Homeदेश-समाज'इंशाअल्लाह! उमेश को मारकर परिवार की इज्जत वापस लानी है': अतीक अहमद की बीवी...

‘इंशाअल्लाह! उमेश को मारकर परिवार की इज्जत वापस लानी है’: अतीक अहमद की बीवी ने दिया था लास्ट मैसेज, शूटरों को कहा- हमारा नाम गूँजना चाहिए

पुलिस का कहना है कि शाइस्ता परवीन की बुर्के वाली फोटो ही सार्वजनिक हुई है। उसकी बिना बुर्के वाली तस्वीर के बारे में सभी को नहीं पता है। इसी का फायदा उठाकर शाइस्ता फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भाग सकती है। पुलिस जल्दी ही लुकआउट नोटिस जारी करेगी।

यूपी के प्रयागराज में उमेश पाल की हत्याकांड की आरोपित और गैंगस्टर अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन कहीं विदेश ना भाग जाए। ऐसी आशंका पुलिस ने जाहिर की है। पुलिस का कहना है कि शाइस्ता की बुर्के की तस्वीर को लोग जानते हैं। बिना बुर्के के उसे कई नहीं पहचानता है। इसका फायदा उठाकर वह विदेश भाग सकती है। शाइस्ता को लेकर ऐसे साक्ष्य भी मिले हैं कि वह अपने परिवार की इज्जत के लिए उमेश की हत्या करवाई थी।

उमेश पाल की हत्याकांड में शाइस्ता के शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने पाँच आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि उमेश पाल की हत्या की हर साजिश में शाइस्ता शामिल थी। वह वीडियो कॉल की मीटिंग्स में भी हिस्सा लेती थी।

आरोपितों ने बताया कि उमेश पाल की हत्या से ठीक पहले उसने शूटर्स को मैसेज भेजा था। शाइस्ता ने शूटरों से कहा था, “इंशाअल्लाह, उमेश को मारकर हमें कामयाब होना है। यह हक की लड़ाई है। इसे जीतना ही होगा। जो जीतेगा, वही जी सकेगा।”

अतीक के नौकर कैश अहमद और राकेश लाला ने पुलिस को बताया कि जेल में बंद अतीक और अशरफ वीडियो कॉल पर जुड़ते थे। वे सभी उमेश पाल की रेकी करने से लेकर गोली मारने और फिर भागने के तरीके पर अपनी-अपनी बात रखते थे।

इस बैठक में अतीक की पत्नी 25000 रुपए की इनामी भगोड़ी शाइस्ता भी हिस्सा लेती थी। वह बार-बार कहती थी कि ‘उमेश पाल को मारकर हमें अपनी इज्जत वापस लानी है। हमारा नाम गूंजना चाहिए। उसे मारकर कामयाब होना है। इंशाअल्लाह ऐसा होगा’। बता दें कि शूटरों के साथ शाइस्ता का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। 

शाइस्ता को खोज रही पुलिस को आशंका है कि वह कहीं विदेश ना भाग जाए। अगर वह देश ही में ही कहीं छिपी हुई तो उसे विदेश भागने से रोकने के लिए पुलिस तैयारी कर रही है। पुलिस लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि शाइस्ता परवीन की बुर्के वाली फोटो ही सार्वजनिक हुई है। उसकी बिना बुर्के वाली तस्वीर के बारे में सभी को नहीं पता है। इसी का फायदा उठाकर शाइस्ता फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भाग सकती है। पुलिस जल्दी ही लुकआउट नोटिस जारी करेगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -