Homeविविध विषयमनोरंजनसुशांत केस: शेखर सुमन ने की रिया की गिरफ्तारी की माँग, बोले- अब रिहा...

सुशांत केस: शेखर सुमन ने की रिया की गिरफ्तारी की माँग, बोले- अब रिहा नहीं हो सकती रिया

"रिया अब रिहा नहीं हो सकती।" उन्होंने अपने ट्वीट में #ArrestRheaChakraborty हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। मालूम हो कि ये पहली बार नहीं है जब शेखर सुमन ने सुशांत मामले में सक्रियता दिखाई हो, जब एक्टर के केस में सीबीआई जाँच की माँग हो रही थी, तब शेखर सुमन भी लगातार प्रशासन पर सीबीआई जाँच का दवाब बना रहे थे।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती संदेह के घेरे में हैं। केस के समीकरण कितनी बार भी क्यों ना बदले, लेकिन हर बार कनेक्शन रिया के साथ सामने आ रहा है। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शेखर सुमन ने भी रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की माँग की है।

एक्टर शेखर सोशल मीडिया पर लगातार सुशांत को न्याय दिलाने की मुहिम चला रहे हैं। शेखर सुमन ने एक बार फिर रिया के खिलाफ आवाज बुलंद की है। शेखर सुमन ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की माँग करते हुए ट्वीट किया है।

वो ट्वीट कर लिखते हैं, “रिया अब रिहा नहीं हो सकती।” उन्होंने अपने ट्वीट में #ArrestRheaChakraborty हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। मालूम हो कि ये पहली बार नहीं है जब शेखर सुमन ने सुशांत मामले में सक्रियता दिखाई हो, जब एक्टर के केस में सीबीआई जाँच की माँग हो रही थी, तब शेखर सुमन भी लगातार प्रशासन पर सीबीआई जाँच का दवाब बना रहे थे।

इसके साथ ही उन्होंने कई ट्वीट्स भी किए हैं। जिसमें उन्होंने सुशांत के मामले पर प्रकाश डालते हुए लिखा है, “यह पूरा मामला राजनीतिक जटिलता में उलझा दिया गया है। सभी को बेहतर की उम्मीद करते हुए सबसे बुरे के लिए तैयार रहना होगा।”

इसके साथ ही उन्होंने अपने अगले ट्वीट में सिस्टम पर सवाल खड़े करते हुए कहा, “जब आप मर जाते हैं, या आपकी हत्या कर दी जाती है, तो आप सफल, प्रसिद्ध और एक बड़े स्टार बन जाते हैं। वरना इससे पहले किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। कोई संज्ञान नहीं लेता, न ही सिस्टम, न ही पुलिस, कोई भी नहीं।”

गौरतलब है कि सीबीआई तमाम मुद्दों पर रिया से पूछताछ कर रही है। वहीं रिया चक्रवर्ती का कॉल डिटेल रिकॉर्ड अब सीबीआई के रडार पर आ गया है। सीबीआई को रिया के कॉल लॉग से पता चलता है कि उन्होंने किसी शख्स का नाम ‘AU’ से सेव किया है।

नंबर और रिया चक्रवर्ती के बीच 44 आउटगोइंग कॉल थे। हालाँकि, जब कोई नंबर पर कॉल करता है, ‘SU’ नाम का शख्स रिसीव करता है। फिलहाल, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मामले की जाँच कर रही है। ऐसे में यह देखना बाकी है कि यह व्यक्ति कौन है और क्या व्यक्ति किसी भी तरह से उक्त मामले में शामिल था।

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ उनके परिजन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इधर सुशांत सिंह मौत मामले की जाँच के लिए SIT गठित की गई है। जिन 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उसमें रिया चक्रवर्ती व उनके परिजन, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी शामिल हैं।।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -