Homeदेश-समाज'लानत है! अल्लाह हिदायत अता फरमाए.. सुम्मा अमीन!': सारा अली खान ने की गणेश...

‘लानत है! अल्लाह हिदायत अता फरमाए.. सुम्मा अमीन!’: सारा अली खान ने की गणेश पूजा तो भड़के इस्लामी कट्टरपंथी

सैफ अली खान, तैमूर अली खान और करीना कपूर खान को भी गणेश चतुर्थी पर पूजा करने पर जमकर ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया पर ट्रोल्स उन्हें काफिर, ‘लानत है ऐसे मुसलमानों पर’ लिख रहे हैं।

गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा की पूजा करने पर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का ​परिवार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है। करीना, सैफ और बेटे तैमूर अली खान के बाद अब उनकी बेटी सारा अली खान नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने सारा की पोस्ट पर लिखा, ”मुसलमान होते हुए ये सब छी, शर्म आनी चाहिए तुम्हे।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुसलमान हो या हिंदू। क्या कभी एक हिंदू को मस्जिद में देखा है। ये लोग भगवान के आगे खड़े हैं तुम पर शर्म आती है।

खालिद नाम के एक यूजर ने लिखा, ”तुम्हारे पिता मु​सलमान हैं और तुम्हारा नाम सारा अली खान है। शर्म आती है तुम पर।” मोहसीन नाम के एक यूजर ने लिखा, ”अगर तुम्हे हिंदू बनना है तो कृपा करके अपना नाम बदल लो। अगर तुम्हारा मस्लिम नाम है और तुम इस्लाम मजहब को मानती हो तो, उसमें किसी भी मूर्ति, भगवान की पूजा करना, वेदों को पढ़ना सख्त मना है।”

दरअसल, ‘केदारनाथ’ फिल्म की एक्ट्रेस सारा अली खान ने शुक्रवार (10 सितंबर) को अपनी माँ अमृता सिं​ह के साथ गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया था। सारा और अमृता सिं​ह ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की थी, जिसमें दोनों भगवान गणेश के सामने हाथ जोड़े हुए दिखाई दे रही हैं। सारा ने कैप्शन में लिखा, “गणपति बप्पा मोरया।” इस पोस्ट को लेकर सारा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले सारा अली खान के अब्बा सैफ अली खान, तैमूर अली खान और करीना कपूर खान को भी गणेश चतुर्थी पर पूजा करने पर जमकर ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया पर ट्रोल्स उन्हें काफिर, ‘लानत है ऐसे मुसलमानों पर’ लिख रहे हैं। मोहम्मद अफताब आलम नाम के यूजर ने लिखा, ”लानत है, उस बच्चे का कोई कसूर नहीं है, उसे तो जैसी तालीम देंगे वो वैसा ही करेगा। लेकिन सैफ पर लानत है अल्लाह इन्हें हिदायत अता फरमाए आमीन सुम्मा आमीन।” इस पर रिप्लाई देते हुए एक यूजर ने लिखा, “उसको अच्छा तालीम देकर तालिबान बना देना चाहिए?”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -