Homeदेश-समाजजिस हिन्दू महिला के साथ लिव-इन में रहता था शाहरुख़, भाई साहिल संग मिल...

जिस हिन्दू महिला के साथ लिव-इन में रहता था शाहरुख़, भाई साहिल संग मिल कर उसकी ही नाबालिग बेटी का किया यौन शोषण: कपड़े उतार कर खड़ा कर देता था

शाहरुख़ के साथ रहने के दौरान दोनों बेटियाँ अपनी नानी के घर आती-जाती थीं। बड़ी बेटी की उम्र 14 साल है। आरोप है कि एक दिन जब उसकी छोटी बहन नानी के घर गई थी, तब..

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक नाबालिग हिन्दू लड़की ने अपनी माँ के लिव इन पार्टनर और उसके भाई पर अपने साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। इन हरकतों से तंग हो कर बच्ची 8 दिसंबर, 2022 अपनी दादी के घर आ गई है। आरोपितों के नाम शाहरुख़ और साहिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आरोपितों की हरकतों को नजरअंदाज करने के आरोप में लड़की की माँ को भी नोटिस जारी हो सकती है।

‘दैनिक भास्कर’ के मुताबिक, जिस लड़की ने शाहरुख़ और साहिल पर आरोप लगाया है उसकी माँ 2008 से अपने पति से अलग रह रही थी। उसकी 2 बेटियाँ हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी औरत से शादी कर ली है। लगभग 2 साल पहले शाहरुख़ नाम का व्यक्ति महिला के घर में रंगाई-पुताई का काम करने आया था। इन दौरान उसने महिला का मोबाइल नंबर लिया। दोनों में काफी समय तक बातें हुईं। बाद में महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ शाहरुख़ के साथ अलग कमरा ले कर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी।

शाहरुख़ के साथ रहने के दौरान दोनों बेटियाँ अपनी नानी के घर आती-जाती थीं। बड़ी बेटी की उम्र 14 साल है। आरोप है कि एक दिन जब उसकी छोटी बहन नानी के घर गई थी, तब शाहरुख़ ने अकेला पा कर पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें की। इसके बाद शाहरुख़ का मन बढ़ गया और उसने अपनी हरकतों में इजाफा कर दिया। हालात यहाँ तक बिगड़ गए कि वो पीड़िता को बिना कपड़ों के खड़े रहने पर मजबूर करने लगा। इस दौरान वो लड़की को घूरता रहता था।

कुछ दिनों के बाद शाहरुख़ के भाई साहिल को इस पूरे मामले की जानकारी हुई। साहिल अपने भाई शाहरुख़ को समझाने के बजाए उसकी हरकतों में शामिल हो गया। वो आए दिन लड़की के घर आने लगा। इस दौरान वो भी पीड़िता से अश्लील हरकतें करता रहा। जब लड़की उनकी हरकतों का विरोध करती तब उसको जान से मार डालने की धमकी दी जाती थी। साथ ही दोनों आरोपितों द्वारा किसी को न बताने का भी दबाव बनाया जाता था। पीड़िता के मुताबिक जब शाहरुख़ और साहिल की हरकतों ने हद पार कर दी, तब वह अपनी दादी के घर चली आई।

लड़की ने दादी से कहा कि वो दुबारा अपनी माँ के पास नहीं जाना चाहती। दादी को शक हुआ तो उन्होंने वजह पूछी। 17 दिसंबर, 2022 को पीड़िता ने शाहरुख और साहिल की हरकतों और आए दिन गलत टच किए जाने आदि के बारे में खुल कर अपनी दादी को बता दिया। लड़की ने बताया कि शाहरुख़ के साथ रहते हुए उसकी माँ इस्लाम कबूल कर चुकी हैं। आरोप है कि लड़की की माँ और शाहरुख़ मिल कर पीड़िता को भी मुस्लिम बनाना चाह रहे थे जिस से मना करने पर उसे और ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा।

नाबालिग बच्ची की पीड़ा सुन कर उसकी दादी ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने शनिवार (17 दिसंबर, 2022) को शाहरुख़ और साहिल पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि थाने में प्रियंका नाम की एक महिला पुलिसकर्मी ने मंगलवार (20 दिसंबर, 2022) को लड़की को अपनी इज्जत का हवाला दे कर चुप रहने की नसीहत दी। बाद में पीड़िता एक महिला वकील के साथ कोर्ट में बयान के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुई। बयान के बाद कोर्ट ने बच्ची की माँ द्वारा आरोपितों को न रोकने को भी संज्ञान में लिया। कहा जा रहा है कि जल्द ही लड़की की माँ को भी आरोपित बनाया जा सकता है। वहीं शाहरुख़ और साहिल पर भी धाराएँ बढ़ाई जा सकती हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -