Homeविविध विषयमनोरंजनबॉलीवुड के 'तलाक एक्सपर्ट' के सम्पर्क में आकर नागा ने सामंथा से लिया तलाक:...

बॉलीवुड के ‘तलाक एक्सपर्ट’ के सम्पर्क में आकर नागा ने सामंथा से लिया तलाक: कंगना ने इशारों में आमिर खान पर साधा निशाना

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने शनिवार (2 अक्टूबर 2021) को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने तलाक की जानकारी दी थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा था, “पति-पत्नी की तरह अब हमारे रास्ते अलग होते हैं, मगर हम हमेशा दोस्त रहेंगे।”

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के तलाक को लेकर एक पोस्ट किया है। एक्ट्रेस ने दोनों के तलाक के बहाने अपनी पोस्ट में इशारों-इशारों में आमिर खान को आड़े हाथों लिया है। कंगना ने आमिर का नाम लिये बिना उन्हें ‘तलाक एक्सपर्ट’ बताया है।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना रनौत लिखती हैं, “जब भी तलाक होता है तो गलती हमेशा पुरुष की होती है, ये कहना आपको रूढ़िवादी या बहुत अधिक जजमेंटल लग सकता है। लेकिन इस तरह ही भगवान ने पुरुष और महिला को बनाया है। ऐसी बकवास और दया करना बंद करो, जो महिलाओं को कपड़े की तरह बदलते हैं और फिर उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हैं। सौ में से एक महिला गलत हो सकती है, सभी नहीं।”

‘थलाइवी’ फिल्म की एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ”धिक्कार है ऐसे लोगों पर जिन्हें मीडिया और उनके फैन्स की तरफ से प्रोत्साहन मिलता है। वो उनकी जय-जयकार करते हैं और महिलाओं को जज करते हैं। आजकल तलाक की संस्कृति पहले से कहीं ज्यादा बढ़ रही है।” इसके बाद कंगना चैतन्य और सामंथा के तलाक के लिए इशारों-इशारों में आमिर खान को जिम्मेदार ठहराती हैं। वो लिखती हैं, ”नागा चैतन्य ने अपनी चार साल की शादी तोड़ दी, क्योंकि पिछले दिनों वो एक बॉलीवुड एक्टर और ‘तलाक एक्सपर्ट’ के सम्पर्क में आए हैं। इस एक्टर को तलाक देने का बहुत अनुभव है।”

कंगना का इंस्टाग्राम पोस्ट

दरअसल, पिछले दिनों नागा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का पोस्टर शेयर किया था। इसमें उनके साथ आमिर खान भी नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने शनिवार (2 अक्टूबर 2021) को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने तलाक की जानकारी दी थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा था, “पति-पत्नी की तरह अब हमारे रास्ते अलग होते हैं, मगर हम हमेशा दोस्त रहेंगे।”

सामंथा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “बहुत सोच-विचार के बाद मैंने और चैतन्य ने अलग होने का फैसला किया है। अब हमारी राहें अलग-अलग हैं। हम खुशकिस्मत हैं कि पिछले 10 सालों से हम अच्छे दोस्त रहे हैं, जो हमारे रिश्ते का आधार रही और हमें लगता है कि हमारे बीच हमेशा एक खास रिश्ता रहेगा।” सामंथा ने आगे लिखा, ”हम अपने फैन्स, शुभचिंतकों और मीडिया से गुजारिश करते हैं कि इस मुश्किल समय में वे हमारा साथ दें और हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखें। आप सबके सपोर्ट के लिए शुक्रिया…।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -