Homeविविध विषयविज्ञान और प्रौद्योगिकीAI से क्या चाहते हैं लोग और किस बात को लेकर हैं चिंतित: एनथ्रोपिक...

AI से क्या चाहते हैं लोग और किस बात को लेकर हैं चिंतित: एनथ्रोपिक के ‘सबसे बड़े सर्वे’ में हुआ बड़ा खुलासा, पढ़ें- कैसे बदल जाएगी दुनिया

Anthropic की AI स्टडी में सामने आया कि लोग AI को अवसर और खतरा दोनों मानते हैं, जहाँ प्रोडक्टिविटी, समय की आजादी और विकास के साथ भरोसे और नौकरी की चिंता भी जुड़ी है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आज सिर्फ एक तकनीकी शब्द नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। चाहे दफ्तर का काम हो, पढ़ाई हो, बिजनेस हो या व्यक्तिगत जीवन, AI हर जगह अपनी जगह बना रहा है।

इसी बदलती दुनिया को समझने के लिए AI कंपनी एनथ्रोपिक (Anthropic) ने एक स्टडी की है। इस अध्ययन में 159 देशों के 80 हजार से अधिक लोगों से बातचीत की गई और खास बात यह रही कि यह इंटरव्यू खुद AI मॉडल क्लाउड ने लिया।

यह स्टडी इसलिए खास है, क्योंकि इसमें सिर्फ आँकड़े नहीं हैं, बल्कि लोगों की सोच, उनके अनुभव, उनकी उम्मीदें और उनके डर सब कुछ बहुत गहराई से सामने आया है। इससे ये समझने में मदद मिलती है कि लोग AI को कैसे देख रहे हैं और भविष्य में उससे क्या चाहते हैं।

AI का बढ़ता प्रभाव

आज AI को लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही हैं, कहीं इसे भविष्य का सबसे बड़ा अवसर बताया जा रहा है, तो कहीं इसे खतरे के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन इन चर्चाओं में अक्सर एक चीज की कमी रहती है, आम लोगों की आवाज।

Anthropic की इस स्टडी ने उसी कमी को पूरा करने की कोशिश की है। इसमें लोगों से सवाल पूछे गए, उनकी बातों को ध्यान से सुना गया और फिर AI की मदद से उन जवाबों का विश्लेषण किया गया। इस तरह यह स्टडी सिर्फ डेटा नहीं, बल्कि लोगों के अनुभव के रूप में सामने आई है।

AI सबसे बड़ा सहयोगी

स्टडी के अनुसार, लगभग 18.8 प्रतिशत लोगों ने AI से अपनी सबसे बड़ी उम्मीद प्रोफेशनल एक्सीलेंस यानी काम में उत्कृष्टता हासिल करने की जताई। इसका सीधा मतलब है कि लोग चाहते हैं कि AI उनके छोटे-छोटे, दोहराए जाने वाले काम संभाल ले, ताकि वे बड़े और महत्वपूर्ण फैसलों पर ध्यान दे सकें।

कई प्रोफेशनल्स ने बताया कि AI की मदद से वे अपने काम को तेजी से और बेहतर तरीके से पूरा कर पा रहे हैं। इससे उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ी है और वे ज्यादा प्रभावी ढंग से काम कर पा रहे हैं। लेकिन यह सिर्फ काम तक सीमित नहीं है, इसके पीछे एक गहरी सोच भी छिपी है।

समय की आजादी: असली लक्ष्य बेहतर जीवन

जब लोगों से यह पूछा गया कि वे AI के जरिए काम में सुधार क्यों चाहते हैं, तो जवाब सिर्फ अधिक पैसा या बेहतर करियर तक सीमित नहीं था। बहुत से लोगों ने कहा कि वे AI की मदद से अपने लिए समय निकालना चाहते हैं।

किसी ने कहा कि अब वह परिवार के साथ ज्यादा समय बिता पा रहा है, तो किसी ने बताया कि उसे अपने शौक पूरे करने का मौका मिल रहा है। यानी AI लोगों को सिर्फ काम में मदद नहीं कर रहा, बल्कि उन्हें जीवन जीने का समय भी दे रहा है।

व्यक्तिगत विकास और मानसिक सशक्तिकरण

करीब 13.7 प्रतिशत लोगों ने AI को अपने पर्सनल ट्रांसफॉर्मेशन का जरिया बताया। इसका मतलब है कि वे AI की मदद से खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं, नई चीजें सीखना, अपनी सोच को विकसित करना और मानसिक रूप से मजबूत बनना।

कई लोगों ने AI को एक ऐसे साथी के रूप में देखा जो उन्हें बिना किसी जजमेंट के समझता है। वे उससे अपने सवाल पूछ सकते हैं, अपनी समस्याएँ बता सकते हैं और सीख सकते हैं। खासकर छात्रों के लिए AI एक ऐसा शिक्षक बन गया है जो हमेशा उपलब्ध रहता है और धैर्य के साथ हर सवाल का जवाब देता है।

जीवन प्रबंधन में AI की भूमिका

AI का इस्तेमाल लाइफ मैनेजमेंट में भी देखने को मिला। लगभग 14 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे AI का इस्तेमाल अपने रोजमर्रा के कामों को व्यवस्थित करने के लिए करते हैं।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय और ध्यान दोनों की कमी होती है। ऐसे में AI एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करता है, जो शेड्यूल बनाता है, रिमाइंडर देता है और कामों को प्राथमिकता के अनुसार व्यवस्थित करता है। खासकर उन लोगों के लिए, जिन्हें फोकस करने या प्लानिंग में दिक्कत होती है, AI एक बड़ी मदद बनकर उभरा है।

आर्थिक अवसर और विकास की नई दिशा

AI ने लोगों के लिए कमाई के नए रास्ते भी खोले हैं। स्टडी में कई लोगों ने बताया कि वे AI की मदद से अपना बिजनेस शुरू कर रहे हैं या अपनी आय बढ़ा रहे हैं।

खासकर विकासशील देशों में AI को एक गेम चेंजर के रूप में देखा जा रहा है। यहाँ लोग इसे एक ऐसे टूल के रूप में देख रहे हैं जो उन्हें बिना ज्यादा संसाधनों के भी आगे बढ़ने का मौका देता है। AI की मदद से लोग नए आइडिया विकसित कर रहे हैं, मार्केट तक पहुँच बना रहे हैं और अपनी पहचान बना रहे हैं।

स्टडी में एक दिलचस्प बात यह सामने आई कि केवल 5.6 प्रतिशत लोगों ने AI का उपयोग क्रिएटिव एक्सप्रेशन के लिए करते हैं। कला, लेखन या संगीत जैसे क्षेत्रों में AI का उपयोग काफी काम रहा। इससे यह संकेत मिलता है कि फिलहाल लोग AI को एक प्रोडक्टिविटी टूल के रूप में ज्यादा देखते हैं, न कि रचनात्मकता को बढ़ाने वाला माध्यम।

सबसे बड़ी चिंता: AI पर भरोसे की कमी

जहाँ उम्मीदें हैं, वहीं चिंताएँ भी हैं। स्टडी में सबसे बड़ी चिंता AI की विश्वसनीयता को लेकर सामने आई। लगभग 26.7 प्रतिशत लोगों को डर है कि AI हमेशा सही जानकारी नहीं देता।

फोटो साभार – एनथ्रोपिक

यह चिंता खासकर उन लोगों में ज्यादा देखी गई जो AI का इस्तेमाल जरूरी निर्णय लेने में करते हैं, जैसे वकील, डॉक्टर या वित्तीय सलाहकार। उनके लिए AI की एक छोटी सी गलती भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

नौकरी और आर्थिक असुरक्षा का डर

करीब 22.3 प्रतिशत लोगों ने नौकरी और अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताई। उन्हें डर है कि AI के बढ़ते इस्तेमाल से नौकरियाँ खत्म हो सकती हैं या काम करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। हालाँकि कुछ लोग इसे अवसर के रूप में भी देख रहे हैं, लेकिन यह डर अभी भी काफी मजबूत है। खासकर उन लोगों में जिनकी स्थाई नौकरी है और वह पूरी तरह उस पर निर्भर हैं।

लगभग 21.9 प्रतिशत लोगों को यह चिंता है कि AI के बढ़ने से इंसानों का नियंत्रण कम हो सकता है। उन्हें डर है कि कहीं ऐसा न हो कि AI खुद फैसले लेने लगे और इंसानों की भूमिका कम हो जाए। यह चिंता सिर्फ तकनीकी नहीं, बल्कि नैतिक और सामाजिक भी है। लोग यह जानना चाहते हैं कि AI का इस्तेमाल कैसे और किसके नियंत्रण में होगा।

मानसिक प्रभाव और रिश्तों पर असर

AI के इस्तेमाल का एक और पहलू है, उसका मानसिक और सामाजिक प्रभाव। कुछ लोगों को डर है कि AI पर ज्यादा निर्भरता से उनकी सोचने की क्षमता कम हो सकती है।

वहीं दूसरी तरफ कई लोग AI को भावनात्मक सहारा भी मानते हैं। खासकर ऐसे लोग जो अकेले हैं या मुश्किल परिस्थितियों में हैं, वे AI से बातचीत करके राहत महसूस करते हैं। लेकिन इससे यह खतरा भी है कि कहीं लोग असली रिश्तों से दूर न हो जाएँ।

इस स्टडी में यह भी सामने आया कि अलग-अलग देशों में AI को लेकर सोच अलग-अलग है। भारत जैसे देशों में लोग AI को लेकर ज्यादा सकारात्मक हैं, क्योंकि वे इसे अवसर के रूप में देखते हैं।

वहीं यूरोप और अमेरिका में लोग ज्यादा सतर्क हैं और इसके संभावित नुकसान को लेकर चिंतित हैं। यह अंतर आर्थिक स्थिति, तकनीकी पहुँच और सामाजिक ढाँचे के कारण भी हो सकता है।

इस स्टडी का सबसे महत्वपूर्ण निष्कर्ष लाइट और शेड की अवधारणा है। इसका मतलब है कि AI के फायदे और नुकसान एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। AI आपको तेजी से काम करने में मदद करता है, लेकिन इससे काम का दबाव भी बढ़ सकता है।

यह आपको सीखने में मदद करता है, लेकिन इससे आपकी खुद की सोचने की क्षमता कम हो सकती है। यह आपको भावनात्मक सहारा देता है, लेकिन इससे आप उस पर निर्भर भी हो सकते हैं। यानी AI एक ऐसा टूल है जो जितना फायदेमंद है, उतना ही जटिल भी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

Searched termsएंथ्रोपिक AI स्टडी रिपोर्ट, क्लाउड AI इंटरव्यू स्टडी, वैश्विक AI सर्वे 159 देश, AI पर लोगों की राय रिपोर्ट, AI फायदे और नुकसान स्टडी, AI जॉब इम्पैक्ट रिपोर्ट, AI पर भरोसा और डर सर्वे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ग्लोबल रिसर्च, AI और भविष्य की नौकरियां रिपोर्ट, AI उपयोग और प्रभाव अध्ययन, AI और मानव जीवन बदलाव रिपोर्ट, AI प्रोडक्टिविटी और समय स्टडी, AI मानसिक प्रभाव सर्वे, AI पर पब्लिक ओपिनियन रिसर्च, AI लाइफ मैनेजमेंट उपयोग रिपोर्ट, AI और आर्थिक अवसर स्टडी, AI रिस्क और सेफ्टी रिपोर्ट, AI टेक्नोलॉजी ग्लोबल सर्वे, AI कंट्रोल और एथिक्स रिपोर्ट, AI ट्रेंड्स और फ्यूचर एनालिसिस रिपोर्ट Anthropic AI Study Report, Cloud AI Interview Study, Global AI Survey 159 Countries, Public Opinion on AI Report, AI Advantages and Disadvantages Study, AI Job Impact Report, AI Trust and Fear Survey, Artificial Intelligence Global Research, AI and Future Jobs Report, AI Uses and Impact Study, AI and Human Life Changes Report, AI Productivity and Time Study, AI Mental Impact Survey, Public Opinion Research on AI, AI Life Management Uses Report, AI and Economic Opportunities Study, AI Risk and Safety Report, AI Technology Global Survey, AI Control and Ethics Report, AI Trends and Future Analysis Report
विवेकानंद मिश्र
विवेकानंद मिश्र
एक पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर। राजनीति, संस्कृति, समाज से जुड़ी अनसुनी कहानियाँ सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध।

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

महर्षि कपिल का श्राप, भगवान विष्णु के चरण और महादेव की जटाएँ: गंगा दशहरा पर जानिए धरती पर कैसे हुआ ‘मैया’ का अवतरण, पवित्र...

गंगा दशहरा भारतीय संस्कृति, आस्था, तपस्या, त्याग और मोक्ष की भावना का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान करना भी सिखाता है।

यूक्रेन में रूस की जिस ओरेश्विक मिसाइल ने मचाई तबाही, भारत के पास भी वैसा हथियार: जानें अग्नि-V के बारे में, जिसकी MIRV तकनीक...

रूस ने हाइपरसोनिक ओरेश्निक मिसाइल से यूक्रेन को तीसरी बार हमला किया है। इस तरह का आधुनिकतम मिसाइल कुछ ही देशों के पास है। भारत भी इनमें से एक है।
- विज्ञापन -