Homeफ़ैक्ट चेकमीडिया फ़ैक्ट चेक'8 साल का तैमूर घायल सैफ को लेकर गया अस्पताल' : टाइम्स ऑफ इंडिया...

‘8 साल का तैमूर घायल सैफ को लेकर गया अस्पताल’ : टाइम्स ऑफ इंडिया ने छापी हवा-हवाई खबर, नेटीजन्स ने लताड़ा तो चुपके से बदली हेडलाइन

टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने खबर छापी कि सैफ अली खान को उनके 8 साल के बेटे तैमूर हमले के बाद अस्पताल लेकर पहुँचे थे। बात टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने अपनी खबर की हेडलाइन में तक लिखी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने यह खबर लीलावती अस्पताल के एक डॉक्टर के हवाले से लिखी है।

सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर मीडिया में लगातार खबरें आ रही हैं । इसी कड़ी में अंग्रेजी समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ़ इंडिया (TOI) ने एक हवा-हवाई दावा करते हुए खबर प्रकाशित कर दी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर को लेकर यह खबर छापी। जब इसको लेकर उसे सोशल मीडिया पर लताड़ पड़ी तो उसने हेडलाइन बदल दी।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया (TOI) ने गुरुवार (16 जनवरी, 2024) को खबर छापी कि सैफ अली खान को उनके 8 साल के बेटे तैमूर हमले के बाद अस्पताल लेकर पहुँचे थे। बात टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने अपनी खबर की हेडलाइन में तक लिखी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने यह खबर लीलावती अस्पताल के एक डॉक्टर के हवाले से लिखी है।

रात 11:35 पर प्रकाशित की गई टाइम्स ऑफ़ इंडिया की यह खबर तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस खबर के स्क्रीनशॉट लेकर तुंरत नेटीजन्स सोशल मीडिया पर टाइम्स ऑफ़ इंडिया को लताड़ लगाई। सोशल मीडिया पर लोगों ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया का फर्जी एक्सक्लूसिव खबर पर मजाक भी उड़ाया।

नेटीजन्स से लताड़ लगने के बाद टाइम्स ऑफ़ इंडिया की घटिया ने इस खबर की हेडलाइन बदल दी। हेडलाइन बदलकर “सैफ़ अली खान को तैमूर के साथ ले जाया गया लीलावती अस्पताल, डॉक्टर ने किया खुलासा” लिखा। हालाँकि टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने अपनी गलती के लिए कोई माफ़ी नहीं माँगी और यहाँ तक कोई अपडेट तक नहीं लिखा।

चाकू घोंपने के बाद सैफ अली खान के साथ अस्पताल कौन गया था, इस बारे में कई अटकलें लगाई जा रही थीं। कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि यह तैमूर के साथ एक केयरटेकर था, अन्य ने दावा किया कि यह खान का बड़ा बेटा इब्राहिम था, जो उनके साथ अस्पताल गया था।

कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सैफ को उनके बेटे तैमूर अस्पताल लेकर एक ऑटो में गए थे। हालाँकि, मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में बाद में दावा किया कि न तो इब्राहिम और न ही तैमूर सैफ के साथ अस्पताल गए थे।

मनीकंट्रोल ने अपनी खबर में बताया था कि सैफ को अस्पताल ले जाने वाला व्यक्ति एक केयरटेकर था और दोनों बेटों में से कोई भी उस समय घटनास्थल पर नहीं दिखे थे। अभी सैफ अली पर हमले की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। पुलिस को CCTV फुटेज मिला है, जिसके आधार पर जाँच जारी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -