Homeदेश-समाजराकेश बन बहारे आलम ने हिंदू माँ-बेटी को फँसाया, हरियाणा से UP लाकर निकाह-धर्म...

राकेश बन बहारे आलम ने हिंदू माँ-बेटी को फँसाया, हरियाणा से UP लाकर निकाह-धर्म परिवर्तन की थी तैयारी: पुलिस ने पीड़िताओं को बचाया

मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर महिला और उसकी नाबालिग बेटी से दोस्ती की थी। बेटी की शादी कराने की बात कह कर महिला को झाँसे में लिया और 11 मई 2025 को उन्हें लेकर शाहजहाँपुर चले आए।

उत्तर प्रदेश की शाहजहाँपुर पुलिस ने बहारे आलम और जाने आलम उर्फ छोटू नाम के सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। हिंदू माँ-बेटी को झाँसा देकर ये हरियाणा के फरीदाबाद से लेकर आए थे। नाबालिग लड़की से निकाह कर उसका धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी थी।

हिंदू संगठनों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर पीड़ित माँ-बेटी को बचाया। पीड़ित मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। फरीदाबाद में काम करने के दौरान राकेश बनकर बहारे आलम उनके संपर्क में आया था।

रिपोर्टों के अनुसार मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर महिला और उसकी नाबालिग बेटी से दोस्ती की थी। बेटी की शादी कराने की बात कह कर महिला को झाँसे में लिया और 11 मई 2025 को उन्हें लेकर शाहजहाँपुर चले आए।

मामला शाहजहाँपुर के खुटार क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन बाद बहारे आलम ने अपने छोटे भाई जाने आलम उर्फ छोटू को भी फरीदाबाद बुला लिया। उसका भी परिचय हिंदू नाम से कराया गया था। लेकिन जब लड़की को छोटू के मुस्लिम होने की भनक लगी तो उसने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों भाई उस पर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगे।

ये बात जब हिन्दू संगठनों को पता चली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जब आरोपितों के घर पहुँची तो उन्हें हिन्दू महिला और उसकी बेटियाँ मिली। इनमें एक 15 साल की है, जबकि दूसरी 4 साल की है। पुलिस ने मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -