Homeदेश-समाज'ग़ालिब की गली' में पड़े सबसे ज्यादा वोट: EC ने की AAP की शिकायत...

‘ग़ालिब की गली’ में पड़े सबसे ज्यादा वोट: EC ने की AAP की शिकायत दूर, कहा- 62.9% हुआ मतदान

चुनाव के अंतिम आँकड़ों के मुताबिक 62.59% मतदान हुआ है, जो कि पिछले लोकसभा चुनावों की तुलना में लगभग 2% अधिक है। वर्ष 2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव खत्म होने के अगले दिन आम आदमी पार्टी ने EVM और चुनाव आयोग को लेकर बवाल जारी रखा। एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी के हिस्से में सबसे ज्यादा सीट आने के बावजूद भी आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल और उनकी पूरी टीम चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती देखी गई है।

आख़िरकार चुनाव आयोग ने इस सम्बन्ध में रविवार देर शाम एक प्रेस वार्ता के माध्यम से स्पष्ट किया कि दिल्ली में कुल 62.59% मतदान हुए। मतदान के अंतिम आँकड़े जारी करते हुए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देर रात तक हुई वोटिंग के कारण आँकड़े जारी करने में देरी हुई है।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों के लिए शनिवार को वोट डाले गए थे। उन्होंने बताया कि चुनाव के अंतिम आँकड़ों के मुताबिक 62.59% मतदान हुआ है, जो कि पिछले लोकसभा चुनावों की तुलना में लगभग 2% अधिक है। वर्ष 2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में हुआ सबसे ज्यादा मतदान

रणबीर सिंह ने कहा कि सबसे अधिक मतदान दिल्ली के बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। बल्लीमारान में 71.6% मतदान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम मतदान दिल्ली छावनी में 45.4% हुआ है। दिल्ली में मतदान के बाद शनिवार को आए एग्जिट पोल के नतीजों में AAP को आसानी से जीत मिलती दिखाई दे रही है।

हालाँकि, भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दावा किया है कि भाजपा दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनाएगी। इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी EVM और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर संदेह जताती देखी गई है, भले ही अरविन्द केजरीवाल के लिए यह कोई नई बात नहीं है।

मत प्रतिशत का खुलासा न होने पर सदमे में केजरीवाल एंड पार्टी, जताई दाल में काला होने की आशंका

चुनाव से पहले अवैध शराब ले जाने पर AAP नेता के भाई पर FIR, बरामद पव्वों पर लगी थी ‘PK’ की मोहर

एग्जिट पोल में बढ़त के बाद भी AAP और कॉन्ग्रेस का EVM राग चालू: संजय सिंह, गोपाल राय ने जताई चिंता

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।

लड़कियों को फँसाओ, निकाह से पहले प्रेग्नेंट करो और बच्चा ले लो… क्या है ‘जिहाद अल-अकबर’, जिसके जरिए हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण की साजिश...

पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथी आकाओं ने 'जिहाद अल अकबर' से एक खास एजेंडा तैयार किया है। बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं का धर्मांतरण करवाना है।
- विज्ञापन -