Homeदेश-समाजदिल्ली की मॉडल, नशे में धुत हो ग्वालियर में किया हंगामा: सेना की गाड़ी...

दिल्ली की मॉडल, नशे में धुत हो ग्वालियर में किया हंगामा: सेना की गाड़ी रोक हेडलाइट तोड़ी, जवान को मारा धक्का

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टॉप-स्कर्ट पहनी हुई युवती नशे में लड़खड़ा रही है और बीच सड़क पर हंगामा कर रही है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नशे में धुत दिल्ली की एक मॉडल द्वारा रात में बीच सड़क हंगामा मचाने का मामला सामने आय़ा है। युवती नशे में सड़क पर लोगों को रोककर उनसे मारपीट कर रही थी। उसने सेना की जिप्सी को भी रोका। उसकी हेडलाइट तोड़ दी औऱ जवान को धक्का मारा।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। वो खुद को हरियाणा का बता रही थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टॉप-स्कर्ट पहनी हुई युवती नशे में लड़खड़ा रही है और बीच सड़क पर हंगामा कर रही है। उसके हंगामे के चलते सड़क पर भीड़ लगने से जब सेना की जिप्सी रुकी तो वह उसके बोनट पर बैठ जाती है। जब जवान ने उसे वहाँ से हटाने की कोशिश की तो उसने जिप्सी की हेडलाइट पर कई लात मार उसे तोड़ दिया।

इस दौरान उसने जवान को भी धक्का मारा। कुछ लोगों ने इस तमाशे का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, हंगामा बढ़ने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची महिला पुलिस उसे थाने ले आई। इस मामले में ग्वालियर के पड़ाव थाने के थाना प्रभारी विवेक अस्थाना ने बताया कि सड़क पर एक युवती ने हंगामा किया और सेना की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की है। उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया है और मामले से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी का कहना है कि स्थानीय लोगों ने बताया है कि दिल्ली से तीन युवतियाँ यहाँ पार्टी करने के लिए आई हैं। उन्हीं में से एक ने यह हंगामा किया है। इस बीच हंगामेबाज युवती को हिरासत में लिए जाने के बाद दो अन्य युवतियाँ भी थाने आईं और चालान भरकर उसे अपने साथ ले गईं। ये तीनों खुद को मॉडल बता रही थीं।

गौरतलब है कि अगस्त में लखनऊ का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवती टैक्सी ड्राइवर को थप्पड़ मारती दिखी थी। इसके बाद ‘लखनऊ ट्रैफिक गर्ल’ के नाम से चर्चा में आई प्रियदर्शिनी नारायण यादव पर कार्रवाई की भी माँग उठी थी। प्रियदर्शिनी का आरोप था कि रेड लाइट के बावजूद टैक्सी ड्राइवर ने उसे टक्कर मारी थी। वायरल वीडियो में उसे कूद-कूद कर एक युवक को एक के बाद एक कई तमाचे जड़ते देखा गया था। वहीं बाद में ड्राइवर ने युवती की ही गलती बताते हुए उस पर साइड मिरर और फोन तोड़ने का आरोप लगाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंतरिक्ष में भी अमेरिका-रूस टकराव: ISS में ‘एयर लीक’ को लेकर भिड़े दोनों देश, समझें- सबसे महँगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के संकट की पूरी कहानी

रूसी मॉड्यूल में बढ़ते एयर लीक के बीच NASA ने एहतियातन 5 अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन कैप्सूल में 'सेफ हेवन' लेने का निर्देश दिया। क्यों- ISS में आमने-सामने आए US-रूस?

‘वीडियो बनाकर फैसला वापस लो’: दाऊदी बोहरा विवाद में पूर्व जस्टिस के परिवार को मिल रहीं श्मशान की धमकियाँ, लंदन में बेटी पर हमला;...

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले के बाद पिछले 10 महीने से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं।
- विज्ञापन -