Homeदेश-समाज'हिंदू लड़की के साथ क्यों बैठे हो'- सवाल पर फैजान को आया गुस्सा, 3...

‘हिंदू लड़की के साथ क्यों बैठे हो’- सवाल पर फैजान को आया गुस्सा, 3 हिंदू युवकों को मार दिया चाकू: श्याम मोरे की हुई मौत, भोपाल की घटना

लड़कों की बात सुनकर फैजान की प्रेमिका ने पहले श्याम को थप्पड़ मारा, उसी के तुरंत बाद फैजान ने चाकू निकाल कर तीनों पर हमला कर दिया। इसमें श्याम की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के भोपाल में 3 हिंदू लड़कों को फैजान बेग से सवाल पूछना इतना भारी पड़ कि एक की जान चली गई और 2 की जान पर बन आई है। पार्क में फैजान अपनी हिंदू प्रेमिका के साथ गले में हाथ डालकर बैठा था। इस दौरान श्याम मोरे समेत 3 हिंदू लड़कों ने उन्हें देखा तो पूछा कि वह हिंदू लड़की के साथ क्यों है।

इस पर फौजान ने तीनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में श्याम की मौत हो गई। अन्य 2 लड़कों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, भोपाल के बरखेड़ा पठानी इलाके के अंबेडकर पार्क में 10 जुलाई 2025 को श्याम अपने दो दोस्तों के साथ गया था। यहाँ पर फैजान पहले से ही लड़की के साथ बैठा था। तीनों लड़के भी पास ही की बेंच पर बैठकर हँसी-ठिठोली कर रहे थे। इस बीच उनकी एक-दो बार फैजान और उसकी प्रेमिका पर भी नजर पड़ गई।

फैजान को लगा कि तीनों उसके बारे में ही बात कर रहे हैं। इसके बाद उसने श्याम को अपने पास बुलाया और सवाल जवाब करने लगा। इस बीच बहस बढ़ गई। श्याम ने फैजान से पूछा कि वह हिंदू लड़की के साथ क्यों है। उसने फैजान पर हिंदू लड़कियों को फँसाने और लव जिहाद का आरोप भी लगाया।

आरोपों को सुनने के बाद फैजान की प्रेमिका ने पहले श्याम को थप्पड़ मारा। उसी के तुरंत बाद फैजान ने चाकू निकाल कर श्याम पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए अन्य दोनों दोस्तों को भी घायल कर दिया। तीनों को अस्पताल लेकर जाया गया। गुरुवार (10 जुलाई 2025) की रात श्याम की मौत हो गई। अन्य दो गंभीर हालत में हैं।

एक घायल लड़के ने बताया कि वे तीनों जब पार्क में टहल रहे थे तो उन्होंने फैजान को लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। फैजान को लगा कि तीनों उसकी प्रेमिका पर हँस रहे हैं। इसके बाद वह बहस करने लगा। श्याम ने उस पर लव जिहाद ला आरोप लगाया तो वह भड़क गया। लड़की ने भी श्याम को मारा।

पूरे मामला पर फैजान ने अलग कहानी बताई है। उसका दावा है कि श्याम चाकू लेकर आया था और उस पर हमला किया। इसके बाद फैजान ने उससे चाकू छीनकर अपने बचाव में उस पर हमला कर दिया।

पुलिस ने फैजान को गिरफ्तार कर लिया है और इस पूरे मामले की जाँच कर रही है। जाँच में लड़की की भूमिका को भी शामिल किया गया है कियोंकि उसी ने पहले श्याम को थप्पड़ मारा था। हालाँकि पूरे मामले पर पुलिस लव जिहाद से मना कर रही है क्योंकि फैजान और हिंदू लड़की दोनों बालिग हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

रामांशी
रामांशी
Always in search of learning something new!

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

JNU छात्रों को बांग्लादेश की तर्ज पर उकसा रही जिहादन आरफा, राहुल गाँधी ने DU को धमकाया: जानिए कैसे छात्रों को हिंसा की तरफ...

राहुल गाँधी और आरफा खानुम का यूनिवर्सिटी की एडवाइजरी का न सिर्फ विरोध करना, बल्कि धमकाया और छात्रों को उकसाना बांग्लादेश जैसा ही है।

‘प्रतिरोध की राजनीति’ से ‘सड़क की लोकतांत्रिक राजनीति’ तक: योगेंद्र यादव, ये भीड़-तंत्र को सामान्यीकृत करने की खतरनाक कोशिश

क्या योगेंद्र यादव की 'प्रतिरोध की राजनीति' लोकतांत्रिक विरोध है या भीड़तंत्र को वैधता देने की कोशिश?क्या सड़क को संसद से ऊपर रखने की तैयारी?
- विज्ञापन -