Homeदेश-समाजजामिया के कश्मीरी छात्र शादाब नजर ने फिर दिखाया जहर, मार गिराए गए आतंकी...

जामिया के कश्मीरी छात्र शादाब नजर ने फिर दिखाया जहर, मार गिराए गए आतंकी रियाज नाइकू का किया महिमामंडन

शादाब ने नायकू के जहरीले विचार शेयर किया है, जिसमें उसने कहा था, "कश्मीर में भारतीय शासन के खिलाफ अपनी बंदूकें उठाकर, हम उन्हें यह बताना चाहते हैं कि हम किसी भी परिस्थिति में अपनी जमीन पर उनके कब्जे को स्वीकार नहीं करेंगे। हम उनको ताकत से जवाब देंगे, क्योंकि एकमात्र यही जुबान उन्हें समझ में आती है।"

घाटी में हिजबुल के मुखिया रियाज नायकू की मौत के बाद मीडिया से लेकर तमाम आतंकवादी मानसिकता के समर्थक एक-एक कर बिल से बाहर आ रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र शादाब नजर (Shadab Najar) का। वह सीएए विरोधी पद्रर्शन के दौरान जनवरी में जामिया के पास एक नाबालिग की गोली लगने के बाद चर्चा में आया था।

शादाब गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बाद उसके फेसबुक प्रोफाइल से हिन्दुओं के खिलाफ घृणा और आतंकवादियों के समर्थन में लिखे हुए पोस्ट खूब वायरल हुए थे। इस बार यही शादाब फिर से आतंकवादियों के समर्थन में चर्चा में आया है, जिस कारण उसे सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएँ भी मिल रही हैं।

शादाब नजर ने अलज़जीरा की एक रिपोर्ट शेयर की है जिसमें आज ही भारतीय सेना और सुरक्षाबलों द्वारा घाटी में मारे गए आतंकवादी रियाज़ नायकू की मौत की खबर शेयर की गई है। शादाब ने इस रिपोर्ट के साथ ही नायकू के जहरीले विचार शेयर किया है, जिसमें उसने कहा था;

“कश्मीर में भारतीय शासन के खिलाफ अपनी बंदूकें उठाकर, हम उन्हें यह बताना चाहते हैं कि हम किसी भी परिस्थिति में अपनी जमीन पर उनके कब्जे को स्वीकार नहीं करेंगे। हम उनको ताकत से जवाब देंगे, क्योंकि एकमात्र यही जुबान उन्हें समझ में आती है।”

शादाब की इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा है कि कश्मीर की धरती को शान्ति में ही रहने दो और इसे सांप्रदायिक बनाने की कोशिश यहाँ ना करे। कुछ कॉमेंट्स में लोगों ने शादाब नजर के लिए अश्लील शब्दों का भी प्रयोग किया है, जिनका उल्लेख किया नहीं जा सकता है। हालाँकि कुछ लोगों ने दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय को भी मेंशन किया है –

एक अन्य युवक ने लिखा है कि अब कुछ देर में शादाब नजर कहेगा कि उसका अकाउंट हैक हो गया था –

उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना ने आज हिजबुल मुजाहिद्दीन के सबसे बड़े आतंकी रियाज नायकू को मार गिराया है। वो हिजबुल का मुखिया था और सारी आतंकी गतिविधयों को संचालित करता आ रहा था।

इससे पहले जम्मू कश्मीर के बेगपोरा से भारी गोलीबार की ख़बर आई थी और कहा गया था कि नायकू अपने घर के आसपास ही सेना के शिकंजे में आ गया है। कश्मीर घाटी में आतंक-निरोधी अभियान की ये सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मानी जा रही है। इस कार्रवाई को सेना, सीआरपीएफ और राष्ट्रीय राइफल्स ने मिल कर अंजाम दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -