Homeदेश-समाज'इस्लाम कबूल करो, वरना तुम्हारी बेटी को बेच दूँगा': इम्तियाज ने धमकाया, आरोप -...

‘इस्लाम कबूल करो, वरना तुम्हारी बेटी को बेच दूँगा’: इम्तियाज ने धमकाया, आरोप – बेटी को बंधक बना कर रखा है

युवती पिता दयाराम गौर की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। धर्म परिवर्तन की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इंदौर में एक हिन्दू लड़की को इस्लाम कबूल करवाने को लेकर दबाव बनाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक पिता ने विजय नगर थाने में शिकायत दर्ज करते हुए कहा है कि हैदराबाद के आईटी कंपनी में इंजीनियर सैय्यद इम्तियाज ने मेरी बेटी को बंधक बनाकर पहले उससे शादी कर ली, और अब वो धमकी दे रहा है कि अगर 2 लाख रुपए नहीं दिए तो बेटी का धर्म बदलवा दूँगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, इंदौर की रहने वाली एक हिन्दू युवती नौकरी के लिए हैदराबाद गई थी। वहाँ उसकी एक मुस्लिम युवक इम्तियाज से जान पहचान हो गई और दोनों ने शादी कर ली। 

इस मामले में युवती के पिता दयाराम गौर का आरोप है कि हैदराबाद के रहने वाले इम्तियाज ने हिंदू धर्म की लड़की से साथ में काम करने के दौरान दोस्ती की। फिर उसे अपने प्यार के जाल में फँसा कर उसकी निजी तस्वीरें ले ली। इसके बाद उसे धर्म परिवर्तन कर निकाह करने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं बल्कि इंदौर आकर लड़की के पूरे परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा और साथ ही लड़की के पिता से 2 लाख रुपए की माँग करने लगा। इम्तियाज ने लड़की के पिता को लड़की के अश्लील तस्वीर और वीडियो को वायरल करने की भी धमकी दी थी। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के पिता ने कहा कि मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं। तो इम्तियाज ने धमकी दी कि तुम और तुम्हारी पत्नी सभी इस्लाम कबूल करो नहीं तो तुम्हारी बेटी को जान से मार दूँगा। पिता ने कहा कि वह मेरी बेटी से बात नहीं करने दे रहा। उसने जाते हुए कहा कि तुम्हारी बेटी ने इस्लाम कबूल कर लिया है। मेरी बात नहीं मानी तो तुम्हारी बेटी को कहीं भी बेच दूँगा। तुम कुछ नहीं कर पाओगे। 

वहीं इस मामले में टीआई रवीन्द्र गुर्जर के मुताबिक, युवती पिता दयाराम गौर की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। धर्म परिवर्तन की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पिता ने कहा कि अब पुलिस मेरी बेटी को वापस दिलवा दे। 

ऐसे हुई लड़की की इम्तियाज से दोस्ती

लड़की ने इंदौर के कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। जो पेशे से सॉफ्टवेर इंजीनियर है। हैदराबाद की कंपनी में उसका चयन हुआ था। वो नौकरी करने के लिए गई थी, जहाँ इसकी सैयद इम्तियाज से मुलाकात इस युवक से हुई थी। लड़की ने निकाह की बात अपने घरवालों से छुपाई थी। कहा जा रहा है कि अब तक लड़के ने लड़की को बंधक बना कर रखा हुआ था। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राहुल गाँधी का ‘पुलिस भी सरकार हटाना चाहती है’ दावा: क्या संस्थानों में अविश्वास फैलाकर रची जा रही है ‘सत्ता परिवर्तन’ की साजिश?

राहुल गाँधी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उनसे कहा, "इनको हटाइए।" जानिए इस दावे, तथ्य और संस्थानों में अविश्वास फैलाने के आरोपों की पूरी कहानी।

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।
- विज्ञापन -