Homeदेश-समाजग्राउंड रिपोर्ट: मुस्लिम भीड़ ने शिव मंदिर पर किया था कब्जा, छत से हिन्दुओं...

ग्राउंड रिपोर्ट: मुस्लिम भीड़ ने शिव मंदिर पर किया था कब्जा, छत से हिन्दुओं पर हो रही थी पत्थरबाजी

लोगों ने बताया कि ताहिर हुसैन के घर में रिक्शे और बाइक से पत्थर ले जाया जा रहा था। मुस्लिम युवक लगातार पत्थर लाने के लिए आवाजाही कर रहे थे। विडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह मंदिर में तबाही मचाई गई। मंदिर में जम कर तोड़फोड़ की और पेट्रोल बम भी फेंका गया।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिन्दुओं के ख़िलाफ़ भड़की हिंसा में कई लोगों के मारे जाने की ख़बर है। हिंसा का आलम ऐसा था कि मुस्लिम भीड़ ने आईबी अधिकारी से लेकर सामान्य जनों तक, किसी को नहीं बख्शा। ये हिंसा की पूरी वारदात हिन्दुओं के प्रति घृणा से उत्पन्न हुई थी। जिस तरह कई मंदिरों को निशाना बनाया गया है, उससे तो कम से कम यही जाहिर होता है। ऑपइंडिया ने ऐसे ही एक मंदिर का दौरा किया, जहाँ तोड़फोड़ की गई थी। उस मंदिर में हुई घटना के बारे में जनता को बताना ज़रूरी था, इसीलिए हमने वहाँ जाकर स्थानीय लोगों से बात की थी कि आखिर हुआ क्या था?

स्थानीय लोगों ने बताया कि मुस्तफाबाद से होते हुए मुस्लिम भीड़ आई, जिसमें अधिकतर युवा थे। वे सभी चाँदबाग़ की पुलिया पर इकट्ठे हो गए। वहाँ से वे लोग आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद ताहिर हुसैन की इमारत की छत पर पहुँच गए, जहाँ से उन्होंने पत्थरबाजी और बमबारी की। ताहिर के बारे में बता दें कि उसके गुंडों पर ही आईबी अधिकारी अंकित शर्मा और 3 अन्य लोगों की हत्या का आरोप है। अंकित को दंगाई घसीट कर ले गए और टॉर्चर कर मार डाला।

ऑपइंडिया को पता चला है कि स्थानीय शिव मंदिर की छत पर मुस्लिम भीड़ चढ़ गई। छत पर वे लोग पीछे से चढ़े। ‘शिव मंदिर’ के पीछे से सीढ़ी लगा कर उन्होंने मंदिर पर कब्ज़ा कर लिया। मंदिर पर कब्ज़ा करने के साथ-साथ आसपास के घरों पर भी मुस्लिम भीड़ ने कब्ज़ा कर लिया। इसके बाद मंदिर की छत से हिन्दुओं पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। एक तरफ ताहिर हुसैन की इमारत की छत से पत्थरबाजी हो रही थी, दूसरी तरफ़ मंदिर से पत्थरबाजी हो रही थी।

लोगों ने बताया कि ताहिर हुसैन के घर में रिक्शे और बाइक से पत्थर ले जाया जा रहा था। मुस्लिम युवक लगातार पत्थर लाने के लिए आवाजाही कर रहे थे। ऊपर संलग्न किए गए विडियो और फोटो में आप देख सकते हैं कि किस तरह मंदिर में तबाही मचाई गई। मंदिर में जम कर तोड़फोड़ की और पेट्रोल बम भी फेंका गया।

ग्राउंड रिपोर्ट: चुन-चुन कर जलाई हिन्दुओं की दुकानें, ताहिर हुसैन के तहखाने वाली इमारत में थे 3000 गुंडे

ऑपइंडिया एक्सक्लूसिव: हिंदू ने टोपी पहन खुद को बताया इमरान, ताहिर हुसैन के गुंडों से बचाई जान

किसी ने काट लिया कलावा तो किसी ने फाड़ दिया ‘जय श्री राम’ का स्टीकर: पलायन करते हिन्दुओं का डर

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

रवि अग्रहरि
रवि अग्रहरि
अपने बारे में का बताएँ गुरु, बस बनारसी हूँ, इसी में महादेव की कृपा है! बाकी राजनीति, कला, इतिहास, संस्कृति, फ़िल्म, मनोविज्ञान से लेकर ज्ञान-विज्ञान की किसी भी नामचीन परम्परा का विशेषज्ञ नहीं हूँ!

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -