Homeविविध विषयमनोरंजनगार्ड को इग्नोर करने पर ट्रोल हुईं करीना कपूर खान, यूजर ने कहा- बुढ़ी...

गार्ड को इग्नोर करने पर ट्रोल हुईं करीना कपूर खान, यूजर ने कहा- बुढ़ी हो गई, लेकिन संस्कार अभी तक नहीं आया?

करीना कपूर को ‘The Incarnation – SITA’ फिल्म ऑफर होने पर बजरंग दल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था और कहा था, “बार-बार मुस्लिम समाज के लोग ही हिंदू चरित्रों को क्यों निभाते हैं? ये जिहादी मानसिकता के लोग हैं, जो हिन्दुओं से कमाई कर हिंदू समाज को ही गाली देते हैं।”

बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर खान एक बार फिर अपने टशन के चलते सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनके पास खड़े एक गार्ड ने उन्हें सलाम किया, लेकिन करीना उसे नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गईं। बस फिर क्या था यूजर्स को एक्ट्रेस की ये हरकत पसंद नहीं आई और उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म की एक्ट्रेस का यह वीडियो उनके फैन पेज से शेयर किया गया है। इसमें वह लाइट स्काई ब्लू कलर की शर्ट और बेज कलर के शॉर्ट्स पहनी हुई हैं। करीना ओवरसाइज्ड सनग्लासेस लगा रखी हैं और हाथों में मग लिए हुए टशन में अपनी कार की ओर जाती हुई दिख रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ”थोड़ी तो शर्म कर लो, कोई इंसान तुम्हें सैल्यूट कर रहा है।”

अन्य यूजर्स ने भी करीना को घमंडी कहते हुए अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा, ”बुड्ढी हो गई, लेकिन अभी तक इसके अंदर संस्कार नहीं आए।” दशरथ पांचाल नाम के यूजर ने लिखा, ”बच्चे पैदा करने की मशीन।”

एक यूजर लिखते हैं, ”बेहद अफसोसजनक है करीना का ये बर्ताव।” एक अन्य ने कहा, ”पब्लिक के पैसे बटोर कर उसी से बड़े बनते हैं। भैंस लग रही है।”

गौरतलब है कि करीना जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का रीमेक है। इससे पहले करीना कपूर को ‘The Incarnation – SITA’ फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन लगातार विरोध होने के बाद यह फिल्म कंगना रनौत की झोली में चली गई। ‘बजरंग दल’ के कार्यकर्ताओं ने नागपुर में करीना कपूर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी थी। उन्होंने कहा था, “बार-बार मुस्लिम समाज के लोग ही हिंदू चरित्रों को क्यों निभाते हैं? इससे हमारे समाज को क्षति होती है। ये जिहादी मानसिकता के लोग हैं, जो हिन्दुओं से कमाई कर हिंदू समाज को ही गाली देते हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।

उमर खालिद की ‘कुर्बानी’ का जश्न मनातीं आरफा खानम, ताहिर हुसैन के लिए भी बहाए थे आँसू: अपने ‘पोस्टर बॉय’ के लिए अदालत पर...

उमर खालिद से ताहिर हुसैन तक, ‘पोस्टर बॉय’ पॉलिटिक्स कैसे काम करती है? आरफा खानम के बयान, अदालतों पर सवाल और सुनवाई में देरी के दावों की पड़ताल।
- विज्ञापन -