Homeदेश-समाजसहाना बेगम ने 4 युवकों को घर से उठवाया, 3 दिन तक पीटा-करंट लगाया:...

सहाना बेगम ने 4 युवकों को घर से उठवाया, 3 दिन तक पीटा-करंट लगाया: वीडियो वायरल होने पर एक्शन में MP पुलिस

सहाना बेगम ने अपने गुर्गों की मदद से मांडवा बस्ती निवासी दुर्गेश ठाकुर, नितिन ठाकुर, हर्षित गुप्ता और अंजू कुमरे को 29 अक्टूबर को घर से उठवा लिया था।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में चोरी के शक में चार लोगों को तीन दिनों तक बेरहमी से पीटा गया। पहले पीड़ितों को बंधक बनाया गया, उसके बाद उन्हें करंट के झटके भी दिए गए। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि पीड़ितों से चोरी कबूल करवाने के लिए उन्हे बंधक बनाकर कैसे मारा-पीटा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इन पीड़ितों की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन पर दुकान से सामान चुराने का शक था। इसके बाद पीड़ितों के परिजनों ने कुछ हिंदू संगठनों से संपर्क किया, जिसके बाद चारों को मुक्त कराया गया। फिलहाल, आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, जबलपुर के गोरखपुर क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती निवासी सहाना बेगम की मोबाइल और अन्य सामग्री की दुकान है। इसी दुकान में बीते दिनों चोरी हुई थी। चोरी के शक में सहाना बेगम ने अपने गुर्गों की मदद से मांडवा बस्ती निवासी दुर्गेश ठाकुर, नितिन ठाकुर, हर्षित गुप्ता और अंजू कुमरे को 29 अक्टूबर को घर से उठवा लिया था। इसके बाद टेंडर-2 मांडवा रामपुर स्थित अपने घर में बंधक बना लिया। तीन दिन तक सहाना के गुर्गे उन चारों की पिटाई करते रहे। चोरी का गुनाह कबूल कराने के लिए उन्होंने न केवल पीड़ितों को बेरहमी से पीटा, बल्कि करंट भी लगाया।

चारों पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि चोरी के आरोप के बाद वे डर गए थे। यही कारण है कि वह पुलिस के पास न जाकर शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाडेश्वर महावर के पास पहुँचे थे और उन्हें बताया कि तीन दिन पहले सहाना बेगम उनके घर के सदस्यों को उठाकर ले गई है। इसके बाद ठाडेश्वर महावर सहाना के घर पहुँचे और बंधक बनाए गए चारों लोगों को मुक्त कराया।

बता दें कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद सहाना बेगम और उसके गुर्गे सागर, तौफिक, सनी, मुन्ना, राहुल काला, अविनाश आदि के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -