Home Blog Page 682

दलित नाबालिग का शहबान ने किया रेप, धमकी देकर बार-बार बुलाता: अयोध्या पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार, साथी फरार

अयोध्या में दलित किशोरी से रेप करने के आरोपित शाहबान को को पुलिस ने एनकाउंटर में घायल करके गिरफ्तार कर लिया है। शहबान अपने साथी मोनू मोहम्मद के साथ भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह फायरिंग करने लगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से लौटने के कुछ ही देर बाद खंडासा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

मुठभेड़ के दौरान खंडासा पुलिस ने 24 साल के शहबान के पैर में गोली मारी। गोली लगते ही वह गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, उसका साथी मोहम्मद फरार होने में कामयाब रहा है। यह एनकाउंटर खंडासा थाना क्षेत्र के विनायकपुर मोड़ के पास हुआ।

SP ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि विनायकपुर मोड़ के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। गुरुवार (5 सितंबर 2024) की रात करीब 10 बजे बाइक पर सवार होकर दो युवक वहाँ से गुजर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रूकने के लिए कहा तो वे भागने लगे। उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उनका पीछा किया।

पुलिस को पीछे आते देख आरोपित पुलिस पर फायरिंग करने लगे। इसके बाद पुलिस की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में एक आरोपित के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर गया, जबकि दूसरा आरोपित भाग निकला। इसकी पहचान शहबान के रूप में हुई। यह अयोध्या में दलित किशोरी से रेप का आरोपित है।

शहबान के पास से एक मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुए हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह रायपट्टी गाँव का रहने वाला है और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसने बताया कि वह दूसरे जिले में भागने के लिए पैसा लेने गया था, लेकिन पुलिस को देखकर भागने लगा और आखिरकार पकड़ा गया।

उसने बताया कि वह अयोध्या में एक दलित किशोरी के रेप का आरोपित है। उसका भाग निकला दोस्त मोनू मोहम्मद भी इस रेप केस में नामजद है। दरअसल, 5 सितंबर को 16 साल की किशोरी और उसके पिता ने थाने खंडासा में तहरीर दी। अपनी तहरीर में उन्होंने कहा कि गाँव के ही एक मुस्लिम युवक ने उसकी बेटी के साथ रेप किया है।

पिता ने बताया कि 20 दिन पहले वह लड़की को जबरदस्ती खेत पर ले गया था और वहाँ पर अपने दोस्त मोनू की मौजूदगी में उसका रेप किया था। इसके बाद उसने धमकी दी थी कि अगर इस बात को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इतना ही नहीं, शहबान ने यह भी धमकी दी थी कि वह उसके परिवार को भी मार देगा।

इससे लड़की डर गई और इसके बारे में किसी को नहीं बताया। लड़की की चुपी के बाद शहबान का हौसला और बढ़ गया और वह राह चलती पीड़िता को परेशान करने लगा। उस पर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। इससे डरकर लड़की ने घर से निकलना बंद कर दिया। उसके बदले हुए व्यवहार को देखकर घरवालों ने पूछताछ की तब सच्चाई सामने आई।

पीड़िता के परिवार ने कहा है कि उन्हें लगातार धमकियाँ मिल रही है। विदेश से भी धमकी भरा फोन कॉल आया था। परिवार का आरोप है कि 2 सितंबर 2024 को आरोपित ने अपने साथियों के साथ उसके घर पहुँचकर पूरे परिवार को धमकाया भी था। मामला दर्ज कराने के बाद आरोपित और उसका साथी फरार हो गए थे।

नहीं मानूँगा राम-कृष्ण को भगवान… अरविंद केजरीवाल के जिस मंत्री ने ली थी हिंदू विरोधी शपथ, वे अब हुए कॉन्ग्रेसी: मंदिरों को लेकर भी जहर उगल चुके हैं राजेंद्र पाल गौतम

हिंदुओं से दुश्मनी का खुलेआम ऐलान करने वाला आम आदमी पार्टी का विधायक और अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री रहा राजेंद्र पाल गौतम अब कॉन्ग्रेस में शामिल हो गया है। मंच से हिंदू विरोधी शपथ से लेकर कॉन्ग्रेस में शामिल होने तक का एक चक्र उसने पूरा कर लिया है। दिल्ली में कॉन्ग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रवक्ता पवन खेड़ा और प्रदेश कॉन्ग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव की मौजूदगी में उसने कॉन्ग्रेस का हाथ थामा।

राजेंद्र पाल गौतम ने कॉन्ग्रेस में शामिल होने से पहले आम आदमी पार्टी और सीमापुरी विधानसभा सीट, दोनों से इस्तीफा दे दिया। राजेंद्र पाल गौतम ने अरविंद केजरीवाल को सौंपे अपने इस्तीफे में दलितों, अल्पसंख्यकों की अनदेखी का आरोप लगाया।

राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यकों को हिस्सेदारी नहीं दी जाती। राजेंद्र ने लिखा, ‘आम आदमी पार्टी के शीर्ष और मुख्य नेतृत्व में या फिर राज्यसभा के लिए मनोनीत लोगों में दलित, पिछड़े, आदिवासी, व अल्पसंख्यक को मौका देना तो दूर उनकी हिस्सेदारी के बारे में सोचा तक नहीं जाता है। यह नेतृत्व समानता और सामाजिक न्याय के सिद्धांत के विरूद्ध है।’

बता दें कि राजेंद्र पाल गौतम वही व्यक्ति है, जिसने अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार में मंत्री रहते हुए बौद्धों के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और मंच से हिंदू विरोधी शपथ ली थी। यही नहीं, वो लगातार हिंदुओं के खिलाफ आग उगलता रहा है।

राजेंद्र पाल गौतम ने 5 अक्टूबर 2022 को बौद्ध महासभा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जहाँ 10 हजार से अधिक हिंदुओं का बौद्ध धर्म में धर्मांतरण किया गया था। जय भीम मिशन नाम के इस कार्यक्रम में 10 हजार लोगों को शपथ दिलाई गई थी कि वे हिन्दू देवी-देवताओं की पूजा नहीं करेंगे।

इस दौरान यह कहते हुए सुना गया, “मैं हिंदू धर्म के देवी देवताओं ब्रह्मा, विष्णु, महेश, श्रीराम और श्रीकृष्ण को भगवान नहीं मानूँगा, न ही उनकी पूजा करूँगा। मुझे राम और कृष्ण में कोई विश्वास नहीं होगा, जिन्हें भगवान का अवतार माना जाता है।” यह शपथ बीआर अंबेडकर की विवादास्पद 22 प्रतिज्ञाओं से काफी मिलती-जुलती थी। राजेंद्र पाल गौतम के इस कृत्य का तीखा विरोध हुआ था। बौद्ध संगठनों ने राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा था और राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ कार्रवाई की माँग की थी।

इस घटनाक्रम के बाद उसने बीते साल भी हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला था। राजेंद्र पाल ने कहा था कि मंदिरों में जाने पर लोगों की हत्या होती है और बहन बेटियों की इज्जत लूटी जाती है। राजेंद्र गौतम ने हरियाणा के सोनीपत जिले के लहराड़ा गाँव में एक कार्यक्रम के दौरान ये बाते कही थी।

6 दिसंबर 2023 को सामने आए वीडियो में राजेंद्र ने कहा था, “आप ऐसी चीजों में भरोसा मत करो जो आपको नुकसान पहुँचाती हो। आप एक बात बताइए, अगर कहीं मंदिर में जाने से हमारे लोगों की हत्या होती हो, अगर मूर्ति छू लेने से हमारे युवाओं की हत्या हो गई हो, तो आप ऐसी जगह क्यों जाते हो जहाँ आपका अपमान हो।” उसने आगे कहा था, “जहाँ आपकी बहन-बेटी की इज्जत लूटी जाए, जहाँ आपका क़त्ल कर दिया जाए, जहाँ अपमान हो वहाँ जाना बंद कर दो।”

हालाँकि राजेंद्र पाल गौतम का कॉन्ग्रेस में शामिल होना एकलौता ऐसा मामला नहीं है, जिसमें हिंदुओं से दुश्मनी रखने वालों को शामिल किया गया हो। कॉन्ग्रेस और उसकी इंडी गठबंधन ऐसे नेताओं से भरी पड़ी है, जो सनातन को मिटाना चाहते हैं।

इधर गर्भवती थी पत्नी, उधर प्रति के प्राइवेट पार्ट पर बिजली के झटके दे रहे थे दर्शन और उसके साथी: रेणुकास्वामी के साथ क्रूरता से माता-पिता स्तब्ध, बोले- पवित्रा गौड़ा की भी होगी यही गत

कर्नाटक के रेणुकास्वामी हत्या मामले में हाल ही में कुछ फोटो सामने आई थीं। इन फोटो में दिख रहा था कि एक्टर दर्शन, उसकी गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा और बाकी साथियों ने यातनाएँ दी हैं। पवित्रा गौड़ा इन फोटो में इन लोगों से छोड़ दिए जाने के लिए हाथ जोड़ रहा है। रेणुकास्वामी के परिजनों ने अब इन फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रेणुकास्वामी के पिता ने कहा, “जब हम उस फोटो को देखते हैं, तो समझ नहीं आता कि क्या कहें। उसने कितनी यातना झेली है? मुझे नहीं समझ आता कि रेणुकास्वामी की पत्नी, मेरी बहू को कैसे सांत्वना दूँ, वो बीमार है। रेणुकास्वामी ने सभी से उसे छोड़ देने की भीख माँग रहा था और उसकी पत्नी तब गर्भवती थी। हमारी माँग है कि उन आरोपितों को उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए, जिस तरह से उन्होंने मेरे बेटे को प्रताड़ित किया।” रेणुकास्वामी के पिता ने यह भी कहा कि हम अपने आंसू नहीं रोक पा रहे।

रेणुकास्वामी की माँ भी इन फोटो को देख कर दुखी हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मेरे पास उस तस्वीर को देखने की ताकत नहीं है। हमें न्याय चाहिए, उन सभी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। किसी और के बेटे को वह सब नहीं सहना पड़े जो मेरे बेटे ने सहा।” रेणुकास्वामी की माँ ने कहा कि पवित्रा गौड़ा की भी यही गत होगी।

रेणुकास्वामी मामले में हाल ही में बेंगलुरु पुलिस ने एक्टर दर्शन और उसकी गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा तथा बाकी आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसमें रेणुकास्वामी की हत्या से पहले यातनाएँ दिए जाने की बात सामने आई है। इसमें बताया गया है कि कितनी निर्दयता के साथ दर्शन रेणुकास्वामी के साथ पेश आया।

चार्जशीट में बताया गया है कि मृतक रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन की गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा से नफरत करता था। वह दर्शन का बड़ा फैन था और मानता था कि रेणुकास्वामी के कारण दर्शन का पारिवारिक जीवन तबाह हो गया है। वह पवित्रा गौड़ा को दर्शन से दूर करना चाहता था। इसके लिए वह लगातार पवित्रा गौड़ा को परेशान करता था। चार्जशीट में बताया गया है कि वह एक फेक आईडी बना कर पवित्रा गौड़ा को मैसेज करता था।

पवित्रा गौड़ा इससे परेशान थी। एक दिन रेणुकास्वामी ने अपने लिंग की तस्वीर पवित्रा गौड़ा को भेज दी थी। उसने कहा कि वह दर्शन से बेहतर है। वह @gautamks_1990 नाम से एक आईडी बनाकर पवित्रा गौड़ा को परेशान करता था। चार्जशीट में बताया गया है कि पवित्रा ने एक दिन दर्शन के मैनेजर पवन को इस मामले से निपटने को कहा था। पवन ने यह बात दर्शन तक पहुँचा दी। इससे दर्शन आग बबूला हो गया और रेणुकास्वामी को सजा देने के लिए प्लान बनाने लगा।

उसने अपने साथियों के माध्यम से रेणुकास्वामी को बेंगलुरु बुलाने का प्लान बनाया। इसके लिए एक व्यक्ति ने रेणुकास्वामी से बातचीत करना चालू किया। उसने रेणुकास्वामी से वादा किया कि वह उसे दर्शन से मिलवाएगा और फोटो भी खिंचवाएगा। उसने रेणुकास्वामी की सारी जानकारी इन्स्टाग्राम के माध्यम से ही इकट्ठा कर ली। इसके बाद उसने रेणुकास्वामी को चित्रदुर्गा से बुलवा लिया। चित्रदुर्गा से बाहर निकलते ही रेणुकास्वामी को दर्शन के लोगों ने पकड़ लिया।

रेणुकास्वामी को इसके बाद बेंगलुरु लाया गया। यहाँ उसे एक पार्किंग वाली जगह पर रखा गया। रेणुकास्वामी को यहाँ लाने के बाद दर्शन और पवित्रा गौड़ा को बुलाया गया। एक्टर दर्शन का कहना था कि वह रेणुकास्वामी को उसके कामों की सजा देगा। दर्शन ने यहाँ पहुँच कर रेणुकास्वामी को परेशान करना चालू किया। दर्शन और उसके साथियों ने यहाँ रेणुकास्वामी को यातनाएँ देना चालू किया। रेणुकास्वामी को यहाँ बिजली के झटके दिए गए। एक विशेष मशीन से उसके गुप्तांगों को बिजली के लगातार झटके दिए जाते रहे।

चार्जशीट में बताया गया है कि दर्शन समेत बाकी लोगों ने रेणुकास्वामी को आसपास खड़ी गाड़ियों में लड़ाया। उसके शरीर पर कई जगह वार किए, कई अंगों को नुकसान पहुँचाया गया। उसके मुंह में मांसाहारी भोजन डाला गया। रेणुकास्वामी इस बीच गिड़गिडाता रहा। उसने मना किया कि वह मांस नहीं खाता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेणुकास्वामी के सर पर भी चोट निकली है। दर्शन और उसके साथियों की प्रताड़ना के कारण रेणुकास्वामी की मौत हो गई। इसके बाद इन लोगों ने उसकी लाश को फिंकवा दिया।

बेंगलुरु पुलिस की चार्जशीट में कई फोटो भी दाखिल किए गए हैं, जिनमे रेणुकास्वामी बुरी हालत में है। यह तस्वीरें उसको यातनाएँ देने के बाद ली गईं थी। कुछ तस्वीरें वायरल भी हुई हैं। रेणुकास्वामी का खून दर्शन और पवित्रा के कपड़ों पर भी मिला है। यह दोनों इस समय इस मामले में जेल में बंद हैं। अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद उनके विरुद्ध मामला चलेगा।

एक ने फुटपाथ पर रेप किया, दूसरा बचाने की जगह बनाता रहा वीडियो, तीसरी कॉन्ग्रेस कर रही राजनीति: उज्जैन को सबने मिलकर किया शर्मसार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में फुटपाथ पर दिन-दहाड़े एक महिला से बलात्कार किया गया है। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। हालाँकि, आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, विपक्षी दल कॉन्ग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। बता दें कि यही कॉन्ग्रेस अयोध्या और कोलकाता जैसे रेप कांड पर मौन साधे हुए है।

पुलिस के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन यादव के विधानसभा क्षेत्र उज्जैन के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक कोयला फाटक के फुटपाथ पर बुधवार (4 सितंबर 2024) को दिन-दहाड़े एक महिला के साथ बलात्कार किया गया। इस घटना की राहगीरों ने तस्वीरें खींच ली। हालाँकि, किसी राहगीर ने उस महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। पीड़ित महिला भीख माँगकर और कूड़ा बीनकर गुजारा करती है।

उज्जैन के नगर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया, “कल (गुरुवार 5 सितंबर) दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक महिला थाने आई और उसने बताया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। इसके तुरंत बाद एक महिला अधिकारी को बुलाया गया और उसकी कहानी सुनी गई। इसके बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करके एफआईआर दर्ज की गई।”

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में लोकेश नामक व्यक्ति को आरोपित बताया है। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया, “तुरंत एक टीम गठित की गई और लोकेश की तलाश में भेजा गया। एफआईआर दर्ज होने के दो घंटे के भीतर लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित लोकेश ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।”

SP मिश्रा ने कहा कि कोर्ट में महिला का बयान दर्ज करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना का एक वीडियो भी बनाया गया था, जो पुलिस के पास भी आया है। पुलिस ने इसे सबूत के तौर पर अपने पास रख लिया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि वारदात बुधवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की है। चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक मंदिर के आसपास रहने वाली 45 साल की महिला कचरा-प्लास्टिक बीनने का काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि घटना के दिन दोपहर को वह कोयला फाटक के पास कचरा बीन रही थी, तभी उसे एक युवक मिला। उसने अपना नाम लोकेश बताया।

आरोपित लोकेश लहोरिया ने ​महिला को बहला-फुसला कर शराब पिलाई और उससे कहा कि वह उससे शादी करेगा और अपने साथ रखेगा। इसके बाद वह महिला को बहाने से सड़क पर लगे डस्टबिन की आड़ में ले गया और फुटपाथ पर ही महिला से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद वह धमकी देकर भाग गया। आरोपित लोकेश मजदूरी के साथ-साथ सब्जी का ठेला लगाता है।

पीड़िता का परिवार रोजी-रोटी की तलाश में करीब 8 साल पहले उज्जैन आया था। महिला का 18 साल का एक बेटा भी है, जो कोतवाली थाना क्षेत्र में रहता है। वह मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी माँ को अपने साथ रहने के लिए कहता रहता है, लेकिन वह बार-बार बिना बताए कहीं चली जाती है।

रेप पर कॉन्ग्रेस की राजनीति

इस घटना को लेकर कॉन्ग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की है। प्रदेश कॉन्ग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जब भाजपा आरजी कर बलात्कार-हत्याकांड को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही थी, तब मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में फुटपाथ पर एक महिला के साथ बलात्कार किया गया।

पटवारी ने कहा, “मध्य प्रदेश में हर दिन 18 महिलाओं के साथ बलात्कार होता है या उन्हें किसी न किसी तरह से उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। हदें तब पार हो गईं जब मुख्यमंत्री के अपने निर्वाचन क्षेत्र में फुटपाथ पर एक महिला के साथ बलात्कार किया गया। मध्य प्रदेश में जंगल राज है।” वहीं, भाजपा ने कॉन्ग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि यही कॉन्ग्रेस जब अयोध्या में समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान पर एक नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगा तो कॉन्ग्रेस और उनके नेता चुप्पी साधे रहे। इसी तरह कन्नौज में सपा नेता नवाब यादव ने एक नाबालिग किशोर का यौन शोषण किया तब भी कॉन्ग्रेस चुप्पी साधे रही।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। सारा देश सड़कों पर उतर आया। इसके बावजूद कॉन्ग्रेस और उसके एक भी नेता ने पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल नहीं किया।

दरअसल, तृणमूल की मुखिया ममता बनर्जी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव INDI ब्लॉक के साझेदार हैं। इसलिए कॉन्ग्रेस अपराध में राजनीति देखती है। वह उन मुद्दों पर कभी खुलकर नहीं बोलती, जो उनके गठबंधन के हिस्सेदार के राज्यों में या उनकी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं द्वारा अंजाम दिए जाते हैं।

ऐसे में रेप जैसे घृणित अपराध पर कॉन्ग्रेस का यह बयान पूरी तरह राजनीति पर आधारित है, ना कि महिलाओं के प्रति उनके सम्मान एवं अपराध के प्रति उसके जीरो टोलरेंस की नीति का। रेप जैसी घटनाएँ समाज के नासूर हैं और इसके लिए सभी पार्टियों को साथ बैठकर इस पर कठोर निर्णय लेने चाहिए, लेकिन कॉन्ग्रेस इसमें राजनीति देखती है।

7 साल से BJP के प्रदेश अध्यक्ष, फिर भी पास में केवल ₹1000: क्या रवींद्र रैना को जानते हैं आप, जमीन-घर-गाड़ी-सोना कुछ भी नहीं उस नेता के पास जो रह चुका है MLA भी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जम्मू और कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना हाल ही में चुनावी हलफनामे में देश के सबसे गरीब उम्मीदवार के रूप में सामने आए हैं। यह जानकारी उनके द्वारा दाखिल किए गए चुनावी दस्तावेजों से प्राप्त हुई है, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति शून्य बताई है। रवींद्र रैना की यह घोषणा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि आमतौर पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संपत्ति करोड़ों में होती है।

रैना के हलफनामे में इस बात का उल्लेख है कि उनके पास ना तो जमीन है और ना ही बैंक में जमा राशि। उन्हें कोई पैतृक संपत्ति भी नहीं मिली है और न ही उन्होंने कोई निवेश किया है। रवींद्र रैना के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास जम्मू के गाँधी नगर में सिर्फ सरकारी आवास है, यह भी उन्हें 2014 में विधायक चुने जाने के बाद आवंटित हुआ था। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास सिर्फ 1000 रूपये ही कैश हैं। ऐसे में 2014 के मुकाबले उनके 20 हजार रुपये की कमी आई है।

इसके अलावा उन पर किसी प्रकार का बिजली, फोन और पानी का बिल भी बकाया नहीं है। रविंद्र रैना साइंस से ग्रैजुएट हैं और ड्यूटीज एजुकेशन में डिप्लोमा किया है। वे जम्मू-कश्मीर में भाजपा के शीर्ष नेताओं में से एक हैं पार्टी के लिए चुनावी कैंपेन करने में जुटे हैं। रवींद्र रैना साल 2017 से ही बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष हैं। भाजपा में आने से पहले संघ में सक्रिय रहे। रैना ने 2014 के विधानसभा चुनाव में पीडीपी के सुरिंदर चौधरी को 9 हजार 503 वोटों से पराजित किया था।

रैना की इस जानकारी के बाद उनके समर्थक इसे उनकी सादगी और ईमानदारी का प्रतीक मान रहे हैं, जबकि कुछ विपक्षी दल इसे एक राजनीतिक चाल करार दे रहे हैं। रैना ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह एक साधारण जीवन जीते हैं और जनता की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। समर्थकों की राय बीजेपी के समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता इस बात को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं कि उनका प्रदेश अध्यक्ष ईमानदार और गरीबों के प्रति संवेदनशील है। रवींद्र रैना की छवि एक जमीनी नेता की रही है, जो समाज के हर वर्ग से जुड़े हुए हैं।

रवींद्र रैना से जुड़ी इस जानकारी ने एक बार फिर से भारतीय राजनीति में पारदर्शिता और ईमानदारी की बहस को गर्म कर दिया है। देखना होगा कि आने वाले चुनावों में यह मुद्दा किस तरह से असर डालता है और क्या जनता इस बात को उनके पक्ष में देखेगी।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होने हैं, जिसमें पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर को और तीसरे चरण के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा। रवींद्र रैना एक बार फिर से नौशेरा से ही चुनाव मैदान में हैं।

भारत की बढ़ती धमक से बौखलाया ब्रिटेन का मीडिया: अमेरिका-यूक्रेन से भिड़ाने की कर रहा कोशिश, दावा- तेल के बदले मिले रुपयों से रूस ने की गुपचुप खरीदारी

यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म करने के लिए भारत के शांति प्रयासों पर विदेशी मीडिया पानी फेरना चाह रहा है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कीव दौरे के कुछ ही दिनों के बाद विदेशी मीडिया संस्थान फाइनेंशियल टाइम्स ने दावा किया है कि भारत इस युद्ध के बीच रूस को युद्ध में काम आने वाले साजोसामान बेच रहा है।

फाइनेंशियल टाइम्स ने इस बात को लेकर ‘रशिया बिल्ट कोवर्ट ट्रेड चैनल विद इंडिया, लीक्स रिवील’ शीर्षक से 4 अगस्त, 2024 को एक लेख प्रकाशित किया है। इस लेख में फाइनेंशियल टाइम्स ने आरोप जड़ा है कि रूस ने तेल बेच कर जुटाए भारतीय करेंसी के बड़े रिजर्व के सहारे भारत से कई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदे हैं।

फाइनेंशियल टाइम्स इससे पहले भी लगातार कई बार भारत विरोधी लेख छापता रहा है। इसने इस बार दावा किया है कि भारत और रूस के बीच हुआ यह कथित लेनदेन पश्चिमी सरकारों से छुपा कर रखी गई थी और इस सामान का उपयोग यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में हुआ।

फाइनेंशियल टाइम्स ने अपने इस लेख में अपने दावे का आधार ऐसे दस्तावेज और स्रोत बताए हैं जो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं। फाइनेंशियल टाइम्स ने आरोप लगाया कि रूस उन सामानों को पहले गैर दोस्ताना देशों से लिए गए सामान के तौर पर वर्गीकृत करता है।

रूस से कच्चे तेल की खरीद भारत और अमेरिका के बीच लगातार समस्या की जड़ बना रहा है। इस मुद्दे को लेकर अमेरिका के डिप्टी NSA ने भारत से परिणाम भुगतने तक को कह दिया था। हालांकि भारत को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उसने रूस से तेल खरीदना जारी रखा।

अब भी औपनिवेशिक मानसिकता में डूबा है फाइनेंशियल टाइम्स

अमेरिका और भारत के बीच रूसी तेल की खरीद के मुद्दे को फाइनेंशियल टाइम्स ने भुनाने का प्रयास अपने लेख में किया। फाइनेंशियल टाइम्स ने दावा किया कि भारत ने तेल खरीद के लिएजो पैसे रूस को दिए, उनका इस्तेमाल रूस ने यूक्रेन युद्ध में उपयोग होने वाले हथियार खरीदने के लिए किया।

फाइनेंशियल टाइम्स ने दावा किया, “रूस और उसके भारतीय साझेदारों ने ऐसी तकनीकों की खरीद बिक्री की है जो आम जीवन में और सैनिकों के लिए उपयोग में लाई जाती हैं। इनमें से कई सामानों पर पश्चिमी देशों ने रोक लगाई हुई है। लीक फाइलों के अनुसार, रूस भारत में इलेक्ट्रॉनिक सामान को भारत के साथ मिलकर बनाने के प्रयास में भी था।”

ब्रिटिश अख़बार फाइनेंशियल टाइम्स ने यह बड़े बड़े दावे किए लेकिन उसने ये बात मानी कि उसे यह नहीं मालूम है कि यह खरीद कितनी बड़ी है। इसके उसने यह बताया कि रूस और भारत के रिश्ते इस लेनदेन के बाद और गहरे हो गए है। हास्यास्पद बात यह है कि इन सभी दावों के बीच यह भी नहीं बता सका कि यह सामान क्या हैं।

अपनी औपनिवेशिक सोच को प्रदर्शित करते हुए फाइनेंशियल टाइम्स ने दोहराया कि अमेरिका भारत को कई बार धमकियाँ दे चुका है लेकिन इस बीच यह भूल गया कि भारत विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और अपने हितों के हिसाब से निर्णय लेता है।

तेल खरीद पर फिर रोने लगा फाइनेंशियल टाइम्स

भारत सरकार लगातार 2022 से ही साफ़ करती आ रही है कि रूस से होने वाली तेल की खरीद उसकी कुल खरीददारी का मात्र एक हिस्सा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसको लेकर एक बार पश्चिमी देशों के दोहरे रवैये को भी उजागर किया था। उन्होंने एक सार्वजनिक बातचीत में कहा था, ”हम कुछ कच्चा तेल-गैस खरीदते हैं, जो हमारी ऊर्जा सुरक्षा के लिए आवश्यक है। लेकिन मुझे आँकड़ों को देखकर ये लगता है कि जितना हम एक महीने में खरीदते हैं उससे ज्यादा यूरोप एक दिन में खरीद लेता है।”

फाइनेंशियल टाइम्स का प्रोपेगेंडा इस बात को नजरअंदाज करते हुए सामने आ ही गया। फाइनेंशियल टाइम्स ने दावा किया कि भारत ने रूस खरीद करके उसे युद्ध चालू रखने की अप्रत्यक्ष मदद दी है। इसने कहा कि भारत का रूस से तेल खरीदना रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बाद वरदान बन कर आया।

फाइनेंशियल टाइम्स ने लिखा, “भारत रूसी कच्चे तेल का एक प्रमुख खरीदार रहा है और दोनों देशों का कुल व्यापार 2023-24 में 66 बिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गया, जो यूक्रेन-रूस से पहले के वर्ष की तुलना में पाँच गुना वृद्धि है। इसमें से कुछ व्यापार रुपये में किया गया है, जिससे रूस के पास रिजर्व पड़ा हुआ है। कारोबार से जुड़े लोगों और पश्चिमी देशों के अधिकारियों के अनुसार, रूसी कंपनियों ने प्रतिबंधों से बचने के लिए सोने का व्यापार करने और सामान खरीदने के लिए इस रुपये के रिजर्व का इस्तेमाल किया है।”

फाइनेंशियल टाइम्स ने लगाया भारत पर यूक्रेन युद्ध में मदद का आरोप

रिपोर्ट में ब्रिटिश अखबार ने दावा किया कि अक्टूबर 2022 में अलेक्जेंडर गैपोनोव (रूस के उद्योग और व्यापार मंत्रालय के रेडियो इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन के उपप्रमुख) ने भारत से ड्रोन और मिसाइलों में इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने की योजना बनाई थी। इसने दावा किया कि गैपोनोव ने डिजिटल मुद्रा और भारतीय रूपए का उपयोग करके भारत से ‘दोहरे उपयोग वाले सामान’ खरीदने और पश्चिमी देशों की जाँच से बचने के लिए एक संगठन का इस्तेमाल किया।

लीक हुए दस्तावेजों का हवाला देते हुए, ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ ने आरोप लगाया कि सर्वर, टेलिकॉम और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए पुर्जों की खरीद पर 100 अरब रुपये खर्च किए गए। यह भी आरोप लगाया गया कि रूस ने अपने महत्वपूर्ण संसाधनों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स कारखानों को मजबूत करने में भी पैसा खर्च किया।

फाइनेंशियल टाइम्स के इन दावों पर विश्वास करना कठिन है क्योंकि रूस को यह सभी सामान चीन से उपलब्ध थे और उसे यह बिना निवेश के खरीद सकता था। यदि रूस को यह समान खरीदने ही होते तो वह चीन से खरीद इसलिए करता क्योंकि चीन एक तो उसे सस्ता सामान दे सकता था और दूसरा दोनों देशों के बीच आपूर्ति की दिक्कत नहीं होती।

पश्चिमी देश दे रहे यूक्रेन को हथियार- समझौते के आसार नहीं

फाइनेंशियल टाइम्स की यह रिपोर्ट भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर खराब करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को बढ़ावा देने वाले के रूप में बदनाम करने का प्रयास प्रतीत होती है। दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका और पश्चिमी देश में इस संघर्ष को अरबों डॉलर और हथियार दे रहे हैं। यूक्रेन को अमेरिका और यूरोप ने मिलाकर अब तक 185 बिलियन यूरो दिए हैं।

93.3 बिलियन यूरो की अतिरिक्त सैन्य सहायता अभी और दिए जाने का विचार चल रहा है। जहाँ ब्रिटिश अखबार मात्र दावों के आधार पर भारत को युद्ध बढ़ाने का दोषी सिद्ध करना चाहता है, वहीं जिन देशों का मुखपत्र है, उन्हें इस युद्ध में हथियारों की सप्लाई से नहीं रोक पा रहा है।

(यह लेख मूल रूप से अंग्रेजी में दिबाकर दत्ता ने लिखा है। इसे यहाँ क्लिक करके पढ़ा जा सकता है।)

14 महीने के पोते को दाँतों से काटा, इतना पीटा कि हो गई मौत… गुजरात की हत्यारिन दादी कुलसन सैयद गिरफ्तार: बच्चे के गाल-सिर-हाथ-पैर हर जगह थे काटने के निशान

गुजरात के अमरेली में कुलसन सैयद नाम की एक बुजुर्ग महिला ने 14 महीने के अपने पोते को दाँतों से काटकर और पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल, बच्चा रो रहा था। इससे सैयद इतनी भड़क गई और उसने उस मासूम को दाँतों से 7 जगहों पर काटा। उसके पेट पर लात मारा और तब तक पीटती रही, जब तक की उसकी मौत नहीं हो गई।

बच्चे की मौत के बाद उसके दादा हुसैन सैयद ने थाने में जाकर इसकी जानकारी दी। पुलिस जाँच में जो बात सामने आई, वह हैरान करने वाली है। अमरेली के एसपी हिमकर सिंह ने बताया कि आरोपित दादी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में उसने बच्चे की पिटाई की बात कबूल की है। हालाँकि, उसने यह भी कहा कि वह बच्चे की जान नहीं लेना चाहती थी।

पुलिस अधीक्षक हिमकर सिंह ने बताया कि मामला अमरेली के राजस्थली गाँव की है। 3 सितंबर 2024 को करीब 5 बजे दादी कुलसन सैयद के कमरे में 14 महीने का बच्चा अपनी बहन के साथ खेल रहा था। खेल के दौरान वह जोर-जोर से रोने लगा। कुलसन ने बच्चे को चुप कराने की कोशिश की, लेकिन वह चुप नहीं हुआ और रोता रहा। इसके बाद कुलसन के सिर पर खून सवार हो गया।

उसने बच्चे को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, उसने गुस्से में बच्चे के शरीर पर कई जगह दाँतों से काटा। उसने बच्चे के पेट पर जोर से लात भी मारी। इससे बच्चा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद भी वह नहीं रूकी। वह बच्चे के लगातार रोने-चिल्लाने के बावजूद उसे लगातार पीटती रही। आखिरकार उस बच्चे ने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद परिवार के लोग चुप रहे। हालाँकि, बच्चे के दादा हुसैन सैयद बुधवार (4 सितंबर 2024) को दोपहर अमरेली (रूरल) थाने पहुँच गए और अपने पोते की मौत की जानकारी दी। पेशे से ट्रक ड्राइवर हुसैन के बयान के आधार पर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया और घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने देखा कि बच्चे के गाल, सिर, हाथ और पैर पर काटने के निशान थे। मुँह, जाँघों और हाथों पर भी गंभीर चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस ने शव की फोरेंसिक जाँच के लिए उसे अस्पताल भेज दिया, जहाँ बच्चे के साथ क्रूरता की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके आरोपित दादी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दादी कुलसन ने पोते को काटा और पीटा था। पूछताछ में कुसलन ने भी बच्चे को पीटने की बात स्वीकार की। हालाँकि, उसने यह भी कहा कि वह बच्चे को मारना नहीं, चुप कराना चाहती थी। उसने बताया कि वह कई दिनों से सो नहीं पा रही थी। इस वजह से चिड़चिड़ी हो गई थी। बच्चे के रोने से नींद खुली तो उसे गुस्सा आ गया।

कुकर्म और समलैंगिकता को ‘अप्राकृतिक यौन अपराध’ के रूप में नहीं पढ़ेंगे डॉक्टर, MBBS पाठ्यक्रम में बदलाव को NMC ने लिया वापस: बदलावों पर हो रहा था विरोध

नेशनल मेडिकल कमिशन ने कॉम्पिटेंसी बेस्ड मेडिकल एजुकेशन पाठ्यक्रम (CBME) 2024 की गाइडलाइन्स को वापस ले लिया है। हाल ही में जारी नए पाठ्यक्रम गाइडलाइन्स पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद इसे वापस ले लिया गया।

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, संशोधित फॉरेंसिक मेडिसिन पाठ्यक्रम में समलैंगिकता को अप्राकृतिक यौन अपराध बताने के अलावा हाइमन का महत्व, वर्जीनिटी की परिभाषा और इसके मेडिकल-कानूनी पहलुओं को शामिल किया गया था। एक आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि नई गाइडलाइन्स पर पुनर्विचार किया जाएगा और उसके बाद इसे दोबारा अपलोड किया जाएगा। नेशनल मेडिकल कमिशन ने समलैंगिकता को अपराध बताने को, पाठ्यक्रम से साल 2022 में हटा लिया था, लेकिन इसी साल इसे दोबारा पाठ्यक्रम में शामिल किया गया।

बता दें कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने हाल ही में MBBS पाठ्यक्रम में किए गए संशोधन को वापस ले लिया है, जिसमें लेस्बियन या गे-सेक्स जैसे यौन कृत्यों को ‘अप्राकृतिक अपराध‘ की श्रेणी में रखा गया था। LGBTQ+ समुदाय के संगठनों और चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने इस पाठ्यक्रम को ‘पुराने जमाने का और पूर्वाग्रह से भरा’ करार दिया था।

LGBTQ+ समुदाय और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी कई संस्थाओं ने इस फैसले की निंदा करते हुए कहा कि यह कदम समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी में रखता है, जो कि सुप्रीम कोर्ट के 2018 के फैसले के बाद से असंवैधानिक है। भारत में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को रद्द कर दिया था, जिससे समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया।

कड़ी आलोचना के बाद, NMC ने पाठ्यक्रम से संबंधित संशोधन को वापस लेने की घोषणा की। आयोग ने कहा कि यह पाठ्यक्रम को फिर से तैयार करेगा ताकि यह समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों को प्रतिबिंबित कर सके और लैंगिक समानता को बढ़ावा दे सके। NMC के इस फैसले का स्वागत करते हुए, LGBTQ+ संगठनों ने इसे एक सकारात्मक कदम बताया, लेकिन साथ ही इस बात पर जोर दिया कि आगे भी मेडिकल एजुकेशन में समावेशिता सुनिश्चित करने के लिए और कदम उठाए जाने चाहिए।

21 साल की जिस लड़की के पिता रहे राष्ट्रपति, उससे 16वीं बार शादी करेंगे 56 साल के राजा: बीवी बनने से पहले 5000 लोगों के सामने ‘वुमनहुड’ एंट्री, जानिए क्या है ‘लिफोवेला’

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा (Jacob Zuma) की 21 साल की बेटी नोमसेबा जूमा (Nomcebo Zuma) की शादी की चर्चा इस समय हर जगह है। कारण है उनका दूल्हा। जैकब जूमा की बेटी जिससे शादी कर रही हैं वह इस्वातिनी (Eswatini) के 56 साल के राजा मस्वाति तृतीय हैं।

इस शादी में खास बात दूल्हा और दुल्हन के बीच उम्र का अंतर नहीं है बल्कि राजा से जुड़ी कुछ अन्य दिलचस्प बातें हैं। नोमसेबा जिनकी उम्र मात्र 21 साल है वो इस्तानिवी (अफ्रीका के इकलौते बचे राजघराने (गणराज्य) के राजा की 16 वीं पत्नीं होंगी। राजा के पास वर्तमान में ही 11 पत्नियाँ हैं जबकि उनके पास बच्चे 25 हैं।

जूमा और राजा मस्वाति की सगाई एक पारंपरिक ‘लिफोवेला’ समारोह में हुईं। समारोह में 5000 लोग थे जहाँ पहले लड़कियों ने डांस किया और उसके बाद इस शादी का ऐलान हुआ। मस्वाति इस देश के राजपाठ की कमान 1986 से संभाल रहे हैं। उन्हें उनके लैविश जीवनयापन, बहुविवाह और विवादित फैसलों के कारण खूब जाना जाता है।

उन्होंने साल 2001 में एड्स से लड़ने के लिए नियम बनाया था कि 18 साल से कम उम्र वाली लड़की से सेक्स अवैध होगा। हालाँकि 2 महीने बाद उन्होंने खुद 17 साल की लड़की से शादी कर ली जो उनकी 9वीं बीवी बनी। उस समय उन्होंने अपने ऊपर एक गाय का जुर्माना लगाया था।

इसी प्रकार उनकी 10वीं बीवी जिससे उन्होंने 2003 में शादी की वो मात्र 18 साल की थी और ए लेवल एग्जाम दे रही थी जब उसका अपहरण हुआ। परिवार ने उसे छुड़ाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सब प्रयास असफल हुए। अब जैकब जूमा की बेटी से वो 16वीं शादी कर रहे हैं। जैकब जूमा खुद भी 6 बार शादी कर चुके हैं और उनकी अभी भी 4 बीवियाँ और 20 से ज्यादा बच्चे हैं।

बीबीसी को दी गई जानकारी के अनुसार, इस्तानिवी के प्रवक्ता ने बताया कि राजा और जूमा की शादी किसी राजनीतिक फायदे के लिए नहीं, बल्कि लव मैरिज है। इस्तानिवी के प्रवक्ता ने ये भी कहा कि प्यार में देखने या उम्र गिनने की आँखें नहीं होतीं। प्यार दो लोगों के बीच होता है।

इस्वातिनी देश

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका का इस्वातिनी एक बहुत छोटा देश है। पहले इसे स्वाजीलैंड के नाम से जाना जाता था। यहाँ की आबादी 26 अगस्त 2024 तक के आँकड़े के अनुसार 12 लाख के आसापास है। यहाँ दुनिया के सबसे ज्यादा एचआईवी/एड्स संक्रमण के केस मिलते हैं। यहाँ गरीबी इतनी है कि राज्य की लगभग 60 प्रतिशत आबादी रोजाना 169 रुपए ($1.90) से भी कम पर जीवन यापन करती है।

लिफोवेला क्या होता है

इस्वातिनी के एक शहर लोबाम्बा में एक पारंपरिक समारोह को ‘लिफोवेला’ कहा जाता है। इसमें लड़कियाँ पारंपरिक परिधान पहनकर नृत्य करती हैं लेकिन सीने पर इनके कोई कपड़ा नहीं होता। इस दौरान इनके पास तलवारें, मोटे-मोटे एंकलेट, शील्ड समेत अन्य रंग-बिरंगी चीजें होती हैं। इस समारोह के जरिए नारीत्व को सेलिब्रेट किया जाता है। इसी में जूमा ने भी लिफोवेला के रूप में डांस किया था और उसके बाद शादी का ऐलान हुआ। इस बार इस कार्यक्रम में 5000 से भी ज्यादा लोग शामिल थे।

झारखंड के आतंकी डॉक्टर ने पहाड़ियों के बीच अल-कायदा का आत्मघाती दस्ता तैयार करने का बनाया था प्लान, भारत में इस्लामी हुकूमत लाने का था इरादा: दिल्ली पुलिस की पूछताछ में खुलासा

झारखंड के राँची से पकड़ा गया अल कायदा का आतंकी डॉक्टर इश्तियाक फिदायीन आतंकी दस्ता तैयार कर रहा था। इश्तियाक ने इसके लिए एक पहाड़ी इलाका चुना था। यहाँ वह अपने साथी आतंकियों को लाकर हमले की ट्रेनिंग देने वाला था। यह सारे खुलासे दिल्ली पुलिस के सामने इश्तियाक और उसके साथी आतंकियों ने किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल डॉक्टर इश्तियाक और उसके साथी आतंकियों को इनामुल अंसारी, शाहबाज अंसारी, मोतिउर्रहमान और अल्ताफ को राँची लेकर हाल ही में पहुँची थी। दिल्ली पुलिस की टीम इनसे इनकी तैयारी के बारे जानना चाहती थी।

इन आतंकियों ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी कि वह राँची के चान्हो नकटा जंगल में जाते थे। यह घना जंगल है और आसपास बसाहट भी नहीं है। यहाँ होने वाली गतिविधियाँ मुश्किल से ही किसी को पता चल पाती हैं। इसीलिए आतंकियों को ट्रेनिंग देने के लिए यह सबसे मुफीद जगह मानी गई थी।

दिल्ली पुलिस को आतंकियों ने बताया है कि उनको यहाँ हथियार चलाने के साथ ही फिदायीन बनने की ट्रेनिंग भी दी जानी थी। यह सारे आतंकी डॉक्टर इश्तियाक के ही आदेशों पर काम कर रहे थे और उन्हें ट्रेनिंग देने का काम भी आतंकी डॉक्टर का ही था। यह सभी भारत में इस्लामी राज लाना चाहते थे।

यह सारे आतंकी राँची रैडिकल ग्रुप का हिस्सा थे, इसे इश्तियाक चलाता था। बताया गया है कुछ आतंकियों को ट्रेनिंग के लिए राजस्थान भी भेजा गया था। बताया गया कि दिल्ली पुलिस की यह टीम पहाड़ के अलावा एक मदरसे में भी पहुँची थी। यहाँ भी टीम ने छानबीन की थी।

गौरतलब है कि 22 अगस्त, 2024 को झारखंड ATS ने छापेमारी की थी। इसमें डॉक्टर इश्तियाक और उपरोक्त आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। यह सभी अल कायदा इंडिया सब कॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े हुए थे। यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की टिप के आधार पर हुई थी।

डॉक्टर इश्तियाक ने अपने आतंकी मॉड्यूल को उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक फैला लिया था। इश्तियाक ने बिहार के लखीसराय से हथियार खरीदे थे। इस मामले में राजस्थान में भी छापेमारी हुई थी। यहाँ से ए के 47 राइफल, प्वाइंट 38 बोर की रिवाल्वर और छह जिंदा कारतूस , .32 बोर की 30 जिंदा कारतूस, एके 47 की 30 कारतूस, डमी इंसास, एयर राइफल, आयरन एल्बो पाइप, हैंड ग्रेनेड समेत अन्य चीजें जब्त की गई थीं।