Homeदेश-समाजडॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में कुमार विश्वास ने माँगी माफी, काफिले पर...

डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में कुमार विश्वास ने माँगी माफी, काफिले पर हमले का पुलिस को नहीं मिला कोई सबूत

पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि कुमार विश्वास ने हमले का जो आरोप लगाया है, प्रारंभिक जाँच में उसकी पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले की जाँच की जा रही है।

मशहूर कवि डॉक्टर कुमार विश्वास ने बुधवार (9 नवंबर, 2023 ) की शाम को सोशल मीडिया एक पर पोस्ट किया कि उनके सुरक्षाकर्मियों की कार को एक कार ने आगे-पीछे से धक्का मार दिया। जब सुरक्षाकर्मी उतरकर उससे बात करने लगे तो कार चालक ने सुरक्षाकर्मियों की पिटाई कर दी। वहीं अब इस मामले में किरकिरी होने के बाद कुमार ने माफी माँग ली है।

दरअसल, वसुंधरा स्थित निवास से अलीगढ़ जा रहे कवि डॉ. कुमार विश्वास के काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों की कार को साइड देने के दौरान टकराने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। कुमार विश्वास ने आरोप लगाया है कि दूसरी कार में सवार व्यक्ति ने यूपी पुलिस के सिपाही और केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया।

डॉक्टर ने भी लगाया हमले का आरोप 

कुमार विश्वास के आरोप के बाद थोड़ी ही देर में दूसरे पक्ष के डॉक्टर क्टर पल्लव वाजपेयी ने दावा किया कि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की है। डॉक्टर का कहना था कि वह वैशाली के आरोग्य अस्पताल से विजयनगर के निजी अस्पताल में आपात स्थिति के लिए जा रहे थे तभी कुमार विश्वास के सुरक्षकर्मियों ने उनकी पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ हमला करने की शिकायत पुलिस से की। 

डॉ वाजपेयी ने डायल- 112 पर पुलिस को भी सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि काफी देर तक वह घटनास्थल पर इंतजार करते रहे लेकिन पुलिस नहीं पहुँची। इसके बाद वह इंदिरापुरम कोतवाली पहुँचे और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगााई।

इसके बाद डॉक्टर के समर्थन में पहुँचे आईएमए के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे खामोश नहीं बैठेंगे। वहीं जब पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू की तो शुरुआती जाँच में पुलिस ने भी यही कहा है कि कुमार विश्वास के काफिले पर हमले का कोई सुबूत नहीं मिला है। 

पुलिस की जाँच के बाद ट्रोल हुए कुमार विश्वास

पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि कुमार विश्वास ने हमले का जो आरोप लगाया है, प्रारंभिक जाँच में उसकी पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले की जाँच की जा रही है। वहीं जैसे ही पुलिस का बयान आया कि कुमार विश्वास पर हमले का कोई सबूत नहीं मिला है।

पुलिस के इस दावे के सामने आने के बाद से ही कुमार विश्वास को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। हालाँकि  कुमार विश्वास ने मामला साफ होने के बाद सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट डालकर माफी माँग ली है लेकिन लोग अभी भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

एक पत्रकार के पोस्ट पर कुमार ने दी सफाई

हर्षवर्धन त्रिपाठी नाम के वरिष्ठ पत्रकार ने भी कुमार विश्वास के पहले ट्वीट पर सवाल उठाते हुए इसे उनका घमंड बताया था।

इस पर कुमार विश्वास ने हर्षवर्धन त्रिपाठी को रिप्लाई करते हुए सफाई दी है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -