Homeदेश-समाजफैज की बाइक पर हवाबाजी या किराए का झगड़ा… भोपाल में तलवारबाजी-पत्थरबाजी क्यों? सिख...

फैज की बाइक पर हवाबाजी या किराए का झगड़ा… भोपाल में तलवारबाजी-पत्थरबाजी क्यों? सिख बोले- पगड़ी की बेअदबी की, मुस्लिम बोले- हमारा रास्ता बंद किया

सिख पक्ष का आरोप है कि उनके घरों के आगे से मुस्लिम समुदाय के लोग बेढंगे तौर पर वाहन चलाते हुए निकलते हैं। वहाँ गली में बच्चे खेल रहे होते हैं। उन्हें नुकसान हो सकता है। दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष का कहना है कि सिख समुदाय के लोगों ने उनके आने-जाने वाले मुख्य रास्ते को बंद कर दिया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साम्प्रदायिक तनाव की खबर है। यहाँ 2 दिन पहले बाइक चलाने को लेकर हुए विवाद में मंगलवार (24 दिसंबर 2024) को तलवारें लहराई गईं और जमकर पथराव किया गया। यह विवाद सिख और मुस्लिमों के बीच हुआ है। लगभग आधे दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला भोपाल के जहाँगीराबाद क्षेत्र के पुरानी गल्ला मंडी का है। दरअसल, यह मामला 22 दिसंबर 2024 की घटना से जुड़ा हुआ है। 22 दिसंबर यानी रविवार को मोहम्मद फैज़ नाम का एक युवक सिखों की बस्ती सरदारपुरा की संकरी गलियों से फर्राटे मारता हुआ बाइक ले जा रहा था। कुछ लोगों ने फैज़ को टोका तो वह बहस करने लगा।

आखिर में फैज ने सब्जी के एक ठेले से चाकू लेकर सरदार पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पाँच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं, तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल में भी डाल दिया है। इनमें से एक मोहम्मद फैज भी है। फरार चल रहे दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से सिख समाज में नाराजगी थी। सिख समाज ने पगड़ी की बेअदबी का आरोप लगाया था।

इसको लेकर मंगलवार (24 दिसंबर 2024) को सिखों ने माइकल नाम के एक मुस्लिम पर हमला कर दिया। जवाब में मुस्लिम पक्ष ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। इनमें महिलाएँ भी शामिल हैं। सिख पक्ष का आरोप है कि उनके घरों के आगे से मुस्लिम समुदाय के लोग बेढंगे तौर पर वाहन चलाते हुए निकलते हैं। वहाँ गली में बच्चे खेल रहे होते हैं। उन्हें नुकसान हो सकता है।

ऑर्गेनाइजर की पत्रकार शुभी विश्वकर्मा के मुताबिक, जिस जहाँगीराबाद इलाके में हिंसा हुई है, वो मुस्लिम बहुल है। यहाँ की अधिकतर दुकानों के मालिक मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। हिन्दू और सिख समुदाय के लोगों ने यहाँ किराए पर दुकानें ले रखी हैं। कुछ दिनों पहले मकान मालिकों और किरायेदारों में भाड़े को लेकर विवाद भी हुआ था। दोनों पक्षों में तनाव की एक बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है।

दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष का कहना है कि सिख समुदाय के लोगों ने उनके आने-जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है। मुस्लिम पक्ष के मुताबिक, सिखों की हिंसक भीड़ ने कहा, “यहाँ किसी मुसलमान को नहीं रहने देंगे।” दोनों पक्षों से कुल 6 लोग घायल हुए हैं जिसमें महिलाएँ भी शामिल बताई जा रही हैं। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हिंसा की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स पहुँचा। बल प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर किया गया। केस दर्ज करके हमलावरों को चिन्हित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। DCP प्रियंका शुक्ला के मुताबिक, तनाव को देखते हुए मौके पर पहले से फ़ोर्स तैनात थी। अतिरिक्त फ़ोर्स बुलाकर हिंसा को काबू किया गया। दोनों तरफ से शिकायतें दर्ज की जा रही हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।
- विज्ञापन -