Homeदेश-समाजझारखंड से पंजाब तक होली का जश्न कट्टरपंथियों को नहीं आया रास: गिरीडीह में...

झारखंड से पंजाब तक होली का जश्न कट्टरपंथियों को नहीं आया रास: गिरीडीह में दुकानें-गाड़ियाँ फूँकी, लुधियाना की मियाँ मार्केट में ईंट-पत्थर-बोतलें मारी

लुधियाना के प्रभावित इलाके में एक तरफ मस्जिद है। दूसरी तरफ प्रवासी रहते हैं। वे डीजे बजा रहे थे। इसी को लेकर प्रवासियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी हो गई।

झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार (14 मार्च 2025) को होली जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच जमकर झड़प हो गई। यह घटना घोरथंबा इलाके में हुई, जहाँ मुस्लिमों ने होली जुलूस के रास्ते का विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते पथराव और हिंसा में बदल गई। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए। गुस्साई भीड़ ने कम से कम तीन दुकानों और कई गाड़ियों में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर हालात को काबू में करने की कोशिश की। गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल ने बताया कि दोनों समुदायों और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा, “पहचान होने के बाद सख्त कार्रवाई होगी। अभी स्थिति नियंत्रण में है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।” खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने भी कहा कि शांति बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने इसे कुछ असामाजिक तत्वों की शरारत बताया। उन्होंने कहा, “होली के मौके पर इन लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। कुछ दुकानों और वाहनों में आग लगाई गई, लेकिन अब सब कंट्रोल में है। घटना के कारणों की जाँच चल रही है।” पुलिस का कहना है कि उपद्रवियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

होली के त्योहार को देखते हुए पूरे झारखंड में पुलिस पहले से ही मुस्तैद थी। राँची और बाकी जिलों में भी चौकसी बढ़ाई गई थी।

लुधियाना में दो पक्षों में झड़प, 10 लोग घायल

इस बीच, लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके में बिहारी कॉलोनी के पास शुक्रवार (14 मार्च 2025) को मस्जिद के आसपास पथराव के बाद दो समूहों में झड़प हो गई। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, झड़प के दौरान दोनों पक्षों ने ईंट-पत्थर और बोतलें चलाईं, जिससे कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

सूत्रों के अनुसार, मस्जिद के सामने डीजे बजाने की घटना के बाद झड़प सामने आई है। इसके बाद मस्जिद के बाद पुलिस बल की तैनात की गई है। डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद उन्होंने एक दूसरे पर पत्थर भी फेंके। सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुँचे और हालात को काबू में किया।

एडीसीपी पीएस विर्क ने कहा कि आज होली का त्यौहार है और एक तरफ मस्जिद है। दूसरी तरफ प्रवासी रहते हैं। वे डीजे बजा रहे थे। इसी को लेकर प्रवासियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। उन्होंने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति नियंत्रण में है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है और शांति बनाए रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में खालिस्तानी के नारे, आतंकी भिंडरावाले को सेना ने इसी दिन 42 साल पहले किया था ढेर: जानें कट्टरपंथी क्यों...

श्री अकाल तख्त साहिब के पास बड़ी संख्या में कट्टरपंथी और समर्थक इकट्ठा हुए, जिन्होंने खालिस्तानी संगठनों और भिंडरावाले के पोस्टर लहराए।

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
- विज्ञापन -