Homeफ़ैक्ट चेकसोशल मीडिया फ़ैक्ट चेकद मैन, द मिथ, द लीडर… कर्नाटक नतीजों के बाद विराट कोहली ने ऐसे...

द मैन, द मिथ, द लीडर… कर्नाटक नतीजों के बाद विराट कोहली ने ऐसे की राहुल गाँधी की तारीफ: जानें वायरल पोस्ट का क्या है सच

डॉ नीमो यादव ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट को विराट कोहली के इंस्टाग्राम का स्टेटस बताया जा रहा है। इसमें 17 मिनट पहले पोस्ट दिखा रही है जिसके आगे वेरिफाइड मार्क के साथ विराट कोहली लिखा हुआ है...इस पोस्ट की सच्चाई क्या है ये पड़ताल के बाद सामने आई।

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत पाने के बाद कॉन्ग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं को देश भर से बधाइयाँ मिल रहीं हैं। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी को चुनाव में जीत की शुभकामना दी है। इस स्क्रीनशॉट के वायरल होने के बाद तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालाँकि पड़ताल में यह दावा झूठा और स्क्रीनशॉट फर्जी पाया गया है।

क्या है स्क्रीनशॉट में

दरअसल 13 मई 2023 (शनिवार) को डॉ नीमो यादव ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट को विराट कोहली के इंस्टाग्राम का स्टेटस बताया जा रहा है। इसमें 17 मिनट पहले पोस्ट दिखा रही है जिसके आगे वेरिफाइड मार्क के साथ विराट कोहली लिखा हुआ है।

स्क्रीनशॉट में राहुल गाँधी की माइक लिए तस्वीर देखी जा सकती है। कैप्शन के तौर पर ‘द मैन, द मिथ, द लीडर राहुल गाँधी’ लिखा हुआ है। इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए @niiravmodi ने लिखा, “Virat Kohli is on Fire, hope he doesn’t delete it।”

नीमो यादव के अलावा कुछ अन्य लोगों ने भी विराट कोहली द्वारा राहुल गाँधी को बधाई देने के दावे वायरल स्क्रीनशॉट के माध्यम से किए हैं। इन्ही में से एक शिवम नेहरू भी हैं।

चित्र साभार- @savantshiv1

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई नेटीजेंस इस वायरल स्क्रीनशॉट को सही मान कर उस पर अलग-अलग तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

फर्जी है वायरल स्क्रीनशॉट

ऑपइंडिया की पड़ताल में यह बात निकल कर सामने आई है कि वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट फर्जी और एडिटेड है। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर ऐसी कोई भी स्टोरी नहीं अपलोड हुई है। विराट कोहली द्वारा अपलोड की गई पुरानी स्टोरियों को भी खँगालने पर ऐसी कोई भी स्टोरी नहीं दिखी जिसमें उन्होंने राहुल गाँधी को बधाई दी हो। DNA इंडिया ने भी अपनी पड़ताल में इस स्क्रीनशॉट को फर्जी पाया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -