Homeदेश-समाज'हमारे शैतानों ने उन्हें मारा डाला...' : आतंकियों द्वारा कश्मीरी पंडित माखनलाल बिंदरू की...

‘हमारे शैतानों ने उन्हें मारा डाला…’ : आतंकियों द्वारा कश्मीरी पंडित माखनलाल बिंदरू की हत्या पर बोले फारूक अब्दुल्ला

फारूक ने कहा, "वो आज इस दुनिया को छोड़ गया है। उसे हमारे शैतानों ने मार डाला। उसने लोगों के लिए सब कुछ किया। लोग यहाँ से भाग गए, वो नहीं भागा। वो यहीं रहा कि उसे गरीबों की खिदमत करनी है।"

श्रीनगर में कश्मीरी पंडित माखनलाल बिंदरू की आतंकियों द्वारा हत्या किये जाने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मृतक परिवार से मुलाकात करने के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी है। अब्दुल्ला ने हत्यारों को दरिंदा बताया और कहा कि बिंदरू को शैतानों ने मार डाला। अब्दुल्ला ने कहा वे बिंदरू को व्यक्तिगत तौर पर जानते थे और वे गरीबों की सेवा करना चाहते थे।

बिंदरू के बारे में मीडिया से बात करते हुए फारूक भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “वो आज इस दुनिया को छोड़ गया है। उसे हमारे शैतानों ने मार डाला। उसने लोगों के लिए सब कुछ किया। लोग यहाँ से भाग गए, वो नहीं भागा। वो यहीं रहा कि उसे गरीबों की खिदमत करनी है।”

वहीं, बिंदरू की बेटी श्रद्धा ने मीडिया से बात करते हुए पिता की हत्या करने वाले आतंकियों को ललकारते हुए कहा कि उनके पिता कश्मीरी पंडित थे और वे कभी मर नहीं सकते। आतंकी उनके शरीर को मार सकते हैं, लेकिन उनकी आत्मा जीवित रहेगी। श्रद्धा ने कहा, “तुम लोग केवल पत्थर फेंक सकते हो या पीछे से गोली चला सकते हो। मैं अपने पिता की बेटी हूँ। हिम्मत है तो मेरे सामने आओ और आमने-सामने बात करो।” श्रद्धा ने कहा कि उनके पिता माखनलाल बिंदरू फाइटर थे, वह कभी मर नहीं सकते।

आतंकियों को आइना दिखाते हुए श्रद्धा कहती हैं, “मैं एक हिंदू होकर भी कुरान पढ़ी हूँ और कुरान कहता है कि ये जो चोला है, ये जो शरीर का चोला है, ये बदल जाएगा लेकिन जो इंसान का जज्बा है, स्प्रिट है वह कहीं नहीं जाएगा।” उन्होंने कहा, “एक शरीर तो उड़ा दिया न तुमने, उस शरीर ने जिसको पैदा किया, वो मैं हूं, उस बाप की बेटी। आ जा सामने, इतनी औकात है न चल भाई, आ मेरे सामने और मेरे से बात कर।”

दरअसल, आतंकियों ने मंगलवार को कश्मीरी पंडित माखनलाल बिंदरू सहित तीन लोगों की हत्या कर दी थी। बिंदरू की हत्या श्रीनगर के इकबाल क्षेत्र में शाम के करीब 7:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी। वह प्रसिद्ध फार्मेसी के मालिक थे। आतंकियों ने दुकान में घुसकर उन्हें गोली मारी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वरिष्ठ पत्रकार आदित्य राज कौल ने ट्वीट किया था, “श्रीनगर के इकबाल पार्क में बिंदरू मेडिकेट के मालिक कश्मीरी पंडित- माखन लाल बिंदरू (70) की आज शाम (मंगलवार) कश्मीर में आतंकियों ने हत्या कर दी। इसके बाद श्रीनगर के लालबाजार में सड़क किनारे गैर स्थानीय भेलपुरी विक्रेता की हत्या कर दी गई।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -