Saturday, May 4, 2024
Homeदेश-समाजगर्भवती नहीं है साजिद की बीवी, 15 दिन पहले मायके छोड़ आया था: बदायूँ...

गर्भवती नहीं है साजिद की बीवी, 15 दिन पहले मायके छोड़ आया था: बदायूँ में डिलिवरी के लिए पैसे माँगने के बाद ही हिंदू बच्चों को काटा था

सना ने कहा कि वह वर्तमान में गर्भवती नहीं है। सना की माँ ने भी इस बात की पुष्टि की। वहीं इससे पहले यह भी बात सामने आई थी कि साजिद और उसकी पत्नी के पाँच बच्चे पहले मर चुके थे। इस बात का भी सना ने खंडन किया।

उत्तर प्रदेश के बदायूँ में एक सैलून साजिद ने दो हिन्दू बच्चों की हत्या कर दी। इस मामले में कहा गया कि साजिद की पत्नी गर्भवती है और उसी के इलाज के लिए वह बच्चों की माँ से पैसे उधार लेने आया था, इसी के बाद उसने हत्या की। अब इस मामले में खुलासा हुआ है कि साजिद की पत्नी गर्भवती नहीं है और वह बीते 15 दिनों से अपने मायके में है।

साजिद की पत्नी से TV9 चैनल के पत्रकार ने बात की है। साजिद की पत्नी का नाम सना है। उसका 4 साल पहले साजिद से निकाह हुआ था। सना ने मीडिया चैनल को बताया कि वह पिछले 15 दिनों से अपने मायके में है और साजिद उसे यहीं छोड़ गया था। सना से रिपोर्टर ने पूछा कि साजिद बच्चों के घर में आपके गर्भवती होने के कारण उधार माँगने के बहाने से घुसा था और फिर उसने बच्चों की हत्या की, ऐसे में क्या वह गर्भवती हैं या नहीं? सना ने कहा कि वह वर्तमान में गर्भवती नहीं है। सना की माँ ने भी इस बात की पुष्टि की।

वहीं इससे पहले यह भी बात सामने आई थी कि साजिद और उसकी पत्नी के पाँच बच्चे पहले मर चुके थे। इस बात का भी सना ने खंडन किया। सना ने बताया कि उसके और साजिद के निकाह को चार साल हुए और दोंनो के 2 बच्चे हुए हैं, जो कि जीवित नहीं बच सके।

सना ने बताया कि इस बात को लेकर कभी उसकी साजिद से बहस नहीं हुई। साजिद ने बच्चों के जीवित ना रहने पर कहा कि ऊपर वाला दे रहा है लेकिन नहीं बच रहे तो क्या किया जा सकता है। सना ने किसी भी तंत्र मन्त्र वाले एंगल की बात भी नकारी। इससे पहले कहा गया था कि हो सकता है साजिद ने तंत्र मंत्र के चक्कर में इन दोनों बच्चों की हत्या की हो।

सना ने बताया कि उसकी आठ दिन पहले साजिद से बात हुई थी। उसके पास अपना फ़ोन नहीं है। वह उसे 15 दिन पहले मायके छोड़ गया था। सना ने यह भी बताया कि वह समय समय पर उसे मायके छोड़ जाता था और 15-20 दिन में वापस ले जाता था। सना ने बताया कि उसे इस हत्याकांड की कोई जानकारी नहीं है, उसने सुबह ये बात जानी है कि साजिद ने दो बच्चों की हत्या कर दी और उसका भी एनकाउंटर हो गया। उसने कहा कि उसे साजिद और जावेद के विषय में कोई जानकारी नहीं थी।

गौरतलब है कि साजिद ने कल (19 मार्च, 2024) को बदायूँ की बाबा कॉलोनी में दो हिन्दू बच्चों आयुष और अहान को मार दिया था। दोनों बच्चों की छुरी से रेत कर हत्या की गई थी। साजिद के साथ उसका भाई जावेद भी मौजूद था।

मृतक बच्चों के पिता विनोद ने पुलिस के पास दर्ज करवाई FIR में कहा है कि साजिद, जावेद के साथ उनके घर शाम 7 बजे के आसपास आया था। इसके बाद उसने अंदर आकर बच्चों की माँ संगीता से ₹5000 माँगे। उसे इसके पीछे कारण दिया कि उसकी पत्नी गर्भवती है और उसके इलाज के लिए पैसे चाहिए। हालाँकि, अब सना के बयान से स्पष्ट हुआ है कि साजिद ने पैसा माँगने के लिए झूठ बोला था।

साजिद बच्चों की हत्या करने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया था। हालाँकि, पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह कल ही मारा गया था। उसका साथी जावेद अब भी फरार है। पुलिस जावेद की तलाश में छापेमारी कर रही है।

sajid wife sana not pregnant budaun hindu children murder by muslim barber

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘पटना वाले शहज़ादे ने बिहार को अपनी जागीर समझा’: दरभंगा पहुँचे PM मोदी ने RJD पर किया वार, कहा – बलिदानी सैनिकों में भी...

हमारी प्रेरणा कर्पूरी ठाकुर जी हैं, कुछ समय पहले जिन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य हमें मिला है। नेहरू ने भी मजहब के आधार पर आरक्षण का विरोध किया।"

कॉन्ग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गिरोह बता साथियों समेत BJP में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली: कहा – देश के लिए काम कर रही भाजपा, कॉन्ग्रेस...

2001-02 में उन्हें दिल्ली विधानसभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक का ख़िताब भी मिला। 2003 में 'टाइम्स ऑफ इंडिया' (TOI) और 'हिंदुस्तान टाइम्स' (HT) ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला MLA चुना।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -