Homeदेश-समाजमुस्लिम प्रेमिका के परिजनों ने हिन्दू युवक का कर दिया खतना, अपनी लड़की को...

मुस्लिम प्रेमिका के परिजनों ने हिन्दू युवक का कर दिया खतना, अपनी लड़की को भी पीटा: इस्लाम कबूलने का दबाव, बंधक बना कर रखा

होश आने पर विशाल पर इस्लाम कबूलने का भी दबाव बनाया गया। लड़की एक परिजनों द्वारा विशाल को 2 दिनों तक बंधक बना कर रखने का अभी आरोप है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक हिन्दू युवक का जबरन खतना कर देने का मामला सामने आया है। पीड़ित का नाम विशाल है जो मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। शिकायत में विशाल ने खुद को एक मुस्लिम लड़की से प्रेम में बताया। खतना करने का आरोप युवक की प्रेमिका के परिजनों पर लगा है। नोएडा पुलिस में सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए युवक और उसकी प्रेमिका ने मंगलवार (25 जुलाई, 2023) को बुलंदशहर जिले में शिकायत दर्ज करवाई है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित का नाम विशाल है। वह मूल रूप से बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। विशाल नोएडा के थाना क्षेत्र फेज 2 की एक कम्पनी में नौकरी करता था। यही पर उसकी मुलाक़ात अपने साथ काम करने वाली एक मुस्लिम लड़की से हुई। दोनों में बातचीत शुरू हुई तो थोड़े ही समय में प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो लड़की के परिजनों ने इस रिश्ते पर नाराजगी जताई। हालाँकि, लड़की ने अपने घर वालों को मनाने की कोशिशें जारी रखीं।

इस बीच लड़की की उसके घर वालों ने पिटाई भी की। मीडिया से बातचीत के दौरान विशाल ने आगे बताया कि 21 जुलाई, 2023 (शुक्रवार) को लड़की के परिजनों ने उसे अपने घर बुलाया। इस दौरान विशाल को खाने के लिए कुछ दिया गया जिस से वो बेहोश हो गया। विशाल की प्रेमिका के मुताबिक, बेहोशी के दौरान उनके प्रेमी को अस्पताल ले जाया गया। यहाँ विशाल का खतना किया गया जिसकी जानकारी पीड़ित को होश आने के बाद हुई।

होश आने पर विशाल पर इस्लाम कबूलने का भी दबाव बनाया गया। लड़की एक परिजनों द्वारा विशाल को 2 दिनों तक बंधक बना कर रखने का अभी आरोप है।

विशाल की प्रेमिका के मुताबिक वह इस मामले की शिकायत करने नोएडा के थाना फेज- 2 गई थी लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार 25 जुलाई को विशाल और उनकी प्रेमिका बुलंदशहर जिले के SSP के पास शिकायत ले कर गए। यहाँ उन्होंने न्याय की गुहार लगाई। SSP श्लोक कुमार के मुताबिक, केस नोएडा जिले से संबंधित है। उन्होंने बताया कि मामले की जाँच के लिए DSP सिकंदराबाद को निर्देशित कर दिया गया है। फिलहाल लड़की ने आगे अपने प्रेमी विशाल के ही साथ रहने का फैसला किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -