Homeदेश-समाज'शिवभक्त' तेज प्रताप यादव के बाउंसरों ने की काँवड़ियों की पिटाई, महिला रिपोर्टर से...

‘शिवभक्त’ तेज प्रताप यादव के बाउंसरों ने की काँवड़ियों की पिटाई, महिला रिपोर्टर से बदसलूकी

एक हिंदी चैनल की पीसीआर वैन और गाड़ी ने भी तेज प्रताप के काफ़िले को ओवरटेक करना चाहा, लेकिन तेजप्रताप के बाउंसरों ने अपनी गाड़ी से उतरकर प्रेस की गाड़ी के ड्राइवर को तमाचा मार दिया। जब वैन में मौजूद महिला रिपोर्टर ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उनके साथ भी बाउंसरों ने बदसलूकी की।

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हमेशा अपनी हरकतों से मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी कृष्ण कन्हैया की वेश-भूषा धारण करके बाँसुरी बजाने वाले तेजप्रताप सावन के दिनों में शिव की भक्ति में लीन हैं। लेकिन इस वक्त उनका ये रूप चर्चा का विषय नहीं है बल्कि उनके बाउंसरों द्वारा काँवड़ियों से मारपीट मीडिया हेडलाइन है।

जी हाँ, घटना रविवार (जुलाई 29, 2019) की है। जब तेज प्रताप यादव झारखंड के देवघर स्थित बाबाधाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करने निकले। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान उनके समर्थकों ने जमकर बवाल काटा और उनके कई बाउंसरों ने श्रद्धालुओं को भी बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं, इस दौरान महिला मीडियाकर्मी से भी बदसलूकी की गई।

बताया जा रहा है कि जलाभिषेक के लिए निकला तेज प्रताप यादव का काफिला चानन के पास रास्ते के जाम में फँस गया था कि तभी तेज प्रताप समेत उनके सभी समर्थक गलत तरफ से अपना काफ़िला निकालने लगे। जब अन्य श्रद्धालुओं ने इसका विरोध किया तो तेज प्रताप के समर्थकों ने काँवड़ियों से मारपीट शुरू कर दी।

इस कड़ी में मीडिया खबरों के अनुसार एक हिंदी चैनल की पीसीआर वैन और गाड़ी ने भी तेज प्रताप के काफ़िले को ओवरटेक करना चाहा, लेकिन तेजप्रताप के बाउंसरों ने अपनी गाड़ी से उतरकर प्रेस की गाड़ी के ड्राइवर को तमाचा मार दिया। जब वैन में मौजूद महिला रिपोर्टर ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उनके साथ भी बाउंसरों ने बदसलूकी की।

ये हंगामा बांका के समीप करीब आधी रात तक चलता रहा। हंगामें के दौरान तेज प्रताप भी काफिले में मौजूद थे, लेकिन बीच-बचाव करने की बजाए वे बस से उतर स्कॉर्पियों में बैठकर चले गए, जबकि उनके बाउंसरों ने बवाल जारी रखा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -