Homeदेश-समाज'बेटा बीमार है तो मर जाए, पहले ₹500 दे': अलीगढ़ में अकबर और उसके...

‘बेटा बीमार है तो मर जाए, पहले ₹500 दे’: अलीगढ़ में अकबर और उसके बेटों ने दलित परिवार पर बोला हमला, फाड़े महिला के कपड़े; पढ़ें- ऑपइंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट में क्या बोला पीड़ित परिवार

अकबर की बीवी परवीन, उसके बेटे औऱ बहुओं ने मिलकर लवकुश के घर की ओर ईंट-पत्थर से हमला किया। इस घटना का वीडियो भी ऑपइंडिया के पास है, जिसमें दिख रहा है कि छत पर महिलाएँ ईंट इकट्ठा कर रही हैं और पत्थर बरसा रही हैं।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में खड़ंजा बनाने के लिए ₹500 न देने को लेकर दलित युवक को पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम परिवार ने बेरहमी से पीटा। दलित युवक ने बताया कि उनकी पत्नी को घर में घुसकर लाठी-डंडों और लात-घूँसों से मारा गया, जिसमें उनके कपड़े तक फट गए। बचाव में उतरे युवक ने को भी आरोपितों ने बेरहमी से पीटा।

पूरा विवाद हरदुआगंज थाना क्षेत्र के जदौला गाँव का है। पीड़ित दलित युवक आपबीती लेकर थाने पहुँचा। लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज करने में देरी की, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) के हस्तक्षेप के बाद SC/ST एक्ट, दंगा, महिला से छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कराई गई। FIR में अकबर खान के 4 बेटे मोहम्मद कासिम, नासिर, सलमान, आस मोहम्मद और उसकी बीवी परवीन के अलावा कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पूरा विवाद हरदुआगंज थाना क्षेत्र के जदौला गाँव का है। पीड़ित दलित युवक आपबीती लेकर थाने पहुँचा। लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज करने में देरी की, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) के हस्तक्षेप के बाद SC/ST एक्ट, दंगा, महिला से छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कराई गई। FIR में अकबर खान के 4 बेटे मोहम्मद कासिम, नासिर, सलमान, आस मोहम्मद और उसकी बीवी परवीन के अलावा कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके तुरंत बाद दूसरे पक्ष ने भी दलित युवक लवकुश, उनकी पत्नी प्रभा, उनके भाई दीपक समेत 11 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। FIR में उन्होंने मारपीट और धमकी समेत तमाम आरोप लगाए।

ऑपइंडिया के पास दोनों पक्ष की FIR की कॉपी मौजूद हैं। इसके अलावा ऑपइंडिया ने पीड़ित दलित युवक लवकुश से बात भी की।

दलित युवक लवकुश ने क्या कहा?

जदौली गाँव में रहने वाले लवकुश मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं। वे दिन का ₹700 कमाते हैं। उनके दो बेटे हैं। इनमें एक 4 साल का है और दूसरा अभी सिर्फ 5-6 महीने का ही है। उनकी पत्नी प्रभा घर पर रहकर अपने बच्चों की देखभाल करती हैं। लवकुश ने बताया कि उनके 4 साल के बेटे को पिछले दिनों टाइफाइड (Typhoid) हो गया था, जिसके चलते वह पिछले 10 दिन से काम पर नहीं गए थे। उनके काम पर न जाने के चलते घर की आर्थिक स्थिति भी खराब चल रही है।

गाँव में खरन्जे को उखाड़ डाला, फिर बनाने को माँगे पैसे

लवकुश ने बताया कि गाँव के प्रधान ने सड़क बनवाई थी। इसके चलते खड़ंजा नीचे चला गया है। यहाँ नाले का पानी भर जाता है, जिसके चलते समस्या होती है। इसके बाद पड़ोस के मुस्लिम परिवार ने पूरे खरन्जे को उखाड़ दिया, जिससे समस्या बढ़ गई।

अब आसपास के लोगों ने पैसा इकट्ठा कर खड़ंजा बनवाने का प्लानिंग की। सबके हिस्से में ₹500-₹500 आए। लवकुश से भी ₹500 माँगे गए। लेकिन उनके बेटे को टाइफाइड होने के चलते उन्होंने कहा कि वह ये पैसे कुछ दिन बाद में दे देंगे। इससे पड़ोस में रहने वाले अकबर की बीवी परवीन और लवकुश की पत्नी प्रभा में कहासुनी हो गई।

₹500 न देने पर लवकुश की पत्नी को घर में घुसकर पीटा

लवकुश ने बताया कि 27 मई 2026 की सुबह 8 बजे परवीन उनके घर में घुस गई और पैसे माँगने लगी। लवकुश की पत्नी प्रभा ने घर की आर्थिक स्थिति और बेटे की बीमारी के बारे में बताया तो परवीन ने कहा- मरा तो नहीं है न तेरा बेटा, मर क्यों नहीं जाता? बेटे के बारे में ऐसा सुन प्रभा को भी गुस्सा आ गया और दोनों की बहस शुरू हो गई। इस बीच परवीन ने अपने बेटों को बुला लिया।

परवीन के बेटों और उनकी बहुओं ने मिलकर प्रभा की बेरहमी से पिटाई की। प्रभा को लाठी-डंडों से पीटा गया, लात-घूँसों से पीटकर जमीन पर पटका गया। प्रभा के कपड़े तक फाड़े गए। बचाव में उतरे लवकुश पर भी डंडों से हमला किया गया। चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपित पक्ष ने धमकी देते हुए कहा- साले चम्हारों आज तो बच गए, दोबारा पकड़ में आए तो जाने से मार देंगे या गाँव से भगा देंगे।

मुस्लिम पक्ष ने छत से ईंट-पत्थर फेंके

इसके बाद भी मुस्लिम पक्ष ने दलित युवक पर प्रताड़ना जारी रखी। 30 मई 2026 को अपनी छत से ईंट-पत्थर फेंके गए। परवीन, उसके बेटे औऱ बहुओं ने मिलकर लवकुश के घर की ओर ईंट-पत्थर से हमला किया। इस घटना का वीडियो भी ऑपइंडिया के पास है, जिसमें दिख रहा है कि छत पर महिलाएँ ईंट इकट्ठा कर रही हैं और पत्थर बरसा रही हैं।

वहीं लवकुश और उसके भाई दीपक को इस हमले में चोटें आई हैं। उनके हाथ-सिर छिल गए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि लवकुश बुरी हालत में खुद को बचाने का प्रयास कर रहा है। वहीं मुस्लिम पक्ष के लोगों ने अपने घर को भीतर से बंद कर लिया है। दूसरे ओर आसपास के खड़े गाँववाले तमाशा देख रहे हैं। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुँची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

लवकुश ने मुस्लिम पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ कराई FIR

इसके बाद लवकुश ने खुद हरदुआगंज थाने जाकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस FIR दर्ज करने को तैयार नहीं हुई। लवकुश ने हिंदू संगठन VHP से संपर्क साधा, जिन्होंने पुलिस थाने में उसकी मदद की और FIR दर्ज करवाई। VHP ने बताया कि पीड़ित लवकुश जाटव समाज का है, जिस पर मुस्लिमों ने हमला किया है।

(फोटो साभार: FIR कॉपी)

पुलिस ने लवकुश की शिकायत के अनुसार संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। FIR में अकबर खान के 4 बेटे मोहम्मद कासिम, नासिर, सलमान, आस मोहम्मद, परवीन, अकबर की बीवी परवीन, अकबर का साला अनीस, आस मोहम्मद की बीवी गुलफसा, असलम पुत्र इकबाल, शेरू पुत्र बादशाह, यामीन पुत्र लालखान के नाम शामिल हैं।

(फोटो साभार: FIR कॉपी)

इन पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम (SC/ST एक्ट) की धारा 3(2)(va), भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 191(2), धारा 333, 76, 351(3), 115(2) के तहत जाति के कारण अपराध, घर में घुसकर मारपीट, महिला के कपड़े उतारने की नीयत से हमला, आपराधिक धमकी, जानबूझकर चोट पहुँचाना जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मुस्लिम पक्ष ने भी तुरंत कराई FIR

लवकुश के FIR करवाते ही तुरंत मुस्लिम पक्ष ने भी हरदुआगंज थाने पहुँचकर अपनी शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने भी मामले में तुरंत FIR दर्ज कर ली। मुस्लिम पक्ष ने शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले लवकुश और उसके भाई दीपक ने लाठी-डंडों से मारपीट की है और घर पर ईंट-पत्थर भी फेंके हैं।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने लवकुश, उसके भाई दीपक, लवकुश की पत्नी प्रभा, दीपक की पत्नी क्रांति, शेरपाल, गुड्डू, सोनू, पिर्मुखी, देवेन्द्र, राजकुमार समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। इनके खिलाफ BNS की धारा 115(2), 125, 190, 191(2), 191(3), 324(4), 333, 351(2) के तहत जानबूझकर चोट पहुँचाना, दंगा, संपत्ति को नुकसान पहुँचा, घर में घुसकर मारपीट के आरोप लगाए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

पूजा राणा
पूजा राणाhttps://hindi.opindia.com/
एक मामूली लड़की! असलियत से वाकिफ होने की खोज में

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गौ सेवा से वन संरक्षण तक: भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल्यों को कानून के सहारे समझने की कोशिश

जन विश्वास अधिनियम में वन भूमि में पशु चराने पर जेल की सजा हटाकर जुर्माने का प्रावधान करुणा, न्याय और भारतीय मूल्यों के अनुरूप है।

तुमसे ना हो पाएगा दिपके… तुम्हारे ‘लक्षण’ बिलकुल ठीक नहीं लग रहे ‘तिलचट्टों’

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का दूसरा प्रदर्शन भी फ्लॉप रहा। इसके बाद अभिजीत दिपके ने अपने तिलचट्टों को भड़काने की कोशिश की।
- विज्ञापन -