Homeदेश-समाजमस्जिद के आगे से गुजरा रामनवमी का जुलूस, DJ सुन कट्टरपंथी मुस्लिम भीड़ भड़की:...

मस्जिद के आगे से गुजरा रामनवमी का जुलूस, DJ सुन कट्टरपंथी मुस्लिम भीड़ भड़की: जलगाँव में पत्थरबाजी के बाद 45 गिरफ्तार, 4 घायल

पूरा मामला जलगाँव के पालधी गाँव का है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब हिन्दू समाज का धार्मिक जुलूस गाँव की मस्जिद के आगे से गुजरा। बताया जा रहा है कि इस जुलूस में धार्मिक गानों के साथ DJ बज रहा था। इन गानों पर मस्जिद और आस-पास के कट्टरपंथी मुस्लिमों ने आपत्ति दर्ज की और इसे बंद करने को कहा।

महाराष्ट्र के जलगाँव से साम्प्रदायिक हिंसा की खबर है। यहाँ विवाद एक मस्जिद के आगे निकल रहे हिन्दुओं के जुलूस में DJ की आवाज को ले कर शुरू हुआ। कुछ ही देर में मामला हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान पत्थरबाजी की गई। घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले में 2 FIR दर्ज हुए हैं जिसमें हिन्दू और मुस्लिम दोनों को आरोपित किया गया है। अब तक कुल 45 आरोपितों की गिरफ्तारी की खबर है। घटना मंगलवार (28 मार्च 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला जलगाँव के पालधी गाँव का है। विवाद की शुरुआत तब हुआ जब हिन्दू समाज का एक धार्मिक जुलूस गाँव की मस्जिद के आगे से गुजरा। इस जुलूस का नाम ‘दिंडी’ था जो नासिक जिले से निकल कर जलगाँव के रास्ते होते हुए वाणी जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस जुलूस में DJ बज रहा था जिसमें कुछ धार्मिक गाने बजाए जा रहे थे। इन गानों पर मस्जिद और आस-पास के कट्टरपंथी मुस्लिम लोगों ने आपत्ति दर्ज की और इसे बंद करने को कहा।

जानकारी के मुताबिक हिन्दू पक्ष ने थोड़े समय के लिए म्यूजिक बंद कर दिया। थोड़ा आगे जाने के बाद फिर से म्यूजिक बजने लगा। आरोप है कि इसके चलते कुछ लोग उग्र हो उठे। पहले तो दोनों पक्षों में बहस हुई और बाद में विवाद इतना बड़ा कि पत्थर चलने लगे। इस घटना से आस-पास अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो उसने मौके पर पहुँच कर हालात को संभाला और हमलावरों को तितर-बितर किया। पुलिस के अनुसार हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। इस घटना में 4 लोग घायल हुए हैं जिनको इलाज के लिए भेजा गया।

दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर हमले के आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक अब तक इस मामले में 2 FIR दर्ज हुई है। एक केस में हिन्दू पक्ष के 9 लोगों को आरोपित किया गया है। वहीं दूसरी FIR में मुस्लिम पक्ष के 63 लोग नामजद हुए हैं। अब तक कुल 45 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही मामले की जाँच चल रही है। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर हमले के आरोप लगाए जा रहे हैं। मुस्लिमों द्वारा अपने साथ लूटपाट के आरोपों को पुलिस ने गलत बताया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -