Homeदेश-समाजघर में करवाई कुरान ख्वानी, भीड़ ने सोसाइटी के गार्ड को पीटा: लोग बोले...

घर में करवाई कुरान ख्वानी, भीड़ ने सोसाइटी के गार्ड को पीटा: लोग बोले – फ्लैट को ही बना दिया है मदरसा, इस्लामी वेशभूषा में नाबालिग बच्चे भी

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में फ़्लैट के अंदर मौजूद लोगों को चाय-नाश्ता लेते हुए देखा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक फ़्लैट के अंदर कुरानख्वानी किए जाने से विवाद खड़ा हो गया है। आसपास के लोगों ने आरोप लगाया है कि फ़्लैट के अंदर मदरसा बना दिया गया है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है जिसमें इस्लामी वेशभूषा में कई लोगों को एक जगह जमा देखा जा सकता है। एक सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई भी की गई है। घटना रविवार (25 अगस्त, 2024) रात की है। पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला गाजियाबाद जिले के थाना क्षेत्र क्रॉसिंग रिपब्लिक का है। यहाँ रविवार की रात में चित्रवान सोसाइटी के एक फ़्लैट में स्थानीय लोगों का जमावड़ा होने लगा। लोगों का आरोप था कि सोसाइटी के एक मकान में मौलवियों को बुला कर बिना सरकारी अनुमति के मज़हबी गतिविधियाँ करवाई जा रहीं हैं। कुछ ही देर में लोग उस फ़्लैट के अंदर पहुँच गए जहाँ इस प्रकार की सूचना थी। अंदर इस्लामी वेशभूषा में कई लोग मौजूद थे जिसमें कुछ नाबालिग बच्चे भी थे।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में फ़्लैट के अंदर मौजूद लोगों को चाय-नाश्ता लेते हुए देखा जा सकता है। वीडियो बना रहे व्यक्ति ने वहाँ चल रहे कार्यक्रम को बिना अनुमति के होने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फ़्लैट को पूरी तरह से मदरसा बना दिया गया है। कुरानख्वानी के बाद जब वो लोग वापस लौट रहे थे तो उनको सोसाइटी के गार्ड ने रोक कर पूछताछ की। आरोप है कि इस बात पर वो आरोपित भड़क गए और उन्होंने गार्ड की पिटाई कर दी।

सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पिटाई करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी गई है। जिस महिला के फ़्लैट में यह जमावड़ा लगा था उसकी मालकिन का कहना है कि उनकी बेटी लम्बे समय से बीमार थी। इसी बीमारी से निजात पाने के लिए उन्होंने घर में कुरान ख्वानी का कार्यक्रम रखा था। फिलहाल ACP वेबसिटी पूनम मिश्रा के मुताबिक़ पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि जाँच में बाद आए निष्कर्ष से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -