीब मतदान हुए। पश्चिम बंगाल की सीटों पर हुए मतदान में 79% मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजनीतिक पंडित क़यास लगा रहे हैं कि इस बम्पर वोटिंग के क्या मायने हैं? मुर्शिदाबाद में तृणमूल और कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए हिंसक संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मालदा के कालिया चौक स्थित पोलिंग बूथ के नज़दीक बदमाशों ने क्रूड बम फेंके। पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने भी तृणमूल राज में हो रही हिंसा की वारदातों को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया है।

फैक्ट चेक: कॉन्ग्रेस सेवादल ने बेहूदी टिप्पणी के साथ फैलाया स्मृति ईरानी का झूठा बयान

कॉन्ग्रेस और उनके कार्यकर्ता सत्ता में आने के प्रयासों में किस तरह से झूठे प्रपंच और आरोप लगाकर अपने समर्थकों का विश्वास जीतने का प्रयास करते हैं, ये आए दिन देखने को मिल रहा है।

उत्तराखंड कॉन्ग्रेस सेवादल (Uttarakhand Pradesh Congress Sevadal, @SevadalUKP) नाम के ट्विटर यूजर ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नाम से एक भद्दी टिप्पणी करते हुए एक झूठी खबर को पब्लिश किया। इस ट्वीट के अनुसार, भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हारे, तो वो आत्महत्या कर लेंगी। इसके साथ ही कॉन्ग्रेस सेवादल के इस आधिकारिक एकाउंट ने बेहद भद्दे शब्दों में लिखा है, “इतनी मोहब्बत, इस मोहब्बत को क्या नाम दूँ?”

यह टिप्पणी दर्शाती है कि कॉन्ग्रेस ने मोदी सरकार और इसके मंत्रीयों को अपमानित करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं और ‘आधिकारिक’ संगठनों को किस प्रकार के निर्देश दिए हैं। कॉन्ग्रेस के पास ऐसे कई MEME बनाने वाली संस्था की तरह वेरिफाइड एकाउंट हैं जो झूठे बयान फैलाने के लिए तत्परता से मौजूद हैं। इस ट्वीट को बड़े स्तर पर रीट्वीट किया जा रहा है। स्मृति ईरानी ने इस प्रकार का कोई भी बयान कभी भी, किसी भी समाचार चैनल को नहीं दिया है।

ये ट्वीट दिखाता है कि कॉन्ग्रेसी न सिर्फ हारे हुए हैं, बल्कि गिरे हुए भी हैं, जो कि अब किसी भी हद तक जाकर नीचता पर उतर आए हैं। हालाँकि, ये रिपोर्ट लिखे जाने तक यूजर ने पकड़े जाने के डर से इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है।

यदि देखा जाए तो कॉन्ग्रेस अपने शीर्ष से लेकर अंतिम कार्यकर्ता तक झूठ और अफवाह फैलाकर राजनीति और सत्ता में वापसी के सपने देख रही है। भाषा की मर्यादा की अपेक्षा करना इस राजनीतिक दल से बहुत बड़ी उम्मीद होती जा रही है। महिला सशक्तिकरण जैसे जुमलों को अपने मेनिफेस्टो में बेचने वाली कॉन्ग्रेस को अक्सर भाजपा में मौजूद महिलाओं पर भद्दे और अपमानजनक टिप्पणी करते देखा जाता है।