वह लोग उनके घर में गाली देते हुए घुसे और सविता के सिर पर मारा, फिर उन्होंने चौहान को बहुत तेज छाती पर घूँसा मारा और उन्हें कई बार उठा-उठाकर ज़मीन पर पटका। गंगाराम के होश गंवाने तक उन्हें पीटा गया और फिर वे लोग उन्हें छोड़कर चले गए। सविता के अनुसार उनके पति को देखकर ऐसा लग रहा था कि उनकी मृत्यु हो गई है।
मामले की जाँच कर रहे अधिकारी राघवेंद्र मिश्रा के अनुसार, उन्हे स्याना हिंसा के 44 आरोपितों के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए के तहत राजद्रोह लगाने की मंज़ूरी मिल गई है।
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने कहा कि इस संबंध में आधिकारिक रुप से किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें ये वीडियो पब्लिक डोमेन से मिला। वीडियो देखने के बाद मामले पर संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की गई और 4 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया।
सऊदी अरब, भारत का कच्चे तेल का शीर्ष आपूर्तिकर्ता है। हालाँकि दोनों देशों ने ऊर्जा सहयोग से आगे बढ़कर अपने संबंधों को विस्तार दिया है। दोनों देशों की सरकारें सामरिक साझेदारी के लिए सहमत हुई हैं।
दोनों महिलाओं की हत्या की गई है मामले में पति जमशेद आलम पिछले दो-तीन महीने से किराए के घर में रह रहा था। दोनों इसकी पत्नियाँ थीं, वहीं दोनों महिलाओं की कपड़े से गला दबाकर हत्या की गई है। इस मामले में महिलाओं का पति फरार बताया जा रहा है।
अभिनेत्री ने कहा था कि आदित्य पंचोली ने 17 साल की उम्र में उसके साथ रेप किया था और यह भी दावा किया था कि वह पुलिस के पास गई थी जब यह घटना घटी थी, लेकिन आदित्य को मात्र एक चेतावनी देकर छोड़ दिया था।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्रिपल तलाक बिल के संसद से पास होने की उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि संसद निकाह-हलाला को भी बैन करें, यह अमानवीय और जघन्य हैं।
सईद के इस कॉल के बाद पुलिस ने उसका पता लगाया और उसके द्वारा दी गई जानकारी की प्रमाणिकता की जाँच की, लेकिन पूछताछ में सईद पुलिस के किसी भी प्रश्न का जवाब देने में असमर्थ दिखा
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि तबरेज़ अंसारी के पिता मस्कुर अंसारी की भी लगभग 15 साल पहले मॉब लिंचिंग कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्टिंग में कहा गया है कि जमशेदपुर के बागबेड़ा इलाके में चोरी करते हुए मस्कुर को भीड़ ने पकड़ लिया था और लिंच कर दिया था।
इमरजेंसी लैंडिंग और लड़ाकू विमानों की मौजूदगी के कारण लंदन स्टैनस्टेड हवाई अड्डे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। हवाई अड्डे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने बाद में पुष्टि की कि एयर इंडिया की उड़ान के उतरने के बाद हवाई अड्डे को फिर से खोला गया।