Homeदेश-समाजJ&K के किश्तवाड़ आतंकी हमले में RSS नेता चंद्रकांत की हत्या में आरोपित जाहिद...

J&K के किश्तवाड़ आतंकी हमले में RSS नेता चंद्रकांत की हत्या में आरोपित जाहिद हुसैन की हुई पहचान

25 वर्षीय जाहिद का दो भाई भी आतंकी रह चुका है। पुलिस अब जाहिद की तलाश में जुट गई है। जाहिद किलर टीम का हिस्सा है। किश्तवाड़ पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए आम लोगों से मदद माँगी है। किश्तवाड़ पुलिस ने तीन अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है।

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में मंगलवार (अप्रैल 9, 2019) को आरएसएस नेता और उनके गार्ड पर हुए हमले में हमलावर आतंकी की पहचान कर ली गई है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मामले में गुलाम मोहम्मद सागर के बेटे जाहिद हुसैन सागर की पहचान आरोपी के तौर पर की गई है। जब्त की गई कार उसी ने इस्तेमाल किया था। बताया जा रहा है कि वह एक मोटरवाहन मैकेनिक है।

जाहिद हुसैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया था। हमले में शामिल कार जाहिद ने ही खरीदी थी। वह हिज्बुल मुजाहिद्दीन की किलर टीम का सदस्य है। 25 वर्षीय जाहिद का दो भाई भी आतंकी रह चुका है। पुलिस अब जाहिद की तलाश में जुट गई है। जाहिद किलर टीम का हिस्सा है। किश्तवाड़ पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए आम लोगों से मदद माँगी है। किश्तवाड़ पुलिस ने तीन अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है।

गौरतलब है कि किश्तवाड़ में आतंकियों ने 9 अप्रैल को आरएसएस नेता चंद्रकांत को निशाना बनाया था। इस हमले में चंद्रकांत जख्मी हो गए थे, जबकि उनके गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह हमला अस्पताल के अंदर ओपीडी में किया गया। यहाँ चंद्रकांत अपने बॉडीगार्ड के साथ मौजूद थे। इसी दौरान बुर्का पहने हुए एक व्यक्ति ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे वहाँ पर अफरा-तफरी मच गई। इसी माहौल के बीच हमलावर मौके से फरार होने में भी कामयाब हो गया था। हमले के बाद जख्मी चंद्रकांत को जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था और उन्हें जल्द ही दिल्ली शिफ्ट किए जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -