Homeदेश-समाजश्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, बीवी-वकील को कॉल करने पर पकड़ा गया: UP पुलिस...

श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, बीवी-वकील को कॉल करने पर पकड़ा गया: UP पुलिस की 8 टीमें 3 राज्यों में कर रही थी तलाश

श्रीकांत त्यागी लगातार अपनी पत्नी और वकील से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। इसी के चलते उसकी लोकेशन का खुलासा हुआ और आखिरकार वह पकड़ा गया।

महिला के साथ बदलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ मेरठ में तीन और लोग गिरफ्तार हुए हैं। प्रशासन ने इससे पहले उसके अवैध घर पर बुलडोजर कार्रवाई की थी। वहीं भाजपा ने भी साफ किया था कि उसका बीजेपी किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं हैं।

बता दें कि 5 अगस्त 2022 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इसमें त्यागी एक महिला के साथ अभद्रता करता दिख रहा था। इस वीडियो में उसे महिला के साथ सरेआम गाली-गलौच और हाथापाई करते देखा गया था जबकि वहाँ खड़े लोग मूकदर्शक बने दिख रहे थेव वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जब उसकी तलाश शुरू की तो वो फरार पाया गया।

पुलिस ने इसके बाद उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया और 8 टीमें बनाकर 3 राज्यों में तलाश जारी की। बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी लगातार अपनी पत्नी और वकील से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। इसी के चलते उसकी लोकेशन का खुलासा हुआ और आखिरकार वह पकड़ा गया। श्रीकांत को मेरठ से गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर 24 घंटे पूछताछ की थी

उल्लेखनीय है कि श्रीकांत की वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने उसके नोएडा सेक्टर-93 बी में बने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की थी और वहाँ बुलडोजर चलवा दिया था। स्थानीयों ने इस कार्रवाई को खूब सराहा था। इसी बीच भाजपा की ओर से भी बयान आया जिसमें बताया गया कि श्रीकांत जो खुद को बीजेपी किसान मोर्चा से जुड़ा बताया जा रहा है, वो हकीकत में भाजपा से नहीं है। इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने भी बयान जारी किया है।

आरोपित के भाजपा से जुड़े होने के आरोपों पर पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर के सफाई दी है। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा, “मैं आप सभी को अवगत करवाना चाहता हूँ कि श्रीकांत त्यागी नाम का व्यक्ति भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में न था और न ही है। इसका किसान मोर्चे से कोई वास्ता नहीं है। सरकार और कानून उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करे।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -