Homeदेश-समाजगैंगरेप के लिए नाबालिग ST लड़की का किया अपहरण, शोर मचाने पर गाड़ी से...

गैंगरेप के लिए नाबालिग ST लड़की का किया अपहरण, शोर मचाने पर गाड़ी से फेंका: झारखंड में अमीरुद्दीन, महबूब और शेख असलम गिरफ्तार

इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी के झारखंड प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप ने लिखा, "हेमंत सोरेन सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण ऐसे तत्वों का दु:साहस चरम पर है।"

झारखंड के गुमला जिले में जनजातीय समाज की एक नाबालिग लड़की से रेप के प्रयास की खबर है। मामले में तीन आरोपित पकड़े गए हैं। उनके नाम अमीरुद्दीन खान, महबूब खान और शेख असलम हैं। दुष्कर्म में असफल होने पर तीनों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और चलते वाहन से उसे नीचे फेंक दिया। घायल पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। घटना गुरुवार (23 मार्च 2023) की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चैनपुर थानाक्षेत्र में पहले 13 साल की लड़की का तीनों युवकों ने अपहरण किया और फिर पीड़िता को चैनपुर कॉलेज टोंगरी ले गए। यहाँ तीनों ने पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की ने इसका विरोध किया तो तीनों आरोपितो ने उसकी पिटाई कर के मुँह बंद करने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि लड़की के शोर मचाने से घबरा कर तीनों आरोपित भागने लगे। इस दौरान वो लड़की को अपने साथ ले गए। जब लड़की फिर चीखी तो उन्होंने उसको चलती गाड़ी से फेंक दिया जिससे वह घायल हो गई। लड़की को घायल देख कर उसके परिजननो ने उसे संभाला और अस्पताल ले गए। पीड़िता ने घटना की पूरी जानकारी घर वालों को दी और मामले की शिकायत पुलिस में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है।

इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी के झारखंड प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप ने लिखा, “हेमंत सोरेन सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण ऐसे तत्वों का दु:साहस चरम पर है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -