Homeविविध विषयअन्यसुशांत की मेडिसिन पर भी रिया ने बोला झूठ? वकील ने कहा- आरोपित को...

सुशांत की मेडिसिन पर भी रिया ने बोला झूठ? वकील ने कहा- आरोपित को सेलिब्रिटी की तरह पेश किया गया

सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक वकील विकास सिंह ने इस इंटरव्यू की आलोचना करते हुए कहा है कि एक आरोपित को सेलिब्रिटी की तरह पेश किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंटरव्यू पहले से ही फिक्स्ड था। पहले से ही सवाल-जवाब तैयार किया गया था।

राजदीप सरदेसाई को दिए इंटरव्यू ने रिया चकवर्ती ने कई दावे किए हैं। एक-एक कर इन पर सवाल उठ रहे हैं। रिया ने दावा किया था कि सुशांत को क्लस्ट्रोफोबिया था और डॉ. हरीश शेट्टी ने इसके लिए उन्हें एक दवा दी थी।

डॉ. शेट्टी से जुड़े सूत्रों ने इसे गलत बताया है। सूत्रों ने रिपब्लिक टीवी को बताया, “रिया झूठ बोल रही है। डॉ शेट्टी ने कभी भी उन्हें मोडाफिनिल का सेवन करने की सलाह नहीं दी थी।” रिया ने इंटरव्यू में दावा किया कि पिछले साल यूरोप ट्रिप के दौरान उन्होंने सुशांत में क्लस्ट्रोफोबिया के लक्षण देखे थे। इसके लिए उन्होंने दवा ली थी।

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के पारिवारिक वकील विकास सिंह ने इस इंटरव्यू की आलोचना करते हुए कहा है कि एक आरोपित को सेलिब्रिटी की तरह पेश किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंटरव्यू पहले से ही फिक्स्ड था। पहले से ही सवाल-जवाब तैयार किया गया था।

वहीं सुशांत की बहन श्वेता ने भी इंटरव्यू पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “आरोपी रिया को मंच क्यों दिया जा रहा है, ये 130 करोड़ हिंदुस्तानियों का अपमान है।”

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर के जरिए कहा, “आज तक रिया चक्रवर्ती का 2 घंटे का इंटरव्यू ले रहा है और इस इंटरव्यू को नेशनल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने की योजना बना रहा है। अगर ऐसा होता है तो ये मेरे भाई के न्याय के लिए लड़ने वाले 130 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर थप्पड़ और घोर अपमान होगा।”

गौरतलब है इससे पहले यह बात सामने आई थी कि रिया सुशांत की मौत के बाद भी उसके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के डेबिट कार्ड के पासवर्ड को दिवंगत अभिनेता के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा की मदद से कथित तौर पर चुरा लिया था। बताया जा रहा है कि रिया और मिरांडा, दोनों ही सुशांत की मौत के बाद अपने खर्च के लिए सुशांत सिंह राजपूत के रुपयों का इस्तेमाल कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि इस इंटरव्यू से साफ तौर पर समझा जा सकता है कि राजदीप सरदेसाई सुशांत सिंह की कथित मानसिक बीमारी पर ज़ोर दे रहे हैं। उनकी बातों से ऐसा लग रहा है जैसे मानसिक बीमारी का आरोप वास्तविक तथ्य है। जबकि सुशांत सिंह का परिवार इस मुद्दे पर अपना पक्ष पहले ही रखा चुका है। उन्होंने कहा था कि पहले कभी सुशांत सिंह को इस तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई थी। न ही किसी विशेषज्ञ ने उनके संबंध में ऐसा कुछ कहा था। सुशांत पर मानिसक रूप से बीमार होने का आरोप अभी तक सिर्फ और सिर्फ रिया चक्रवर्ती ने लगाया है, जिन पर खुद इस मामले के संबंध में जाँच चल रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉन्ग्रेस-NSUI को घुसाकर छात्र आंदोलन को कमजोर कर रही सरकार, छात्रों ने कहा- हमें बाँटने की हो रही कोशिश: सुप्रीम कोर्ट पहुँचा मामला, CBI...

झारखंड छात्र आंदोलन में कॉन्ग्रेस-NSUI को घुसाने की कोशिश। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आंदोलन को बाँटकर कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

हेडलाइन से फैलाया भ्रम: इंडियन एक्सप्रेस ने ‘कला’ दिखाते हुए आरडीआई फंड में भ्रष्टाचार का संकेत दिया, गलती भी नहीं मान रहे

इंडियन एक्सप्रेस ने अपने लेख के शीर्षक को पाठकों को भरमाने की कोशिश की। उसके लेख से अलग शीर्षक का मतलब निकल रहा है।
- विज्ञापन -