Homeदेश-समाज13 और 15 साल की हिंदू लड़कियाँ गायब, आरोप मुस्लिम लड़के पर: हल्द्वानी में...

13 और 15 साल की हिंदू लड़कियाँ गायब, आरोप मुस्लिम लड़के पर: हल्द्वानी में जहाँ हिंदू डर कर जीने को मजबूर, वहाँ बच्चियों के सकुशल बरामदगी की माँग

बनभूलपुरा से 13 और 15 साल की 2 नाबालिग लड़कियों को बहलाफुसला कर एक मुस्लिम लड़के द्वारा भगा ले जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

हल्द्वानी का बनभूलपुरा इलाका। कुछ समय पहले अवैध जमीन कब्जे और दंगों की वजह से काफी चर्चा में रहा था। अब वहाँ से 13 और 15 साल की 2 नाबालिग लड़कियों को बहलाफुसला कर एक मुस्लिम लड़के द्वारा भगा ले जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस थाने पहुँचे हिंदू संगठनों ने माँग की है कि जल्द से जल्द लड़कियों को बरामद किया जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला गुरुवार (20 जून 2024) का है। जब दोनों लड़कियों के लापता होने की सूचना मिली। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि उक्त लड़कियों के साथ मोहल्ले का ही एक मुस्लिम लड़का देखा गया है, जो उन्हें साथ लेकर लालकुआँ गया, जहाँ से उसके यूपी के बदायूँ जाने की सूचना मिल रही है। शुक्रवार (21 जून 2024) को इस मामले में लड़कियों के परिजनों और जोगेंद्र राणा के नेतृत्व में हिंदू संगठनों ने पुलिस का घेराव किया और लड़कियों की बरामदगी की माँग की। इस दौरान करीब 1 घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस द्वारा लड़कियों की जल्द बरामदगी के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।

बताया जा रहा है कि एक लड़की 11वीं की छात्रा है और दूसरी 9वीं कक्षा की। दोनों एक ही घर में रहते हैं। 9वीं कक्षा की छात्रा का परिवार किराएदार है। उन्हें एक मुस्लिम लड़के ने अपनी जाल में फँसाया और लेकर फरार हो गया। आरोपित लड़के ने एक छात्रा के भाई को धमकी भी दी थी, जिसकी वजह से छात्रा के परिजन उसकी सुरक्षा की चिंता भी जता रहे हैं।

इस मामले में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। लापता छात्राओं की तलाश में उत्तराखंड पुलिस की टीम को उत्तर प्रदेश भेजा गया है, जल्द ही लापता लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए हैं।

बता दें कि फरवरी 2024 में नगर निगम द्वारा सरकारी जमीन से कब्जा हटाए जाने के दौरान इस्लामिक कट्टरपंथियों ने जमकर हिंसा की थी। हिंसा की इन वारदातों में 6 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान कट्टरपंथी इस्लामिक भीड़ ने पत्थरबाजी-आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था और दर्जनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM सूर्य घर योजना में लखनऊ बना देश का नंबर-1 सोलर जिला, नागपुर-सूरत को पछाड़ा: समझें कई श्रेणियों में शीर्ष स्थान पाकर कैसे UP...

पीएम सूर्य घर पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश ने विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल कर अपना परचम लहराया है

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को फायदा ही फायदा, कच्चे तेल की कम कीमतों से मिलेगी महँगाई से राहत-मजबूत होगा रुपया: समझें विकास की...

अमेरिका-ईरान शांति समझौता भारत के लिए हर मोर्चे पर एक 'मास्टरस्ट्रोक' साबित होने जा रहा है। भारत के लिए साल 2026 की यह सबसे सकारात्मक खबर है।
- विज्ञापन -