Homeदेश-समाजरोटी पर थूका, फिर तंदूर में उसे सेंका: फतेहपुर के 'अपना दस्तरखान' ढाबे के...

रोटी पर थूका, फिर तंदूर में उसे सेंका: फतेहपुर के ‘अपना दस्तरखान’ ढाबे के कारीगर की वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा

वीडियो छुटमलपुर स्थित 'अपना दस्तरखान' नाम के एक ढाबा की है। इसमें दिख रहा है कि एक कर्मचारी खाना बनाते वक्त रोटियों पर थूक रहा है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक ढाबे के अंदर खाने-पीने की चीजों पर थूकने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रोटी बना रहे एक व्यक्ति को खाने पर झुकते देखा जा सकता है। मंगलवार (10 सितंबर 2024) को मिली तहरीर के बाद पुलिस ने FIR दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है।

यह मामला सहारनपुर जिले के थानाक्षेत्र फतेहपुर का है। 10 सितंबर को यहाँ नीतीश नाम के व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर दी। तहरीर में नीतीश ने बताया है कि कस्बा छुटमलपुर में ‘अपना दस्तरखान’ नाम से एक ढाबा है। नीतीश का आरोप है कि इस होटल के एक कर्मचारी द्वारा खाना बनाते समय रोटियों पर थूका जा रहा है। नीतीश ने अपनी शिकायत का आधार सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो को बताया। शिकायतकर्ता के मुताबिक इस हरकत से समाज में वैमनस्यता फ़ैल रही है और धार्मिक भावनाएँ आहत हो रहीं हैं।

शिकायत में नीतीश ने आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। सहारनपुर पुलिस ने इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (1) के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सबूतों को जुटाते हुए मामले की जाँच की जा रही है। जिस वायरल वीडियो का जिक्र शिकायतकर्ता ने किया है उसमें ढाबे के बाहर रोटियाँ बन रहीं हैं। इन रोटियों को लाल रंग का शर्ट पहने एक व्यक्ति बना रहा है। खाना बनाते हुए वह व्यक्ति बार-बार रोटियों की तरफ झुक रहा है। दिन का समय है और होटल पर काफी भीड़भाड़ दिख रही है।

लगभग 52 सेकेंड के इस वीडियो को सड़क के दूसरी तरफ खड़े होकर बनाया गया है। ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है। इस वीडियो में दिख रही हरकत पर नेटीजेंस ने नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर भी रोटियों को बनाने वाले पर कार्रवाई की माँग की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसने रोटियों पर थूककर उन्हें सेंकने की बात को स्वीकार किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को ढाल बनाकर वामपंथी और कट्टरपंथी ताकतें कर रही हैं देश में अराजकता फैलाने की कोशिश

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्षी नेताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया, जबकि सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट और धमकियाँ सामने आईं।

NEET-UG पेपर लीक और कोचिंग माफिया, CBI ने सॉल्वर गैंग से जुड़े 45 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट: पढ़ें मेडिकल एंट्रेन्स टेस्ट की...

रिपोर्ट में प्रश्नपत्र लीक मामलों में शामिल आरोपितों, उनके तरीकों, CBI जाँच और परीक्षा प्रणाली में जरूरी सुधारों का विश्लेषण करती है।
- विज्ञापन -